Rajasthan Weather - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Weather Update: फिर बदलेगा मौसम, इस दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
फिलहाल एक सप्ताह तक हीटवेव से राहत

Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 मार्च से उत्तर-पश्चिम और पूर्वी राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके चलते कई जिलों में बादल छाने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। Rajasthan Weather News

मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग सहित शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही बढ़ने और मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने की भी संभावना है। हालांकि इसके बाद अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। बीते दिनों हुई वर्षा के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से 2 से 8 डिग्री तक कम है। वहीं जैसलमेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। झुंझुनू जिले के मंडावा में सर्वाधिक 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो इस बदलाव का प्रमुख उदाहरण रहा। राहत की बात यह है कि प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है। इससे आमजन को तेज गर्मी से फिलहाल राहत बनी रहेगी, जबकि मौसम का यह उतार-चढ़ाव कृषि और दैनिक जीवन पर भी असर डाल सकता है। Rajasthan Weather News

Rajasthan Weather Today: मार्च में लौटी सर्दी, बारिश के बाद छाया कोहरा
हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले सहित पूरे राजस्थान का मौसम पूरी तरह बदल गया है। पिछले करीब एक सप्ताह से बूंदाबांदी, हल्की बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जिले के अधिकांश इलाकों में दिनभर हल्की बारिश हुई, जिसके बाद शुक्रवार सुबह कोहरा छा गया। मार्च माह के अंतिम दिनों में मौसम ने जनवरी-फरवरी जैसी सर्दी का अहसास करा दिया। ठंड के दोबारा असर से लोग गर्म कपड़ों में नजर आए, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। आसमान में दिनभर बादल छाए रहने से धूप बेअसर रही। Rajasthan Weather Today

फसलों पर संकट, सरसों और गेहूं को नुकसान की आशंका

मौसम में यह बदलाव नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देखा जा रहा है। हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। विशेष रूप से कटाई के बाद खेतों में रखी सरसों की फसल खराब होने का खतरा है, वहीं कई स्थानों पर तेज हवाओं से गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिला है। कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नोखा में सर्वाधिक 25 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बारिश के चलते अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 21 और 22 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा आगामी 4-5 दिनों तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो आने वाले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, हालांकि यह सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे ही बना रहेगा।

जिले में 51 एमएम बारिश दर्ज | Rajasthan Weather Today

जिले में गुरुवार को कुल 51 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिला कलक्टर कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार हनुमानगढ़ में 4 एमएम, डबलीराठान में 2 एमएम, नौरंगदेसर में 1 एमएम, पीलीबंगा में 2 एमएम, गोलूवाला में 2 एमएम, ढाबां में 5 एमएम, टिब्बी में 7 एमएम, तलवाड़ा झील में 12 एमएम, रावतसर में 5 एमएम, पल्लू में 6 एमएम, नोहर में 2 एमएम, खुइयां में 1 एमएम व छानीबड़ी में 2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। Rajasthan Weather Today

पश्चिमी विक्षोभ को लेकर मौसम विभाग ने आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट किया जारी
Rajasthan Weather Forecast: हनुमानगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले सहित प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है और हल्की बारिश व बूंदाबांदी के बाद तापमान में आई गिरावट से लोग फिर से गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में भी प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार 18 से 21 मार्च के बीच एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम प्रभावित रहेगा। Weather News

मौसम विभाग के मुताबिक 18 मार्च को पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों में परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 18 से 20 मार्च के दौरान राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन, तेज आंधी (40-50 किमी प्रति घंटा) और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश व आंधी चलने की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्यत: शुष्क रह सकता है।

वहीं 19 और 20 मार्च को इस सिस्टम का सर्वाधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी, बारिश और मेघगर्जन के साथ मौसम खराब रह सकता है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले में रखी फसल, अनाज और कृषि उत्पादों को सुरक्षित स्थान पर रखें या ढककर रखें, ताकि बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान से बचाया जा सके। Weather News

Hanumangarh Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, किसानों की चिंता बढ़ी
बारिश के बाद तापमान में गिरावट, तेज ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

हनुमानगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में आए बदलाव ने लोगों को फिर से ठंडक का अहसास करवा दिया है। रविवार को हुई हल्की बारिश व बूंदाबांदी के बाद सोमवार को सुबह से चली तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह के समय लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, वहीं दुपहिया वाहन चालकों को भी तेज हवाओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान में एकाएक गिरावट दर्ज होने से पिछले कुछ दिनों से दोपहर में परेशान कर रही कड़ाके की धूप भी अब सुहानी लगने लगी है। Hanumangarh Weather News

हालांकि तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों किसान सरसों की कटाई में व्यस्त हैं, वहीं कई जगह तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से मौसम बदलने के संकेत दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 18 से 21 मार्च के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च तक राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।

18 से 21 मार्च के बीच फिर आंधी-बारिश के आसार | Hanumangarh Weather News

इसके बाद 18 से 21 मार्च के बीच सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। 18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन व आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। वहीं 19 और 20 मार्च को इस विक्षोभ का प्रभाव अधिक रहने का अनुमान है। इस दौरान बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन, तेज आंधी और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। Hanumangarh Weather News

Rajasthan Weather: 26-27 को सावधान रहे राजस्थान! फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
उत्तरी हवाओं से लुढ़का पारा, फिर बढ़ी सर्दी, पाला जमने से जनजीवन प्रभावित

Rajasthan Weather Update:हनुमानगढ़। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में हुई हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को चली तेज उत्तरी हवाओं ने आमजन को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में पाला जम गया, जिससे सुबह के समय खेतों, सड़कों के किनारे और खुले मैदानों में जमीन पर बर्फ की सफेद परत जमी नजर आई। Rajasthan Weather News

सर्द हवाओं के चलते तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग गर्म कपड़ों में लकदक नजर आए। छोटे बच्चे ठंड से कांपते हुए स्कूल पहुंचे, वहीं बुजुर्गांे और बीमार लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। दिन में निकली धूप से कुछ समय के लिए ठंड से राहत जरूर मिली, लेकिन हवा में ठंडक बनी रही। इससे पहले शुक्रवार को पूरे दिन दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलती रहीं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इन हवाओं और मौसम में बदलाव के चलते जिले में सरसों की फसल को नुकसान होने की संभावना है।

लगातार बदलते मौसम से किसान भी चिंतित नजर आ रहे

लगातार बदलते मौसम से किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान में एक बार फिर बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान में 3 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। आगामी 48 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, लेकिन शेखावाटी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, जिसमें हनुमानगढ़ जिला भी शामिल है, में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है। Rajasthan Weather News

मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 जनवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 26 जनवरी को दोपहर बाद राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 27 जनवरी को तंत्र का प्रभाव सबसे अधिक रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही आने वाले कुछ दिनों में अल सुबह हल्का कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने तथा किसानों को मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की देखभाल करने की सलाह दी है।

Hanumangarh Weather Update: कोहरे के आगोश में हनुमानगढ़, नहीं कुछ आया नजर, मौसम विभाग ने इन दो दिनों बारिश की दी चेतावनी
Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। जिले में मंगलवार सुबह छाए घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। समूचा जिला कोहरे के आगोश में लिपटा रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 30 मीटर से भी नीचे पहुंच गई। इससे सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को परेशानी हुई। कोहरे और शीतलहर के कारण आवाजाही में परेशानी हुई, वहीं वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट से लोग गर्म कपड़ों से लकदक रहे। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। Hanumangarh Weather News

हालांकि 11 बजे बाद मौसम साफ हुआ और धूप खिली। मौसम विभाग ने जनवरी से ही प्रदेश में कोहरा पड़ने व सर्द हवा चलने की संभावना जताई है। अब सुबह-शाम कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठंडक और गलन का असर महसूस हो रहा है। देर रात से ही ओस गिरनी शुरू हो जाती है। मौसम विभाग ने कड़ाके की सर्दी के बीच 2 दिन बारिश की भी चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत में सक्रिय होते एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 31 दिसम्बर को हनुमानगढ़ सहित दस जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

11 जिलों में घने कोहरे और हल्की बारिश का येलो अलर्ट | Hanumangarh Weather News

इसके साथ 1 जनवरी को हनुमानगढ़ सहित 11 जिलों में घने कोहरे और हल्की बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से 31 दिसम्बर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग के अलावा शेखावाटी एरिया के जिलों के कुछ भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

