rates - Sach Kahoon Hindi

HDFC बैंक ने घटाई ब्याज दरें, सस्ते हुए होम, ऑटो और पर्सनल लोन
एचडीएफसी बैंक की इस घोषणा के बाद ग्राहकों का ईएमआई का बोझ घटेगा |HDFC

Edited By Vijay  Sharma

नई दिल्ली (सच कहूँ बिजनेस डेस्क)। SBI के बाद अब देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी (HDFC) ने भी ब्याज दरें घटाने की घोषणा की है। बैंक ने सभी अवधियों के लिए एमसीएलआर (Marginal Cost of Funds based Lending Rate) दरें घटाने की घोषणा की है। बैंक ने MCLR दरें 0.15 फीसद तक घटाई हैं। इससे बैंक के ग्राहकों के लिए अब होम, ऑटो और पर्सनल लोन सस्ते हो गए हैं।

एचडीएफसी बैंक की इस घोषणा से ग्राहकों को काफी फायदा हुआ है।

इससे पहले नवंबर में बैंक ने सभी अवधियों की एमसीएलआर में 0.10 फीसद तक की कटौती की थी।

बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई ब्याज दरें सात दिसंबर 2019 से प्रभावी हो गई हैं।

इससे पहले एसबीआई ने एक साल के एमसीएलआर को 0.10 फीसद कम करने की घोषणा की थी।

बैंक की इस घोषणा के अनुसार, अब 10 दिसंबर यानी आज से SBI का एक साल का MCLR 7.90 फीसद रह गया है।

पहले यह 8 फीसदी था।

कम हो जाएगा EMI का बोझ

एचडीएफसी बैंक की इस घोषणा के बाद ग्राहकों का ईएमआई का बोझ घट जाएगा।इस फैसले से ईएमआई 0.15 फीसद तक सस्ती हो गई है। अब छह महीने की एमसीएलआर 0.10 फीसद की कमी के साथ 8 फीसद, एक साल की एमसीएलआर 0.15 फीसद की कटौती के साथ 8.15 फीसद, दो साल की एमसीएलआर 0.15 फीसद की कटौती के साथ 8.25 फीसद और तीन साल की एमसीएलआर भी 0.15 फीसद की ही कमी के साथ 8.35 फीसद पर आ गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

HDFC, Bank, Reduced, Interest, Rates

डेंगू के बढ़ते मरीजों के कारण आसमान पर पहुंचे पपीते के दाम
40 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिकने वाला पपीता वर्तमान में 100 रुपए पर जा पहुंचा

जोधपुर (एजेंसी)। डेंगू के डंक से आहत मारवाड़ के लोगों को राहत पहुंचाने में मददगार साबित हो रहा पपीता अब आसमान पर जा चढ़ा है  (Increase Papaya Rates)। अमूमन 30 से 40 रुपए प्रतिकिलो की दर से बाजार में बिकने वाला पपीता वर्तमान में 100 रुपए पर जा पहुंचा है। डेंगू रोगी की प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक पपीता आमजन की पहुंच से दूर होता जा रहा है। पपीता के दाम बढऩे का कारण इसकी आवक कम होना व डेंगू बीमारी बताई जा रही है।

80 से 100 रुपए किलो तक बिक रहा है

जोधपुर में प्रमुखतया जालोर व जोधपुर जिले के रामपुरा, तिंवरी व मथानिया क्षेत्रों से देशी पपीता आता है।

इन क्षेत्रों से पपीता की आवक बंद हो गई है।

गत बारिश की सीजन में अधिकांश पपीता की फसल खराब हो गई।

इसका प्रभाव गुजरात से आने वाली पपीता की फसल पर पड़ा और वर्तमान में आ रही फसल की आवक कम हो गई।

बाजार में कम आवक व ज्यादा खपत के कारण 30 से 40 रुपए बिकने वाला पपीता इन दिनों 80 से 100 रुपए किलो तक बिक रहा है।

तीन गुना कम हुई आवक |Increase Papaya Rates

बारिश से नष्ट हुई फसल का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में पपीता की आवक तीन गुना कम हो गई है। फल विक्रेताओं के अनुसार जहां 2-3 माह पूर्व पपीता की प्रतिदिन आवक करीब 60 टन हुआ करता था, वहीं अब पपीता एक दिन छोडकऱ आ रहा है। वर्तमान में पपीता करीब 20 टन आ रहा है।

डेंगू उपचार में सहायक| Increase Papaya Rates

पाचन के लिए जिस फल का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है वह पपीता है।

