Diesel - Sach Kahoon Hindi

Petrol-Diesel News: फतेहाबाद में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों से मची अफरा-तफरी, पंपों पर उमड़ी भीड़
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Petrol-Diesel Shortage: शहर में पहले से चल रही गैस किल्लत के बाद अब पेट्रोल व डीजल की कमी की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि जैसे ही किल्लत की सूचना फैली, लोग बड़ी संख्या में अपने वाहनों के साथ पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने पहुंचने लगे। इससे कई पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और भीड़ का दबाव बढ़ गया। Fatehabad News

शहर के कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित होने के कारण किल्लत देखने को मिली, जबकि कुछ पंपों पर सप्लाई सामान्य रही। हालांकि, सामान्य सप्लाई वाले पंपों पर भी एहतियात के तौर पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। सिरसा रोड स्थित मांजू पेट्रोल पंप पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर तैनात होना पड़ा, जहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।

यहां देखने को मिली ज्यादा कमी | Fatehabad News

जानकारी के अनुसार, भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड से जुड़े पंपों पर तेल की कमी अधिक देखने को मिल रही है, जबकि इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन लिमिटेड के पंपों पर सप्लाई अपेक्षाकृत सुचारू बताई जा रही है। बस स्टैंड के पास स्थित भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड के खुशीराम परमानंद पेट्रोल पंप पर दोपहर करीब 1 बजे स्टॉक खत्म होने के कारण सप्लाई बंद करनी पड़ी, जिससे कई वाहन चालकों को बिना तेल लिए ही वापस लौटना पड़ा। वहीं सिरसा रोड स्थित पंप पर भी डीजल की कमी सामने आई। पंप संचालक संजीव मोंगा के अनुसार, पिछले 2-3 दिनों से पानीपत रिफाइनरी से भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड को पर्याप्त मात्रा में तेल नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने बताया कि भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड को तेल की सप्लाई इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन लिमिटेड के माध्यम से होती है, लेकिन वर्तमान में द्वारा पूरी आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड पंपों पर किल्लत बनी हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपने खुद के पंपों को प्राथमिकता के साथ निर्बाध सप्लाई दे रही है, जिससे वहां स्थिति सामान्य बनी हुई है, जबकि भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड से जुड़े पंपों पर कमी का असर दिखाई दे रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन अफवाहों और किल्लत की खबरों के चलते लोगों में घबराहट का माहौल बना हुआ है। Fatehabad News

मंत्री नागर ने अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है। इस संबंध में हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने फतेहाबाद जिले के अधिकारियों से सीधी बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और ईंधन की आपूर्ति को तुरंत सुचारू किया जाए।

उन्होंने कहा कि जहां-जहां कमी की शिकायतें मिल रही हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लगातार निगरानी रखें और किसी भी तरह की कालाबाजारी या जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक नियमित रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए। सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, प्रशासन जल्द ही स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लेगा।

यह भी पढ़ें:– चिकित्सकों की टीम ने की पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच

दूध कैंटर में छिपाकर ले जा रहे थे 2900 लीटर डीजल, तीसरी बार उजागर हुआ मिलावटी तेल का नेटवर्क
गोरखपुर नहर पुल पर नाकाबंदी में पकड़ा कैंटर; पहले 11 व 12 ड्रम बरामदगी के बावजूद सक्रिय रहा गिरोह

भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: शहर व आसपास के क्षेत्र में सस्ते दामों पर मिलावटी व अवैध डीजल की बिक्री का नेटवर्क थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को पुलिस ने गोरखपुर क्षेत्र के नहर पुल के पास नाकाबंदी कर दूध के कैंटर में छिपाकर ले जाए जा रहे 2900 लीटर अवैध डीजल को पकड़ा। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि 25 फरवरी को सब इंस्पेक्टर रामपाल खिलेरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना मिली कि एक कैंटर में अवैध रूप से तेलिया पदार्थ भरकर ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही नहर पुल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया।

