scam - Sach Kahoon Hindi

Jumped Deposit Scam: अनजान खाते से राशि प्राप्त होने पर हो जाएं सावधान, हड़बड़ाहट में ना उठाएं कोई कदम
Jumped Deposit Scam: यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। ‘जंप्ड डिपॉजिट’ स्कैम मोबाइल बैंकिंग यूजर्स और खासकर यूपीआई पेमेंट करने वालों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। पुलिस ने इस धोखाधड़ी के बारे में चेतावनी जारी की है। इसमें ठग पैसे चुराने के लिए पीड़ित की जिज्ञासा और विश्वास का फायदा उठाते हैं। इस स्कैम में जालसाज पीड़ित के बैंक खाते में छोटी रकम भेजकर उन्हें निशाना बनाते है। इस दौरान जब पीड़ित अपना बैलेंस चेक करता है तो वह अनजाने में निकासी अनुरोध (विड्राल रिक्वेस्ट) को मंजूरी दे देता हैं, जिससे जालसाज उसके खाते से पैसे हासिल कर लेते है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने लोगों से ऐसे पैसे आने पर सतर्क रहने और तुरंत बैलेंस चेक करने के लिए अपना पिन दर्ज करने से बचने की अपील की है। इस स्कैम में जालसाज यूजर्स के त्वरित एक्शन का फायदा उठाते है और तब पीड़ित अनजाने में निकासी को मंजूरी दे देते हैं। Yamuna Nagar News

इस नए आॅनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने से कैसे बचा सकते है

‘जम्प्ड डिपॉजिट’ स्कैम में ठग यूपीआई के माध्यम से मोबाइल बैंकिंग इस्तेमाल करने वाले लोगों को निशाना बनाते है। अपराधी पीड़ित की जानकारी के बिना उसके बैंक खाते में एक छोटी राशि जो आमतौर पर 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक होती है, जमा करते हैं। इससे उस अकाउंट के यूजर्स को पैसे जमा होने का मैसेज आता है। जिसके चलते यूजर अपना अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए बैंकिंग ऐप खोलता है और तभी पीड़ित को अपना यूपीआई पिन दर्ज करके जमा को सत्यापित करने का लालच दिया जाता है। इससे अनजाने में ठग द्वारा भेजे गए पैसे निकासी अनुरोध को मंजूरी मिल जाती है और पैसे ठग के पास पहुंच जाते है।

जंप्ड डिपॉजिट स्कैम से कैसे बचे | Yamuna Nagar News

‘जम्प्ड डिपॉजिट’ स्कैम से खुद को सुरक्षित रखने के लिए जब भी आपको किसी अनजान नंबर से पैसा प्राप्त हो तो सावधानी बरतें। सबसे जरूरी बात तुरंत अपना बैलेंस चेक करने से बचें। कम से कम 15-30 मिनट तक प्रतीक्षा करें और फिर बैलेंस चेक करें। इसके अलावा आप किसी भी एक्टिव ट्रांजैक्शन रिक्वेस्ट को कैंसिल करने के लिए पहले गलत पिन दर्ज कर सकते है।

अज्ञात स्रोतों से मिली रकम के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सीधे अपने बैंक से संपर्क करें। थोड़ी सावधानियों का पालन करके ऐसे स्कैम का शिकार होने से बचा जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि सावधानी में ही बचाव है। अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें। जितनी जल्दी आप शिकायत देंगे आपके पैसे वापस आने की संभावना उतनी ज्यादा होगी। Yamuna Nagar News

Gurugram corruption case: हरियाणा के सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेने पर चार साल कठोर कारावास

कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सफाई के नाम पर हुए करोड़ो के घोटाले में 7 गिरफ्तार
कोरोना काल में फर्जी बिल बनाकर किया था 7 करोड़ का घोटाला | Kaithal News

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: कैथल जिले में कोरोना काल के समय में सफाई नाम पर जो घोटाला हुआ था उसमें एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कारवाई कैथल में देखने को मिली। प्रदेश भर से लगभग 10 टीमें जांच में लगी हुई थी जिन्होंने फील्ड में उतरकर जगह-जगह छापेमारी की। करोड़ों रुपए का सफाई घोटाला करने वाले कई ठेकेदार व अधिकारी कर्मचारी गिरफ्तार किए हैं। वहीं बाकियों की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस टीम कई ठिकानों पर दबिश दे रही। एंटी करप्शन ब्यूरो पिछले 4 साल से मामले की जांच कर रही थी। Kaithal News

