Mumbai - Sach Kahoon Hindi
सोनी सब के 'यादें' ने पूरे किए 100 एपिसोड
मुंबई। सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक 'यादें' ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि का जश्न शो की पूरी कास्ट और क्रू ने सेट पर मिलकर मनाया। कलाकारों ने कहा कि इस सफर के दौरान बनी आपसी दोस्ती और अपनापन पर्दे पर भी साफ दिखाई देता है। शो में डॉ. देव मेहता की भूमिका निभा रहे इक़बाल खान ने कहा, “100 एपिसोड का मुकाम हासिल करना बेहद खास है। इन महीनों में हमने एक-दूसरे के साथ अनगिनत यादें बनाई हैं। साथ में खाना खाना, शॉट्स के बीच मस्ती करना और लंबे शूटिंग दिनों में एक-दूसरे का साथ देना हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गया। पूरी कास्ट और क्रू परिवार जैसी बन गई है और मुझे लगता है कि यही अपनापन स्क्रीन पर भी दिखाई देता है।”
शो में डॉ. सृष्टि अग्रवाल की भूमिका निभा रहीं गुलकी जोशी ने कहा कि 100 एपिसोड पूरे करना 100 खूबसूरत यादों का जश्न मनाने जैसा है। उन्होंने कहा कि डॉ. सृष्टि के किरदार को निभाना और डॉ. देव के साथ उसकी कहानी को पर्दे पर जीवंत करना उनके लिए बेहद संतोषजनक अनुभव रहा है।
गुलकी ने कहा कि इक़बाल खान और अर्जुन पुंज के साथ काम करना यादगार रहा और सेट पर बना अपनापन दर्शकों को भी महसूस होता है। उन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्यार और समर्थन ने 'यादें' को खास बनाया है। हास्य, भावनाओं, पारिवारिक रिश्तों और दिलचस्प मेडिकल मामलों पर आधारित 'यादें' का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात आठ बजे सोनी सब पर किया जाता है।
प्रेम
बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों पर दबाव
मुंबई (एजेंसी)। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में तेजी रही, हालांकि आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों में बिकवाली चल रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 70.51 अंक की मजबूती के साथ 77,998.66 अंक पर खुला। कुछ देर के लिए यह लाल निशान में भी उतरा, लेकिन फिर वापसी करता हुआ खबर लिखे जाते समय यह 10.31 अंक (0.01 प्रतिशत) ऊपर 77,938.46 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 44.30 अंक की तेजी के साथ 24,361.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 20.45 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की बढ़त में 24,337.60 अंक पर था।
वृहत बाजार में तेजी बनी हुई है। आईटी और एफएमसीजी बाजार पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन आॅटो, मीडिया, वित्त, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन समूहों में लिवाली से बाजार हरे निशान में है। विशेषकर निफ्टी आईटी सूचकांक दो फीसदी नीचे है। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर में साढ़े छह प्रतिशत और बजाज फिनसर्व में साढ़े चार प्रतिशत का उछाल है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर ढाई फीसदी और बीईएल का एक फीसदी ऊपर चल रहा है। सन फार्मा, मारुति सुजुकी और इंडिगो के शेयर भी हरे निशान में हैं। वही, टीसीएस और इंफोसिस के शेयर ढाई प्रतिशत लुढ़क गये। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट में हैं। आईटीसी, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और पावरग्रिड के शेयर भी लाल निशान में बने हुए हैं।
कंपनियों के तिमाही परिणामों से तय होगी बाजार की दिशा
मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही परिणामों पर रहेगी। अगले सप्ताह कई दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भेल, टेक महिंद्रा, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के पहली तिमाही के परिणाम 13 जुलाई से 18 जुलाई के बीच जारी किये जायेंगे। इन कंपनियों के परिणामों का सीधा असर उनके शेयरों और पूरे बाजार पर दिखेगा।
वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संकट की स्थिति पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। साथ ही कच्चे तेल में जारी उतार-चढ़ाव का असर भी बाजार पर दिखेगा। गत सप्ताह प्रमुख सूचकांक मंगलवार और बुधवार को लाल निशान में रहे, विशेषकर बुधवार को दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स सप्ताह के दौरान 194.52 अंक (0.25 प्रतिशत) गिरकर शुक्रवार को 77,569.39 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 63.95 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट में 24,206.90 अंक पर रहा। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.55 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.26 प्रतिशत मजबूत हुआ।
