Transport Minister Moolchand Sharma - Sach Kahoon Hindi

कर्मचारियों को जूते पहनाने वालों पर होगी कार्रवाई: परिवहन मंत्री
कर्मचारी यूनियन रोडवेज निजीकरण का झूठा प्रचार कर रही: मूलचंद शर्मा

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अनिल कक्कड़)। परिवहन मंत्री (Transport Minister) मूलचंद शर्मा ने कहा कि कर्मचारी यूनियन निजीकरण का झूठा प्रचार कर रही है। सरकार लगातार रोडवेज बेड़े को बढ़ा रही है। पिछले दिनों 2 हजार रोडवेज कर्मचारियों की प्रमोशन की गई है। पूरे देश में हरियाणा रोडवेज की धाक है। आम जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

29 मार्च को हड़ताल के दौरान सरसा के डबवाली में रोडवेज परिचालक और चालक को जूतों की माला पहनाए जाने के मामले पर बोलते हुए उन्होंने (Transport Minister) कहा कि इस मामले में संबंधित चालक और परिचालक द्वारा आरोपियों पर मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने कुछ को गिरफ्तार भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि धरना और प्रदर्शन करना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन यदि कोई कर्मचारी किसी दूसरे कर्मचारी के गले में जूतों की माला पहनाकर बदतमीजी करेगा तो ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

इन पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। मंत्री (Transport Minister)  ने कहा कि हड़ताल के दौरान कुछ जिलों में रोडवेज महाप्रबंधकों ने अच्छा कार्य किया और काफी संख्या में बसों को चलवाया। वहीं कुछ जिलों के महाप्रबंधक इसमें फेल रहे। ऐसे महाप्रबंधकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मंत्री ने लापरवाह अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, मीटिंग से बाहर निकाला
दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस वे की समीक्षा बैठक में पहुंचे थे परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

हाइवे के बीच आने वाले पंप बूस्टर को हटाने पर पूछा सवाल तो अधिकारी नहीं दे पाए जवाब

फरीदाबाद (सच कहूँ/राजेंद्र दहिया)। फरीदाबाद में मंगलवार को बिना तैयारी समीक्षा बैठक में पहुंचने की लापरवाही नगर निगम के दो अधिकारियों पर भारी पड़ गई। बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को न सिर्फ परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के गुस्से का शिकार होना पड़ा, बल्कि दोनों अधिकारियों को तुरंत बैठक से बाहर निकाल दिया गया।

दरअसल कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस वे को लेकर समीक्षा बैठक में पहुंचे थे। इस दौरान वे अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे थे। कैबिनेट मंत्री निर्माण कार्य में आ रही अड़चनों को दूर करने के साथ-साथ लोगों के लिए पहले से ही वहां पानी, सीवर, बिजली की लाइनों को हटाते वक्त समस्या न आए, इसको लेकर सभी अधिकारियों से बारी-बारी से जानकारी ले रहे थे। इस दौरान बिना तैयारी बैठक में पहुंचे निगम के दो अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव के गुस्से का शिकार हो गए। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दोनों निगम अधिकारियों से इस हाइवे निर्माण के बीच आने वाले बूस्टर पंप को हटाने के लिए पूछा। जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। इसी के चलते उन्हें मीटिंग से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। समीक्षा बैठक में एनएचएआई, एचएसवीपी, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम के अधिकारियों समेत जिला अधिकारी जितेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बैठक के दौरान ही निगम कमिश्नर यशपाल यादव को फोन कर आगे से पूरी जानकारी सहित मीटिंग में अधिकारियों को भेजने की बात कही। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद से होकर गुजरने वाले 12 लाइन का हाईवे मोदी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसमें आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आगे से किसी भी बैठक में अधिकारियों को पहले से ही पूरी जानकारी के साथ आने के लिए कहा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ऑनलाइन रोड टैक्स जमा के नाम पर धोखाधड़ी का खुलासा
परिवहन मंत्री ने आरोपी के खिलाफ दर्ज करवाया मामला, सख्त कार्रवाई के आदेश

