PTM - Sach Kahoon Hindi
PTM पर सरकारी स्कूलों में माता-पिता की मानसिक स्वास्थ्य चेकअप! पंजाब शिक्षा विभाग की अनूठी पहल
लुधियाना (सच कहूँ न्यूज़)। Parent – Teacher Meeting: पंजाब सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार नई पहलें कर रही है। इसी कड़ी में, शिक्षा को जनस्वास्थ्य से जोड़ते हुए सरकार ने पैरेंट टीचर मीटिंग (PTM) को जनस्वास्थ्य अभियान का केंद्र बना दिया है। लुधियाना जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 17 अक्तूबर को होने वाली पीटीएम के दिन एक विशेष ‘हाइपरटेंशन और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ड्राइव’ आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य PTM में आने वाले माता-पिता और अभिभावकों को ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन और मानसिक स्वास्थ्य के जोखिम के प्रति जागरूक करना है। Ludhiana News
यह जन-केंद्रित अभियान पंजाब सरकार और दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH), लुधियाना के सहयोग से चलाया जा रहा है। मिशन स्वस्थ कवच के तहत स्कूलों को सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य और भलाई का केंद्र बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि स्वास्थ्य जागरूकता बच्चों से शुरू होकर परिवारों और पूरे समुदाय तक पहुँचे।
डिप्टी ज़िला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी), अमनदीप सिंह ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक स्कूल में कम से कम 100 अभिभावकों या आगंतुकों का ब्लड प्रेशर मापा जाएगा। इस कार्य में शिक्षक और मिशन स्वस्थ कवच के तहत फर्स्ट एड ट्रेनिंग प्राप्त छात्र मदद करेंगे। हर व्यक्ति का बीपी तीन बार मापा जाएगा ताकि परिणाम वैज्ञानिक और सटीक हों।
अमनदीप सिंह ने बताया, “हमने सभी स्कूलों को ब्लड प्रेशर मापने की मशीनें स्थायी रूप से उपलब्ध करवा दी हैं। यह पहल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर भी जागरूकता लाएगी। यह कदम विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और सामाजिक सेवा की भावना भी पैदा करेगा।”
इस कार्यक्रम का संचालन हर स्कूल का हेल्थ मेंटर करेगा, जो छात्रों के सहयोग से चेकअप शिविर का आयोजन करेगा। स्कूलों को निर्देश है कि वे इस कार्यक्रम का रिकॉर्ड और डेटा गूगल फॉर्म के माध्यम से जमा करें। शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि लापरवाही की स्थिति में स्कूल मुखी स्वयं जिम्मेदार होंगे। Ludhiana News
सरकार का कहना है कि यह पहल “शिक्षा और स्वास्थ्य एक दिन में दो लाभ” की सोच को साकार करती है। पीटीएम पर अभिभावक बच्चों की प्रगति के साथ-साथ अपनी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य जांच निःशुल्क करा सकेंगे। यह दिखाता है कि अगर माता-पिता स्वस्थ और मानसिक रूप से संतुलित होंगे, तो बच्चे भी बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे — यही असली परिवर्तन है।
लुधियाना जिले की यह अनूठी पहल पूरे पंजाब के लिए रोल मॉडल बन सकती है। इससे न केवल हाइपरटेंशन और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा की भावना भी विकसित होगी। यह साबित करता है कि पंजाब सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य को जोड़कर समग्र विकास मॉडल पर काम कर रही है, जहाँ ज्ञान और सेहत दोनों साथ-साथ आगे बढ़ें।
यह भी पढ़ें:– डिजिटल क्रांति के युग में भी मिट्टी के दीयों की चमक बरकरार, कुम्हारों के लिए दीपावली बनी वरदान
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पीटीएम को लेकर हो रही है राजनीति
पीटीएम समय पर होगी: सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal)
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अभिभावक-अध्यापक (CM Kejriwal) बैठक (पीटीएम) पर राजनीति तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन के बैठक को रद्द करने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल को चिट्ठी लिखने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पीटीएम समय पर होगी और अभिभावकों से फीडबैक लेने वह स्वयं कल किसी एक स्कूल में जाएंगे। डॉ हर्षवर्धन ने बुधवार को उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखी थी जिसमें कहा गया है कि कड़ाके की ठंड की वजह से इतने सर्द मौसम में पीटीएम से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
उन्होंने मौसम को देखते हुए पत्र में पीटीएम को लेकर आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया है।
केजरीवाल ने डॉ हर्षवर्धन के पीटीएम रद्द किए जाने के लिए उपराज्यपाल को लिखे पत्र के जबाव में ।
गुरुवार को ट्वीट किया,‘ ए लोग पीटीएम क्यों कैंसल करवाना चाहते हैं?
पीटीएम में मां बाप को अपने बच्चों की प्रगति टीचर के साथ चर्चा करने का मौका मिलता है।
कई पेरेंट्स पीटीएम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पीटीएम समय पर होगी।
मैं भी पेरेंट्स का फीडबैक लेने कल किसी एक स्कूल में जाऊंगा।
आईये जानते हैं क्या है मामला-
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में चार जनवरी को नौवीं, दसवीं और 12 वीं कक्षा के लिए अभिभावक-अध्यापक बैठक आयोजित की जाएगी। इसके विरोध में सरकारी स्कूल शिक्षक संघ (जीएसटीए) ने डॉ हर्षवर्धन से मुलाकात कर उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का हवाला देकर इसे रद्द करने का आग्रह किया था। डॉ हर्षवर्धन ने जीएसटीए के इस अनुरोध पर उपराज्यपाल से संग्यान लेने के लिए पत्र लिखा था। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी बैठक को रद्द कराने के लिए डॉ हर्षवर्धन के चिट्ठी लिखने पर निशाना साधा। श्री सिसोदिया ने शाहबाद डेरी क्षेत्र में गर्वनमेंट बालिका सेकेंडरी विद्यालय का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से कहा डॉ. हर्षवर्धन ने चार जनवरी की अभिभावक-अध्यापक बैठक को रद्द कराने के लिए पत्र लिखा है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।