Narendra Modi - Sach Kahoon Hindi
PM-VBRY: युवाओं को रोजगार देने पर सरकार का बड़ा कदम, पीएम मोदी जारी करेंगे 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 19 जून (शुक्रवार) को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करेंगे। इसकी घोषणा बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से की गई।
पीएमओ के अनुसार, योजना की शुरुआत के बाद से अब तक देशभर में लगभग 15 लाख रोजगार अवसरों के सृजन में सहायता मिली है। इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिससे उन्हें रोजगार की शुरुआत में आर्थिक सहायता मिल सके।
वहीं, अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को प्रत्येक नए कर्मचारी पर प्रति माह 3,000 रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जाता है, ताकि रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सके।
सरकार ने विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र को आर्थिक विकास का प्रमुख आधार मानते हुए इस क्षेत्र के नियोक्ताओं को चार वर्षों तक प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया है। अन्य क्षेत्रों के नियोक्ताओं को दो वर्षों तक यह लाभ मिलेगा।
सरकार का कहना है कि यह योजना रोजगार आधारित विकास को बढ़ावा देने और आर्थिक प्रगति का लाभ युवाओं तक गुणवत्तापूर्ण औपचारिक रोजगार के रूप में पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
99,446 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय वाली यह योजना अगस्त 2025 से लागू हुई थी। इसका लक्ष्य दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार अवसरों का सृजन करना है।
सरकार के अनुसार, योजना के कुल लक्षित लाभार्थियों में लगभग 1.92 करोड़ ऐसे युवा शामिल होंगे, जो पहली बार औपचारिक रूप से नौकरी करना शुरू करेंगे।
सरकार का मानना है कि यह योजना औपचारिक रोजगार के विस्तार, सामाजिक सुरक्षा कवरेज को मजबूत करने और श्रमिकों एवं नियोक्ताओं दोनों को सहयोग देकर विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
महापुरूष की जयंति पर केवल पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें याद करना काफी नहीं, उनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है: हरविंद्र कल्याण
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज भगवान महर्षि कश्यप जयंती पर गांव सोहाना, रावर, बसताड़ा, रायपुर जाटान कॉलोनी और गगसीना में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। सोहाना गांव में कश्यप चौपाल में करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
कल्याण ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए महर्षि कश्यप के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज महर्षि कश्यप जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महापुरूष किसी एक जाति से संबंध नहीं रखते। वे 36 बिरादरी के होते हैं। हमें उनके विचारों से जुडक़र आगे बढ़ाना होगा। महर्षि कश्यप सप्त ऋषियों में एक थे। उन्होंने अपने काल में मानवता के लिए काम किया। समाज की एकता पर जोर दिया। आज जरूरत उनके विचारों को अपनाने की है।
मोदी के पीएम बनने पर देश में बदलाव
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, देश में एक बदलाव आया है। पिछले कुछ सालों में देश की संस्कृति मजबूत हुई है। संस्कृति से जुडक़र जीवन में सही रास्ते पर आगे बढ़ा जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महापुरूषों की जयंती सरकारी स्तर मनाने का काम शुरू किया। किसी भी महापुरुष की जयंती जब राज्य सरकार मनाती है तो उसमें 36 बिरादरी के लोग भाग लेते हैं और उस महापुरुष के विचार समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं। इससे समाज में एकता व प्रेम का भाव मजबूत होता है।
वसुधैव कुटुंबकम वाक्यांश का जिक्र करते हुए कहा कि महापुरुषों ने पूरी दुनिया को एक परिवार माना है। किसी महापुरूष की जयंति पर केवल पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें याद करना ही काफी नहीं है,  आज उनकी जीवन को पढक़र(विशेषकर युवाओं को) उनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
विकास के लिए वातावरण का सही होना जरूरी
कल्याण ने कहा कि पिछले 10 सालों में क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। इस अवधि में क्षेत्र में आईटीआई, कालेज, स्कूल, सडक़, पुल, अस्पताल आदि बनवाए गए। एनसीसी अकादमी, मेडिकल यूनिवर्सिटी, एसएचजी की महिलाओं के लिए ट्रेनिंग सेंटर निर्माणाधीन हैं। विकास का तभी फायदा है जब समाज का वातावरण अच्छा हो। वातावरण अच्छा तब होगा जब महापुरूषों के विचारों के साथ जुड़ेंगे, उन्हें व्यवहार में उतारेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए काम करना होगा। काम ऐसा करें जिससे खुद की तरक्की भी हो और समाज का वातावरण भी बढिय़ा रहे।
मेहनत के संस्कार डालें
