PGI Satellite Center - Sach Kahoon Hindi

पीएम करेंगे फिरोजपुर में पीजीआई सैटलाईट सेंटर का शिलान्यास और रैली को सम्बोधित
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को पंजाब आएंगे और फिरोजपुर में सौ बिस्तरों के पीजीआई सैटलाईट सेंटर का शिलान्यास करने के अलावा एक बड़ी रैली को सम्बोधित करेंगे। केंद्रीय कृषि कानून समाप्त करने के बाद मोदी का पंजाब का यह पहला दौरा होगा। उनके साथ रैली मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा तथा कई अन्य वरिष्ठ नेता भी नजर आएंगे। यह रैली एक तरह से राज्य में भाजपा और उसके घटक दलों पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद-संयुक्त) की राज्य में अगले वर्ष के शुरू में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के चुनाव प्रचार की शुरूआत होगी जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिये तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भाजपा और उसके घटक दलों ने सतही स्तर पर रैली को लेकर सम्पर्क अभियान भी शुरू कर दिये हैं।

भाजपा पीएलसी और शिअद संयुक्त के बीच गठबंधन हो चुका है

उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा), पीएलसी और शिअद संयुक्त के बीच गठबंधन हो चुका है। गठबंधन ने राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिये अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। सीटों के बंटवारें को लेकर तीनों दलों की छह सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की गई है जिसमें प्रत्येक दल के दो-दो प्रतिनिधि होंगे। वहीं कृषि कानूनों और इनके विरोध में चले किसान आंदोलन के कारण राज्य के लोगों विशेषकर कृषक समुदाय की नाराजगी झेल रही भाजपा के लिये यह गठबंधन जहां एक राहत का सबब बन कर आया है वहीं उसे उम्मीद है कि मोदी के रैली से राज्य में उसके प्रति लोगों के रूख में बदलाव आएगा और चुनावी माहौल भी बदलेगा।

मोदी सरकार ने सत्ता सम्भालने के बाद से पंजाब और विशेषकर सिख समुदाय के लिये अनेक अहम फैसले लिये हैं जिनमें सिखों की काली सूची समाप्त करने, लंगर को जीएसटीमुक्त करने, सिख विरोधी दंगों के दोषियों को सजा सुनिश्चित करने, अफगानिस्तान ने सिखों की सुरक्षित वापसी, कृषि कानून वापिस लेने और करतारपुर कॉरिडोर खोलने जैसे फैसले अहम हैं। इस तरह की भी उम्मीद है कि मोदी अपने आगमन के दौरान राज्य के लिये किसी और बड़े तोहफे का ऐलान कर सकते हैं। प्रधानमंत्री जिस सैटलाईट सेंटर का शिलान्यास करेंगे वह पीजीआई का पंजाब में दूसरा है जो 25 एकड़ में स्थापित किया जाएगा। इससे पहले संगरूर में पीजीआई का पहला सेंटर स्थापित किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

केंद्र फिरोजपुर में खोलेगी पीजीआई का सेटेलाइट सेंटर
बठिंडा एम्स में ओपीडी का किया उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत भी रहीं मौजूद

देश भर में सरकार खोलेगी 197 मेडिकल कॉलेज: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

होशियारपुर व पटियाला के कॉलेजों को अपग्रेड करेगी सरकार

बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। बठिंडा में एम्स शुरू करने के बाद केंद्रीय सरकार फिरोजपुर में पीजीआई का सेटेलाइट सैंटर खोलेगी। देश भर में सरकार की ओर से 197 मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। इनके अलावा पुराने मेडिकल कॉलेजों को भी अपग्रेड करके सुपर स्पेशियलिटी किया जा रहा है। अपग्रेड किए जाने वाले मेडिकल कॉलेजों में पंजाब के दो कॉलेज होशियारपुर व पटियाला के हैं। ये बातें केंद्रीय सेहत मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को बठिंडा एम्स की ओपीडी का उद्धाटन करने के मौके पर कहीं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सयुंक्त रूप से ओपीडी का उद्धाटन किया। इस मौके पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से देश भर में 22 एम्स का निर्माण किया जा रहा है। 6 में काम शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि लोगों की सेहत का ख्याल रखते हुए सरकार डेढ़ लाख हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने जा रही है।

उन्होंने कहा कि देश भर में देश भर में खोले जा रहे 197 मेडिकल कॉलेजों का बिना किसी भेदभाव के राज्यों को बांटा गया है। इसमें हमने पिछड़े जिलों को प्राथमिक्ता दी है। इनमें से 49 की स्वीकृति दे दी गई है जो कि 2022 तक शुरू हो जाएंगे।

डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि पहले एम्स के लिए पूर्व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने उनसे अपील की थी और अब पूर्व मुख्यमंत्री व फिरोजपुर से सांसद सुखबीर सिंह बादल ने फिरोजपुर के लिए बात उनके सामने रखी है। हम फिरोजपुर में 450 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर खोलेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल बठिंडा एम्स को लेकर बहुत गंभीर थीं और सप्ताह में दो बार इस बारे में पूछती थीं। कैबिनेट की मीटिंग शुरू होने से पहले और मीटिंग खत्म होने के बाद भी वह एम्स की ही बात किया करती थी। देश भर में से अकेली हरसिमरत ही ऐसी नेता थी जो बार बार उनसे इस प्रोजेक्ट के बारे में पूछती रहीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।