जांच में चालक ने अपना नाम अशोक कुमार निवासी गोरखपुर बताया। कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें करीब 2900 लीटर तेलिया पदार्थ भरा मिला। वाहन के पिछले हिस्से में तेल मापने की मशीन भी लगी हुई थी। चालक किसी प्रकार का वैध बिल, परमिट या परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर ही वाहन कब्जे में लेकर अशोक कुमार के साथ राजेश कुमार निवासी बालक, हिसार को भी गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी दो बार हो चुकी है बड़ी बरामदगी | Bhuna News

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ऐसे नेटवर्क से जुड़े लोगों पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। 24 जुलाई 2025 को वार्ड नंबर 2 में मनोज नामक व्यक्ति को वाहन सहित काबू किया गया था। उसके पास से 11 ड्रम अवैध तेल बरामद हुआ था। इसके बाद 24 दिसंबर 2025 को वार्ड नंबर 15 स्थित आॅटो मार्केट के पास एक पिकअप गाड़ी पकड़ी गई थी, जिसमें 12 ड्रम तेल मिला था। उस मामले में सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

लगातार तीसरी बार बड़ी मात्रा में डीजल पकड़े जाने से संकेत मिल रहे हैं कि क्षेत्र में संगठित गिरोह सक्रिय है। पेट्रोल पंप संचालकों ने भी सस्ते व मिलावटी तेल की बिक्री को लेकर पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद को शिकायतें दी थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Bhuna News

यह भी पढ़ें:– Jharkhand Bomb Threat: धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

पेट्रोलियम मंत्रालय की सलाहकार समिति ने की डीजल गाड़ियों पर बैन की सिफारिश
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत में बढ़ रहे प्रदूषण के खतरे को देखते हुए सलाहकार समिति ने सिफारिश की है कि उत्सर्जन में कटौती (Diesel Vehicles) तथा प्रदूषित शहरों में इलेक्ट्रिक और गैस-ईंधन वाले वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए। भारत, ग्रीन हाउस गैसों के सबसे बड़े उत्सर्जकों में से एक है। इन कदमों से वह साल 2070 तक कार्बन उत्सर्जन को नेट जीरो तक लाने का लक्ष्य प्राप्त करना चाहता है। इसी के तहत देश नवीकरणीय ऊर्जा से अपनी 40 फीसदी बिजली का उत्पादन करना चाहता है। दुनिया में चीन स्वच्छ ऊर्जा में सबसे ज्यादा निवेश करने वाला देश है। भारत भी 2030 तक 40 फीसदी ऊर्जा जीवाश्म ईंधन के बिना पैदा करना चाहता है।

2024 से डीजल बसें न जोड़ी जाने की सिफारिश

पेट्रोलियम मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट की गई एक रिपोर्ट में समिति ने कहा कि…

कच्चे तेल में भारी गिरावट, क्या सरकार देने जा रही है आम जनता को बड़ी राहत
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल में लगातार जारी गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा, जिससे (Petrol & Diesel) दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कापोर्रेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:– ट्रेन में सफर करने वाले विशेष यात्रियों के लिए राहत की खबर

दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में (Petrol & Diesel) पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.03 प्रतिशत गिरकर 77.35 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत उतरकर 81.06 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही:

महानगर………………………………. पेट्रोल …………………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली …………………………… 96.72……………………….. 89.62

मुंबई ……………………………106.31………………………… 94.27

चेन्नई …………………………..102.73………………………….94.33

कोलकाता ……………………….106.03………………………….92.76

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

महंगे पेट्रोल-डीजल से मिलेगा छुटकारा!
बढ़ती महंगाई को देखते हुए टैक्स घटा सकती है सरकार

नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते हो सकते है, क्योंकि सरकार एक बार फिर ईंधन की कीमतों पर टैक्स घटा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई दर को कम करने के लिए भारत सरकार फ्यूल और कुछ अन्य चीजों पर टैक्स घटा सकती है। अगर सरकार की ओर से ऐसा फैसला लिया जाता है तो पेट्रोल-डीजल के दाम काफी कम हो सकते हैं। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला फरवरी महंगाई दर के आंकड़ों के जारी होने के बाद लिया जा सकता है।

