Water logging - Sach Kahoon Hindi

समस्या। भारी बारिश और फसलों में बीमारियों ने बढ़ाई धरतीपुत्रों की परेशानी
सांसद धर्मबीर सिंह ने खेतों में जलभराव का लिया जायजा

अधिकारियों को दिए बरसाती पानी निकासी के निर्देश

कहा : खेतों से रबी की फसल से पहले काम हो पूरा

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौ. धर्मवीर सिंह ने रविवार को जिले के अनेक गांवों में अधिकारियों को साथ लेकर खेतों में जलभराव का जायजा लिया और अधिकारियों को जल की निकासी के लिए आदेश जारी किए। सांसद ने गांव तिगड़ाना, धनाना, तालु ,जताई, मुंढाल, कुंगड़, पुठी सहित अनेक स्थानों का दौरा किया और खेतों में हुए जलभराव का जायजा लिया। इस दौरान सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेतों व गांव से बारिश के पानी की निकासी की जाए। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के खेतों में बर्बाद हुई फसलों को लेकर स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि गिरदावरी में किसी प्रकार का भेदभाव न बरता जाए। उन्होंने कहा कि गांव तिगड़ाना में किसानों के खेतों में कई फुट पानी खड़ा है, जिसको लेकर तिगड़ाना-घुसकानी ड्रेन में दो वीटी पंप लगाने के आदेश दिए गए हैं, ताकि रबी की फसल से पहले पानी को बाहर निकाला जा सके। इसके बाद सांसद गांव धनाना पहुंचे और धनाना ड्रेन में अलग से मोड पर एक वीटी पंप लगाने का आदेश दिया, ताकि वहां का पानी निगाना फीडर में डाला जा सके। सांसद ने करीब 8 घंटे तक खेतों में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस क्षेत्र की फोटो व वीडियोग्राफी भी करवाई है, जिसको एक रिपोर्ट बना कर उच्च अधिकारियों व सरकार के समक्ष भेजा जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लिजवाना खुर्द के सरकारी स्कूल में जलभराव
उचित प्रबंध न होने से बिगड़े हालात, कन्या स्कूल में किया शिफ्ट

जुलाना (कर्मवीर)। सोमवार रात व मंगलवार को जुलाना क्षेत्र में हुई जोरदार बरसात के कारण खेतों में तो हजारों एकड़ फसल पानी में डूब ही गई साथ में गांवों में तालाब ओवर फ्लो होकर बरसात का पानी घरों तथा सरकारी संस्थानों तक भी पहुंच गया।

लिजवाना खुर्द गांव में पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण बरसात का पानी लड़कों के प्राईमारी स्कूल में भर गया। स्कूल तालाब बन गया। बुधवार को स्कूल के छात्रों को गांव के बीच में बने कन्या प्राईमरी स्कूल में शिफ्ट करना पड़ा। लिजवाना खुर्द गांव में लड़कों का प्राईमरी स्कूल सिरसा खेड़ी गांव के रास्ते पर गांव से बाहर स्थित है। स्कूल का लेवल जमीन के लेवल से काफी नीचा है।

मंगलवार को हुई जोरदार बारिश के चलते स्कूल की पानी की निकासी नहीं होने के कारण स्कूल तालाब बन गया। आसपास के उपल्ले व गंदगी भी स्कूल में पहुंच गई। इसके चलते बुधवार को छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो छात्रों को कन्या स्कूल में शिफ्ट कर दिया।

क्या कहते हैं ग्रामीण

ग्रामीण जगजीत, प्रवीन, राजेश, रामकुवार व काला का कहना था कि स्कूल में थोड़ी बरसात होते ही पानी भर जाता है। स्कूल का लेवल जमीन के लेवल से नीचा होने के कारण व पानी की निकासी नहीं होने के कारण स्कूल में कई फुट पानी जमा है। स्कूल की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों में रोष

स्कूल में जलभराव की शिकायत ग्रामीणों द्वारा खंड शिक्षा कार्यालय में दी गई। शिकायत करने के बाद भी खंड शिक्षा अधिकारी ने गांव में पहुंचकर स्कूल का हाल देखना भी मुनासिब नहीं समझा। इससे ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के प्रति रोष पनप रहा है।

ग्रामीणों का कहना था कि खंड शिक्षा कार्यालय बच्चों की पढ़ाई प्रति गंभीर नहीं है। जब स्कूल में पानी भर गया है तो बीईओ को स्कूल का दौरा कर इसका समाधान करना चाहिए था। ग्रामीणों ने, स्कूल प्रबंधक कमेटी तथा अध्यापकों ने मिलकर ही छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो इस कारण स्कूल के बच्चों को कन्या स्कूल में शिफ्ट कर दिया।

स्कूल में बरसात के कारण भर जाता है पानी : सुनील

बरसात होते ही स्कूल में बरसात का पानी जमा हो जाता है। प्रशासन को कई बार इसके बारे में सूचित किया जा चुका है।

सुनील कुमार, स्कूल इंचार्ज।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश व भूस्खलन, 12 की मौत
गुवाहाटी: देश के नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में मानसून तेज हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर की वजह से बीते 4 दिन से भारी बारिश हो रही है। असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई शहरों में लोगों पर असर पड़ा है। कई जगहों पर बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। भारी बारिश से जुड़े हादसों में मंगलवार को 12 लोगों की मौत हुई। डिजास्टर मैनेजमेंट और पुलिस की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

