Weather Update - Sach Kahoon Hindi

Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में तेज आंधी के साथ बारिश, अब मानसून की विदाई लगभग तय
Haryana-Punjab Weather: नई दिल्ली/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत के कई हिस्सों में वीरवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ली। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं। इस दौरान तेज बारिश भी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस घटना को थंडरस्क्वॉल यानी गरज वाले तूफान से पैदा हुई तेज सतही हवा के साथ बारिश बताया है। इस दौरान हरियाणा में जहाँ अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई, वहीं दिल्ली में तेज हवाओं के बावजूद बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, गरज वाले बादलों के भीतर मौजूद ठंडी हवा जब तेजी से नीचे उतरकर सतह पर फैलती है, तो अचानक तेज झोंके पैदा होते हैं। इसी प्रक्रिया को थंडरस्क्वॉल कहा जाता है। इसमें किसी क्षेत्र में बारिश बहुत कम या बिल्कुल नहीं हो सकती है, लेकिन हवा की रफ्तार अचानक काफी बढ़ जाती है। दिल्ली के ऊपर और आसपास बने ऊपरी वायुमंडलीय परिसंचरण तथा पश्चिमी विक्षोभ से जुड़े बादल इस गतिविधि के लिए अनुकूल रहे। गुरुवार अलसुबह 2 बजे के बाद बदले मौसम का असर दिन में भी देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से बादल दिखाई दिए। तूफानी बारिश के दौरान तेज हवाओं के कारण पेड़ व बिजली के खंभे भी उखाड़ गए। जिसकी वजह से हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में दोपहर बाद तक बिजली की सप्लाई बाधित रही।

पंजाब के मैदानी इलाकों में स्थानीय स्तर पर वर्षा की तीव्रता अलग-अलग रही। कहीं केवल तेज हवा और बादल दर्ज किए गए, तो कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान में कुछ राहत मिली, लेकिन बारिश कम होने के कारण उमस का प्रभाव पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी सुबह के समय बादल और तेज हवाएं देखने को मिलीं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में तेज हवा के साथ होने वाली हल्की बारिश सामान्य रूप से खरीफ फसलों के लिए नुकसानदेह नहीं होती, लेकिन खेतों में खड़ी कमजोर फसल, सब्जियों और बागवानी पौधों पर तेज झोंकों का असर पड़ा है।

फिर बढ़ेगा दिन का तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब 18 से 23 सितंबर के बीच बारिश की संभावना नहीं है। 18 से 20 सितंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 21 सितंबर के बाद आकाश साफ रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से वातावरण में नमी धीरे-धीरे कम होगी। इससे दिन के समय गर्मी बनी रह सकती है, लेकिन रात के तापमान में राहत मिलने की संभावना है।

राजस्थान से शुरू हो सकता है मानसून वापसी का दौर

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। मानसून की सामान्य वापसी की तारीख 17 सितंबर मानी जाती है, इसलिए इस वर्ष वापसी की शुरूआत सामान्य समय से लगभग दो दिन बाद होने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने का अर्थ यह नहीं है कि उसी समय उत्तर भारत से भी मानसून पूरी तरह लौट जाएगा। इस दौरान छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।

Weather News: इस राज्य में शुरू हो सकता है संकट का दौर, अलर्ट जारी
Tamil Nadu Heavy Rain alert: चेन्नई। तमिलनाडु में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) ने राज्य के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। विशेष रूप से चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विल्लुपुरम और तिरुवन्नामलाई जिलों में सोमवार को भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पश्चिमी घाट से सटे इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अन्य हिस्सों में भी हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं। Weather News

कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश

सोमवार को मौसम की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। चेन्नई, तिरुवल्लुर, कुड्डालोर सहित करीब 16 जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही कई स्थानों पर तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।मंगलवार को चेंगलपट्टू और विल्लुपुरम जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा चेन्नई, रानीपेट, वेल्लोर, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची और कुड्डालोर जिलों में भी गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने 19 अगस्त को भी राज्य के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। नीलगिरी, चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लुर और विल्लुपुरम जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। Weather News

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने नागरिकों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। जलभराव वाले और फिसलन भरे मार्गों पर वाहन चलाते समय सतर्कता रखने, आकाशीय बिजली के दौरान पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तेज और अल्प अवधि की वर्षा के कारण शहरी क्षेत्रों के निचले हिस्सों में जलभराव तथा यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता होगी। Weather News