उन्होंने कहा कि आज बुजुर्गों की पेंशन, फसल की राशि सीधे खाते में आती है। पढ़ने वाले बच्चों को नौकरी मिल रही है, यह सब व्यवस्था परिवर्तन का नतीजा है। अच्छे कार्यों का फायदा तभी होगा जब भाईचारा अच्छा होगा। बच्चों को ठीक-गलत का अंतर बताना होगा। उनमें मेहनत के संस्कार डालने होंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। युवा पढ़ाई पर ध्यान दें। मेहनत करने वाला कभी मार नहीं खाता।
क्षेत्र में बन रही मेडिकल यूनिवर्सिटी से न केवल लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। कल्याण ने कहा कि जिन गांवों में जमीन उपलब्ध होगी वहां खेल के मैदान विकसित कराए जाएंगे। खेलों से अनुशासन व मेहनत के संस्कार आते हैं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण की भी अपील की।
हॉल का शिलान्यास
उन्होंने सोहाना गांव में 19.42 लाख रुपये की लागत से कश्यप चौपाल में हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। गांव रावर में बताया कि कश्यप चौपाल में हॉल के लिए 11.50 लाख, वाल्मीकि चौपाल के नवीकरण के लिए 13.50 लाख, सिख चौपाल के लिए पौने 11 लाख और सनातन धर्म मंदिर की चारदीवारी आदि के लिए 20 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकास में क्षेत्र को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।
विकास कार्यों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने गांव गगसीना में बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली मानसी, प्रियंका, नयना, सिमरन, सानिया आदि को ट्राफी देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।
जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में कल्याण को स्मृति चिह्न के रूप में महर्षि कश्यप का चित्र भेंट किया गया। गांवों में उनका पगड़ी पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। सोहाना में हरबंस लाल कश्यप व भाजपा नेता धीरज खरकाली ने भी विचार रखे। रावर में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सरपंच नरेंद्र गुप्ता, धर्मपाल कश्यप, बलिंद्र, सुमेर, रायपुर जाटान में घरौंडा मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, राजेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
Save Fuel India: कार छोड़ साइकिल पर निकले जीएसटी अधिकारी, नरेंद्र मोदी की अपील लाई रंग
Fuel Saving Campaign: नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन की बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर की गई अपील का प्रभाव अब सरकारी तंत्र में भी दिखाई देने लगा है। राजधानी दिल्ली स्थित आयकर भवन में कार्यरत जीएसटी विभाग के उप आयुक्त नरेंद्र यादव ने इस दिशा में अनूठी पहल करते हुए निजी लग्जरी वाहन का उपयोग बंद कर दिया है और अब वे प्रतिदिन साइकिल से कार्यालय पहुंच रहे हैं। Save Fuel India
नरेंद्र यादव का मानना है कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह ईंधन की खपत कम करने के लिए अपनी ओर से सकारात्मक प्रयास करे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बचत केवल आर्थिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से भी जुड़ा विषय है।
उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाए, तो यह पहल आगे चलकर व्यापक जनजागरण का रूप ले सकती है। उनका मानना है कि युवाओं में इस प्रकार के अभियानों को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है और वे देशहित में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आ रहे हैं। Save Fuel India
फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले नरेंद्र यादव ने कहा कि साइकिल चलाना शरीर को स्वस्थ रखने का सरल और प्रभावी माध्यम है। इसके साथ ही यह प्रदूषण कम करने और ईंधन बचाने में भी सहायक साबित होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटी दूरी तय करने के लिए साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर युवा न केवल स्वयं को फिट रख सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। नरेंद्र यादव ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण ईंधन आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे समय में हर नागरिक को यह विचार करना चाहिए कि वह राष्ट्रहित में किस प्रकार योगदान दे सकता है। उनके अनुसार छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं और समाज पर उनका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है। Save Fuel India
अम्बाला में एशिया के सबसे बड़े शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी- अनिल विज