करनाफुलू नदी में मंगलवार को अचानक बाढ़

पुलिस के मुताबिक, बादल फटने से मिजोरम की करनाफुलू नदी में मंगलवार को अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें 10 लोग बह गए। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, अब तक सिर्फ एक बॉडी निकाली जा सकी है। एडमिनिस्ट्रेशन के अफसरों ने बताया कि बीते चार दिनों में पहाड़ी इलाकों में ज्यादातर बादल फटने की घटनाएं हुईं। इससे मिजोरम के तीन जिलों के 400 घरों को नुकसान पहुंचा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बरसात ने दिलाई गर्मी से राहत
निकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने से बनी परेशानी

गुरुग्राम (SachKahoon News)। शनिवार शाम को आसमान में बादल छाने शुरु हो गए और पांच बजे रिमझिम बरसात शुरु हो गई। रिमझिम बरसात से मौसम सुहावना हुआ और गर्मी से राहत मिली।

पंद्रह मिनट की बरसात में लोगों ने राहत ही सांस ली। गर्मी से परेशान बच्चे भी अपने घरों में बरसात में नहाते दिखाई दिए। अचानक ही आई बरसात से वाहन चालक व पैदल चलने वाले लोग परेशान भी दिखाई दिए। वे बरसात से बचने के लिए जगह तलाशते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि थोड़ी-थोड़ी बरसात होती रहे तो भीषण गर्मी से थोड़ी राहत अवश्य मिल सकती है।

उनका यह भी कहना है कि बरसात के बाद लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ेगा। परेशानी तो उस समय होगी, जब बिजली आपूर्ति भी बाधित हो जाएगी। क्योंकि साईबर सिटी में अघोषित बिजली कट लगाए जा रहे हैं। बिजली के आने और जाने का कोई समय नहीं है। बरसात के होने से शहर के मुख्य मार्गों व कालोनियों की सड़कों पर पानी भर जाता है,

क्योंकि पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नगर निगम द्वारा नहीं की गई है। हालांकि नगर निगम दावे करती रही है कि बरसात से पूर्व ही नालों की सफाई कराई जाती रही है। निगम इस काम पर करोड़ों खर्च भी करती है, लेकिन फिर भी शहरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम
राहत। प्री-मानसून की बरसात ने गर्मी से दिलाई राहत, प्रदेशभर में मौसम हुआ खुशगवार

यमुनानगर में 38.66 एमएम सबसे ज्यादा बरसात

एक साथ 15 डिग्री तक लुढ़का तापमान

पश्चिमी हरियाणा में आंधी में उखड़े पेड़ व खंभे

सरसा(सच कहूँ न्यूज)। भीषण गर्मी से तप रहे हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, सरसा, फतेहाबाद, हिसार, कुरुक्षेत्र व पानीपत सहित विभिन्न जिलों को बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने राहत की साँस दिलाई। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 15 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

वहीं कई जगहों पर जलभराव भी हुआ। यमुनानगर में सर्वाधिक औसतन 38.66 एमएम बारिश हुई, जिनमें जगाधरी में 59, छछरौली 48, बिलासपुर में 45, सढ़ौरा में 34 और रादौर में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। हिसार में जहां पारा 47 तक जा पहुंच गया था, वह गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भिवानी में हल्की फुंहारों के साथ अधिकतम तापमान 45 से गिरकर 38 डिग्री पहुंच गया। सोनीपत के गन्नौर में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। जीन्द शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि जिले के निडाणी गाँव में 3 से 4 एमएम वर्षा दर्ज की गई। वहीं रेवाड़ी, झज्जर और पलवल में लोगों को मायूसी झेलनी पड़ी, लेकिन मौसम सुहावना रहा।

किस जिले में कितनी बारिश

यमुनानगर    –      38.66

डबवाली       –      20

कुरुक्षेत्र         –      18

फतेहाबाद    –       11

सरसा           –       9

कैथल           –       6 से 8

हिसार           –       4.4

तेज अंधड़ व रिमझिम के साथ हुई भोर

राज्य में पिछले कई दिनों से गर्मी चरम पर पहुंच गई थी और कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। इससे लोग परेशान थे और उनका घरों से बाहर निकलन मुश्किल हो गया था। बुधवार तड़के कई स्थानों पर तेज हवा और आंधी चली और इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान एकदम गिर गया और मौसम खुशगवार हो गया। बारिश के कारण शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों और गलियों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। पंचकूला और फतेहाबाद में भी जमकर बारिश हुई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हरियाणा में तेज हवा के साथ बारिश, मिली राहत
पानीपत: प्रदेश में बुधवार को भी तेज हवा के साथ बरसात हुई। कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी। महेंद्रगढ़ में सर्वाधिक 43 एमएम (मिलीमीटर) और भिवानी के चांग क्षेत्र में 40 एमएम वर्षा दर्ज की गई। कई जलभराव की स्थिति बन गई।

खंभे व तारें टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित

नारनौल, सिरसा, अम्बाला, यमुनानगर में तेज हवा चली और बूंदाबांदी हुई। कुछ क्षेत्रों में खंभे व तारें टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। तेज हवा और बारिश के कारण अधिकतम तापमान 5 दिन में ही 16 डिग्री सेल्सियस तक कम हो चुका है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।