rain - Sach Kahoon Hindi

Rain: आधे बठिंडा में हुई बारिश, आधा शहर बारिश को तरसा
बठिंडा (सच कहूँँ/सुखजीत मान)। Bathinda News: बठिंडा शहर के सभी निवासी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सोमवार फिर केवल आधे शहर में ही बारिश हुई, जबकि आधे शहर के लोग बारिश के लिए तरसते रहे। इससे पहले 15 जुलाई को भी शहर में ऐसी ही स्थिति बनी थी, जब हनुमान चौक और फौजी चौक की ओर अच्छी बारिश हुई थी, जबकि बस स्टैंड क्षेत्र सूखा रहा था। जानकारी के अनुसार, आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और बारिश की पूरी संभावना बनी हुई थी। दोपहर के समय शहर की आधी आबादी की बारिश को लेकर उम्मीद पूरी हुई, जबकि आधे से अधिक क्षेत्र में बारिश नहीं हुई।

आज बीबी वाला रोड स्थित भारत नगर क्षेत्र में काफी बारिश हुई, जबकि शहर का अधिकतर इलाका बारिश से वंचित रहा। भारत नगर में बारिश के कारण सड़कों पर काफी पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली। इस समय भीषण गर्मी का सबसे अधिक असर कृषि क्षेत्र पर पड़ रहा है। गर्मी के कारण बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह सुचारु नहीं मिल पा रही, जिसके चलते खरीफ फसलों—धान, नरमा, सब्जियों और हरे चारे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना जताई है।

Bathinda News: बठिंडा में बारिश के कारण भारत नगर के पास सड़क पर जमा पानी से गुजरते वाहन।

आकाशीय बिजली और लगातार बारिश से भगवंत आयुर्वेदिक कॉलेज-अस्पताल को भारी नुकसान, दो दिन से बिजली ठप
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Miranpur News: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली ने भगवंत आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बिजली गिरने से संस्थान के सोलर प्लांट का इन्वर्टर क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण पिछले दो दिनों से कॉलेज और अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बाधित है। इससे अस्पताल की कई आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

कॉलेज के निदेशक ने बताया कि अस्पताल प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिए जरूरी सेवाएं संचालित करने का प्रयास कर रहा है। अस्पताल के अधीक्षक के अनुसार सरकारी बिजली आपूर्ति भी पिछले दो दिनों से ठप है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

इस बीच अपार्टमेंट परिसर में रहने वाले डॉ. शमशेर सिंह के फ्लैट पर भी आकाशीय बिजली गिरने से टीवी, एसी, स्पीकर समेत कई विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए।

डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि विद्युत व्यवस्था बहाल करने के लिए तकनीकी टीम युद्धस्तर पर कार्य कर रही है और जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वर्तमान परिस्थितियों में केवल आपातकालीन स्थिति में ही अस्पताल आएं। हाईवे बंद होने और लंबे जाम के कारण अस्पताल तक पहुंचने में भी भारी दिक्कत हो रही है। अस्पताल प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Miranpur News

खरखौदा में 10 से 15 मिमी बारिश, गर्मी से मिली राहत, जलभराव से जनजीवन प्रभावित
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: क्षेत्र में सुबह से लेकर शाम तक करीब 10 से 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत की सांस ली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।हालांकि बारिश के साथ ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव और कीचड़ की समस्या भी सामने आई। मुख्य बाजारों, कॉलोनियों तथा कई सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई स्थानों पर जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक सड़कों पर जमा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और जलभराव वाले स्थानों पर शीघ्र समाधान करने की मांग की है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन को जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और आवश्यक इंतजाम करने की जरूरत है, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Sirsa Weather News: सरसा में बिगड़ा मौसम का मिजाज, जबर्दस्त अंधड़, बारिश और....
सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। हरियायाा के सरसा शहर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। वीरवार सायं को शहर और आसपास के इलाकों में तेज आंधी चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जबकि धूलभरी आंधी से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई। आंधी के चलते शहर में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की खबर सामने आई है। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन तेज हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि तेज आंधी और खराब मौसम के दौरान पेड़ों और कमजोर बिजली के खंभों के पास खड़े न हों तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें।