बीते सप्ताह सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 19 में साप्ताहिक गिरावट देखी गयी। ट्रेंट का शेयर 13.11 प्रतिशत लुढ़क गया। कोटक महिंद्रा बैंक का 4.76 प्रतिशत, मारुति सुजुकी का 3.52, एनटीपीसी का 3.31, आईटीसी का 2.78, अडानी पोर्ट्स का 2.47, हिंदुस्तान यूनीलिवर का 2.34, एशियन पेंट्स का 2.24 और इंडिगो का 2.11 प्रतिशत फिसल गया।
एलएंडटी में 1.99 प्रतिशत, पावरग्रिड में 1.65, एक्सिस बैंक में 1.40, बजाज फाइनेंस में 1.21 और टीसीएस में 1.13 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट रही। बीईएल का शेयर 0.74 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का 0.63 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का 0.63, भारतीय स्टेट बैंक का 0.36, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 0.28 और अल्ट्राटेक सीमेंट का 0.07 फीसदी टूट गया।
टेक महिंद्रा में सबसे अधिक 3.19 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी देखी गयी। इटरनल का शेयर 2.93 फीसदी, एचडीएफसी बैंक का 2.90, टाइटन का 2.82, इंफोसिस का 2.01, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 2.00, सन फार्मा का 1.61 और बजाज फिनसर्व का 1.04 प्रतिशत की बढ़त में रहा। टाटा स्टील का शेयर 0.68 फीसदी, भारती एयरटेल का 0.58 और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 0.35 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।
योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है: आरती बिराजदार
मुंबई (एजेंसी)। सन नियो के आगामी टीवी शो थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान में वैदेही की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री आरती बिराजदार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल एक चलन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।आरती ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली, प्रदूषण और तकनीक पर बढ़ती निर्भरता का लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे समय में योग उन्हें शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से शांत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि योग का वास्तविक लाभ तभी मिलता है जब इसे नियमित रूप से जीवन का हिस्सा बनाया जाए। आरती बिराजदार ने बताया कि वह प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करती हैं। व्यस्त शूटिंग कार्यक्रम के बावजूद वह सामान्यत: 25 राउंड सूर्य नमस्कार करने का प्रयास करती हैं। इसके अलावा वह पश्चिमोत्तानासन, धनुरासन, सर्वांगासन, चक्रासन, मत्स्यासन, वज्रासन और पद्मासन का भी अभ्यास करती हैं। उन्होंने कहा कि शवासन उन्हें सबसे अधिक मानसिक शांति प्रदान करता है।
आरती ने कहा कि कॉलेज के दिनों में वह योग को लेकर और अधिक नियमित थीं। अच्छी नींद, पौष्टिक भोजन, योग और प्राणायाम को वह स्वस्थ जीवन की बुनियाद मानती हैं। उन्होंने बताया कि वह अनुलोम-विलोम, कपालभाति, ओंकार जप और भ्रामरी प्राणायाम भी करती हैं, जो मन को शांत और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। योग और जिम की तुलना पर उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण चीज निरंतरता है। उनके अनुसार जिम शरीर को मजबूत बनाता है, जबकि योग शरीर और मन दोनों में संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि यदि योग, जिम, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद को साथ में अपनाया जाए तो अनेक स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। आरती ने कहा कि अच्छी सेहत एक दिन में नहीं बनती, बल्कि रोजाना अपनाई गई अच्छी आदतों का परिणाम होती है। इसलिए योग को केवल एक ट्रेंड नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
शेयर बाजारों में शुरूआती तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला
मुंबई (एजेंसी)। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरूआती कारोबार में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 600 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेंक्स 191.84 अंक की बढ़त में 76,856.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 607.92 अंक (0.79 प्रतिशत) ऊपर 77,272.13 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 47.50 अंक की मजबूती में 23,945.45 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय तक 192.85 अंक यानी 0.81 प्रतिशत चढ़कर 24,090.80 अंक पर पहुंच गया था। दूसरे एशिया बाजारों में भी लिवाली का जोर रहने से घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा मजबूत हुई है।
निजी बैंकों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी देखी गयी। आईटी, धातु, फार्मा, रियलटी, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक अधिक बढ़त में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा का शेयर सात प्रतिशत से अधिक मजबूत है। अडानी पोर्ट्स में भी तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी बनी हुई है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर डेढ़ से दो फीसदी मजबूत हुए। उम्मीद से कमतर तिमाही नतीजों के कारण एक्सिस बैंक का शेयर करीब चार लुढ़क गया।
घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में उतार-चढ़ाव
मुंबई, (एजेंसी)। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरूआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स 139.36 अंक की बढ़त के साथ 78,632.90 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही 78,203 अंक तक लुढ़क गया। कुछ ही देर में वापसी करता हुआ यह 78,733.25 अंक तक मजबूत हुआ। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 123.90 अंक (0.16 प्रतिशत) की तेजी के साथ 78,617.44 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी लगभग इसी तरह का रहा। यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 37.95 अंक ऊपर 24,391.50 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 26.75 अंक यानी 0.11 प्रतिशत ऊपर 24,380.30 अंक पर था।
भारतीय स्टेट बैंक में ढाई फीसदी से अधिक की तेजी के कारण सार्वजनिक बैंकों के समूह का सूचकांक हरे निशान में है। अन्य सभी सेक्टरों पर दबाव है। रियलिटी, आॅटो, धातु, रसायन और तेल एवं गैस क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली अधिक देखी जा रही है। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल, इंडिगो, टाइटन और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर फिलहाल एक प्रतिशत के अधिक गिरे हुए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और बीईएल के शेयर भी नीचे हैं। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर ढाई फीसदी से ज्यादा मजबूत है। ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक भी लगभग डेढ़ फीसदी की बढ़त में हैं। एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी ऊपर बने हुयै हैं।
मुंबई (एजेंसी)। भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित सात-भागों वाला एनिमेटेड ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ अपनी दूसरी किस्त ‘महावतार परशुराम’ के साथ वापसी कर रहा है। होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन की ‘महावतार नरसिम्हा’ की शानदार सफलता के बाद अब अगली बड़ी फिल्म की तैयारी है। मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक एक रोमांचक पोस्टर के साथ शेयर की है, जो एक बेहतरीन विजुअल स्पेक्टेकल होने का वादा करती है। भारत के सबसे बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स का यह दूसरा हिस्सा अश्विन कुमार के निर्देशन में बन रहा है, जो आज के समय के बेहतरीन क्रिएटिव माइंड्स में से एक हैं।
‘महावतार नरसिम्हा’ को देखने के बाद से ही फैंस के बीच इसकी अगली फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह था। अब मेकर्स ने एक विजुअली शानदार पोस्टर के साथ इसका आॅफिशियल ऐलान कर दिया है। फिल्म की टैगलाइन है,”जहाँ धैर्य समाप्त होता है, वहाँ परशुराम का फरसा शुरू होता है!”यह लाइन ही फिल्म के दमदार प्रभाव को बताने के लिए काफी है। इसके जरिए मेकर्स भगवान विष्णु के छठे अवतार, परशुराम की कहानी को भव्य और प्रभावशाली तरीके से पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे विष्णु जी ने उन भ्रष्ट और अहंकारी राजाओं के अत्याचार को खत्म करने के लिए अवतार लिया, जिन्होंने धर्म का रास्ता छोड़ दिया था। फिल्म की सांस्कृतिक और भावनात्मक नींव पर बात करते हुए निमार्ता विजय किरागांदुर ने कहा*, “हमारी कहानियाँ ही हमारी ताकत हैं। महावतार परशुराम के साथ हमारा लक्ष्य दर्शकों को अपनी जड़ों की शक्ति से फिर से जोड़ना है, और इसे एक ऐसे फॉर्मेट में पेश करना है जो आज की पीढ़ी को पसंद आए। यह विरासत, शक्ति और उद्देश्य की कहानी है।” अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म को होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन के बैनर तले विजय किरागांदुर और शिल्पा धवन ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका संगीत सैम सीएस ने दिया है।
शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 566 अंक ऊपर खुला
मुंबई (एजेंसी)। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरूआती कारोबार में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक से अधिक की बढ़त में खुला। सेंसेक्स 566.32 अंक चढ़कर 78,677.56 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 266.73 अंक ऊपर 78,377.97 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 153.90 अंक की बढ़त में 24,385.20 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 79.45 अंक की मजबूती के साथ 24,310.75 अंक रहा।
