Kuldeep - Sach Kahoon Hindi

उन्नाव दुष्कर्म केस: दोषी विधायक कुलदीप को उम्रकैद की सजा
विधायक कुलदीप सेंगर को अपहरण और दुष्कर्म का दोषी पाया गया |Unnao Rape Case

कोर्ट ने धारा 376 और पॉक्सो के सेक्शन 6 के तहत दोषी ठहराया

Edited By Vijay Sharma

नई दिल्ली (एजेंसी)। उन्नाव  दुष्कर्म केस (Unnao Rape Case) के दोषी भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सेंगर की सजा पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे फैसला सुनाते हुए 25 लाख रुपये जुर्माना का भी ऐलान किया। बता दें कि जज धर्मेश शर्मा ने कुलदीप सेंगर के वकीलों की तरफ से दिए गए हलफनामों को पढ़ा और केस में बहस हुई। इससे पहले मंगलवार को भी कोर्ट में कुलदीप की सजा पर बहस हुई थी।

सोमवार को कोर्ट ने कुलदीप को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और अपहरण का दोषी करार दिया था। मंगलवार को सजा पर हुई बहस के दौरान सीबीआई ने दोषी विधायक के लिए अधिकतम सजा की मांग और पीड़ित के लिए उचित मुआवजा मांगा था। वहीं, सेंगर के वकीलों ने अदालत से उसे न्यूनतम सजा देने की प्रार्थना की थी।

ताकतवर इंसान के खिलाफ पीड़ित का बयान सच्चा: कोर्ट |

Unnao Rape Case

सोमवार को तीस हजारी कोर्ट ने भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप को दोषी मानते हुए कहा था कि एक ताकतवर इंसान के खिलाफ पीड़ित का बयान सच्चा और निष्कलंक है। पीड़ित की तरफ से कोर्ट में दोषी को उम्र कैद की अपील की गई। कोर्ट ने इस मामले में सह-आरोपी शशि सिंह को बरी कर दिया था।

2017 का था मामला

उन्नाव में कुलदीप सेंगर और उसके साथियों ने 2017 में लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

इसी साल जुलाई में पीड़ित की कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई थी।

हादसे में पीड़ित की चाची और मौसी की मौत हो गई थी।

पीड़ित लड़की और उसके वकील तभी से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं।

सेंगर फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रोहित-राहुल के शतकों और कुलदीप की हैट्रिक से जीता भारत
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरिज में की बराबरी

रोहित का 28वां वनडे शतक

विशाखापत्तनम (एजेंसी)। India Won the 2nd ODI: उपकप्तान रोहित और ओपनर लोकेश राहुल के शतकों तथा कुलदीप की हैट्रिक से भारत ने दूसरे वनडे जीत लिया। वेस्टइंडीज को यहां 107 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। एकदिवसीय में तीन दोहरे शतक का विश्व रिकार्ड अपने नाम करने वाले रोहित ने 220 मैचों में 28 शतक बनाये हैं। जयसूर्या ने 28 शतकों के लिये 445 मैच लिये थे। रोहित से आगे अब आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (30), कप्तान विराट (43) और सचिन तेंदुलकर (49) हैं। 32 वर्षीय रोहित का यह आठवां 150 से अधिक का स्कोर है। जो एक विश्व रिकॉर्ड भी है। डेविड वार्नर इस मामले में छह बार यह कारनामा कर दूसरे स्थान पर हैं।

वेस्टइंडीज को 43.3 ओवर में 280 रन पर रोका

भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 387 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद विंडीज की चुनौती को 43.3 ओवर में 280 रन पर थाम लिया। उपकप्तान रोहित ने 138 गेंदों पर 159 रन की पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगाये। यह रोहित का 28वां वनडे शतक है। वहीं राहुल ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक बनाया। उन्होंने 104 गेंदों की पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाये।

भारतीय कप्तान विराट कोहली का 400वां वनडे जीता

गेंदबाज कुलदीप ने पारी के 33वें ओवर में आखिरी तीन गेंदों पर विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की । भारत ने इस तरह अपने कप्तान विराट कोहली के कुल 400वें मैच का जश्न जीत के साथ मनाया।

गेंदबाज कुलदीप यादव ने 33वें ओवर में ठोकी हैट्रिक

कुलदीप वनडे में दो या उससे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले दुनिया के छठे और भारत के पहले गेंदबाज बने। कुलदीप ने इससे पहले 2017 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में हैट्रिक ली थी। कुलदीप ने 33वें ओवर में शाई होप, जैसन होल्डर और अलजारी जोसफ को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट और रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच रविवार को कटक में खेला जाएगा।

करो या मरो वाला था मैच

उपकप्तान रोहित शर्मा ने 159 और लोकेश राहुल ने बनाए 102 रन

कुलदीप ने लगातार तीन गेंदों पर होप, होल्डर और जोसफ को किया आउट

रविवार को कटक में होगा तीसरा वनडे

मोहम्मद शमी ने 3 विकेट और रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए