PhD degree - Sach Kahoon Hindi

Education News: जापान से PhD करने का सपना? जानिए पढ़ाई, रहने और दूसरे खर्चों का पूरा हिसाब
Education News: विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना बहुत से छात्रों का होता है। अगर आप जापान से PhD करने की योजना बना रहे हैं, तो वहां की पढ़ाई के साथ रहने और रोजमर्रा के खर्चों की जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है। जापान की कई यूनिवर्सिटीज में अलग-अलग विषयों में PhD करने के अवसर मिलते हैं। हालांकि भारत से जापान जाने पर केवल यूनिवर्सिटी की फीस ही नहीं, बल्कि रहने, खाने, आने-जाने और दूसरी जरूरतों पर भी खर्च करना पड़ता है। स्कॉलरशिप मिलने पर यह आर्थिक बोझ काफी कम हो सकता है।

कुल खर्च कितना आएगा?

जापान में PhD का कुल खर्च यूनिवर्सिटी, कोर्स और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। जापान सरकार की Study in Japan वेबसाइट के अनुसार, नेशनल यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट स्कूल में पहले साल की एडमिशन और ट्यूशन फीस करीब 8.2 लाख येन हो सकती है। भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 4.6 लाख रुपये के आसपास बैठती है, हालांकि विनिमय दर के अनुसार इसमें बदलाव हो सकता है।
इसके अलावा रहने, खाने, लोकल ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की जरूरतों पर औसतन करीब 1.05 लाख येन प्रति माह खर्च हो सकता है। भारतीय रुपये में यह लगभग 58-60 हजार रुपये महीने के आसपास हो सकता है।

यूनिवर्सिटी की फीस कितनी होगी?

जापान में PhD की फीस सभी यूनिवर्सिटीज में समान नहीं होती। नेशनल और सरकारी यूनिवर्सिटीज में फीस कई बार प्राइवेट संस्थानों की तुलना में कम हो सकती है। इसके अलावा एडमिशन के समय अलग से प्रवेश शुल्क भी देना पड़ सकता है।

इसलिए जिस यूनिवर्सिटी में आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर PhD प्रोग्राम की ट्यूशन फीस, एडमिशन फीस और अन्य अनिवार्य शुल्क की जानकारी जरूर जांच लें।

खाने और आने-जाने पर कितना खर्च होगा?

जापान में हर महीने के बजट का एक हिस्सा खाने पर खर्च होता है। अगर छात्र खुद खाना बनाता है तो बाहर खाने की तुलना में खर्च कम किया जा सकता है। वहीं यूनिवर्सिटी आने-जाने के लिए ट्रेन या बस का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

रहने की जगह यूनिवर्सिटी से कितनी दूर है और छात्र किस शहर में रहता है, इसके आधार पर ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बदल सकता है। इसलिए मासिक बजट बनाते समय भोजन और यात्रा दोनों को शामिल करना जरूरी है।

वीजा और फ्लाइट का खर्च भी जोड़ें

भारत से जापान जाकर पढ़ाई करने के लिए स्टूडेंट वीजा समेत कई जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं। वीजा से जुड़े खर्च के अलावा जापान जाने के लिए फ्लाइट टिकट का खर्च भी अलग से जोड़ना होगा। हवाई टिकट की कीमत यात्रा की तारीख, एयरलाइन और बुकिंग के समय के आधार पर काफी बदल सकती है।
पासपोर्ट, दस्तावेजों की तैयारी, मेडिकल या अन्य जरूरी प्रक्रियाओं पर होने वाला खर्च भी कुल बजट में शामिल करना बेहतर रहेगा।

स्कॉलरशिप से कम हो सकता है आर्थिक बोझ

जापान में विदेशी छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं। इनमें MEXT Scholarship प्रमुख विकल्पों में से एक है। स्कॉलरशिप मिलने पर ट्यूशन फीस और रहने के खर्च का बोझ काफी कम हो सकता है। कुछ स्कॉलरशिप में छात्रों को हर महीने निर्धारित राशि भी दी जाती है।

इसलिए जापान में PhD के लिए आवेदन करने से पहले यूनिवर्सिटी के साथ-साथ उपलब्ध स्कॉलरशिप की पात्रता, आवेदन की अंतिम तारीख और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी जरूर लें। सही स्कॉलरशिप मिलने पर विदेश में उच्च शिक्षा का खर्च काफी हद तक संभाला जा सकता है।

Education News: जापान से PhD करने का सपना? जानिए पढ़ाई, रहने और दूसरे खर्चों का पूरा हिसाब

