Best wishes - Sach Kahoon Hindi

पुलिस महानिदेशक ने सभी लोगों को नए साल पर दी शुभकामनाएं
हरियाणा पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

( happy new year 2020)

चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने नववर्ष ( happy new year 2020) पर प्रदेश के पुलिस के सभी अधिकारियों तथा जवानों सहित प्रदेश के सभी भाई बंधुओं को शुभकामनाएं दी हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को जारी संदेश में यादव ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी समृद्धि सुख और ऊंचाइयों को छूने की आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आने वाला साल 2020 प्रदेश के नागरिकों के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

अधिकारियों व कर्मचारियों को भी बधाई देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष आप सभी की आकांक्षाओं को पूरा करे।

आप सभी की कड़ी मेहनत और समर्पण भाव से ही प्रदेश में कानून व्यवस्था और शांति की स्थिति कायम है जो सभी नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करती है। डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस प्रदेश की जनता विशेषकर समाज के कमजोर वर्गों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों व जवानों को ईमानदारी एवं अत्यंत समर्पण के साथ कर्तव्य निर्वहन का निर्देश दिया ।

लोग नए साल का हर्षाेल्लास व शांतिपूर्ण तरीके से स्वागत कर सकें।

साथ ही उन्होंने 2020 में एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश की जनता से सहयोग की भी कामना की।

उन्होंने वर्ष 2020 में अपनी प्राथमिकताओं के बारे में कहा कि हरियाणा पुलिस 2020 में पेशेवर पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए नई तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करेगी ताकि जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा पुलिस के सभी जवान अपने व्यवहार में और अधिक सकारात्मक बदलाव लाएंगे ताकि पुलिस बल की एक बेहतर पब्लिक इमेज सुनिश्चित की जा सके। उनके अनुसार इससे न केवल समाज में पुलिस-पब्लिक-रिलेशन को मजबूत करने में मदद मिलेगी, बल्कि राज्य पुलिस बल की योग्यता और प्रतिबद्धता के संबंध में सकारात्मक सार्वजनिक धारणा को भी बल मिल सकेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।