एसीबी की टीम ने एक्सईएन, जेई व एक लेखाकार सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार ठेकेदारों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों ने फर्जी बिल बनाकर 7 करोड़ रुपए का घोटाला किया था। एसीबी ने रोहतक में कार्यरत एक्सईएन नवीन, पिहोवा में कार्यरत जेई जसबीर, नारनौल में कार्यरत लेखाकार कुलवंत सहित गांव फतेहपुर निवासी ठेकेदार अभय संधू, गांव फरियाबाद निवासी दिलबाग, पूंडरी निवासी अनिल और राजेश को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी आठ आरोपियों की ओर गिरफ्तारी किया जाना बाकी है।

10 में से सिर्फ 3 करोड़ के हुए काम | Kaithal News

इस मामले में 2021 में आई 16 करोड़ों रुपये की राशि मंजूर हुई थी जिसमे से 10 करोड़ की राशि गांव में सफाई पर खर्च होनी थी। इसमें से आरोपियों ने गांवों में तीन करोड़ रुपये के तो काम करवाए जबकि सात करोड़ रुपये की राशि का खुद गबन कर गए। गबन की गई राशि कागजों में तो खर्च हुई दिखाई गई, लेकिन गांव में सफाई नहीं हुई | अधिकारी कर्मचारियों ने फर्जी बिल तैयार कर विभिन्न फर्मों को राशि जारी कर दी। पहले इसकी जाँच एडीसी द्वारा की जा रही थी लेकिन बीच में जाँच रोककर विजिलेंस को दी गयी। पूरे मामले में एसीबी के डीजीपी अभिताभ ढिल्लों व अंबाला के एसपी कुशल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। जबकि इस मामले में डीएसपी पवन और ओमप्रकाश भी जांच कर रहे हैं।

एसीबी की टीम लम्बे समय से डाटा एकत्रित करने में लगी हुई थी। गाँव गाँव जाकर पूछताछ की जा रही थी कि कहा किस तालाब की सफाई हुई, कहा नहीं हुई , कितने पैसे का गबन हुआ। ये सारा डाटा जब इक्कठा हो गया तब जाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एसीबी की टीम के अनुसार जिप के पूर्व डिप्टी सीईओ जसविंद्र इसके मुख्य आरोपी हैं। इन आरोपियों ने फर्जी बिल बनाकर राशि पास करवाई थी और बाद में गांवों में काम न करवा उसे अपने खातों में डाल दिया था। Kaithal News

शक के दायरे में

तत्कालीन समय के सीईओ, एसडीओ , जेई , एक्शन, क्लर्क सभी शक के दायरे में है क्योकि सभी के साइन होने के बाद ही कोई बिल पास होता है इसलिए एसीबी सभी को शक की निगाह से देखते हुए कार्रवाई में शामिल कर रही है

वर्ष 2020-2021 में सरकार की ओर से जिला परिषद के माध्यम से गांवों में सफाई के लिए जारी की गई विशेष ग्रांट में 15 लोगों ने करीब सात करोड़ रुपये का गबन किया है। इस मामले में अभी तक पंचायती राज के एक्सईएन, जेई व लेखाकार और ठेकेदार सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महेंद्र सिंह, एसीबी जांच अधिकारी

विधायक लीला राम ने उठाया था मुद्दा | Kaithal News

इस मामले में भाजपा सरकार के मौजूदा विधायक लीला राम ने शिकायत दर्ज करवाते हुए अधिकारी और कर्मचारियों पर आरोप लगाए थे कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत के चलते बिना काम करवाए फर्जी बिल तैयार कर फर्मों के खाता में राशि डाली दी गई।

किसने कितने का किया घोटाला

नवीन के खाते में 78 लाख रुपए, जसबीर के खाते में 26.89 लाख रुपए, दिलबाग ढुल के खाते में 1 करोड़ 62 लाख रुपए, अभय संधू 47 लाख , अनिल के खाते में 67 लाख , राजेश के खाते 41 लाख रूपए फर्जी तरीके से गए।

