Amendment Law - Sach Kahoon Hindi

लुधियाना : नागरिकता संशोधन कानून का कांग्रेस ने किया विरोध
लुधियाना में संविधान बचाओ देश बचाओ पैदल मार्च निकाला,सीएम सहित कई कैबिनेट मंत्री हुए शामिल | Protest

कानून को किसी भी कीमत पर लागू नहीं करेंगे: अमरिन्द्र सिंह

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जो देशव्यापी आंदोलन चलाया है, उसी के अंतर्गत सोमवार को लुधियाना में कांग्रेस ने (Protest) विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब कांग्रेस ने भी संविधान बचाओ देश बचाओ पैदल मार्च निकाला। इसमें सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब प्रभारी आशा कुमारी, कैबिनेट मंत्री और प्रदेश के सीनियर नेता शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर रही है, जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। पंजाब सरकार इसको किसी कीमत पर प्रदेश में लागू नहीं करेगी। यूपी में प्रियंका गांधी के साथ जो पुलिस ने किया है, तानाशाही जैसा है। सरकारें आती जाती है, जब हमारा टाइम आएगा, तब जरूर देखेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को रोके जाने और पुलिस द्वारा अभद्र बर्ताव करने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिस देश में महिलाओं को देवी का रूप कहा जाता हो, वहां महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भाजपा सरकार की नफरत प्रकट करता है। प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाया है, उसी से घबरा कर मोदी सरकार ऐसा बर्ताव कर रही है।

केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार का मकसद गैर-भाजपा राज्य सरकारों को कमजोर करना : जाखड़

उन्होंने प्रदेश भाजपा नेताओं से सवाल किया कि वे बताएं, मोदी सरकार ने पंजाब को कितने प्रोजेक्ट दिए। युवाओं के लिए कितनी नौकरियां आईं। कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार अपने मेनिफेस्टो के वादे पूरे करने में लगी है। दूसरी तरफ मोदी सरकार भावुक मुद्दे उठा कर अपनी कमजोरियां छिपा रही है। मोदी ने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था।

अगर पंजाब में किसी को मिली है तो भाजपा नेता आंकड़े सार्वजनिक करें। सुनील जाखड़ ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार का मकसद गैर-भाजपा राज्य सरकारों को कमजोर करना है। पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने भी मतदान के एक दिन पहले सूबे पर 31000 करोड़ का कर्ज चढ़ा दिया था। उन्होंने भाजपा नेताओं को सलाह दी कि सूबे के हित में केंद्र से योजनाएं लाकर पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

खाली करवाए बाजार | Protest

पंजाब कांग्रेस के मार्च को लेकर बाजार खाली करवा दिए गए हैं। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।

चंडीगढ़ से लेकर दरेसी तक सड़कों पर लगने वाली फड़?ियों को हटा दिया गया है।

शिअद के यूथ अकाली नेता गुरदीप गोशा समेत दूसरे अकाली नेताओं ने इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए, इसे धक्काशाही करार दिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।