अनिल कक्कड़ चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मोटर व्हीकल टैक्स (रोड टैक्स) ऑनलाइन जमा करवाने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अभियुक्त के खिलाफ बावल पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने संबंधित जिलों के आरटीए अधिकारियों को भी इस तरह की धोखाधड़ी करने वालों पर लगातार नजर रखने को कहा है। परिवहन मंत्री ने बताया कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे अन्य राज्यों के साथ लगती हरियाणा सीमा पर कुछ लोगों ने मोटर व्हीकल टैक्स ऑनलाइन जमा करवाने के नाम पर प्राइवेट दुकानें (खोखे) खोली हुई हैं। ये लोग वाहन मालिकों से पैसे लेकर उसकी फर्जी रसीद बना देते हैं और सरकार के खजाने में पैसा जमा नहीं करवाते। अगर रास्ते में कोई जांच होती है तो ऐसे वाहन चालक पकड़ में आ जाते हैं, वरना इस तरह की धोखाधड़ी का पता लगाना मुश्किल होता है। इससे एक ओर जहां सरकार को चपत लगती है, वहीं वाहन मालिकों के साथ भी ठगी होती है।

मूलचंद शर्मा ने बताया कि जिला रेवाड़ी के बावल में इस तरह का एक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने साथ हुई इस तरह की धोखाधड़ी की शिकायत करते हुए बताया है कि 18 अगस्त को एक दुकान में उसने राजस्थान के लिए 8500 रुपये का टैक्स कटवाया था। आरोपी ने उससे पैसे लेकर रसीद दे दी। बस जयपुर पहुंची तो चैकिंग के दौरान उस रसीद का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला और वह फर्जी निकली। परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां कहीं भी इस तरह की प्राइवेट दुकानें चल रही हैं उनकी जांच की जाएगी और टैक्स चोरी या वाहन मालिकों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कर्मचारियों के विरोध के बीच किलोमीटर योजना बस सेवा शुरू
गुरुग्राम को मिलेगा जल्द नया बस अड्डा (Kilometer scheme bus service)

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के विरोध के (Kilometer scheme bus service) बीच परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम पर आधारित किलोमीटर स्कीम बस सेवा शुरू की और पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिये जाने की सूचना है। परिवहन मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को समुचित परिवहन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इन बसों के आने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि किलोमीटर स्कीम के तहत प्रथम चरण में जल्द ही 150 बसें चलाई जाएंगी।

सारी बसें अगले साल 31 मार्च से पहले हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल किए जाने की सम्भावना है।

इसके अतिरिक्त, आने वाले समय में किलोमीटर स्कीम के तहत एसी बसों और वोल्वो बसों का संचालन भी परिवहन विभाग के माध्यम से किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हरियाणा रोडवेज के लिए भी बसों की खरीद की जा रही है, जिसके तहत 150 मिनी बसों, लगभग 20 वोल्वो बसों और 100 साधारण बसों की खरीद की स्वीकृति दी जा चुकी है और ये सारी बसें अगले साल 31 मार्च से पहले हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल किए जाने की सम्भावना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गुरुग्राम को नया बस अड्डा मिल जाएगा, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।

हरियाणा में लगभग 8 से 10 हजार बसों की आवश्यकता

एक अनुमान के अनुसार प्रदेश में लगभग 8 से 10 हजार बसों की आवश्यकता है।

इस कमी को पूरा करने के लिए यह योजना शुरू की गई है।

किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसें 26.92 रुपये प्रति किलोमीटर की दर पर उपलब्ध हैं

इससे जनता को अच्छी परिवहन सुविधाएं मिलेंगी।

परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन राय ने कहा कि प्रथम चरण में इन पांच बसों में से दो बसें गुरुग्राम से चंडीगढ़ चलाई जाएगी।

दो बसें गुरुग्राम से जयपुर और एक बस गुरुग्राम से हिसार के बीच चलाई जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।