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने 10 मई 1857 को आजादी की पहली लड़ाई के आरंभ होने के दिवस पर शहीदों को नमन किया है और बताया कि अम्बाला छावनी में 1857 की लड़ाई में शहीदों को नमन करने हेतु सबसे बड़ा शहीदी स्मारक का निर्माण किया गया है, जिसका शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। विज ने यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि ‘‘आज 10 मई के ही दिन 1857 में आजादी की पहली लड़ाई आरम्भ हुई थी जिसमें देश भर में जगह जगह अंग्रेजों के साथ सशस्त्र संघर्ष हुआ और मां भारती के अनेकों लालों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
उन तमाम वीरों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने एवं श्रद्धांजलि देने के लिए अम्बाला छावनी में एशिया का सबसे बड़ा एक शहीदी स्मारक बनाया गया है।’’ उल्लेखनीय है कि अम्बाला छावनी में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के वीर शहीदों की याद में 700 करोड़ रुपए की लागत से शहीदी स्मारक का निर्माण किया गया है। यह शहीदी स्मारक बनकर तैयार हो चुका है जिसमें इस लड़ाई से संबंधित संपूर्ण इतिहास को विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शित किया गया है। शहीदी स्मारक में 63 मीटर ऊंचा कमल के आकार का मेमोरियल टॉवर भी बनाया गया है जिस पर रात्रि के समय लाइट एंड साउंड शो प्रदर्शित किया जाएगा। मेमोरियल टॉवर के ठीक समक्ष दो हजार लोगों के बैठने वाली दर्शक दीर्घा भी है।
हैदराबाद में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे
हैदराबाद (एजेंसी)। Hyderabad News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि साइबराबाद का सामर्थ्य नेशनल भी है और ग्लोबल भी है। ये तेलंगाना और देश के तेज विकास का प्रमुख केंद्र है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साइबराबाद से तेलंगाना को देश का एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस बनाने के लिए अनेक बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। उनसे यहां हजारों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और तेलंगाना की कनेक्टिविटी भी सशक्त होगी।
उन्होंने कहा, "मैं तेलंगाना की जनता को इन प्रोजेक्ट्स के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल रहा है। इसके साथ ही आज का भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है। जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया के निर्माण के पीछे भी यही लक्ष्य है। ये इंडस्ट्रियल एरिया, इंटस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने के केंद्र सरकार के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है। एक प्रकार से यह इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनने जा रहा है।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर होगा, बेहतरीन पावर सप्लाई होगी, एडवांस आई-सिटी नेटवर्क होगा, यानी दुनियाभर के निवेशकों के लिए सुविधा होगी। बीते 12 वर्षों में भारत सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता आधुनिक कनेक्टिविटी भी रही है। सड़क हों, रेलवे हो, एयरपोर्ट्स हों कनेक्टिविटी के हर मोड पर अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है। बीते 11 वर्षों में तेलंगाना में नेशनल हाइवे का नेटवर्क डबल हुआ है।
पीएम ने कहा कि एनर्जी सिक्योरिटी का क्या महत्व है? ये आज दुनिया का हर व्यक्ति महसूस कर रहा है। इसलिए भारत की एनर्जी सिक्योरिटी पर हमारी केंद्र सरकार अभूतपूर्व निवेश कर रही है। बीते सालों में सोलर पावर के मामले में भारत दुनिया के टॉप देशों में पहुंच चुका है। मैं तेलंगाना के हर परिवारजनों को ये भरोसा दिलाता हूं कि आपके सपने पूरे करने के लिए केंद्र सरकार इससे भी और तेज गति से काम करती ही रहेगी।
Bengal Major Issues: ममता बनर्जी न दें इस्तीफा तो पीएम मोदी क्या करेंगे, जानिये कानूनी रास्ता
Bengal Major Issues: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है, जिससे राज्य में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति बनती नजर आ रही है।
“इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं” – ममता का दो टूक जवाब
कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी से जब इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि:
वह राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी
उनका मानना है कि नैतिक रूप से उनकी जीत हुई है
आगे की रणनीति पार्टी नेताओं के साथ मिलकर तय की जाएगी
ममता ने यह भी कहा कि अब वह सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगी और बीजेपी के खिलाफ आंदोलन तेज करेंगी।
महेश जेठमलानी का बड़ा बयान
इस पूरे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील Mahesh Jethmalani ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा: अगर ममता बनर्जी इस्तीफा नहीं देती हैं, तो उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए
जरूरत पड़ने पर राज्यपाल पुलिस बल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं
यह बयान इस मुद्दे को और अधिक संवेदनशील बना रहा है।
क्या है संवैधानिक स्थिति?
