Uttarakhand Police - Sach Kahoon Hindi

Haridwar Police: कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर शहबान व नदीम गिरफ्तार
Drug smugglers Shahban and Nadeem arrested: हरिद्वार (हि.स.)। कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के अभियान के बीच हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। Haridwar News

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार और नशा मुक्ति अभियान के तहत नियमित वाहन जांच के दौरान की गई। थाना बुग्गावाला क्षेत्र में ग्राम सावनशेर के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 32.60 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोड़ा गांव निवासी शहबान और नदीम के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। Haridwar News

पूछताछ के दौरान आरोपितों से नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कुछ अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों द्वारा बताए गए अन्य संदिग्ध तस्करों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नशा तस्करी, अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। Haridwar News

Noise Pollution Control: हरिद्वार में 94 धार्मिक स्थलों से हटवाए गए लाउडस्पीकर
Noise Pollution Control: हरिद्वार, (हि.स.)। हरिद्वार। सर्वोच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार पुलिस ने जनपदभर में विशेष अभियान चलाकर 94 धार्मिक स्थलों से निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकर हटवाए। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक शांति बनाए रखना और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था। Haridwar News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई स्थानों पर लाउडस्पीकर निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित होते पाए गए। इसके बाद शहर क्षेत्र के 31 और ग्रामीण क्षेत्र के 63 धार्मिक स्थलों से कुल 94 लाउडस्पीकर हटवाए गए।

पुलिस ने संबंधित प्रबंधन समितियों और संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना सक्षम अनुमति तथा निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन करते हुए किसी भी लाउडस्पीकर का संचालन न किया जाए। साथ ही ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों और शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक भी किया गया। Haridwar News

हरिद्वार पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति या संस्था नियमों का उल्लंघन करती पाई गई, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि आम नागरिकों को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिल सके और सार्वजनिक व्यवस्था बनी रहे।

Uttarakhand News: रोडवेज परियोजना के लिए रुद्रपुर की विश्वकर्मा मार्केट में चला बुलडोजर
रुद्रपुर, (हि.स.)। जिला प्रशासन ने शनिवार को रुद्रपुर में निर्माणाधीन रोडवेज परियोजना के लिए विश्वकर्मा मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर परियोजना की जद में आ रही कई दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। तहसीलदार दिनेश कुटेला के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। प्रशासन के अनुसार प्रभावित दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया गया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। वहीं, कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने पुनर्वास से पहले दुकानें हटाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

अधिकारियों का कहना है कि जिन दुकानों पर बुलडोजर चला, उनमें पहले ही सामान खाली कराया जा चुका था। इसलिए पूरी कार्रवाई नियमानुसार और निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई जबकि प्रभावित व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने पहले वैकल्पिक दुकानें आवंटित करने का आश्वासन दिया था। उनका आरोप है कि इस वादे को पूरा किए बिना दुकानों को हटा दिया गया, जिससे कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया। व्यापारियों ने सभी पात्र लोगों को पारदर्शी तरीके से वैकल्पिक दुकानें या उचित मुआवजा देने की मांग की।

दावा है कि कुल 51 प्रभावित दुकानदारों में से केवल 27 को ही नई दुकानें आवंटित हुई हैं, जबकि कई पात्र व्यापारी अब भी सूची से बाहर हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि पुनर्वास की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार आगे बढ़ाई जा रही है। तहसीलदार दिनेश कुटेला ने बताया कि प्रशासन द्वारा निर्माणाधीन रोडवेज की जद में आ रहे विश्वकर्मा मार्केट को ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की गई है। जहां पहले ही सभी दुकानदार को नोटिस और उसके बाद 15 दिन का समय दिया गया था। जिसके तहत सभी दुकानदारों ने अपना सामान खाली कर लिया, इसी क्रम में कार्रवाई की गई है।

कातिलाना हमले में वांछित पांच हजारी के पोस्टर चस्पा
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) ने कैराना पहुंचकर जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के ईनामी बदमाश के पोस्टर चस्पा किये है। वांछित आरोपी क्षेत्र के गांव भूरा का निवासी बताया गया है। सोमवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेम नगर थाने से एसआई कवींद्र राणा के नेतृत्व में चार सदस्यीय पुलिस टीम कैराना पहुँची। जहां पर टीम ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे सादिक उर्फ जीवन निवासी ग्राम भूरा का पोस्टर कोतवाली गेट पर चस्पा किया। Kairana News

पोस्टर पर आंखों पर काला चश्मा लगाए तथा हाथ में पिस्टल लिए हुए आरोपी का फोटो लगा हुआ है। एसआई ने बताया कि आरोपी सादिक उर्फ जीवन विगत 03 अगस्त 2023 से जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा है, जिसके ऊपर देहरादून पुलिस-प्रशासन की ओर से पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि वांछित की सूचना देने वाले को पांच हजार रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी तथा उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:– कैराना में दो मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

पति ने की पत्नी और बेटी की हत्या
अंबाला: यहां कोठी नंबर 599 में रहने वाले जसबीर सिंह पर बीवी जसविंद्र कौर और 17 साल की बेटी सिमरन की गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। हालांकि अभी तक उत्तराखंड पुलिस मां-बेटी की इस रहस्यमयी मौत से पर्दा नहीं उठा पाई है, लेकिन पुलिस ने तमाम कडिय़ों को खंगालने के लिए जाल बिछा दिया है।

नहाने के बाद चार बजे कार लेकर निकला

वारदात को अंजाम देने के बाद जसबीर सिंह होटल में नहाया। फिर करीब चार बजे वह अपनी कार लेकर निकल गया। उसने होटल से 60 किलोमीटर दूर कर्ण प्रयाग पुलिस चौकी के पास अपनी कार छोड़ी और खुद फरार हो गया। पुलिस ने जसबीर की कार चौकी के पास से लावारिस हालत में बरामद की है। बुधवार को उत्तराखंड पुलिस ने मृतका के भाई, चाचा, मामा व अन्य करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में गोपेश्वर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इस सारे मामले की वीडियोग्राफी करवाई गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।