यह भी पढ़ें:– मारपीट करके एक लाख रुपये छीनने का आरोप

अमरुद बाग मुआवजा घोटाला: खरड़ की बागबानी विकास अधिकारी वैशाली गिरफ्तार
बहु-करोड़पति घोटाले में 17वीं गिरफ्तारी | (Mohali News)

मोहाली (सच कहूँ/एमके शायना)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अमरुदों के बागों के मुआवजे में हुए घोटाले सम्बन्धी बुधवार को बागबानी विकास अधिकारी (एच.डी.ओ.), खरड़ वैशाली को गिरफ़्तार किया है। ज्ञातव्य है कि इस बहु-करोड़पति घोटाले में विजीलैंस द्वारा यह 17वीं गिरफ़्तारी की गई है। जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेटर मोहाली एरिया डिवैल्लपमैंट अथॉरिटी (गमाडा) की तरफ से एयरपोर्ट रोड, एस.ए.एस नगर (मोहाली) के नजदीक ऐरोट्रोपोलिस प्रोजैक्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया था। Mohali News

यह भी पढ़ें:– Bhagwant Mann: आरडीएफ का सहारा लेकर भाजपा अपने विरोधियों को कर रही परेशान: मान

इस प्रोजैक्ट के लिए अधिग्रहीत की गयी जमीन का मुआवजा गमाडा की लैंड पूलिंग नीति अनुसार दिया जाना था। उन्होंने कहा कि उक्त जमीन में लगे फलों/अमरुद के वृक्षों की कीमत जमीन की कीमत से अलग तौर पर अदा की जानी थी और फलदार वृक्षों की कीमत बागबानी विभाग की तरफ से निर्धारित की जानी थी। इसके बाद जमीन ग्रहण कुलैकटर (एल.ए.सी.), गमाडा ने फलदार वृक्षों वाली जमीन की एक सर्वेक्षण सूची डायरैक्टर बागबानी को भेज कर वृक्षों का मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने की विनती की। Mohali News

रिपोर्ट की तस्दीक के लिए राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया | (Mohali News)

प्रवक्ता ने आगे बताया कि सबसे पहले ‘पाकेट ए’ (गाँव बाकरपुर) के मूल्यांकन का काम डिप्टी डायरैक्टर, मोहाली की तरफ से जसप्रीत सिंह सिद्धू, एच.डी.ओ. डेराबस्सी को सौंपा गया जबकि यह क्षेत्र एच.डी.ओ. खरड़ वैशाली के अधिकार क्षेत्र में आता था। जसप्रीत सिद्धू ने अपनी रिपोर्ट में श्रेणी 1 और 2 के 2500 पौधे प्रति एकड़ के हिसाब से दर्शाऐ। इस अनुसार अदायगियाँ जारी करने के लिए यह रिपोर्ट आगे एल.ए.सी., गमाडा को भेजी गई। Mohali News

इसके बाद जमीन के कुछ मालिकों ने आवेदन दायर किया कि उनके पौधों का सही मूल्यांकन नहीं किया गया और उन्होंने अधिक मुआवजे का दावा किया। इन आवेदनों के आधार पर डॉयरैक्टर बागबानी ने इस रिपोर्ट की तस्दीक के लिए राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया, जिसमें दो सहायक डायरैक्टर और दो एच.डी.ओ. को शामिल किया गया। इस कमेटी ने पौधों की स्थिति और उपज के हिसाब के साथ फिर मूल्यांकन करने का सुझाव दिया। Punjab News

वैशाली के आधार पर 145 करोड़ मुआवजा जारी किया गया | (Mohali News)

इसके बाद, ‘पाकेट ए’ के मूल्यांकन का काम एच.डी.ओ. खरड़ वैशाली को दिया गया, जिन्होंने अपनी रिपोर्ट पेश की, जो लगभग पहली रिपोर्ट के साथ ही मिलती-जुलती थी, जिसमें ज्यादातर पौधों को फल देने के लिए तैयार (4-5 साल की उम्र) होने के रुप में दशार्या गया जिससे लाभार्थियों को अधिकतम मुआवजा दिया जा सके। Mohali News