विशेषज्ञों के अनुसार:
विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने पर राज्यपाल सदन को भंग कर सकते हैं
पश्चिम बंगाल विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त हो रहा है
चुनाव आयोग द्वारा जनादेश जारी होने के बाद पुरानी सरकार का अधिकार सीमित हो जाता है
ऐसे में अगर मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं देतीं, तो राज्यपाल संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए सरकार को बर्खास्त कर सकते हैं।
चुनाव आयोग पर ममता का आरोप
ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि:
उनका मुकाबला बीजेपी से नहीं, बल्कि Election Commission of India से था
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने बीजेपी के पक्ष में काम किया
यह बयान राजनीतिक माहौल को और गर्मा सकता है।
क्या बढ़ेगा टकराव?
ममता बनर्जी के रुख से साफ है कि आने वाले दिनों में:
राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच टकराव बढ़ सकता है
राज्य में संवैधानिक संकट गहरा सकता है
सियासी माहौल और अधिक गर्म होने की संभावना है
Bengal Major Issues: ममता बनर्जी न दें इस्तीफा तो पीएम मोदी क्या करेंगे, जानिये कानूनी रास्ता
Narendra Modi: काशी में भव्य स्वागत से खुश पीएम मोदी देंगे ये बड़ी सौगात
वाराणसी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे, जहां बाबतपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
बरेका मैदान में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ में महिला शक्ति का ऐतिहासिक जुटान देखने को मिलेगा, जहां पीएम मोदी करीब कई हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे और 163 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वाराणसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलिकॉप्टर से बरेका स्थित हेलीपैड पहुंचे और वहां से गेस्ट हाउस गए। शाम करीब पांच बजे वह बरेका मैदान में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।
इस सम्मेलन की खास बात यह है कि इसकी पूरी कमान महिलाओं के हाथ में है। मंच संचालन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक में महिला सहभागिता प्रमुख रूप से दिखाई दे रही है। सम्मेलन में कई हजार महिलाओं और छात्राओं के जुटने का अनुमान है। मंच पर 44 महिलाएं मौजूद रहेंगी, जो महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वावलंबन और समान अवसर जैसे मुद्दों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। काशी में यह महिलाओं का अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक जुटान माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, डिप्टी सीएम समेत कई वरिष्ठ नेता भी काशी पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्रियों के साथ उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी किया। प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे के दौरान 6332.08 करोड़ रुपए की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 1054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा वह अमूल से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर करेंगे।
विकास परियोजनाओं में सड़कों का चौड़ीकरण, रेलवे ओवरब्रिज, फ्लाईओवर, अस्पतालों का निर्माण और उन्नयन, शैक्षणिक संस्थानों का विकास, पेयजल और सीवरेज योजनाएं, स्वच्छता अभियान, खेल सुविधाओं का विस्तार, तालाबों-कुंडों का जीर्णोद्धार, हरित ऊर्जा और शहरी अवसंरचना से जुड़े कई बड़े काम शामिल हैं। इन परियोजनाओं से पूर्वांचल में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों—बनारस से पुणे (हडपसर) और अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस)—को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री का यह पिछले 11 वर्षों में काशी का 54वां दौरा है और वर्ष 2026 का पहला दौरा। इससे पहले वह नवंबर 2025 में काशी आए थे। इस दौरे को राजनीतिक और विकासात्मक दोनों ही दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां एक ओर महिला शक्ति का बड़ा संदेश जाएगा, वहीं दूसरी ओर विकास योजनाओं की सौगात से पूर्वांचल की तस्वीर बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा।
जानें क्यों, यूपी दौरे पर आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वह 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे लगभग 6,350 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी सभा को भी संबोधित करेंगे। UP News