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता दोबारा शुरू होने की उम्मीद में निवेशकों ने शेयर बाजार में जोखिम उठाया है। दूसरे एशिया शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी बनी हुई है। घरेलू बाजारों फार्मा और स्वास्थ्य समूहों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में रहे। धातु और आईटी सेक्टर में लिवाली सबसे अधिक देखी जा रही है। बैंकिंग, वित्त, रियलटी, मीडिया और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांकों में भी अच्छी तेजी बनी हुई है। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, इंफोसिस, एलएंडटी, इटरनल, टेक महिंद्रा, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और बीईएल के शेयर एक से दो प्रतिशत तक ऊपर चल रहे हैं। वहीं, सनफार्मा, टाइटन, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट है।
रिजर्व बैंक ने रेपो दर 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखी
मुंबई, (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पश्चिम एशिया संकट के बीच आपूर्ति श्रृंखला में आयी बाधाओं और मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका के बीच रेपो दर 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखी है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने बुधवार को समाप्त तीन दिन की बैठक में सर्वसम्मति से रेपो दर तथा दूसरी नीतिगत दरों को स्थिर रखने का फैसला किया। साथ ही केंद्रीय बैंक ने रेपो दर को लेकर अपना रुख तटस्थ बनाये रखा है।
स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेट पांच प्रतिशत और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट 5.50 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रहेगी। वित्त वर्ष 2026-27 में एमपीसी की पहली बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक चुनौतियों और उनके घरेलू असर को देखते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 6.7 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में सात प्रतिशत और चौथी तिमाही में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि ईंधन और अन्य कॅमोडिटी पर मुद्रास्फीति के दबाव के कारण चालू वित्त वर्ष में महंगाई दर बढ़कर 4.6 प्रतिशत पर रहेगी। चारों तिमाहियों में इसके क्रमश: चार प्रतिशत, 4.4 प्रतिशत, 5.2 प्रतिशत और 4.7 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है।
पश्चिम एशिया में युद्ध विराम से 2,600 अंक उछला सेंसेक्स
मुंबई (एजेंसी)। पश्चिम एशिया में दो सप्ताह के युद्ध विराम पर सहमति बनने से बुधवार को शुरूआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गयी और प्रमुख सूचकांक तीन प्रतिशत से अधिक चढ़े। बीएसई का सेंसेक्स 2,674.05 अंक उछलकर 77,290.63 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 2,657.22 अंक (3.56 प्रतिशत) ऊपर 77,273.80 अंक पर था। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया भी फिलहाल 52 पैसे की मजबूती के साथ 92.54 रुपये प्रति डॉलर पर है।
ईरान और अमेरिका के बीच दो सप्ताह के लिए युद्ध विराम पर सहमति बन जाने से निवेश धारणा मजबूत हुई है। अमेरिका ने ईरान पर हमले तत्काल बंद कर दिये हैं। इससे दुनिया भर में शेयर बाजारों में तेजी रही। सोना तीन प्रतिशत उछल गया है जबकि कच्चे तेल में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी है। सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 731.50 अंक की मजबूती के साथ 23,855.15 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 782.75 अंक यानी 3.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,273.80 अंक पर था।
आईटी सेक्टर की गिरावट को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में अच्छी लिवाली रही। आॅटो और रियलटी समूहों के सूचकांक पांच प्रतिशत से अधिक चढ़े। बैंकिंग और वित्त सेक्टरों के सूचकांक चार प्रतिशत से अधिक, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद का तीन प्रतिशत से अधिक और धातु, तेल एवं गैस तथा रसायन समूहों के दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं।
सेंसेक्स में विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर 10 प्रतिशत के करीब चढ़ा। एलएंडटी, अडानी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस में सात प्रतिशत की तेजी रही। बजाज फिनसर्व तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर छह फीसदी और मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, टाइटन तथा एक्सिस बैंक के पांच प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रहे। टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में फिलहाल गिरावट है।