वैशाली की रिपोर्ट के आधार पर तकरीबन 145 करोड़ रुपए मुआवजा जारी किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में एफ.आई.आर. दर्ज होने बाद वैशाली फरार हो गई और सैशन कोर्ट, मोहाली द्वारा उसकी आगामी जमानत खारिज कर दी गई थी। इसके इलावा उसकी जमानत पटीशन हाई कोर्ट में पैंडिंग थी और उसमें भी उसे कोई अंतरिम राहत नहीं मिली। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में बागबानी विभाग के अन्य अधिकारियों की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है। Punjab News

सेना में भर्ती के लिए मेडिकल पास करवाने का झांसा देकर हड़पे 50 हजार रुपए
युवक ने दो जनों के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा

हनुमानगढ़। (सच कहूँ न्यूज) सेना में भर्ती के लिए दौड़ में सफल हुए युवक को मेडिकल में पास करवाने का झांसा देकर 50 हजार रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। यद्यपि युवक से दो जनों ने कुल एक लाख रुपए लिए। लेकिन जब युवक मेडिकल में अयोग्य हो गया तो उसने रुपए वापस मांगे। रुपए वापस न देने पर पुलिस कार्रवाई की बात कही तो उन्होंने एक लाख में से 50 हजार रुपए वापस लौटा दिए। शेष 50 हजार रुपए लौटाने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में युवक की ओर से जिले के संगरिया पुलिस थाना में अपने ही गांव के एक व्यक्ति सहित दो जनों के खिलाफ ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें:– हिमाचल में निजी बस पलटने से 21 लोग घायल, 10 गंभीर

जानकारी के अनुसार कन्हैया लाल (23) पुत्र साहबराम नाई निवासी वार्ड 10, गांव हरिपुरा ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह 28 सितम्बर 2019 को फौज की भर्ती के लिए श्रीगंगानगर में हुई दौड़ में शामिल हुआ था। दौड़ में सफल होने के बाद बीकानेर में मेडिकल होना था। उसे अमनदीप किंगरा पुत्र लाभसिंह निवासी हरिपुरा मिला और कहा कि उसके मित्र महेन्द्र पोटलिया निवासी खींवसर जिला नागौर की अच्छी जान-पहचान है। वह उसका मेडिकल पास करवा देगा। अमनदीप सिंह ने महेन्द्र पोटलिया से बात की तो उसने कहा कि 3 लाख रुपए लगेंगे। एक लाख रुपए पहले देने होंगे जबकि दो लाख रुपए मेडिकल पास होने पर। इस पर उसने अमनदीप किंगरा के कहने पर 50 रुपए नकद महेन्द्र पोटलिया को बीकानेर में जाकर दिए।

इसके बाद दो बार में कुल 50 हजार रुपए महेन्द्र पोटलिया के खाते में ट्रांसफर करवा दिए। फिर महेन्द्र पोटलिया ने उसे बीकानेर बुलाया। वह अपने साथ सोहन व सुरेन्द्र को लेकर बीकानेर गया। बीकानेर में महेन्द्र पोटलिया मिला। तब महेन्द्र ने कहा कि श्रीगंगानगर में सेना की भर्ती चल रही है। वह उसकी भर्ती करवा देता है। तब वह श्रीगंगानगर में सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए गया तो उसे कहा गया कि बीकानेर में मेडिकल होगा। यह बात उसने महेन्द्र पोटलिया को बताई तो महेन्द्र पोटलिया ने कहा कि वह अपने आप मेडिकल पास करवा देगा। चिन्ता मत कर। फिर वह बीकानेर में मिल्ट्री हॉस्पिटल में गया। वहां महेन्द्र मिला तो उसकी मेडिकल जांच हुई।