छाया: सुशील कुमार

Heavy Rain: मोहाली, चंडीगढ़ सहित पंचकूला में तूफान व बारिश ने मचाई भारी तबाही
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh Panchkula News: ट्राईसिटी में शामिल मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला में रविवार को सुबह ही तूफान और तेज बारिश ने जमकर तबाही मचाई और करोड़ों रुपये का नुकसान किया। सबसे ज्यादा नुकसान हरियाणा और पंजाब के बिजली निगम को हुआ है, जहाँ बड़ी बिजली की लाइनों के गिरने के कारण 12 घंटे से ज्यादा बिजली प्रभावित रही। यहांँ चंडीगढ़ में पेड़ गिरने के कारण बिजली के तार टूटने की खबर है, लेकिन बिजली निगम का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। चंडीगढ़ में आम लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, क्योंकि जो पेड़ टूटकर गिरे हैं, उनमें से ज्यादातर ने गाड़ियों को अपना शिकार बनाते हुए उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग द्वारा एक दिन पहले ही अलर्ट जारी किया गया था कि चंडीगढ़ और पंचकुला सहित मोहाली में भारी मौसम खराब हो सकता है और तेज हवाओं से भी नुकसान हो सकता है, जबकि पंजाब के कुछ जिलों में बारिश होने की जानकारी दी गई थी। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद भी मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकुला में इतनी ज्यादा तबाही होगी, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। यहाँ के लोगों द्वारा इसे आम अलर्ट की तरह लिया गया था, जिसके कारण सबसे ज्यादा नुकसान गाड़ियों का हुआ।

रविवार को सुबह लगभग 7 बजे मौसम खराब हुआ था और 7:30 बजे बारिश और तेज हवाओं से तबाही मचानी शुरू कर दी गई थी। सुबह के समय ऐसा लग रहा था जैसे रात हो गई हो। अंधेरे के कारण आम लोगों को बाहर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और तेज झोकों के कारण पेड़ और बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे बिजली भी बंद हो गई। लगभग डेढ़ घंटे तक मौसम के खराब रहने के बाद कुछ हालात में सुधार आया, लेकिन बिजली के खंभों और पेड़ों को ठीक करने में प्रशासन को पूरा दिन लग गया, जिसके कारण ट्राईसिटी के ज्यादातर इलाकों में देर शाम तक ही बिजली बहाल हो पाई।

अचानक हुई तेज बरसात से प्रताप नगर और छछरौली अनाज मंडी में भीगा हजारों क्विंटल गेहूं
प्रताप नगर ((सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar: मौसम में हुए अचानक बदलाव से प्रताप नगर और छछरौली अनाज मंडी में खुले में पड़ी अनाज की हजारों बोरिया भीग गई। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी मार्किट कमेटी विभाग खुले आसमान के नीचे पड़े हजारों क्विंटल अनाज की बोरियो को भीगने से नहीं बचा सका। हालांकि काफी हद तक मजदूरों ने खुले में पड़ी अनाज की बोरियो को तिरपाल से ढक दिया था लेकिन अधिकतर अनाज की बोरिया और अनाज खुले में पड़े भीगते रहे।

खुले में पड़ी अनाज की बोरियो के नीचे से पानी निकलता रहा और बोरियो के अंदर तक का अनाज भीग गया। लोगों का कहना है कि बोरियो में पड़ी गेहूं में पानी लग जाने से वह काली पड़ जाती है और खाने के लायक नहीं रहती लेकिन मार्केट कमेटी विभाग और खरीद एजेंसियां भीगी बोरियो को ही गोदाम में लगवा देंगे जिससे दूसरी बोरियो का अनाज भी खराब होने का अंदेशा बना हुआ है। यदि बोरियो के नीचे स्टैंड लगे हो तो बोरी में पानी जाने का खतरा कम रहता है लेकिन बारिश का इकट्ठा हुआ सारा पानी बोरी में पड़े अनाज को ही खराब करता है।

खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक गुलशन कुमार ने बताया कि उनकी एजेंसी द्वारा खरीदा गया अनाज समय रहते तिरपाल से ढकवा दिया था। उन्होंने बताया कि लगभग सारा अनाज लोडिंग कर गोदाम में लगवा दिया गया है।

फोटो - प्रताप नगर अनाज मंडी में खुले में पड़ी अनाज की बोरिया भीगी।

कुदरती कहर: संगरूर में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल तबाह
फसलों की कटाई से पहले किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