कच्चे तेल के दाम में गिरावट

ग्लोबल स्तर पर पिछले कुछ समय से कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखी गई है। वहीं ईंधन कंपनियों ने कम आयात लागत का भार कंज्यूमर्स और उन कंपनियों पर नहीं डाला है, जो पिछले घाटे की भरपाई करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में सरकार के टैक्स के कम करते ही सीधा फायदा पेट्रोल पम्प को मिलेगा और रिटेल ग्राहकों को सस्ती कीमत पर पेट्रोल-डीजल मिल सकता है। साथ ही महंगाई से भी राहत मिलने के आसार हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट: हरियाणा में आज ये हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
अपने शहर में जानें रेट

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी भारी गिरावट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी यथावत रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज गिरावट के साथ 79.04 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 2.12 प्रतिशत गिरकर 74.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा।

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में पांच महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर…………पेट्रोल………….डीजल

दिल्ली…………..96.72………..89.62

मुंबई …………..106.31………94.27

कोलकाता …….106.03………..92.76

चेन्नई…………..102.63………..94.24

सरसा ………….98.97 ………..91.38

श्रीगंगानगर …….113.11 ……….97.90

चंडीगढ़ ………..96.20 ………..84.26

लुधियाना ……….96.81 ……….87.15

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

श्रीलंका में डीजल-पेट्रोल जमा करने वालों पर देशव्यापी छापेमारी
कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका में पुलिस ने रविवार को डीजल और पेट्रोल की पुन: बिक्री और जमाखोरी करने वालों पर देशव्यापी छापेमारी शुरू की। पुलिस प्रवक्ता निहाल थलडुवा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि बड़ी संख्या में गैस स्टेशनों पर लोग र्इंधन खरीद रहे हैं ताकि उसे पुन: ऊंचे दामों पर बेचा जा सके। थलडुवा ने कहा कि इससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है, क्योंकि र्इंधन की उपलब्धता के बावजूद लंबी कतारें लगी रहती हैं। इस बीच, बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने कहा कि शनिवार रात को कोलंबो में एक जहाज से पेट्रोल की खेप पहुंची है, जिसे उतारना शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल लेकर आ रहा एक अन्य जहाज 25 मई को यहां पहुंचेगा। गौरतलब है कि श्रीलंका को विदेशी मुद्रा की गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पिछले कुछ महीनों से र्इंधन की कमी हो रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बोले पीएम मोदी, राज्यों से की अपील
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से पेट्रोल – डीजल पर वैट घटाने की अपील करते हुए बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार के आर्थिक फैसला का लाभ सभी नागरिकों को मिलना चाहिए। मोदी ने यहां सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड स्थिति समीक्षा बैठक में कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारतीय अर्थव्यव्यस्था की मजबूती के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के आर्थिक निर्णय में तालमेल आवश्यक है। ऐसे परिदृश्य में सहकारी संघवाद महत्वपूर्ण बन जाता है।

उन्होंने पेट्रोल डीजल की कीमतों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनकी कीमतें घटाने के लिए केंद्र सरकार ने इन पर उत्पाद शुल्क घटाया था और राज्य सरकारों से भी वैट कटौती करने का अनुरोध किया था। कुछ राज्यों ने वैट घटाया लेकिन कुछ ने ऐसा नहीं किया और आम जनता को लाभ नहीं दिया। इससे पडोसी राज्यों का भी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और हरियाणा जैसे राज्यों ने वैट घटाया और राजस्व को नुकसान उठाकर जनता को राहत दी। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों ने किन्हीं कारणों से पेट्रोल डीजल के वैट में कटौती नहीं की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुल राजस्व का 42 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को जाता है।

