all india cricket tournament - Sach Kahoon Hindi

फरीदाबाद ने जींद को 111 रन से दी मात
फरीदाबाद के कप्तान अनिल रावत रहे मैन आफ द मैच

सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। बृहस्पतिवार को द्वितीय एसएसजी (अंडर-14) आल इंडिया क्रिकेट टूनार्मेंट के 10 वें दिन पुल बी में द क्रिकेट गुरुकुल फरीदाबाद व रॉयल क्रिकेट अकादमी जींद के बीच मैच हुआ। इस मैच में फरीदाबाद की टीम बल्लेबाजों व गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर 111 रन से विजयी रही। फरीदाबाद की ओर से 40 रन व 3 विकेट लेने वाले टीम के कप्तान अनिल रावत मैन आॅफ द मैच बने। जिन्हें मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे राजस्थान क्रिकेट अकादमी के कोच अभिषेक शर्मा ने ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर द क्रिकेट गुरुकुल फरीदाबाद के कोच रोहित शर्मा, रॉयल क्रिकेट अकादमी जींद के कोच रमेश खटकड़ व शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के कोच राहुल शर्मा मौजूद थे। जबकि मैच में अंपायरिंग जसदेव सिंह व अरमान सिंह ने की।  बृहस्पतिवार को टॉस जीतकर दा क्रिकेट गुरुकुल फरीदाबाद की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए। जिसमें शिवांत मिश्रा 83 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

कप्तान अनिल रावत ने 29  गेंदों पर 40 व विवेक सरकार ने 42 गेंदों पर 32 रनों का योगदान दिया।

जींद की ओर से भिवांशु ने 8 ओवर में 37 रन देकर 3 व सात्विक नैन ने 6 ओवर में 56 रन देकर 2 खिलाडिय़ों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट अकादमी जींद की टीम निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 119 रन ही बना पाई। जिसमें कप्तान रिंकू ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। फरीदाबाद की ओर से कप्तान अनिल रावत ने बल्लेबाजी के पश्चात गेंदबाजी में हाथ दिखाते हुए 7 ओवर में 27 रन देकर 3 खिलाडिय़ों को पवैलियन की राह दिखाई। जबकि प्रद्यूमन चौधरी ने 5 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। इस मैच में दा क्रिकेट गुरुकुल फरीदाबाद की टीम ने रॉयल क्रिकेट अकादमी जींद को 111 रन से हराया।

ग्यारहवें दिन इनमें होगी भिड़ंत

द्वितीय एसएसजी (अंडर-14) आॅल इंडिया क्रिकेट टूनार्मेंट के ग्यारहवें दिन शुक्रवार को ।

एपेक्स क्रिकेट अकादमी फतेहाबद व रॉयल क्रिकेट अकादमी जींद के मध्य मैच खेला जाएगा।

दोनों टीमें अब तक खेले अपने एक-एक मुकाबले हार चुकी है।

5 से शुरू होगा पहला सेमीफाइनल

24 दिसंबर से चल रही द्वितीय एसएसजी (अंडर-14) आॅल इंडिया क्रिकेट टूनार्मेंट में ।

पहला सेमीफाइनल मैच 5 जनवरी को खेला जाएगा ।

दूसरा 6 जनवरी को।

7 जनवरी को टूनार्मेंट का फाइनल मैच होगा।

इस टूनार्मेंट में देश के विभिन्न राज्यों की बेहतरीन 8 टीमें हिस्सा ले रही है।

जिन्हें दो पुलों में बांटा गया है। प्रत्येक पुल से एक टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

सभी टीमों के तीन-तीन लीग मैच होंगे।

हर रोज एक मैच खेला जा रहा है।

डेरा सच्चा सौदा का स्पोर्ट्स में रहा है विशेष योगदान : डॉ. वेद बेनीवाल
द्वितीय एसएसजी (अंडर-14) ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू (all india cricket tournament)

पहले मैच में मेजबान शाह सतनाम जी (all india cricket tournament)

क्रिकेट अकादमी ने चेतन चौहान क्रिकेट अकादमी दिल्ली को हराया

सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। द्वितीय एसएसजी (अंडर-14) ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट (all india cricket tournament) मंगलवार को शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो गया। जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ. वेद बेनीवाल ने किया। डॉ. वेद बेनीवाल का शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचने पर शाह सतनाम जी ब्वॉयज कॉलेज के उप प्राचार्य दिलावर इन्सां ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इसके पश्चात उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने आए खिलाड़ियों से परिचय किया और पहले मैच का टॉस करवाया। इस मौके पर शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के कोच राहुल शर्मा, चेतन चौहान क्रिकेट अकादमी दिल्ली के कोच प्रवीन कुमार सहित अनेक खिलाड़ी व कोच मौजूद थे।

मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे डॉ. वेद बेनीवाल ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा ने हमेशा स्पोर्ट्स में विशेष ध्यान केंन्द्रित किया है। शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम व इसमें मिल सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा स्टेडियम पूरे हरियाणा में कहीं नही है। यहां की पिच और ग्राउंड इंटरनेशनल लेवल के है। यह स्टेडियम पूरी तरह से इंटरनेशनल मापदंड पर खरा उतरता है। अंडर-14, 16 और 17 के टूर्नामेंट को क्रिकेट की नर्सरी बताते हुए श्री बेनीवाल ने कहा कि अगर इन बच्चों को पूरा मौका दें और सुविधाएं दे तो ये भी हिन्दुस्तान के क्रिकेट में जाकर नाम रोशन कर सकते है।

शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी भिड़ेगी संस्कारम क्रिकेट अकादमी झज्जर से आज

टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को संस्कारम क्रिकेट अकादमी झज्जर व मेजबान शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच खेला जाएगा। बता दें कि इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 7 जनवरी को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में चेतन चौहान क्रिकेट अकादमी दिल्ली, मैरीगोल्ड क्रिकेट अकादमी नोएडा, संस्कारम क्रिकेट अकादमी झज्जर, स्पोर्ट्स थ्रो क्रिकेट अकादमी जयपुर, यूपी टाइगर क्रिकेट क्लब गाजियाबाद, द क्रिकेट गुरुकुल फरीदाबाद, रॉयल क्रिकेट अकादमी जींद व मेजबान शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी सरसा की टीम भाग ले रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।