साथ ही 1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। एक जनवरी की शाम से से ही प्रदेश में घना कोहरा पड़ने और अगले कुछ दिन कोहरा रहने के साथ सर्द हवा चलने की संभावना है। प्रशासन ने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान सतर्कता बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन के लिए शीतलहर से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और एडवाइजरी जारी की है। विशेषकर बुजुर्गांे और छोटे बच्चों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। Hanumangarh Weather News

Rajasthan Weather News: शीतलहर व कड़ाके की ठंड से होगा नए साल का आगाज़
मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। मौसम विभाग के अनुसार नए साल का पहला सप्ताह शीतलहर व कड़ाके की ठंड वाला रहने की पूरी संभावना है। इस बीच सोमवार को जिले में सुबह कई जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया तो कहीं मौसम साफ रहा। जिला मुख्यालय पर सोमवार को कोहरे का असर नजर नहीं आया जबकि नोहर तहसील क्षेत्र में सुबह 11 बजे कोहरे का असर रहा। इस वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा और आवाजाही प्रभावित हुई। Rajasthan Weather News

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मौसम हल्की बादलवाही व हल्के कोहरे के साथ हवाओं की दिशा परिवर्तन के साथ धूप-छांव वाला रहेगा। 31 दिसम्बर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलेगा तथा उत्तरी राजस्थान में बारिश की संभावना है। राजस्थान के जालोर, सांचौर, बाड़मेर, बालोतरा, सिरोही, पाली, जोधपुर, फलौदी जिलों में हल्की बारिश संभव है लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में बूंदाबांदी होगी।

नए साल का आगमन बादलों, गरज-चमक व बूंदाबांदी के बीच हो सकता है। पर्वतीय इलाकों में विशेष रूप से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी रहेगी और मैदानी इलाकों में तेज बारिश होगी। दिल्ली एनसीआर में भी बारिश से प्रदूषण के वातावरण से राहत की उम्मीद है। राजस्थान के पश्चिमी उत्तरी भागों में घने कोहरे से धुंध छाएगी और परिवहन प्रभावित होगा। Rajasthan Weather News

Rajasthan Weather: हाइवे पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं, थमी वाहनों की रफ्तार
खेतों में लगातार नमी बनी रहने से कुछ हद तक कम होगी सिंचाई की आवश्यकता

हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, पश्चिम बीकानेर और आसपास के इलाकों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। छाए घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रह गई। इस कारण हाइवे पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। दिन में हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ी। सुबह के समय शहर में कई चाय की थड़ियों पर लोग अलाव तापते और चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। 11 बजे बाद तेज धूप खिलने से सर्दी से राहत मिली। लगातार दो दिन से छा रहे घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। Rajasthan Weather News

तापमान में गिरावट होने से ठंड परेशान करने लगी है। मौसम में बदलाव होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। बाजार भी देरी से खुल रहे हैं। ऊनी व गर्म वस्त्रों की बिक्री एकाएक बढ़ गई है। कोहरे से किसानों के खेतों में रबी की फसलों को फायदा होगा। गेहूं, सरसों और चने जैसी फसलों की बढ़वार को फायदा मिलने की उम्मीद है। खेतों में लगातार नमी बनी रहने से सिंचाई की आवश्यकता भी कुछ हद तक कम हो सकती है। Rajasthan Weather News

Rajasthan Weather Update: राजस्थान मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट
Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27-28 नवम्बर को राजस्थान के कुछ भागों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की ओर से जारी किए गए राजस्थान मौसम अपडेट के अनुसार 27 नवम्बर को जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 28 नवम्बर को इस सिस्टम के असर से अजमेर, जयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। Rajasthan News

Cyclone Montha Live Update: चक्रवात मोन्था का प्रभाव राजस्थान में दिखा, भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त
Cyclone Montha Live Update: जयपुर। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा निम्न दबाव अब एक गंभीर चक्रवाती तूफ़ान के रूप में विकसित हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस चक्रवात का नाम ‘मोन्था’ रखा गया है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना सहित कई दक्षिणी राज्यों में अगले 48 घंटों के भीतर भीषण वर्षा और तेज़ हवाओं की संभावना जताई गई है। Cyclone Montha News

आईएमडी के अनुसार, यह चक्रवात फिलहाल 14.7° उत्तर अक्षांश और 83.1° पूर्व देशांतर के पास बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में सक्रिय है और लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में अग्रसर है। विभाग ने बताया कि वर्तमान में यह प्रणाली मछलीपट्टनम से 190 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व, काकीनाडा से 270 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व, तथा विशाखापत्तनम से 340 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में स्थित है।