गेहूँ पैदावार में भारी गिरावट आने की संभावना

संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। Sangrur News: बीती रात हुई बेमौसमी बारिश और तेज हवाओं ने पंजाब के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। छह महीने की मेहनत से तैयार हुई गेहूं की फसल कटाई से ठीक पहले खेतों में बिछ गई। किसानों का कहना है कि इससे पैदावार में भारी गिरावट आएगी। तेज हवाओं और बारिश से कई जगहों पर फसल गिर गई है। अधिक नमी के कारण दाने का रंग काला पड़ने की आशंका है, जिससे मंडियों में कीमत कम मिलने का डर है। गिरी हुई फसल को मशीन से काटना मुश्किल हो जाता है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। किसानों ने कहा कि उन्होंने महंगी खाद डालकर फसल तैयार की थी, लेकिन मौसम ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि तुरंत गिरदावरी करवाई जाए और प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। साथ ही मंडियों में नमी की मात्रा पर छूट दी जाए ताकि खरीद में दिक्कत न हो। Sangrur News

सरकार विशेष मुआवजा दे: किसान नेता

संगरूर के किसान नेता अमन पूनिया ने कहा कि खेती पहले ही घाटे का सौदा बन चुकी है। बेमौसमी बारिश ने किसानों को और नुकसान पहुंचाया है। जिन इलाकों में ओलावृष्टि हुई है, वहां सरकार को विशेष मुआवजा देना चाहिए। डॉ. ए.एस. मान ने कहा कि सरकार को फसल बीमा योजना लागू करनी चाहिए ताकि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को बचाया जा सके।

अधपकी गेहूँ काटने लगे किसान | Sangrur News

स्थानीय किसान बग्गा सिंह ने बताया कि खराब मौसम के कारण कई किसान अधपकी गेहूं की फसल काटने लगे हैं। इससे फसल को बेचने और भंडारण में दिक्कतें आएंगी। लगातार खराब मौसम से पैदावार घटने की आशंका है, जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें:– विधायक राय ने सड़क परियोजना का रखा नींव पत्थर, 4.44 करोड़ की राशि होगी खर्च

फिरोजपुर में ओलावृष्टि, आसमान में दिखीं दो सतरंगी इंद्रधनुष
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले दिनों से मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की फसल पककर कटाई के लिए तैयार है, लेकिन अचानक बदलते मौसम ने किसानों को परेशान कर दिया है। मंगलवार शाम फिरोजपुर-फाजिल्का क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। हालांकि ओलावृष्टि थोड़ी देर बाद थम गई, लेकिन बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला करीब 1-2 घंटे तक जारी रहा।

ओलावृष्टि से अधिक नुकसान की आशंका नहीं जताई जा रही है, लेकिन कई जगहों पर बारिश और हवाओं के कारण फसलें धरती पर बिछ गईं। बारिश के बाद मौसम साफ होते ही पश्चिम दिशा में निकली तेज धूप और पूर्व दिशा में दिखाई दीं दो सतरंगी इंद्रधनुष ने बच्चों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं किसान बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए खेतों में निकल पड़े। Firozpur News

यह भी पढ़ें:– गाय बेचने के नाम पर पलंबर से 1.11 लाख रुपये ठगे

Rain: लगातार हो रही बारिश पट्यालवियों के लिए बनी परेशानी का ‘सबब’
सड़कों पर बिछी पाइपें बन रही ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण

सरहिंद रोड से फैक्ट्री एरिया तक की सड़क दलदल में हुई तब्दील

पटियाला (सच कहूँ/नरेन्द्र सिंह बठोई)। Patiala News: पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने जहाँ मौसम में ठंडक ला दी है, वहीं पट्यालवियों व किसानों के लिए यह बारिश मुसीबत बनी हुई है। वहीं शहर की सड़कों पर नहरी पानी के लिए बिछाई जा रही पाइपों के कारण दोहरी समस्या उत्पन्न हो गई है। जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है और लोगों को अपने घरों व कार्यस्थलों तक पहुंचने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ रहा है।

शहर का निरीक्षण करने पर फव्वारा चौक से लेकर लीला भवन चौक तक जाने वाली दोनों सड़कों पर पाइप डालने का कार्य चलने के कारण वाहनों की लम्बी कतारें देखी गईं। इसके अलावा फव्वारा चौक से मोदी कॉलेज चौक तक सड़कें खुदी हुई हैं और ऊपर से बरसात ने इन्हें दलदल में बदल दिया है, वहीं दु:ख निवारण साहिब रोड पर भी यही स्थिति बनी हुई है। वहीं, पुरानी प्रिंटिंग प्रेस से फैक्ट्री एरिया को जाने वाली सड़क पर लाल मिट्टी डालकर गड्ढे भरे गए थे, लेकिन बारिश के कारण पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। Patiala News