पीएम मोदी 29 अप्रैल को सुबह लगभग 8:30 बजे वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वह हरदोई के लिए रवाना होंगे और लगभग 11:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री महिला सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। वह 1,050 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 48 पूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं में वाराणसी-आजमगढ़ सड़क चौड़ीकरण का पूरा होना, कज्जाकपुरा और कादीपुर में महत्वपूर्ण रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन और भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उद्घाटन शामिल हैं।
साथ ही पीएम मोदी विभिन्न सामुदायिक परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत 30 ग्रामीण पेयजल योजनाएं, चंद्रावती घाट का पुनर्विकास, सारनाथ के पास सारंगनाथ मंदिर का पर्यटन विकास और नागवा स्थित संत रविदास पार्क का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं। सार्वजनिक सेवाओं और खेलों में सुधार भी प्रमुखता से किए जा रहे हैं, जिनमें यूपी कॉलेज में सिंथेटिक हॉकी टर्फ, रामनगर में 100 बिस्तरों वाला वृद्धाश्रम और भेलूपुर जल शोधन संयंत्र में 1 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं। UP News
प्रधानमंत्री तिब्बती अध्ययन केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोवा रिग्पा भवन और अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे, जो आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के साथ पारंपरिक चिकित्सा को एकीकृत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पीएम मोदी लगभग 5,300 करोड़ रुपए की 112 से अधिक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें अमृत 2.0 के तहत 13 सीवरेज और जल आपूर्ति योजनाएं, श्री शिव प्रसाद गुप्ता संभागीय जिला अस्पताल में 500 बिस्तरों वाला सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, भोजुवीर और सिगरा में बाजार परिसरों और कार्यालयों का निर्माण, तालाबों का जीर्णोद्धार और पुनर्जीवन, 198 बिस्तरों वाले अस्पताल का पुनर्निर्माण, 100 बिस्तरों वाले गहन चिकित्सा ब्लॉक का निर्माण और अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और नमो घाट सहित प्रमुख घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का विकास शामिल है।
शासन और सामाजिक कल्याण अवसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी रामनगर में एकीकृत संभागीय कार्यालय, नगर निगम कार्यालय भवन और एक सरकारी बाल आश्रय गृह और किशोर न्याय बोर्ड की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री बनास डेयरी से जुड़े उत्तर प्रदेश के दूध आपूर्तिकर्ताओं को बोनस के रूप में 105 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भी हस्तांतरित करेंगे।
पीएम मोदी वाराणसी जंक्शन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तीसरी और चौथी रेलवे लाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जिसमें गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल का निर्माण भी शामिल है। यह परियोजना रेल यातायात में भीड़ कम करके, रसद दक्षता बढ़ाकर, बहु-मार्गीय संपर्क को मजबूत करके और यातायात को सुगम बनाकर वाराणसी और चंदौली जिलों को लाभ पहुंचाएगी। इससे काशी विश्वनाथ धाम, रामनगर क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 तक पहुंच में सुधार होगा, साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ रेल संपर्क मजबूत होगा। UP News
साथ ही वह दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) शामिल हैं। ये ट्रेनें किफायती और आधुनिक यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच संपर्क बढ़ाएंगी। बनारस-पुणे सेवा से काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचना आसान होगा, जबकि अयोध्या-मुंबई सेवा से श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र तक संपर्क बेहतर होगा और प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच संबंध मजबूत होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जो देश में विश्व स्तरीय अवसंरचना के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6 लेन (जिसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है), पहुंच-नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसे लगभग 36,230 रुपए करोड़ की कुल लागत से बनाया गया है।
यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों- मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज- से होकर गुजरता है, जिससे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्र एक निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर के माध्यम से जुड़ जाते हैं।
इस परियोजना से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय मौजूदा 10-12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे होने की उम्मीद है, जिससे आवागमन में सुगमता और परिवहन में दक्षता में सुधार होगा।
इस परियोजना की एक प्रमुख विशेषता शाहजहांपुर जिले में 3.5 किलोमीटर लंबी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (हवाई पट्टी) का निर्माण है। यह दोहरे उपयोग वाली अवसंरचना राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करती है और आर्थिक लाभ के अलावा रणनीतिक महत्व भी प्रदान करती है। UP News
गंगा एक्सप्रेसवे को एक प्रमुख आर्थिक गलियारे के रूप में परिकल्पित किया गया है, जिसके मार्ग में पड़ने वाले 12 जिलों में लगभग 2,635 हेक्टेयर क्षेत्र में एकीकृत विनिर्माण और लॉजिस्टिक गलियारे विकसित किए जाएंगे। यह एक्सप्रेसवे लॉजिस्टिक्स लागत को कम करेगा, आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता में सुधार करेगा और विनिर्माण प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा।
बेहतर संपर्क व्यवस्था से किसानों को शहरी और निर्यात बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी, जिससे उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त होगा और ग्रामीण आय में वृद्धि होगी। इस परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलने, नए आर्थिक अवसर खुलने और पूरे क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की भी उम्मीद है।
गंगा एक्सप्रेसवे राज्य में एक व्यापक एक्सप्रेसवे नेटवर्क की रीढ़ की हड्डी के रूप में भी काम करेगा, जिसमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे और मेरठ से हरिद्वार तक प्रस्तावित विस्तार सहित कई लिंक कॉरिडोर या तो चालू हैं या योजनाबद्ध हैं। यह उभरता हुआ एक्सप्रेसवे नेटवर्क उत्तर प्रदेश में पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक उच्च गति वाली सड़क कनेक्टिविटी का विस्तार करेगा, जिससे संतुलित क्षेत्रीय विकास संभव होगा।
गंगा एक्सप्रेसवे महज एक परिवहन परियोजना नहीं है, बल्कि एक परिवर्तनकारी पहल है जो रसद लागत को कम करेगी, औद्योगिक निवेश को आकर्षित करेगी, कृषि और ग्रामीण आय को बढ़ावा देगी, रोजगार सृजित करेगी और पूरे राज्य में समग्र आर्थिक विकास को गति देगी।
यह भी पढ़ें:– Hardoi Accident: हरदोई में तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक भीड़ में घुसा, महिला की मौत, 11 घायल
Jhalmuri: पश्चिम बंगाल की मशहूर स्ट्रीट फूड डिश झालमुड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हाल ही में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सड़क किनारे रुककर इसका स्वाद चखा, जिसके बाद यह डिश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसके साथ ही लोगों की दिलचस्पी इसके स्वाद और रेसिपी को लेकर भी बढ़ गई है।
क्या है झालमुड़ी?
झालमुड़ी बंगाल, खासकर Kolkata की गलियों में मिलने वाला एक बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। यह एक हल्का, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला स्नैक है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं।
इसमें मुरमुरे (puffed rice), मसाले, सरसों का तेल और ताजी सब्जियों का ऐसा कॉम्बिनेशन होता है, जो इसे स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी बनाता है।
झालमुड़ी की खासियत | Jhalmuri
झालमुड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है।
हल्की और पौष्टिक कम समय में तैयार
हर उम्र के लोगों की पसंद
घर पर आसानी से बनने वाली
यह एक ऐसा स्नैक है जिसे आप कभी भी बनाकर परिवार या दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
स्वाद में क्यों है खास?
झालमुड़ी का स्वाद इसे बाकी स्नैक्स से अलग बनाता है। इसमें आपको एक साथ कई फ्लेवर मिलते हैं:
तीखापन (मसालों से)
खट्टापन (नींबू या इमली से)
चटपटा स्वाद (सरसों के तेल और मसालों से)
सरसों के तेल की खुशबू और मसालों का संतुलन इसे एक यूनिक फ्लेवर देता है, जो इसे खास बनाता है।
घर पर कैसे बनाएं झालमुड़ी?