पूज्य गुरु जी की रहमत से हासिल की चक्कां की बहू प्रियंका इन्सां ने इतनी बड़ी उपलब्धि
Received PhD degree of Doctorate: खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव चक्कां की बहू प्रियंका इन्सां ने पीएचडी पूर्ण कर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ ही वह गांव की चौथी पीएचडी होल्डर बन गई हैं। डॉ. प्रियंका इन्सां ने एसकेडी यूनिवर्सिटी, हनुमानगढ़ से फिजिक्स विषय में डॉ. रॉबिन गुप्ता के निर्देशन में थर्मल एनर्जी स्टोरेज सिस्टम इन कंसंट्रेटेड सोलर पावर टेक्नोलॉजी विषय पर शोध कार्य पूरा किया। Sirsa News

उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व अपने स्व. पिता सुभाष चंद्र घोड़ेला, माता राम सुनहरी तथा पति अनिल कुमार को दिया। डॉ. प्रियंका ने बीएससी व बीएड शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, सरसा से, एमएससी पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से तथा पीएचडी एसकेडी यूनिवर्सिटी, हनुमानगढ़ से की। वह भोपाल में दो वर्ष तक फिजिक्स लेक्चरर के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गांव चक्कां और मायका गोरीवाला में खुशी का माहौल है। डॉ. प्रियंका ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, लगन और समय के सदुपयोग का संदेश दिया। Sirsa News

अब चार वर्ष बाद बिना पोस्ट ग्रेजुएशन सीधा पीएचडी कर सकेंगे विद्यार्थी
ऑनर्स विद रिसर्च की डिग्री प्राप्त करनी होगी | (Hisar News)

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नई शिक्षा नीति अब लागू होने लगी है। हालांकि हरियाणा में नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए 2025 तक इस समय सीमा तय की गई है। लेकिन कुछ विश्वविद्यालयों ने नई शिक्षा नीति की नीतियों को लागू करना शुरू कर दिया है। हिसार के गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इस बार नई शिक्षा नीति के तहत अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरेट तक के कोर्स देखने को मिलेंगे। Hisar News

इस शिक्षा नीति के तहत अंडर ग्रेजुएशन में दाखिला लेने वाला विद्यार्थी यदि ऑनर्स डिग्री हासिल करता है तो पोस्ट ग्रेजुएशन किए बिना सीता पी एच डी में रजिस्ट्रेशन मिल सकता है। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर नरसी राम विश्नोई ने इस बात की पुष्टि की है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि कि नई शिक्षा नीति के तहत बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) एमएससी कोर्सों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी चार साल की बीएससी ऑनर्स विद रिसर्च की डिग्री प्राप्त करने के बाद सीधा पीएचडी में दाखिला ले सकेंगे। पहले पीएचडी में दाखिला लेने के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री अनिवार्य थी। Hisar News

तीन साल में बीएससी, चार में बीएससी ऑनर्स विद रिसर्च की मिलेगी डिग्री

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) एमएससी कोर्सों में विद्यार्थियों को वार्षिक क्रेडिट स्कोर प्रदान किया जाएगा जिसके तहत विद्यार्थी बीच अवधी में भी डिग्री ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि बीएससी एमएससी कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को तीन साल बाद बीएससी की डिग्री मिलेगी। Hisar News

चौथा साल पूर्ण करने पर विद्यार्थी को बीएससी ऑनर्स विद रिसर्च की डिग्री मिलेगी जिससे आगामी शोध के क्षेत्र में जाने के लिए आसानी होगी। यदि विद्यार्थी बीएससी एमएससी कोर्स में पांच वर्ष लगाता है उसको एमएससी की डिग्री प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि के्रडिट स्कोर वाले विद्यार्थी एक वर्ष की अवधी के बाद अपना संस्थान भी बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:– अबोहर की नई आबादी में सरेआम युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

एमडीयू ने 28 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री पात्र घोषित
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने परीक्षकों के बोर्ड तथा शोध समिति की अनुशंसा पर 28 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित किया है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिन्धु ने बताया कि पीएचडी डिग्री के पात्र शोधार्थियों में इकोनोमिक्स से अमित सहरावत व निशा, राजनीति विज्ञान से विपिन कुमारी, मनोविज्ञान से वर्षा रानी व रिद्धी गोयल, समाजशास्त्र से मोनिका सहरावत, भूगोल से स्वाति ठाकुर व धर्मजीत, फार्मेसी से नीलम मलिक, जूलोजी से वर्षा यादव व प्रियंका सैनी, संगीत से मोनू कुमार, विजुअल आर्ट्स से नीरज लांबा, मैनजमेंट से अंजू बाला, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से योगेश कुमार, इलैक्ट्रीकल इंजीनियरिंग से मीना कुमारी, टैक्सटाइल इंजीनियरिंग से मृणाल कांति दत्ता, विधि से कीर्ति दहिया, गणित से सोनिका, हिन्दी से पूनम, अंग्रेजी से अपूर्वा चावला, राजेश चौहान, संस्कृत से रविन्द्र सिंह, शिक्षा से विजेन्द्र भारतीय, फिजिकल एजुकेशन से धर्मेन्द्र व विशाल तथा कामर्स से पूजा मेहता व सुनील शामिल है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।