मेडिकल में उसे अनफिट (अयोग्य) कर दिया। तब उसने महेन्द्र पोटलिया से रुपए वापस मांगे तो उसने रुपए देने से इन्कार कर दिया। कन्हैया लाल ने आरोप लगाया कि महेन्द्र पोटलिया व अमनदीप किंगरा ने बेईमानी पूर्वक व छलकपट के जरिए ठगी मारने के उद्देश्य से उससे एक लाख रुपए ऐंठ लिए। उसने बार-बार पैसे वापस मांगे और कार्यवाही करने को कहा तो अमनदीप किंगरा ने उसे 20 हजार रुपए लौटा दिए। महेन्द्र पोटलिया ने भी उसके भाई के खाते में 20 हजार रुपए डलवा दिए। महेन्द्र पोटलिया ने 10 हजार रुपए नकद दे दिए। शेष 50 हजार रुपए लौटाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने अमनदीप किंगरा व महेन्द्र पोटलिया के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई किशोर सिंह को सौंपी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग घोटाला: आरोपियों से 60 लाख की संपत्ति जब्त, चार गाड़ियां भी शामिल
अंबाला(सच कहूँ न्यूज)। क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग के जरिए हुए लाखों के घोटाले में अब तक पुलिस चार आरोपियों को काबू कर चुकी है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 लाख की संपत्ति भी जब्त की है। पुलिस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगाल रही है। इस मामले में पहले दो आरोपियों को पकड़ा गया था। अब दो नए आरोपियों को पकड़ने के साथ ही कुल आरोपियों की संख्या चार हो गई है। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग कंपनी के जरिए आरोपियों ने लोगों को मोटी आमदनी का लालच देकर उनके लाखों रुपये हड़प लिए थे। धोखाधड़ी के बाद आरोपी निवेशकों के पैसे लेकर फरार हो गए थे। निवेशकों की शिकायत पर ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साजिशन ठगी का मामला दर्ज किया था। जांच के लिए डीएसपी जोगिंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक जांच कमेटी बनाई गई थी। इस मामले में गहनता से जांच कर अब पुलिस ने चारों आरोपियों को काबू किया।

पुलिस ने इस तरह सुलझाई मामले की गुत्थी

एसपी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सबसे पहले

6 सितंबर 2022 को आरोपी कपिल जायसवाल को गिरफ्तार किया था।

आरोपी कपिल को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।

आरोपी को दोबारा 10 सितंबर को फिर से तीन दिन के रिमांड पर लिया।

सेक्टन-8 के रहने वाले दूसरे आरोपी विकास कालड़ा को अमृतसर से गिरफ्तार किया।

आरोपी विकास को चार दिन के रिमांड पर लिया

10 सितंबर को पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी को कुरुक्षेत्र से काबू किया।

इस आरोपी को सात दिन के रिमांड पर लिया ।

12 सितंबर को पुलिस ने जांच के दौरान चौथे आरोपी रमेश कुमार को काबू किया।

यह भी पढ़ें: – बंगाल का सियासी बवाल: पुलिस वैन फूंकी, आंसू गैस के गोले, भाजपा नेता अधिकारी गिरफ्तार

13 बैंक खातों को किया सीज

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि जांच के दौरान ही पुलिस आरोपियों के कब्जे से लगभग 60 लाख रुपए कीमत की संपत्ति जब्त कर चुकी है। साथ ही 13 बैंक खाते भी सीज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 4 गाड़ियां जिसमें एक इनोवा, वैन्यू, सियाज और डेटसन रेडिगो शामिल हैं। इसके साथ ही जांच के दौरान पुलिस को कुछ नकदी व गोल्ड भी बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि गहनता से पूछताछ के बाद आरोपियों ने घोटाले से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उन खुलासों को भी सार्वजनिक किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

SI भर्ती घोटाला: CBI की 33 जगहों पर ताड़तोड़ छापेमारी
श्रीनगर (एजेंसी)। SI भर्ती घोटाले केस में आज CBI ने देश के 33 ठिकानों पर छापे मारे। CBI ने आज हरियाणा, श्रीनगर, गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु और दिल्ली में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, डीएसपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के परिसरों में छापेमारी की है। इससे जम्मू-कश्मीर एसएसबी परीक्षा से जुडे अधिकारी खालिद जहांगीर और अशोक कुमार के परिसरों में सीबीआई की छापेमारी हुई है। गौरतलब हैं कि CBI ने एक कोचिंग सेंटर के मालिक, बीएसएफ के तत्कालीन चिकित्सा अधिकारी और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के अधिकारियों समेत 33 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़े- 70 वर्षों से लुप्त श्रेणी के चीते अब श्योपुर कुनो नेशनल पार्क में आएंगे नजर

कल ही मूसेवाला हत्या मामले में एनआईए ने कई ठिकानों पर की थी छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों की तलाश के सिलसिले में सोमवार को दिल्ली समेत पांच राज्यों में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे। एनआईए सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में झरोदाकलां एवं अलीपुर तथा अन्य इलाकों में गैँगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी, टिल्लू ताजपुरिया और नीरज बवानिया के ठिकानों पर छापे मारे गये।

