overtime - Sach Kahoon Hindi

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज में पांच साल बाद शुरू हुआ ओवरटाइम, जानें शर्तें और कब तक लागू रहेगा यह नियम
चंडीगढ़। हरियाणा में पांच साल के बाद एक बार फिर रोडवेज कर्मचारियों (Haryana Roadways) के लिए ओवरटाइम की शुरूआत की गई है। हालांकि इस बार सरकार ने कुछ शर्तें भी जोड़ी हैं। पहला, यह ओवरटाइम अगले तीन महीने तक या हरियाणा स्किल्ड एम्प्लॉयमेंट कॉरपोरेशन द्वारा ड्राइवर और परिचालक उपलब्ध कराने तक लागू रहेगा। विभाग ने तय किया है कि किसी भी कर्मचारी को एक महीने में सिर्फ 60 घंटे का ओवरटाइम दिया जाएगा। साथ ही, ओवरटाइम मासिक वेतन के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा। नीति के किसी भी उल्लंघन की स्थिति में संबंधित डिपो के निरीक्षक या यातायात प्रबंधक, लेखा अधिकारी और महाप्रबंधक का वेतन वसूल किया जाएगा। इस संबंध में परिवहन विभाग ने सभी महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है।

ओवरटाइम केवल लंबे मार्गों या अंतर्राज्यीय मार्गों पर दिया जाएगा।

बसें प्रतिदिन 350 किमी चलनी चाहिए।

लंबे रूटों पर जूनियर चालक व परिचालकों की पदस्थापना की जाएगी।

यह 2016 में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 के तहत लगे ड्राइवरों के लिए मान्य नहीं होगा।

ड्राइवरों को साप्ताहिक अवकाश लेना चाहिए, लगातार 10 दिनों से अधिक काम नहीं करना चाहिए।

ड्यूटी खत्म होने और अगले दिन ड्यूटी शुरू होने के बीच 9 घंटे का आराम जरूरी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रोडवेज ड्राइवर-कंडक्टरों को ओवरटाइम देने की तैयारी
पत्रकार ने समस्या से कराया अवगत तो परिवहन मंत्री ने दिलाया भरोसा (roadways)

किलोमीटर स्कीम पर पीछे हटने से सरकार का साफ इंकार

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/सच कहूँ)। सरकार का परिवहन मंत्रालय नए (roadways) साल के आगमन पर प्रदेश की आम जनता को रोडवेज बसों में कुछ राहत देने जा रहा है। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने संकेत दिए हैं कि सरकार जनता को राहत देने के लिए पिछली सरकार द्वारा बंद की गई ओवर टाइम सुविधा दोबारा शुरू करने पर विचार कर रही है। बता दें कि एक पत्रकार द्वारा उसके साथ घटित हुई एक घटना का वर्णन करते हुए प्रदेश के परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा को बताया किस तरीके से एक सरकारी बस ड्राइवर द्वारा हिसार से चंडीगढ़ जाते समय सवारियों को अंबाला ही उतार दिया गया। क्योंकि उनकी ड्यूटी के आठ घंटे पूरे हो गए थे। ठंड के मौसम में छोटे-छोटे बच्चों के साथ कई परिवारों को परेशान होना पड़ा।

वहीं मंत्री ने पूरा वाकया सुनने के बाद कहा कि इस बाबत उन्हें काफी शिकायतें मिली हैं।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार समस्या का हल चाहती है ।

इसलिए जल्द ही इस बाबत मुख्यमंत्री से बातचीत करके ओवरटाइम सुविधा पुन: शुरू की जाएगी।

शर्मा ने किमी. स्कीम पर कहा कि 26 रुपए 92 पैसे प्रति किलोमीटर पर प्रदेश में चलाई जा रही है।

यह योजना जनता के फायदे के लिए है। और सरकार जनहित के लिए ये स्कीम चलाएगी।

सरकार रोडवेज का किसी भी तरह का निजीकरण नहीं करने जा रही ।

अवैध बसें पर सरकार करेगी कार्रवाई

मंत्री मूल चंद शर्मा ने कहा कि सरकार अवैध बसों का संचालन बंद करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। गत दिवस सीएम फ़्लाइंग स्कवाड द्वारा की गई छापेमारी में 58 अवैध बसें सवारियां ढोती मिलीं। जिन पर कार्रवाई की गई है। शर्मा ने कहा कि ये कार्रवाई चलती रहेगी, जब तक अवैध बसें प्रदेश की सड़कों से हट नहीं जाती।

मुख्यमंत्री चाहते हैं जल्द शामिल हों नई बसें

मूल चंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश के बेड़े में मार्च तक 150 बसें प्रदेश के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। वहीं तकरीबन 350 बसों का आर्डर हो गया है। जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर खुद चाहते हैं कि जल्द से जल्द 400 बसें प्रदेश के बेड़े में शामिल हो जाए।

हड़तालियों पर एस्मा लगा सकती है सरकार!

प्रदेश में 7 जनवरी को कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि हड़ताल गैर जरूरी है। कर्मचारी विरोध किस बात का कर रहे हैं जबकि यह एक दम स्पष्ट है कि सरकार रोडवेज का किसी भी तरह का निजीकरण नहीं करने जा रही। यदि निजीकरण ही करना होता तो सरकार भर्तियां ही क्यों करती। वहीं शर्मा से हड़तालियों पर एस्मा लगाने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि समय बताएगा। लेकिन वो चाहते हैं कि कर्मचारी हड़ताल न करें। फिर भी यदि कर्मचारी हड़ताल करते हैं तो हड़ताल से निपटने को सरकार तैयार है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।