मोदी ने रुस – यूक्रेन युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में केंद्र और राज्यों के संबंध में बहुत महत्वपूर्ण है। युद्ध ने आपूर्ति श्रंखला को बुरी तरह से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल नवंबर में केंद्र ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क घटाया था और राज्यों से भी ऐसा करने का अनुरोध किया गया था। उन्होेंने कहा, ह्ल मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं बल्कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल, झारखंड और तमिलनाडु से वैट घटाने का अनुरोध कर रहा हूं जिससे आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।

बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

15 दिन में 13वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में पिछले 15 दिन में 13वीं बार जीवाश्म र्इंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल के दामों में 9.25 रुपये प्रति लीटर की तेजी आई है। तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने मंगलवार को इन दोनों जीवाश्म र्इंधन के दामों मंगलवार को फिर से बढ़ोतरी की।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 104.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 95.87 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है। वहीं, मुंबई में आज हुई वृद्धि के बाद पेट्रोल की कीमत 119.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 103.92 रुपये प्रति लीटर पर है। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद 22 मार्च 2022 से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने 24 मार्च और 01 अप्रैल को छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.21 प्रतिशत से बढ़कर 108.83 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.39 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 104.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर                  पेट्रोल               डीजल (रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली                    104.67               95.87

कोलकाता                114.28               99.02

मुंबई                      119.67              103.92

चेन्नई                      110.09              100.18

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

महंगाई का झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा
नई दिल्ली (एजेंसी)। रूस-यूक्रेन में जंग होने से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। मंगलवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में मंगलवार से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। 6 अक्टूबर 2021 के बाद यह पहली बढ़ोतरी है। गौरतलब हैं कि इस महीने की शुरूआत में तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी

तेल कंपनियों ने 137 दिनों बाद आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 4 नवंबर के बाद तेल के भाव में यह पहली बढ़ोतरी है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद कीमतें तब से स्थिर हैं। नवंबर की शुरूआत में अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतें 81-82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं, जो अब 114 डॉलर प्रति बैरल हैं। नवंबर में पिछली बढ़ोतरी के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आज पेट्रोल-डीजल और महंगे
दिल्ली में 105.84 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा पेट्रोल

नई दिल्ली (एजेंसी)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। रविवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई। राजधानी दिल्ली मेंं रविवार को पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 105.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.57 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

इससे पहले सोमवार को लगातार सातवें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था। उसके बाद दो दिनों तक शांति रही लेकिन उसके बाद से तेजी बनी हुई है। बढ़त के बाद मुंबई में पेट्रोल 111.77 रुपये और डीजल 102.52 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

इस महीने में अब तक 17 दिनों में से 14 दिनों में इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुयी है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 4.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.70 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.57 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम                  पेट्रोल (रुपये/लीटर)             (डीजल रुपये/लीटर)

दिल्ली                               105.84                          94.57

मुंबई                                111.77                          102.52

चेन्नई                                103.01                          98.92

कोलकाता                          106.43                           97.68

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हे भगवान! कब बुझेगी पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग
35 और 15 पैसे और बढ़े रेट

नई दिल्ली (एजेंसी)। वीरवार को जहां पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। दिन-ब-दिन बढ़ती महंगाई से आमजन बुरी तरह परेशान है। अब आमजन खुद का ठगा सा महसूस करते हुए ये बात कहता नजर आता है, हे भगवान! कब बुझेगी पेट्रोल डीजल के दामों में लगी ये आग। बता दें कि दिल्ली में इस बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल की कीमत 101.54 रुपये और मुंबई में 107.55 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच गई। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

दिल्ली में डीजल 15 अप्रैल के बाद पहली बार सोमवार को 16 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपये प्रति लीटर पर आया था लेकिन आज फिर 15 पैसे बढ़कर 89.87 रुपए प्रति लीटर हो गया। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.73 रुपये और डीजल की कीमत 71 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम                             पेट्रोल रुपये/लीटर                         डीजल रुपये/लीटर

दिल्ली                                        101.54                                   89.87

मुंबई                                         107.54                                   97.45

चेन्नई                                         102.23                                   94.39

कोलकाता                                   101.74                                    93.02

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।