डेंगू बीमारी जो कि एक प्रकोप के रूप में मारवाड़ में फैल रही है, उसमें भी इस फल का बहुतायत में उपयोग किया जाता है।

लेकिन पिछले करीब एक माह से इस फल के दाम आसमान छू रहे हैं।

डेंगू बीमारी के रोगियों को पपीता, पपीता के पत्तों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

बारिश से पपीता उत्पादन क्षेत्रों मे फसल खराब हो गई है। आवक कम होने से पपीता के भाव तेजी पर है। दीपावली के बाद नई आवक से भावों में कमी आने की उम्मीद है।

मो. इकबाल, फल विक्रेता

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

एक अप्रैल से नए मानकों पर तय होंगी होम लोन और ऑटो लोन की ब्याज दरें
नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आरबीआई ने प्रस्तावित किया है कि (April  new  interest rates of home loans and auto loans.) अगले साल एक अप्रैल से पर्सनल, होम, ऑटो और सूक्ष्म एवं छोटे उद्यमों (एमएसई) के कर्जों पर फ्लोटिंग ब्याज दरें रेपो दर या ट्रेजरी यील्ड जैसे बाहरी मानकों से जोड़ी जाएंगी। गौरतलब है कि आरबीआई ने बीते दिन हुई अपनी समीक्षा बैठक में नीतिगत ब्याज दरों को यथावत रखा है।जानकारी के लिए आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने एमसीएलआर प्रणाली की समीक्षा के लिए एक आंतरिक अध्ययन समूह का गठन किया था और इसी समूह ने फ्लोटिंग ब्याज दरों को बाह्य मानकों से जोड़ने का सुझाव दिया है।

अंतिम दिशानिर्देश को इस महीने के अंत में जारी किया जाएगा

वर्तमान समय में बैंक अपने कर्ज पर दरों को प्राइम लेंडिंग रेट (पीएलआर), बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर), बेस रेट तथा अपने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) जैसे आंतरिक मानकों के आधार पर तय करते हैं। केंद्रीय बैंक के ‘विकासात्मक और नियामकीय नीतियों पर बयान’ में कहा गया है कि बाहरी मानकों से ब्याज दर को जोड़े जाने को लेकर अंतिम दिशानिर्देश को इस महीने के अंत में जारी किया जाएगा।

आरबीआई की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, “यह प्रस्तावित किया जाता है कि पर्सनल या होम एवं ऑटो लोन तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए सभी नई फ्लोटिंग ब्याज दरें एक अप्रैल से (रिजर्व बैंक की ओर से तय) रेपो दर या 91/182 (91 दिन/182 दिन) के ट्रेजरी बिल (सरकारी बॉण्डों) पर यील्ड (निवेश-प्रतिफल) या फाइनेंशियल बेंचमार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एफबीआईएल) की ओर से तय की जाने वाली किसी अन्य मानक बाजार ब्याज दर से संबद्ध होंगी।”

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं
बैंक रेट को 6.75 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया

मुंबई (एजेंसी)। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भविष्य में महँगाई बढ़ने, कच्चे तेल की कीमतों में (No Change In Policy Rates) एक बार फिर तेजी की आशंका तथा वैश्विक बाजारों की अनिश्चितता के मद्देनजर नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की चालू वित्त वर्ष की पाँचवीं बैठक के बाद यहाँ जारी बयान में कहा गया है कि मुख्य नीतिगत दर रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है। यह वह दर है जिस पर केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को ऋण देता है।

तेजी की आशंका तथा वैश्विक बाजारों की अनिश्चितता के मद्देनजर नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं

इसी प्रकार (No Change In Policy Rates) रिवर्स रेपो दर को 6.25 प्रतिशत पर और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी तथा बैंक रेट को 6.75 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है। समिति के सभी छह सदस्यों ने दरों में बदलाव नहीं करने के पक्ष में मतदान किया। वहीं, समिति ने भविष्य में अपना रुख ‘धीरे-धीरे ब्याज दरों में बढ़ोतरी का’ रखा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

बिजली दरों में होगी कमी
कनेक्ट टू पीपल कार्यक्रम के तहत सीएम ने जिला में एक दर्जन कार्यक्रमों में की शिरकत

