Bipin - Sach Kahoon Hindi

देश के पहले सीडीएस बने जनरल बिपिन रावत, संभाला कार्यभार
मातृभूमि पर न्यौछावर होने वाले वीरों को दी श्रद्धांजलि  | CDS

नई दिल्ली (एजेंसी)। जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) (CDS) का पदभार ग्रहण कर लिया।जनरल रावत ने साउथ ब्लॉक में सलामी गारद का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जा कर मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीनों सेनाएं एकजुट होकर काम करेंगी और तालमेल ठीक रहा तो सब अच्छा होगा। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह ही सीडीएस के पद के सृजन, भूमिका, नियमों तथा चार्टर को मंजूरी दी थी।

मंत्रिमंडल ने रक्षा मंत्रालय में सैन्य मामलों के एक नये विभाग के गठन को भी मंजूरी दी थी। सीडीएस इस विभाग के प्रमुख तथा सचिव होंगे। सीडीएस के पद पर नियुक्त होने वाला अधिकारी चार स्टार के रैंक वाला जनरल होगा। उनका वेतन तीनों सेनाओं के प्रमुखों के समान होगा। वह सरकार को रक्षा मामलों में सलाह देने वाला बड़ा अधिकारी होगा। सीडीएस सैन्य मामलों के विभाग के प्रमुख के साथ साथ सेना प्रमुखों की स्टाफ समिति का स्थायी अध्यक्ष भी होगा।

गौरतलब है कि जनरल बिपिन रावत जनरल बिपिन रावत ने भारतीय सेना प्रमुख के रूप में 2016 में पद संभाला था। 16 दिसंबर 1978 को 11 गोरखा राइफल्स में उनकी नियुक्ति हुई थी। पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रूख के लिए मशहूर रहे जनरल रावत का अधिकारियों से बेहतरीन तालमेल रहा।

अपनी बेहतरीन सेवाओं के बाद 31 दिसंबर मंगलवार को वे सेना प्रमुख के पद से रिटायर हुए।

ये बोले जनरल रावत

मेरा मकसद तीनों सेनाओं को एकजुट करना है।

एक टीम के तौर पर काम करेंगे।

हम राजनीति से दूर रहते हैं, बहुत दूर।

सरकार के निर्देशों के अनुसार काम करते हैं।

संसाधनों का सर्वश्रेष्ठ और सर्वोत्तम इस्तेमाल सुनिश्चित करने पर रहेगा फोकस

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत हुए रिटायर
बोले-हमारी सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम

नई दिल्ली (एजेंसी)। जनरल बिपिन रावत मंगलवार को सेना प्रमुख (Army Chief) के पद से रिटायर हो गए। अब वे बुधवार को चीफ आफ डिफेंस स्टाफ का पद संभालेंगे। अपने विदाई संदेश में जनरल रावत ने भारतीय सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों और देशवासियों को नए साल की बधाई दी। साथ ही सभी विभागों से मिले सहयोग के लिए शुक्राना अदा किया। जनरल रावत ने कहा कि भारतीय सेना बेहतरीन तरीके से दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। साथ ही उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख का पद सिर्फ एक ओहदा मात्र है। वो अकेले काम नहीं करता। उसे सेना के सभी जवान सहयोग करते हैं तभी वह काम कर पाता है। इस सहयोग से सेना आगे बढ़ती है।

जनरल बिपिन रावत ने नए आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे को बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें कि जनरल बिपिन रावत ने भारतीय सेना प्रमुख के रूप में 2016 में पद संभाला था। 16 दिसंबर 1978 को 11 गोरखा राइफल्स में उनकी नियुक्ति हुई थी।

युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि  | Army Chief

इससे पहले उन्हें साउथ ब्लॉक में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि सरकार ने जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ घोषित किया है। वह इस पद को 1 जनवरी से संभालेंगे। सीडीएस की नियुक्ति तीनों सेनाओं के बीच बेहतरीन समन्वय के लिए की गई है। जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनने पर अमेरिका ने बधाई दी है।

सेवानिवृत्ति पर जनरल बिपिन रावत को साउथ ब्लॉक में दिया गया गार्ड ऑफ आनर।

सेना प्रमुख रहते सहयोग के लिए विभागों को दिया धन्यवाद।

नए सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे को दी बधाई।

देश के पहले सीडीएस होंगे जनरल बिपिन रावत।

बुधवार को संभालेंगे पद की बागड़ोर।

सीडीएस का उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच बेहतरीन समन्वय।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।