Mirzapur Waterlogging Problem: जलभराव से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
Mirzapur Waterlogging Problem: मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में बारिश के बाद जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने बुधवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। सीखड़ विकासखंड के मेड़िया गांव की महिलाओं ने बच्चों को गोद में लेकर प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क पर करीब तीन से चार फीट तक पानी जमा हो गया है। सड़क पर भारी जलभराव के चलते लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। Mirzapur News

ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव का सबसे गंभीर असर मरीजों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक खराब होने पर उसे अस्पताल तक ले जाना बड़ी चुनौती बन गया है। सड़क पर पानी भरा होने के कारण सामान्य आवाजाही भी प्रभावित है। महिलाओं ने बताया कि बारिश और जलभराव के कारण रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ा है। कई जगह कीचड़ और गंदगी जमा होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूल जाने से वंचित हो रहे बच्चे | Mirzapur News

गांव की सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने के कारण बच्चों के लिए स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से जलभराव वाले स्थानों पर सफाई और नियमित जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक, जलभराव कम करने के लिए मोनोब्लॉक पंप लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन दूसरे मोहल्ले की महिलाओं के विरोध के कारण पानी निकालने का काम शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि अस्थायी उपायों के बजाय ऐसी व्यवस्था की जरूरत है, जिससे बारिश के दौरान पानी दोबारा सड़क और बस्ती में जमा न हो।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रशासन से गांव की मुख्य सड़क को ऊंचा कराने के साथ-साथ स्थायी पक्की नाली और जलनिकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे चुनार-अदलपुरा राजमार्ग-74 के पास बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी। प्रदर्शन में प्रेमलता सिंह, नीलम पटेल, रीता पटेल, नेहा पटेल, सुधा, आलोक सिंह, रामशिला, सुशीला, शिवलाल प्रजापति समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर जलभराव दूर कराने और गांव में सफाई व्यवस्था बेहतर करने की मांग की। Mirzapur News

Weather News: हिमाचल, उत्तरखंड, जम्मू और लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट जारी!
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में सोमवार रात से कई इलाकों में लगातार तेज बारिश हो रही है। कांगड़ा जिले में देर रात हुई मूसलाधार वर्षा के बाद कई नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। Weather News

इसके साथ ही ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सोलन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मंडी में भी वर्षा की तीव्रता अधिक रहने का अनुमान है, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सोलन में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

भूस्खलन और अचानक बाढ़ का बढ़ा खतरा

लगातार वर्षा के कारण हिमाचल के पर्वतीय और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन तथा पहाड़ी मलबा गिरने की आशंका बढ़ गई है। निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। नदी और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने से कुछ स्थानों पर आकस्मिक बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। बारिश के कारण पहाड़ी मार्गों पर फिसलन बढ़ने के साथ दृश्यता कम हो सकती है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील मार्गों पर निगरानी बढ़ाने और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। Weather News

नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को भूस्खलन और आकस्मिक बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। नदी, नाले और अन्य जलस्रोतों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से भी परहेज करने को कहा गया है। लोगों को स्थानीय प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

16 अगस्त तक बारिश से राहत के आसार कम

पूर्वानुमान के अनुसार 12 और 13 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। इसके बाद 14, 15 और 16 अगस्त को भी प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

उत्तराखंड में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित

हिमाचल के साथ उत्तराखंड में भी पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक वर्षा का सिलसिला जारी है। देहरादून और हरिद्वार में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। देहरादून में नदी के समीप स्थित दो भवन भी ढह गए। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को तेज बारिश के बाद तमक नाले में अचानक पानी बढ़ने से एक मॉड्यूलर पुल भी बह गया। इससे क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हुआ है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी भारी बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी 13 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति और प्रशासन की सलाह को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा की योजना बनाने को कहा है। लगातार वर्षा को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचना, नदी-नालों से दूरी बनाए रखना और मौसम की ताजा जानकारी लेते रहना बेहद जरूरी है। Weather News

IMD Weather Alert: हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हिसार/नई दिल्ली (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियाणा और राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। हालांकि रविवार को हरियाणा में शनिवार की तुलना में कम बारिश दर्ज की गई। लेकिन एक दिन पहले बारिश ने ही हांसी से लेकर रोहतक और झज्जर तक खेती को भारी नुकसान पहुँचाया। बरसाती पानी से फसलें डूब गई। अब किसानों को चिंता सताने लगी है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार सुबह तक लगातार भारी बारिश हुई। वहीं चूरू में भी बारिश के जलभराव से कॉलोनियां डूब गईं। IMD Weather Alert

