Rampur - Sach Kahoon Hindi

चेयरमैन पति कुलदीप बालियान का गर्मजोशी से हुआ स्वागत
बोले,क़स्बे का विकास करना ही प्राथमिकता

सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी

Rampur मनिहारान नवनिर्वाचित चेयरपर्सन के प्रतिनिधि पति का आजाद कॉलोनी में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मंगलवार को नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान कस्बे के दिल्ली नानौता रोड स्थित आजाद कॉलोनी में नौशाद सैफी के आवास पर पहुंचे जहां मौजूद लोगों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान कुलदीप बालियान ने कहा कि नगर की जनता ने जिस प्यार के साथ वोट देकर हम पर विश्वास जताया है।लोगों के उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का काम करेंगे। नगर का चहुमुखी विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि नगर की जनता से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी व उनके समाधान पर चर्चा की जा रही है। जल्द ही सभी समस्याओं को बोर्ड की बैठक में रख प्रस्ताव पारित कराकर समाधान कराया जाएगा। कहा कि यह नगर उनका घर और नगरवासी उनके परिवार की तरह है। अपने घर और परिवार की पूरी ईमानदारी के साथ सेवा करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी मास्टर महबूब सैफी,बसपा नेता रविन्द्र चौधरी,सभासद आफ़ताब मलिक,नफीस सैफी, सन्नी कुमार,जयपाल सिंह,नवीन कुमार,शिव कुमार,आस मोहम्मद सैफी,प्रीतम सिंह,मोहम्मद अरशद,मुजम्मिल सैफी,सरफराज सैफी,मुदस्सिर सैफी, आसिफ सैफी, नवाजिश कुरेशी आदि लोग मौजूद रहे।

खाद क्रय केंद्र कर्मचारी पर किसानों ने लगाया शोषण का आरोप
शिकायत लेकर पहुंचे एसडीएम के दरबार

सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी

रामपुर मनिहारान इफको खाद क्रय केंद्र पर तैनात एक कर्मचारी पर किसानों (farmers) का शोषण करने का आरोप लगा है। किसानों का कहना था कि उक्त कर्मचारी यूरिया खाद के साथ यूरिया लिक्विड भी लेने का दबाव बना रहा है।जबकि लिक्विड किसानों के किसी काम का नहीं है।

मंगलवार को दर्जनों किसान एक ज्ञापन लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।जिसमें कहा गया कि देवबंद रोड फाटक पर इफको खाद केंद्र पर तैनात एक कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहा है। कई घंटे किसानों को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।

उसके बावजूद भी तैनात कर्मचारी यूरिया खाद के साथ नैनो यूरिया लिक्विड की दवा देने का भी दबाव बनाता है।जबकि लिक्विड किसानों के किसी काम की नही है।उसकी कोई भी क्वालिटी नहीं है। अगर समय से खाद ना मिला तो किसानों की फसलें भी बेकार हो जाएंगी। एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कृषि अधिकारियों को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान हरमोहन सिंह,बीरबल सिंह,सागर कुमार,बिजेंद्र सिंह,कामिल,साजिद,रिशिपाल,प्रिंस कुमार,रविंद्र कुमार,संदीप कुमार,ज्ञानचंद,राजकुमार,रमेश,राजेश कुमार,श्यामवीर आदि मौजूद रहे।

चोरी की बाइक सहित शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा जेल
पुलिस ने महज कुछ घण्टों में बरामद की बाइक

सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी

Rampur मनिहारान कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का महज चंद घण्टों में खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल सहित चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।मंगलवार को गांव ढाका देवी निवासी मनोज कुमार पुत्र किशनलाल अपनी बजाज विक्रांता मोटरसाइकिल ईदगाह के पास खड़ी कर किसी काम से चला गया। थोड़ी देर बाद जब मनोज वापस लौटा तो मोटरसाइकिल गायब देख उसके होश फाख्ता हो गए।

काफी तलाश के बाद भी बाइक न मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस तत्काल हरकत में आई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक युवक सलेमपुर रोड पर बाइक को पैदल ही लेकर आता हुआ नजर आया,जो पुलिस टीम को देख भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आस मोहम्मद पुत्र अफसर निवासी गांव चकवाली बताया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

UP: रामपुर में हिंसक प्रदर्शन में एक की मौत
उत्तर प्रदेश में हिंसा में अब तक नौ लोगों की मृत्यु (CAA NRC Protest)

सीलमपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर (CAA NRC Protest) उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में भड़की हिंसा में अब तक नौ लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 43 पुलिस कर्मियों समेत 75 से अधिक लोग घायल हो गए। राज्य में लखनऊ समेत कई जिलों में धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे है लेकिन तनाव व्याप्त है। पुलिस ने प्रयागराज, गाजियाबाद, बहराइच, हापुड़, लखनऊ, बाराबंकी समेत प्रदेश के विभिन्न जगहों पर हुई हिंसा के मामले में करीब 10000 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में 10000 से ज्यादा लोगों पर मामले दर्ज (CAA NRC Protest)

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पिछले तीन दिन से हो रहे हिंसक प्रदर्शन के बाद शनिवार को अन्य इलाकों में शांति रही लेकिन रामपुर सुलग उठा। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां कहा कि प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी ,इसके बावजूद उलेमाओं ने लोगों को प्रदर्शन के लिये घरों से निकलने का आहवान किया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ इतनी उग्र हो गई कि उन्होंने एक पुलिस जीप के अलावा आठ अन्य वाहनों को भी फूंक दिया। इस हिंसक प्रदर्शन में एक शख्स की मौत की खबर भी आ रही है।

योगी ने आनंदीबेन से मुलाकात कर राज्य के हालतों की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करके प्रदेश के मौजूदा हालातों की जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया

मुख्यमंत्री ने सुबह राज्यपाल आनंदीबने पटेल से मुलाकात की और उन्हें मौजूदा हालत की जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर पिछले दो दिनों से जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

राजधानी लखनऊ से लेकर पूरे प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और हिंसा का माहौल है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।