Congress's - Sach Kahoon Hindi

चंडीगढ़ : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
मोदी सरकार लगातार महंगाई बढ़ाती जा रही है : छाबड़ा | Protest

सेक्टर 15 में चंडीगढ़ में पानी के रेट बढ़ाने का भी विरोध

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। घरेलू सिलेंडर के रेट बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस ने सेक्टर-15 में केंद्र सरकार के खिलाफ वीरवार को (Protest) प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। धरने का नेतृत्व चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छावड़ा व अन्य नेताओं ने किया। शहर के सेक्टर-15 में प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब महंगाई में लगातार इजाफा हो रहा है। बढ़ती हुई महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।

लोगों को राहत देने की बजाय सरकार परेशानी दे रही है। घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण आम आदमी का खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने चंडीगढ़ में पानी के रेट बढ़ाने के फैसले का विरोध किया है। प्रदीप छावड़ा का कहना है कि रेट बढ़ने से हर घर का बिल तीन से चार गुणा तक बढ़ गया है। अब हर साल बिल के बढ़ने की बात कही जा रही है, यह गलत है। इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के साथ चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे, कांग्रेस पार्षद रावत व विनोद कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि आने वाले दिनों में हर वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

ट्रेड यूनियन ने किया नागरिकता संशोधन कानून का विरोध | Protest

बटाला। आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आॅफ ट्रेड यूनियन ने नागरिक संशोधन कानून, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, राष्ट्रीय पापुलेशन रजिस्टर और आठ जनवरी को मजदूरों की समस्याओं को लेकर हो रही देश स्तरीय हड़ताल की तैयारी संबंधी बुधवार को रोष रैलियां की। इन रैलियों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। एक्टू पंजाब के सीनियर उपप्रधान और लिबरेशन के राज्य सचिव गुरमीत सिंह वक्त पूरा व मध्य जोन के सचिव मंजीत राज ने कहा कि मोदी सरकार देश के अल्पसंख्यकों के विरोध में काले कानून ला रही है।

बहुत सारे मजदूर विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। इस कारण सारे देश में खलबली मची हुई है। भाजपा सरकार लोगों की बात सुनने के बजाय जनता पर हमले कर रही है। ऐसा ही उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की पुलिस ने किया है। मोदी सरकार और आरएसएस को देश में ऐसा माहौल पैदा करने पर खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।