इसी प्रकार मध्य प्रदेश के डिंडौरी में शनिवार रात 9 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक भारी बारिश से जनजीवन पर प्रभाव पड़ा। रविवार सुबह जयपुर, सीकर, श्रीगंगानगर और कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जिलों में जमकर पानी गिरा। श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर भी पानी भरने से ट्रैफिक के पहिए थमे रहे।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लगातार तीसरे दिन बरसात होती रही। सीकर के श्रीमाधोपुर कस्बे में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया। जैसलमेर जिले के भोपा गांव में लगातार बारिश के बाद नदी बहने लगी। डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना इलाके के बोरावड़ कस्बे में बारिश के बाद रास्ते में भरे पानी में करंट आने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त झुलस गया। इसी प्रकार नागालैंड में भी करंट लगने से घर में एक युवक की जान चली गई। मध्यप्रदेश में बरसाती पानी नर्मदा नदी पर बने पुल के ऊपर से बह रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले एक सप्ताह के दौरान महीने भर से ज्यादा बारिश हो गई। IMD Weather Alert

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 10 अगस्त के बाद मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर थोड़ा नीचे जाने की संभावना है, जिससे सक्रियता में कमी आने की संभावना है। 11 और 12 अगस्त को हवाओं व गरज चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। परंतु 11 व 12 अगस्त को राज्य में आंशिक बादल व कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

राजस्थान में 14 अगस्त से कमजोर होगी बारिश

राजस्थान के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। इसी के प्रभाव से 10 से 12 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 14 और पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं। IMD Weather Alert

Hanumangarh Weather Update: उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है परिसंचरण तंत्र, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी ये बड़ी अपडेट
हनुमानगढ़। जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब 11 बजे तक हल्की बारिश होती रही, जबकि इसके बाद भी दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। Hanumangarh Weather Update

हनुमानगढ़ शहर के साथ टिब्बी, नोहर और भादरा क्षेत्र में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक घुल गई। लंबे समय से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों ने बारिश से राहत महसूस की। हल्की बारिश को जिले के किसानों के लिए भी राहत भरा माना जा रहा है।

खरीफ फसलों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। खेतों में खड़ी फसलों को नमी मिलने से फसलों की बढ़वार में मदद मिलेगी। विशेषकर बारिश की जरूरत महसूस कर रही फसलों के लिए यह पानी उपयोगी माना जा रहा है। किसानों के अनुसार यदि आगामी दिनों में भी इसी तरह रुक-रुककर बारिश होती है तो खरीफ फसलों को और लाभ मिल सकता है। Hanumangarh Weather Update

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है, जबकि एक अन्य परिसंचरण तंत्र पूर्वी भारत के ऊपर अवस्थित है। मौसम विभाग ने 9 अगस्त को भी राज्य के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 12 अगस्त के दौरान दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम, जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर कुछ हिस्सों में आगामी 3 से 4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में 14 अगस्त से तथा पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की प्रबल संभावना है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। Hanumangarh Weather Update

Weather News: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक भारी बारिश का कहर, गुरुग्राम में 2 की मौत
Delhi-NCR Heavy Rain: नई दिल्ली/चंडीगढ़ (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में तेज बरसात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 स्थित वसंत वैली स्कूल की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मेरठ के किठौर के दयानंद और उनके साथ आए मासूम सूरज के रूप में हुई है। दोनों शुक्रवार को ही स्कूल की दीवार ठीक करने आए थे। घटनास्थल पर भारी भीड़ और हाई अलर्ट जारी है। Weather News

गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, भिवानी, पानीपत, नारनौल, हांसी, महेंद्रगढ़, नूंह, रोहतक और सोनीपत में तेज बारिश दर्ज हुई। पलवल में 78 मिमी बारिश सबसे अधिक रिकॉर्ड की गई। गुरुग्राम के नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी क्षेत्र में 57 मिमी और यमुनानगर में 32 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। फरीदाबाद में लगातार तीसरे दिन बरसात से कई निचले इलाकों में पानी भर गया।