शेयर बाजारों में गिरावट, इन्फोसिस के शेयरों में फिलहाल तेजी
मुंबई (एजेंसी)। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 157.97 अंक ऊपर 73,477.53 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही लाल निशान में लुढ़क गया। एक समय यह 419 अंक की गिरावट के साथ 72,900 अंक तक उतर गया था। खबर लिखे जाते समय यह 165.52 अंक (0.23 प्रतिशत) नीचे 73,154.03 अंक पर था।
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 67.20 अंक की तेजी में 22,780.30 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 34.90 अंक यानी 0.15 प्रतिशत गिरकर 22,678.20 अंक पर था। आईटी, धातु और सार्वजनिक बैंकों में तेजी देखी गई जबकि फार्मा, स्वास्थ्य, तेल एवं गैस, निजी बैंक, रसायन और मीडिया समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, सनफार्मा अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच टूटे। वहीं, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, टाइटन और इन्फोसिस के शेयरों में फिलहाल तेजी बनी हुई है।
मुंबई के कियान शाह ने स्टार्स से भरी एशिया सीरीज में डबल पोडियम हासिल किया
मुंबई।  रेयो रेसिंग के उभरते हुए भारतीय रेसर कियान शाह ने आईएएमई एशिया सीरीज और आईएएमई थाईलैंड सीरीज की सीनियर कैटेगरी के राउंड 2 में शानदार इंटरनेशनल डेब्यू किया और डबल पोडियम फिनिश हासिल किया। मुंबई के 15 साल के कियान ने दिसंबर के आखिर में स्नोबोर्डिंग एक्सीडेंट में हाथ में फ्रैक्चर होने के बाद एक मुश्किल तैयारी के बाद वीकेंड में एंट्री की। चोट की वजह से उन्हें दो महीने तक टेस्टिंग और रेसिंग से बाहर रहना पड़ा। बिना हारे, कियान जूनियर कैटेगरी से बहुत कॉम्पिटिटिव सीनियर फील्ड में चले गए, जिसमें एक वर्ल्ड चैंपियन और कई एशियन और यूरोपियन चैंपियन शामिल थे।
कियान ने हीट्स में अपनी स्पीड और संयम से सबको इम्प्रेस किया, लेकिन फाइनल रेस के लिए ग्रिड में सिर्फ 14वीं पोजीशन ही हासिल कर सके। वह लगातार आगे बढ़े और हांगकांग के मौजूदा एशियन चैंपियन यू का पो से सिर्फ 1.6 सेकंड पीछे रहकर बहुत तारीफ के काबिल पांचवीं पोजीशन पर रहे। यह उसे पोडियम पर जगह दिलाने के लिए काफी था क्योंकि इस कॉम्पिटिशन में पहले पांच फिनिशर को विनर माना जाता है। आईएएमई एशिया सीरीज़ के थाईलैंड सीरीज़ के तौर पर डबल होने के साथ, कियान सेकंड रनर-अप ट्रॉफी के लिए तीसरे स्थान पर पहुंच गया क्योंकि दो रेसर ने थाई सीरीज के लिए एंट्री नहीं की थी। वह सिंगापुर नेशनल चैंपियन डिलन टैन और आठ बार के थाई चैंपियन टोबी गेल से पीछे रहा।
अपनी वापसी के बारे में बताते हुए, कियान ने कहा, “पिछले तीन महीने मुश्किल रहे हैं। मैं अपने डॉक्टरों, फिजियोथेरेपिस्ट और अपने ट्रेनर रोहन का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे ठीक होने और सीनियर कैटेगरी की मांगों के लिए तैयार होने में मदद की।” कोच और मेंटर रेमंड बानाजी ने कहा, “सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू पर पोडियम पर पहुंचना उम्मीदों से बढ़कर था। इतने हाई-कैलिबर फील्ड के खिलाफ मुकाबला करना इस नतीजे को और भी खास बनाता है।” इससे पहले, चोट की वजह से एशिया सीरीज़ का राउंड 1 मिस करने के बाद, कियान ने बीरा इंटरनेशनल कार्टिंग सर्किट में 39-ड्राइवर ग्रिड में तुरंत असर डाला, और अपने ग्रुप में सातवें स्थान पर क्वालिफाई किया। बड़ी एंट्री लिस्ट के साथ, हीट्स के लिए फील्ड को चार ग्रुप में बांटा गया था।
हीट 1 में, कियान ने सातवें स्थान से मज़बूत शुरुआत की और चौथे स्थान पर रहने के लिए एक क्लीन रेस चलाई। हीट 2 ज़्यादा मुश्किल साबित हुई-शुरुआत में पोजीशन खोने के बाद, वह लगातार पेस के साथ वापस सातवें स्थान पर आ गया। हालांकि, हीट 3 एक बड़ी मुसीबत थी। लैप 2 में एक घटना में कियान के कार्ट को एक इंडोनेशियाई रेसर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे काफी नुकसान हुआ और उसे रिटायर होना पड़ा। सुपर हीट में दसवें स्थान से शुरुआत करते हुए, कियान जल्दी ही छठे स्थान पर आ गया, लेकिन आखिर में आठवें स्थान पर आ गया, क्योंकि नए टायरों पर अलग स्ट्रैटेजी वाले राइवल्स को फायदा मिल रहा था। फाइनल के लिए ग्रिड पोजीशन कुल हीट पॉइंट्स से तय होने के साथ, डीएनएफ ने कियान को ग्रिड पर 14वें स्थान पर पहुंचा दिया। उन्होंने शानदार शुरुआत की और शुरू में ही टॉप टेन में आ गए। जैसे-जैसे रेस आगे बढ़ी, उन्होंने आगे चल रहे लोगों से धीरे-धीरे दूरी कम की, जो उनके पीछे-पीछे चल रहे थे। फिर कियान ने आगे बढ़कर एशियन कैटेगरी में बहुत तारीफ़ के काबिल पांचवें स्थान पर फिनिश किया, जो हांगकांग के मौजूदा एशियन चैंपियन यू का पो से सिर्फ़ 1.6 सेकंड पीछे थे। कियान आने वाले हफ़्तों में थाईलैंड में एशियन रोटैक्स और आईएएमई सीरीज़ के दो और राउंड के साथ एक्शन में वापसी करेंगे।