झालमुड़ी को घर पर बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको चाहिए:
मुरमुरे
बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च
मूंगफली
नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला
सरसों का तेल
नींबू का रस
बनाने की विधि | Jhalmuri
एक बड़े बर्तन में मुरमुरे लें, उसमें सभी कटी हुई सब्जियां और मसाले डालें। ऊपर से थोड़ा सरसों का तेल और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। बस आपकी स्वादिष्ट झालमुड़ी तैयार है।
झालमुड़ी सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि बंगाल की संस्कृति और स्वाद का हिस्सा है। इसकी सादगी, स्वाद और हेल्दी कॉम्बिनेशन इसे हर किसी का फेवरेट बनाता है। अगर आपने अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है, तो एक बार जरूर बनाकर देखें — यकीन मानिए, इसका चटपटा स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा।
यह भी पढ़ें:– Punjab News: खुशखबरी, पंजाब के इन 1.43 लाख से अधिक लोगों को मिलेगे 728.48 करोड!
PM Narendra Modi Speech: नारी शक्ति का सम्मान और राजनीति का टकराव, पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और राजनीतिक प्राथमिकताओं को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती” और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीति करने वालों को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।पीएम मोदी ने 21वीं सदी की महिलाओं को जागरूक और सजग बताते हुए कहा कि आज की नारी देश की हर घटना पर पैनी नजर रख रही है। उनके अनुसार महिलाएं न केवल राजनीतिक घटनाक्रम को समझ रही हैं, बल्कि नेताओं की मंशा और सच्चाई को भी भलीभांति पहचान रही हैं। उन्होंने संकेत दिया कि यह जागरूकता आने वाले समय में राजनीतिक फैसलों को भी प्रभावित करेगी। PM Narendra Modi Speech
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों—जैसे Indian National Congress, Dravida Munnetra Kazhagam, Trinamool Congress और Samajwadi Party—पर आरोप लगाया कि उन्होंने महिला हितों से जुड़े प्रस्ताव का विरोध करके स्वार्थी राजनीति का परिचय दिया। पीएम के अनुसार, इन दलों के लिए देशहित से ज्यादा दलहित अहम हो गया है, जिसका खामियाजा देश की महिलाओं को उठाना पड़ा।
उन्होंने यह भी कहा कि जब संसद में महिलाओं के हित में लाया गया प्रस्ताव पारित नहीं हो सका, तब विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया निराशाजनक थी। पीएम मोदी के मुताबिक, इस घटना ने देशभर की करोड़ों महिलाओं को आहत किया है, जो संसद की कार्यवाही पर नजर बनाए हुए थीं। प्रधानमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विरोध करने वाले दलों को जनता, खासकर महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उनके शब्दों में, यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि नारी सम्मान और अधिकारों का प्रश्न है, जिसे देश की महिलाएं गंभीरता से ले रही हैं। PM Narendra Modi Speech
Narendra Modi: असम में दोहरे इंजन सरकार के फायदे गिनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान
पीएम मोदी ने असम के कार्यकर्ताओं से की बात, बोले- कांग्रेस पहले गुमराह करने के लिए करती थी समझौता
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत नमो ऐप के माध्यम से असम के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सभी कार्यकर्ता साथियों का मैं अभिनंदन करता हूं। मैं भी आपकी तरह एक कार्यकर्ता ही हूं और पार्टी जो दायित्व सौंपती है, उसे निभाने के लिए जो भी मुझसे हो सकता है करता हूं। मुझे असम में आपके बीच आकर काम करना होता है। इस दौरान आप में से बहुत सारे साथियों के दर्शन का सौभाग्य मिलता है। आज बूथ स्तर पर काम करने वाले आप सभी कार्यकर्ताओं से बात करने का अवसर मिला है।”
उन्होंने कहा, “असम में मतदान के रिकॉर्ड टूटेंगे, लेकिन हमें जीत के रिकॉर्ड भी तोड़ने होंगे और इसके लिए हमें बूथ स्तर पर रिकॉर्ड बनाने होंगे। पहले भी सभी कार्यकर्ताओं ने शानदार काम किया है और पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया है।”