फरीदाबाद की सब्जी मंडी व रेवाड़ी की पुरानी सब्जी मंडी में जलभराव के कारण कारोबार व आवाजाही प्रभावित रही, रेवाड़ी में जलभराव के दौरान एक स्कूटी गड्ढे में पलटने से स्कूटी सवार व उसके साथ मौजूद बच्चा पानी में गिरे। नोएडा सेक्टर-95 में एक एम्बुलेंस पानी में फंस गयी। द्वारका सेक्टर-25 में गुरुवार को तेज बहाव में एक युवक बह गया, 7 घंटे के रेस्क्यू के बावजूद उसे नहीं पाया जा सका।

भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार के लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर में कई सड़कों पर जलभराव से ट्रैफिक जाम रहा। उत्तराखंड में लगातार बारिश से अलकनंदा, मंदाकिनी, भागीरथी समेत छह नदियाँ खतरे के स्तर पर बह रही हैं,हरिद्वार-ऋषिकेश के घाट और कई मंदिर जलमग्न हो चुके हैं। रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद किए गए। राज्य में 132 सड़कें और बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद हैं। Weather News

उत्तर प्रदेश में नदियां ऊफान पर

फरुर्खाबाद में गंगा खतरे के निशान के निकट पहुंच गई, 33 गाँव और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुसा है। बलिया में एक सप्ताह में 27 घर सरयू नदी में समा चुके हैं। राजस्थान के कई हिस्सों में भी तेज बारिश देखी गई। जयपुर में देर रात शुरू हुई बरसात सुबह तक जारी रही। सीकर के श्रीमाधोपुर में प्रमुख बाजारों में तीन फीट तक पानी भर गया। चूरू के सादुलपुर में 4 फीट तक जलभराव दर्ज किया गया। धौलपुर के राजाखेड़ा में कॉलोनियों की सड़कें डूबीं। भरतपुर के बरेठा बांध का जलस्तर 26.60 फीट तक पहुंच गया। 29 फीट तक भराव क्षमता होने से गेज 27 फीट पार होते ही गेट खोलने की संभावना जताई जा रही है। Weather News

Rajasthan Weather Update: नोहर-भादरा में मेहरबान रहा मानसून, रामगढ़ में सर्वाधिक 96 मिमी बारिश
हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। जिले में सोमवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। नोहर और भादरा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई, जबकि रावतसर और संगरिया क्षेत्र में खंड बारिश दर्ज की गई। मंगलवार सुबह भी भादरा क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसके विपरीत जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ और आसपास के क्षेत्र दूसरे दिन भी बारिश से महरूम रहे। दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

जिला कलक्टर कार्यालय की ओर से जारी वर्षा रिपोर्ट के अनुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर कुल 302 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 96 मिमी बारिश नोहर तहसील के रामगढ़ में हुई। इसके अलावा भादरा में 45 मिमी, पल्लू में 44 मिमी, नोहर में 26 मिमी, नौरंगदेसर में 24 मिमी, संगरिया में 14 मिमी, डूंगराना में 12 मिमी, ढाबां में 11 मिमी, छानीबड़ी और फेफाना में 8-8 मिमी तथा रावतसर और खुइयां में 7-7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र सक्रिय है तथा मानसून ट्रफ उत्तरी राजस्थान से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार 6-7 अगस्त से पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में नया परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है, जिससे मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 7 से 10 अगस्त के बीच भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी तथा कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हो सकती है। वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है, लेकिन 7 से 9 अगस्त के दौरान इन क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। Rajasthan Weather Update

South Korea Heatwave Alert: दक्षिण कोरिया में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, पारा 42 डिग्री पार, हीटवेव अलर्ट जारी
सोल। दक्षिण कोरिया इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। देश के दक्षिण-पूर्वी शहर यांगसान में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसे आधुनिक मौसम रिकॉर्ड में अब तक का सबसे अधिक दर्ज तापमान बताया जा रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी ने आम जनजीवन, स्वास्थ्य सेवाओं और दैनिक गतिविधियों पर व्यापक प्रभाव डाला है। South Korea Heatwave Alert

कोरिया मौसम प्रशासन (केएमए) के अनुसार, हाल के दिनों में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। इससे पहले इसी क्षेत्र में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि वर्ष 2018 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 41 डिग्री सेल्सियस था। लगातार कई दिनों तक 40 डिग्री से अधिक तापमान बने रहने से मौसम विशेषज्ञ इसे असाधारण हीटवेव की स्थिति मान रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर प्रशांत और तिब्बती उच्च दबाव प्रणालियों के एक साथ सक्रिय रहने से गर्म हवाएं कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर ठहर गई हैं। इसके साथ ही बादलों की कमी और तेज धूप के कारण धरातल का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे गर्मी का प्रभाव और अधिक गंभीर हो गया है। South Korea Heatwave Alert