सच कहूँ-विनोद शर्मा/फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार बिजली दरों में कमी करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप बिजली निगम पहली बार घाटे से उभरे हैं, तो इसका फायदा उपभोक्ताओं को भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को कनेक्ट टू पीपल अभियान के तहत लोगों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने जय जवान जय किसान के नारे को पूरी तरह से चरितार्थ किया है। सैनिकों की चीर लंबित वन रैंक वन पैंशन की मांग को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लागू कर सैनिकों को लाभ पहुंचाया है, वहीं हाल ही में केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसलों के दाम में 50 से 96 प्रतिशत बढ़ोतरी कर किसानों को एक बड़ी सौगात दी है।

खरीफ फसलों के दाम बढ़ाकर सरकार ने अपना वायदा निभाया

इस निर्णय से न केवल किसान बल्कि व्यापारी, उद्योग, मजदूर सहित समाज के सभी वर्गों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से विभिन्न सेवाओं को आॅनलाईन किया गया है। इससे सिस्टम में पारदर्शिता आई है और भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। मुख्यमंत्री ने भूना स्थित गुलशन हंस के निवास पर, गांव लहरियां में हनुमान के निवास स्थान, गांव नन्हेड़ी में सरदारी लाल शर्मा के निवास पर, रतिया में कालू राम ओढ़ के निवास पर जलपान किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मीडियाकर्मियों को सस्ती दरों पर मिलेंगे प्लाट
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश की भाजपा सरकार मीडिया कर्मियों की हर समस्या के समाधान के लिए गंभीर है। सरकार ने हर जिले में दस लाख रुपए की लागत से मीडिया सेंटर की स्थापना की है। इसी प्रकार से सरकार ने मीडिया कर्मियों के लिए पेंशन व स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लागू की है। इससे मीडिया कर्मियों का मनोबल बढ़ा है।

विधायक घनश्याम सर्राफ हांसी गेट स्थित चित्रकूट में जर्नलिस्ट क्लब भिवानी के प्रथम वार्षिक सभा कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकार रामनिवास शर्मा को प्रथम देवव्रत वशिष्ठ स्मृति पुरस्कार 2018 से नवाजा गया। उन्हे शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि बड़े शहरों की तर्ज पर भिवानी में भी पै्रस क्लब भवन बनवाया जाएगा,

जिसके लिए वे प्रयासरत हंै। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही मीडियाकर्मियों के आवास के लिए सस्ती दरों पर प्लाट की सुविधा मुहैया करवाएगी, जिसकी जल्द ही घोषणा होने वाली है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसे मजबूती प्रदान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के समक्ष आने वाली समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाएगा ताकि वे निर्भिकता के साथ अपनी लेखनी का प्रयोग समाज हित में कर सकेंं। उन्होंने कहा कि मीडिया ही समाज की बुराईयों को उजागर करता है, जिसे बाद में सरकार व प्रशासन दूर करते हैं।

नगर परिषद प्रधान रण सिंह यादव ने पत्रकारों की हर समस्या का समाधान तत्परता से करवाने का अश्वासन दिया। इस मौके पर हरियाणा केश कला बोर्ड के चेयरमैन सुरेश सैन, जिला भाजपा महिला प्रधान बबीता तंवर, श्री भगवान वशिष्ठ, समाजसेवी नंदकिशोर अग्रवाल, अभिजीत लाल सिंह, शिव शर्मा, डॉ. मुरलीधर शास्त्री, डॉ. अनिल गौड़, संजय दुआ, पोलूशन कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ सुनील श्योराण, भाजपा मीडिया प्रभारी सोनू सैनी, सिलक राम, गोवर्धन आचार्य सहित के अलावा अनेक मीडिया कर्मी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सब्सिडी छोड़ने वालों को गैस सिलेंडर 79 रुपए सस्ता
जयपुर: पेट्रोलियम कंपनियों ने क्रूड ऑयल की दरों के मुताबिक अब रसोई गैस के दामों में भी बदलाव कर दिया है। पेट्रोल और डीजल की दरें भी बढ़ गई हैं। कंपनियाें के नए आदेश के अनुसार रसोई गैस यानी सब्सिडी वाला सिलेंडर 4 रुपए महंगा हो गया है। जबकि बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 79 रुपए सस्ता हो गया है। अब उपभोक्ताओं के खाते में 91.35 रुपए सब्सिडी जाएगी।

पेट्रोल 1.69 रुपए और डीजल 1.12 रुपए महंगा

पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार जयपुर में अब पेट्रोल 1.69 रुपए और डीजल 1.12 रुपए महंगा कर दिया गया है। अब पेट्रोल 69.94 रुपए और डीजल 60.17 रुपए का एक लीटर हो गया है। ये दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।