यह कार्रवाई हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी जारी है। हाल ही में मूसेवाला मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बरार (कनाडा स्थित गैंगस्टर) गिरोह के तीन शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह भी पता चला है कि ये तीनों आरोपी कुलदीप उर्फ कशिश और प्रियवर्त उर्फ फौजी के सीधे संपर्क में रहने के लिए कुछ ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे। जांच के दौरान, यह पता चला कि वे गोल्डी बरार के नियमित संपर्क में भी थे, जिन्होंने कथित तौर पर 29 मई की हत्या के लिए रसद सहायता, ठिकाने और हथियार प्रदान किए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

चीन की फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़, मुख्य साजिशकर्ता चीनी नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश कारोबार कर रही चीन की फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़ करते हुए इसके मुख्य साजिशकर्ता एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। कंपनी मामलों के मंत्रालय के अधीन कार्यरत गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय ने बिहार के रास्ते सड़क मार्ग से देश से भागने की कोशिश कर रहे चीन के नागरिक जिलियान द्रोस्टे को कल गिरफ्तार किया। मंत्रालय ने आज यहां जारी बयान में बताया कि चीन की फर्जी कंपनियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय को इसकी जांच करने के लिए सौंपा गया। कुल मिलाकर 32 फर्जी चीनी कंपनियों की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गयी जिसमें इसके मुख्य साजिशकर्ता इस चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

उसने बताया कि हांगकांग की कंपनी जिलियान हांगकांग लिमिटेड की गुरूग्राम स्थित भारतीय इकाई जिलियान कंस्टलटेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु की फिनिटी प्राइवेट लिमिटेड और हैदराबाद की कंपनी हुसिस कंस्लटिंग लिमिटेड पर छापेमारी की कार्रवाई की गयी जिसके बाद चीनी नागरिक द्रोस्टे देश छोड़कर भागने के लिए बिहार के दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंच गया। इसके बाद एक टीम बनाकर कल उसकी गिरफ्तारी की गयी। द्रोस्टे कई फर्जी कंपनियां बनाने का मुख्य साजिशकर्ता है और उसने कंपनी पंजीयन में स्वयं को हिमाचल प्रदेश के मंडी का निवासी बताया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

5.10 करोड़ से बन रहे सरकारी स्कूल में चल रही थी धांधली
विधायक घनश्याम सर्राफ ने अधिकारियों को साथ लेकर निमार्णाधीन स्थल पर की छापेमारी

भिवानी(सच कहूँ/इन्द्रवेश)। भिवानी शहर की बेटियों को स्कूली शिक्षा देने के उद्देश्य से लंबी जद्दोजहद के बाद बनकर तैयार हो रहे सरकारी स्कूल पर बनने से पहले ही बादल मंडराने लगे हैं, क्योंकि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्र्यां में धांधली नजर आ रही है। यह आरोप भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने पांच करोड़ 10 लाख की लागत से बनने वाले स्कूल के निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद लगाएं। विधायक को बार-बार ये शिकायत मिल रही थी कि भिवानी के भगत सिंह चौक पर बन रहे गर्ल्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल के निर्माण कार्य के दौरान काफी अनियमित्ताएं हो रही हैं। इसी जानकारी के आधार पर विधायक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर एकाएक आज निमार्णाधीन स्कूल परिसर पर छापेमारी की।

विधायक ने पाया कि यहां पर घटिया किस्म की सीमेंट के प्रयोग के साथ ही टाईल लगाने व कमजोर लिपाई की जा रही है, जो बनने से पहले ही पपडी बनकर टूट रही है। इसके अलावा कमरों की छत की पीओपी भी उखड़ती हुई नजर आ रही है। विधायक ने खुद इस निर्माण कार्य की कमी को नजदीक से देखा तथा इस ठेकेदार को इस निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट तक करने की बात कही। विधायक ने कहा कि हिसार की एक फर्म स्कूल निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग कर रही है। इसीलिए उसने उन्हे यहां मजबूरन आकर इसकी जांच करनी पड़ी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सहकारी समिति में 4 करोड़ से अधिक का घोटाला, 3 दबोचे
गांव काजला में हुई घटना को लेकर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के दौरान शहीद भगत सिंह नगर जिले के काजला मल्टी पर्पज कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड गांव काजला में करोड़ों रुपए के घोटाले का पदार्फाश कर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में ब्यूरो ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) के एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि इस घोटाले की जांच के दौरान पता चला है कि इस सोसायटी के कर्मचारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों ने 4,24,02,561 रुपए का गबन किया है।

उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर पता चला कि सचिव प्रेम सिंह, सचिव (निलंबित) भूपिंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष जसविंदर सिंह, उपाध्यक्ष हरवेल सिंह, हरजीत सिंह और बलकार सिंह दोनों पूर्व सदस्य (सभी ग्राम काजला निवासी) और ग्राम पद्दी मटवाली के पूर्व सदस्य रामपाल ने एक दूसरे की मिलीभगत से उक्त सोसायटी में 4,24,02,561 रुपए की ठगी की है। प्रवक्ता ने इस संबंध में प्राथमिकी संख्या 16 दिनांक 05.09.2022 धारा 408, 420, 465, 467, 468, 477-ए, 120-बी-आईपीसी और 13 (1)ए, 13 (2) के तहत रोकथाम की उक्त सात आरोपितों के विरुद्ध थाना विजिलेंस ब्यूरो जालंधर में भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े:- शिक्षा के साथ-साथ संस्कार जरूरी

इस मामले के तीन आरोपी प्रेम सिंह, भूपिंदर सिंह और हरजीत सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि काजला बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति में लगभग 1220 खाताधारक/सदस्य हैं और इसमें भूमि की खेती के लिए कृषि मशीनरी के अलावा 2 ट्रैक्टर हैं। इसके अलावा उक्त सोसायटी सदस्यों को कीटनाशक और कीटनाशक भी बेचती है। उक्त सोसायटी में अलग-अलग जगहों पर कुल 2 कर्मचारी कार्यरत हैं। इस सोसायटी के विभिन्न सदस्यों ने सोसायटी में करोड़ों रुपए की एफडीआर जमा की है। उन्होंने कहा कि तकनीकी टीम द्वारा वर्ष 2012-13 से वर्ष 2017-18 के अभिलेखों की जांच के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा लिए गए ऋण और सदस्यों की जमा राशि की राशि 4,24,02,561 रुपए गबन पाए गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान इस घोटाले में शामिल अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पीएसआई घोटाला: सीआईडी ने प्रियांक खड़गे को थमाया एक और नोटिस
बेंगलुरु (एजेंसी)। पुलिस उप निरीक्षक (पीएसआई) भर्ती घोटाले की जांच कर रहे आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने कांग्रेस विधायक एवं कर्नाटक के पूर्व सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री प्रियांक खड़गे को दो दिन के भीतर जांच दल के समक्ष पेश होने के लिए एक और नोटिस जारी किया है। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा, ‘‘पीएसआई भर्ती घोटाले की जांच कर रही सीआईडी ने प्रियांक खड़गे को पूछताछ के लिए पेश होने हेतु नोटिस जारी किया है। मैं उनसे सीआईडी की मदद करने की अपील करता हूं।’’ राज्य की जांच एजेंसी ने खड़गे को कलबुर्गी में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मीडिया के सामने रखे दस्तावेज और सबूत पेश करने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल को कांग्रेस नेता ने एक आॅडियो क्लिप जारी किया था, जिसमें दो लोगों को कथित तौर पर यह बात करते हुए सुना गया था कि मोटी रिश्वत देकर परीक्षा अधिक अंक कैसे के साथ परीक्षा कैसे पास करें। इसके अगले दिन जांच दल ने खड़गे को तलब किया और उनसे अपने पास मौजूद जानकारी साझा करने को कहा। ज्ञानेंद्र ने कहा कि सरकार ने इस मामले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ चर्चा करने के बाद घोटाले की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि उन असली उम्मीदवारों को न्याय दिया जा सके, जिन्होंने ईमानदारी से अपनी परीक्षा दी और कुछ उम्मीदवारों के अनियमितताओं में लिप्त होने के कारण चयनित नहीं हुए।