स्थिति को देखते हुए दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत सहित कई क्षेत्रों में उच्च स्तर की हीटवेव चेतावनी लागू की गई है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और खुले स्थानों पर काम करने वाले श्रमिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इस बीच मौसम विभाग पश्चिमी प्रशांत महासागर में सक्रिय टाइफून ‘डॉल्फिन’ की गतिविधियों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, यह चक्रवाती प्रणाली आने वाले दिनों में दक्षिण कोरिया के मौसम को प्रभावित कर सकती है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इससे भीषण गर्मी में कितनी राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और बदलते वैश्विक मौसम पैटर्न के कारण दुनिया के कई देशों में चरम तापमान की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दक्षिण कोरिया में दर्ज यह नया तापमान रिकॉर्ड भी इसी बदलते जलवायु परिदृश्य का संकेत माना जा रहा है। South Korea Heatwave Alert

NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 जुलाई को क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। NCR Weather Update

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार को बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे खड़े होने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। वाहन चालकों को भी जलभराव और फिसलन वाले मार्गों पर सावधानी के साथ वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

पूर्वानुमान के अनुसार 30 जुलाई को अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा में नमी का स्तर अधिक रहने से उमस बनी रह सकती है, हालांकि बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। NCR Weather Update

आईएमडी के मुताबिक 31 जुलाई से मौसम में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। आसमान में बादल बने रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। अगस्त के शुरुआती दिनों यानी 1 से 4 अगस्त तक भी दिल्ली-एनसीआर में मानसून की गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं। इस अवधि में तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है और रुक-रुक कर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग का मानना है कि आगामी दिनों में लगातार बादल और हल्की वर्षा से गर्मी का असर कम रहेगा। हालांकि गरज-चमक और बिजली गिरने जैसी परिस्थितियों के दौरान लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां भी मौसम से जुड़े अपडेट पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। NCR Weather Update

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन, रोकी गई चारधाम यात्रा
Char Dham Yatra Update: देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा और पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र चारधाम यात्रा को मंगलवार और बुधवार के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। Uttarakhand Weather News

गढ़वाल मंडल प्रशासन ने बताया कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु प्रस्थान से पहले मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी ताज़ा जानकारी अवश्य देखें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से यह एहतियाती निर्णय लिया गया है।

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों और आगामी दिनों में तेज बारिश, बिजली चमकने तथा मौसम संबंधी प्रतिकूल परिस्थितियों की संभावना जताई है। चेतावनी के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन तंत्र को सतर्क कर दिया है। Uttarakhand Weather News

प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। अनावश्यक यात्रा से बचने और पर्वतीय मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनियों और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करना सभी के हित में है।

भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल जिलों में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन, चट्टानें खिसकने और सड़कें अवरुद्ध होने का जोखिम बढ़ गया है।

वर्षा का प्रभाव राज्य के परिवहन नेटवर्क पर भी दिखाई दे रहा है। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र स्थित टोंस नदी पर बने नए पुल को भारी जलप्रवाह से क्षति पहुंची है, जिससे देहरादून, विकासनगर और हिमाचल प्रदेश के बीच यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और आवश्यक मरम्मत एवं राहत कार्य जारी हैं। Uttarakhand Weather News

Hanumangarh Weather: हनुमानगढ़ वासियों का जल्द ख़त्म हो सकता है बारिश का इंतजार! इस दिन से अच्छी बारिश की संभावना
हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। जिले में पिछले दो-तीन दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिनभर तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार हनुमानगढ़ में तापमान लगातार 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जिससे गर्मी और उमस का असर और अधिक महसूस हो रहा है। Hanumangarh Weather

इस बीच मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा अवदाब (डीप डिप्रेशन) और मानसून ट्रफ की अनुकूल स्थिति के कारण राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। वहीं 29 जुलाई से अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के अन्य हिस्सों में भी वर्षा का दायरा बढ़ने की संभावना है।

हनुमानगढ़ सहित बीकानेर संभाग में 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने के आसार हैं। यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है तो उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी तथा किसानों के लिए भी यह बारिश लाभदायक साबित हो सकती है। Hanumangarh Weather