इस मार्ग पर सफर करने वाले राजेश अग्रवाल, हाकम सिंह, भगवंत सिंह और दरबारा सिंह ने बताया कि वे बड़ी मुश्किल से अपनी यात्रा पूरी कर पाते हैं। वहीं लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि शहर की खुदी सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, क्योंकि इन खराब सड़कों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में जिÞला प्रशासन के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है।

बेमौसमी बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

किसानों की धान की फसल पूरी तरह पक चुकी है, लेकिन बेमौसमी बारिश ने उन्हें चिंता में डाल दिया है। मंडियों में बैठे किसान गुरबख्श सिंह (गांव लचकानी) ने बताया कि वह पिछले तीन-चार दिनों से मंडी में अपनी फसल की रखवाली कर रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि अब और बारिश न हो। Patiala News

यह भी पढ़ें:– राजकीय महाविद्यालय छछरौली में महर्षि वाल्मिकी जयंती मनाई गई

Rain: झमाझम बरसे बदरा, पानी-पानी हुआ शहर
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगर में हुई मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह के समय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश ने जहां लोगो को गर्मी से राहत दी, वहीं कस्बे में कई जगहों पर निकासी की समूची व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय बाशिंदों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।

बारिश के कारण नगर के मुख्य चौक बाजार, इमाम गेट व बिसातियान आदि स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। जलभराव के बीच से होकर गुजरने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गंदे व बरसात के पानी की निकासी के लिए नगर में बनाए गए नालों की साफ-सफाई रखने की जिम्मेदारी नगरपालिका की होती है। नगरपालिका की सफाई व्यवस्था कैसी है, यह शनिवार को बारिश होते ही हुए जलभराव से साफ हो गया है। कस्बे के बाशिंदों ने पालिका प्रशासन से नालों की साफ-सफाई कराने की मांग की है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– पत्रकार संगठन कैराना के कार्यालय पर नपा चेयरमैन ने फहराया तिरंगा

Rain: मुज़फ्फरनगर में फिर से झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
मुज़फ्फरनगर (सच कहूँ/अनु सैनी)। Muzaffarnagar Rain: जिले में शुक्रवार शाम एक बार फिर से झमाझम बारिश ने दस्तक दी। दिनभर उमस भरे मौसम के बाद जैसे ही शाम हुई, आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। पिछले कई दिनों से जिले में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे मौसम पूरी तरह से मानसूनी रंग में रंग गया है।

आज दिनभर मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा, हल्की धूप और बादलों की आंखमिचौली देखने को मिलती रही। लोगों को उम्मीद थी कि शाम तक मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। शहर के कई इलाकों में कुछ ही मिनटों में सड़कें जलमग्न हो गईं और यातायात प्रभावित हुआ।

बारिश का सिलसिला बना हुआ है | Muzaffarnagar News

बीते एक सप्ताह से जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं रिमझिम फुहारें तो कहीं तेज़ बौछारें पड़ रही हैं। खासतौर से शाम के समय बारिश के चलते बाजारों और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं क्योंकि इससे खरीफ की फसल के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो रहा है।

लोगों को मिली गर्मी से राहत

लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम सुहावना हो चला है। शाम के समय परिवारों को टहलते और बच्चों को बारिश का आनंद लेते देखा गया। Muzaffarnagar News

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों तक जिले में बारिश का यही सिलसिला जारी रह सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें और बारिश से बचने के उपाय रखें।

यह भी पढ़ें:– मदरसा इशातुल इस्लाम में हज कमेटी की बैठक आयोजित, समस्याओं पर मंथन

Rain: पूरा दिन रुक रुक कर होती रही बारिश, धान को होगा फायदा
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: वीरवार को एक बार फिर जिले में मौसम ने करवट ली और जिले में पूरा दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश की शुरुआत अल सुबह ही हो गयी थी जो दोपहर 3 बजे तक जारी रही। इसके बाद भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। बारिश से लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई है। शहर के कई क्षेत्रों में गलियों में कीचड़ हो गया। जिससे राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

बारिश के चलते मौसम सुहावना बना रहा। जिले में कई जगह हलकी तो कई जगह अच्छी बारिश हुई। इस बारिश से आमजन को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए यह मौसम फायदेमंद साबित हो रहा है। किसान कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे। Kaithal News

वीरवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 3 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया | अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग में अनुसार अगले 24 घंटों तक ऐसे ही रुक-रुक बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस बारिश से धान की फसल को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, बल्कि यह फसल के लिए लाभकारी साबित होगी। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Trump Tariff: भारत वह देश है जिसने अहिंसा के बल पर ब्रिटिश साम्राज्य को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था