deepak chahar - Sach Kahoon Hindi

दीपक चाहर आईपीएल 2022 से बाहर, रसिख की जगह हर्षित केकेआर में शामिल
मुंबई l चार बार के आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका लगा है। टीम के महत्वपूर्ण ऑलराउंड खिलाड़ी दीपक चाहर (Deepak Chahar) चोट से न उभर पाने के कारण आईपीएल 2022 सीजन से बाहर हो गए हैं। आईपीएल ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

आईपीएल की ओर से जारी बयान के मुताबिक सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने तेज गेंदबाज रसिख सलाम की जगह पर युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है। इस सीजन केकेआर के लिए दो मैच खेलने वाले सलाम पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

कोलकाता ने सलाम के स्थान पर दिल्ली के हर्षित राणा को उनके 20 लाख रुपए के आधार मूल्य पर टीम में शामिल किया है। इस बीच आईपीएल की ओर से दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की जानकारी दी गई है। फिलहाल दिल्ली की मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि चाहर पिछले साल सीएसके की चौथी आईपीएल जीत का एक अभिन्न हिस्सा थे। उन्होंने 2021 आईपीएल सीजन में 15 मैचों में 8.35 की इकोनॉमी से 14 विकेट लिए थे। पॉवरप्ले में गेंद के साथ उनके घातक प्रदर्शन ने चेन्नई को 2022 की मेगा नीलामी में उनके लिए मोटी राशि खर्च करने पर मजबूर किया। सीएसके को नीलामी में कड़ी चुनौती मिली, लेकिन उसने अंततः तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजियों से प्रतिस्पर्धा को दूर करते हुए अपने खिलाड़ी को 14 करोड़ में वापस टीम में शामिल किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अपने मैचों का चयन सोच समझकर करना होगा : गेंदबाज चाहर
चाहर ने वर्ष 2019 में भी सीमित ओवर प्रारुप में भारत की ओर से काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया (deepak chahar)

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यम तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर (deepak chahar) ने कहा है कि वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्तता के बाद अब समझने लगे हैं कि उन्हें सोच समझकर ही मैचों का चयन करना होगा। चाहर ने वर्ष 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ सितंबर में वनडे और जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ ट््वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। चाहर ने वर्ष 2019 में भी सीमित ओवर प्रारुप में भारत की ओर से काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया और बांग्लादेश के खिलाफ विश्व रिकार्ड बनाते हुए सात रन देकर छह विकेट निकाले। वहीं आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी उन्होंने प्रभावित किया।

इसके बाद घरेलू ट््वेंटी-20 टूर्नामेंट में चाहर (deepak chahar) ने राजस्थान के लिए भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। लेकिन लगातार क्रिकेट के कारण उनकी पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव आ गया और वह वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए। इसके बाद से चाहर ने माना है कि उन्हें अपने घरेलू क्रिकेट में खेलने को लेकर सही चयन करने की जरुरत है। चाहर ने कहा, ‘मेरी पीठ में खिंचाव बहुत अधिक क्रिकेट मैच खेलने की वजह से हुआ है।

रणजी ट्रॉफी शुरु होने से पहले मैं सभी मैच खेल रहा था।

बल्कि पिछले दो वर्षों से ही ऐसा हो रहा है। ऐसे में मुझे अब सही तरीके से चयन करके खेलना होगा, नहीं तो मैं अधिक नहीं खेल सकूंगा।

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी संकेत दिए हैं कि चाहर मार्च-अप्रैल तक बाहर रह सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।