अगले 12 घंटों में इसके और भी तीव्र रूप लेने की संभावना है, जिसके दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवा चल सकती है और झोंकों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के तटीय इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ भागों में भी बारिश के आसार बने रहेंगे।

आईएमडी ने मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है क्योंकि समुद्र में ऊँची लहरें उठने और जलस्तर बढ़ने की संभावना है। तटीय जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने और राहत दलों को तैयार रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि चक्रवात अपनी वर्तमान दिशा में आगे बढ़ता है, तो यह आज शाम या रात तक काकीनाडा और मछलीपट्टनम के बीच तटीय क्षेत्रों से टकरा सकता है। Cyclone Montha News

Rajasthan Weather Update: बारिश ने बढ़ाई धरतीपुत्र की चिंता, मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने दी बड़ी चेतावनी!
रात भर जारी रहा बारिश का दौर, सुबह भी हुई तेज बारिश

Rajasthan Weather News Today: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। जिले में रविवार को दोपहर बाद शुरू हुआ बारिश का दौर रात भर के बाद सोमवार सुबह भी जारी रहा। कई जगह मूसलाधार बारिश से गलियों व सड़कों पर पानी भर गया। अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते दो दिन से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई और ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास करवाया। सोमवार सुबह घरों से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। बारिश के बाद तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को पंखों की हवा भी ठंडी लगने लगी। दूसरी तरफ बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वर्तमान में नरमा चुगाई का कार्य चल रहा है। Rajasthan Weather Update

साथ ही बाजरा, मूंग और मोठ की फसल काटी जा रही है। काटकर कृषि भूमि में रखी बाजरा, मूंग और मोठ की फसल बरसाती पानी में भीग गई। इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण नरमा के अलावा धान की फसल जमीन पर बिछ गई। इससे भी उत्पादन प्रभावित होने की बात किसान कह रहे हैं। मौसम में आए बदलाव से नरमा चुगाई का कार्य भी प्रभावित हुआ है। किसानों की मानें तो अगर इस समय और बारिश होती है तो फसलों को नुकसान होने की पूरी-पूरी आशंका है। इससे पहले रविवार को जिले में कई जगह बारिश के साथ ओले भी गिरे थे।

तापमान में गिरावट से हुआ सर्दी का अहसास | Rajasthan Weather Update

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में बीकानेर, कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज हुई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश 100 एमएम भैंसरोडगढ़, चित्तौड़गढ़ में तथा पश्चिमी राजस्थान के रावतसर, हनुमानगढ़ में 67 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सात अक्टूबर को जोधपुर, बीकानेर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। आठ अक्टूबर से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने व आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। Rajasthan Weather Update

Weather Alert: हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में 21 तक बदला रहेगा मौसम
हरियाणा के 8 तो पंजाब के 3 जिलों में आज बारिश के आसार

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana Punjab and Rajasthan Weather: बंगाल की खाड़ी में बनी मौसमी हलचल व जम्मू कश्मीर में सक्रिय हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में 21 अगस्त तक बिखरी हुई बारिश का दौर चलेगा। भारत मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 18 अगस्त को हरियाणा के पंचकूला, अम्बाला,यमुनानगर, करनाल,पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम व फरीदाबाद में मध्यम से तेज़ बारिश की संभावना है। इसी प्रकार पंजाब के पठानकोट, नवांशहर व रूपनगर में 21 अगस्त तक लगातार बारिश के आसार बने हुए है।

पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम तथा कहीं कहीं पर भारी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। अजमेर के मसुदा में 111.5 मिलीमीटर बारिश हुई। आगामी 3-4 दिन दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। शेष कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगस्त के आखिरी सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में मानसूनी तंत्र बनने के कारण राज्य के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय होने व बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन | Haryana Punjab and Rajasthan Weather

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम बिज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ़ अब जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, जबलपुर, रायपुर, दक्षिणी उड़ीसा होता हुआ बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है तथा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन जम्मू-कश्मीर पर बने होने तथा अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं हरियाणा राज्य की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

19 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। 20 व 21 अगस्त को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश तथा पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित। इस दौरान बीच बीच में ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। Haryana Punjab and Rajasthan Weather