उधर, नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए खड़गे ने आरोप लगाया कि जांच आगे नहीं बढ़ रही है, इसलिए सीआईडी ने घोटाले से ध्यान हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच दल के समक्ष पेश होने की उनकी कोई बाध्यता नहीं है और वह लिखित में जवाब दे सकते हैं। पीएसआई भर्ती परीक्षा में लगभग 545 पदों के लिए 54,000 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भिवानी नगर परिषद घोटाले में लेखाकार और सहायक सस्पेंड
भिवानी। भिवानी नगर परिषद घोटाले के मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने लेखाकार सुरेश व सहायक संजय बंसल को सस्पेंड कर दिया है। दोनों पुलिस के शिकंजे में हैं और फिलहाल न्यायिक हिरासत जेल में भेजे गए हैं। गौरतलब है कि नगर परिषद में करोड़ों रुपए का घोटाला उजागर हुआ था, जिसमें पूर्व चेयरमैन सहित करीब आधा दर्जन लोगों को आरोपित बनाया गया था। उनमें से अधिकांश पुलिस जांच की जद में आ चुके हैं। इसी मामले में पुलिस ने लेखाकार सुरेश कुमार व सहायक संजय बंसल को गिरफ्तार किया। अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक ने इन दोनों को सस्पेंड कर दिया है। इस बारे में निदेशक कार्यालय ने आरोपित कर्मचारियों व संबंधित विभाग को सूचित कर दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एबीजी शिपयार्ड ऋण घोटाला: हम पर उंगली उठाने वाले अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं: सीतारमण
नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एबीजी शिपयार्ड लि घोटाले पर मोदी सरकार को घेरने के प्रयास करने वालों को ‘अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाले’करार देते हुए सोमवार को कहा कि इस कंपनी को कर्ज केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के बनने से पहले दिया गया था और उसे एनपीए उसी समय घोषित किया जा चुका था। कंपनी पर बैंकों का करीब 23 हजार करोड़ रुपये गबन करने का आरोप है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड की बजट-पश्चात दिल्ली में होने वाली पहली परम्परागत बैठक के बाद वह आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने एबीजी शिपयार्ड के खाते में धोखाधड़ी को औसत से कम समय में पकड़ने के लिए उसे कर्ज देने वाले बैंकों के कंसोर्टियम की सराहना की।

श्रीमती सीतारमण ने इस मामले में उठ रहे सवालों के बारे में कहा,“ यह रिजर्व बैंक का कार्यालय है। मैं यहां से कोई राजनीतिक बात नहीं करना चाहती पर जो लोग इस पर शोर मचा रहे हैं, राजनीति कर रहे हैं, वे अपने ही खोदे गड्ढे में गिरने वाले हैं। वे अपने पैर पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। ” उन्होंने कहा कि इस कंपनी का खाता 2014 से पहले, वास्तव में नवंबर 2013 में ही एनपीए (अवरुद्ध) घोषित कर दिया गया था। कंपनी को बैंकों के कंसोर्टियम ने उससे पहले कर्ज दे रखा था। वित्त मंत्री ने आईसीआईसीआई के नेतृत्व में कंपनी को कर्ज देने वाले बैंकों को इस खाते में धाेखाधड़ी जल्द पकड़ने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा,“ सामान्यत: बैंक कर्ज की धोखाधड़ी पकड़ने में 52-56 महीने लग जाते हैं, पर इस कंपनी के मामले में उन्होंने एक बाहरी एजेंसी से फाेरेंसिक आडिट आदि करवाकर धोखाधड़ी को औसत से कम समय में पकड़ लिया। ” उन्होंने कहा कि इस मामले में दो रिपोर्ट दायर की जा चुकी हैं। श्रीमती सीतारमण ने कहा, “बैंक आज आत्म विश्वास से भरे हैं। वे बाजार से भी पूंजी उठा रहे हैं। ”

गौरतलब कि सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को कहा कि उसने देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी जहाजरानी कंपनियों में से एक एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के खिलाफ करीब 23 हजार करोड़ रुपये की घोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने रविवार को अपने टि्वटर पर एक बयान में यह जानकारी दी। जांच एजेंसी का कहना है कि कंपनी ने निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के नेतृत्व में 28 बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लिए गए कर्ज में 22,842 रुपये की धोखाधड़ी की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।