प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कार्यकर्ताओं से कहा, “आपको उन्हें बंगाल में चाय बागान श्रमिकों की समस्याओं के बारे में भी बताना चाहिए। पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की योजनाएं भी रोक दी गई थीं। यदि कोई पश्चिम बंगाल और भाजपा शासित राज्यों में चाय बागानों की स्थिति की तुलना करे, तो उसे दोहरी इंजन सरकार का महत्व समझ में आ जाएगा।
हमें लोगों को याद दिलाना होगा कि कांग्रेस पहले सुर्खियां बटोरने और लोगों को गुमराह करने के लिए सिर्फ कागजों पर समझौते करती थी। सत्ता में आते ही कांग्रेस ने उन समझौतों को दरकिनार कर दिया और युवाओं को कष्ट सहने व अशांति की ओर बढ़ने के लिए छोड़ दिया था। वहीं, भाजपा ने शांति स्थापित करने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम किया। हम पूरी ईमानदारी से शांति समझौतों को जमीनी स्तर पर लागू कर रहे हैं। असम ने देखा है कि पिछले एक दशक में ईमानदार प्रयासों से शांति कैसे स्थापित हुई है।”
उन्होंने कहा, “सभी कार्यकर्ताओं के पास नमो ऐप होना अनिवार्य है। इस ऐप के माध्यम से आपको नारी शक्ति सशक्तिकरण के लिए भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी मिलेगी। साथ ही, आपको यह भी पता चलेगा कि दो इंजन वाली सरकार के क्या लाभ हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, हमने असम में ओरुनोदोई योजना और लखपति दीदी योजना शुरू की है। लखपति दीदियों की सफलता की कहानियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनता के साथ साझा किया जाना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “विशाल जनसभाओं को संबोधित करना तो एक आम बात है लेकिन असम के समर्पित बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद करना एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। भाजपा कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि जनता का दिल जीतने के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं।”
यह भी पढ़ें:– UPPCS में सफलता का परचम, पूर्व विधायक हरपाल सिंह के भतीजे विजेंद्र सिंह बने नायब तहसीलदार
स्वच्छ ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए सौर ऊर्जा अभियान से जुड़े देशवासी: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देशवासियों से सौर ऊर्जा अभियान से जुड़कर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा है कि ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के माध्यम से देश में सौर ऊर्जा को लेकर व्यापक बदलाव आया है। यह आम नागरिक को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाता है इसलिए सबको इस अभियान से जुड़ना चाहिए। मोदी ने रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी में कहा कि देश के छोटे-बड़े शहरों में घरों की छतों पर बड़ी संख्या में आज सौर पैनल लगे दिखाई दे रहे हैं। कुछ वर्ष पहले ये बहुत कम देखने को मिलते थे लेकिन अब इस योजना का प्रभाव देश के कोने-कोने में दिखाई देने लगा है।
उन्होंने इस सन्दर्भ में गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले की पायल मुंजपारा का उदाहरण दिया और कहा कि उनके जीवन में इस योजना से बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने सौर ऊर्जा से जुड़ी पहल के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चार महीने का सौर तकनीशियन पाठ्यक्रम पूरा किया और अब एक कुशल सौर तकनीशियन के रूप में कार्य कर रही हैं। वह आसपास के जिलों में छतों पर सौर संयंत्र लगाने का काम कर रही हैं और इससे उन्हें प्रतिमाह अच्छी आय हो रही है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ के अरुण कुमार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अरुण अब अपने क्षेत्र में ऊर्जा प्रदाता बन गए हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे न केवल बिजली बिल में बचत कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी अर्जित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के जयपुर के मुरलीधर की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले उनकी खेती डीजल पंप पर निर्भर थी, जिससे हर वर्ष काफी खर्च होता था। सौर पंप अपनाने के बाद उनकी खेती में बड़ा बदलाव आया है। अब उन्हें ईंधन की चिंता नहीं रहती, सिंचाई समय पर होती है और उनकी आय में भी वृद्धि हुई है। Narendra Modi
यह भी पढ़ें:– अमेरिका ने ईरान में 11,000 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला किये: सेंटकॉम