cracker factory - Sach Kahoon Hindi

अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
सहारनपुर (सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी)। सहारनपुर के गागलहेड़ी में पटाखा फैक्ट्री (Cracker Factory) में भीषण आग लगने से हादसे में दो मजदूरों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जाग गया है। कोतवाली पुलिस ने एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में पुलिस को पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। कस्बे के मोहल्ला महल नई बस्ती में तमाम नियमों को ताक पर रखकर बिना लाइसेंस एक अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। Saharanpur News

थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार सवेरे छापा मारा तो इस मौत के कारखाने का भंडाफोड़ हो गया।कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार सुबह के समय एसएसआई कपिल देव व एसआई अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि क़स्बे में कुछ लोग अवैध आतिशबाजी बना रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर चार युवकों को काबू कर लिया। आरोपियों से जब पटाखों को बनाने के बारे में लाइसेंस व परमिट मांगा तो वह कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सके। पूछताछ में चारों ने अपना नाम आरिफ, समीर, अमीर पुत्रगण सलीम व शकील पुत्र असगर निवासी नई बस्ती थाना रामपुर मनिहारान बताया।

पुलिस को अवैध फैक्ट्री में 42हजार सुतली बम,पांच हज़ार बुलेट बम, 15 किलो पटाखे बनाने का विस्फोटक आदि सहित भारी मात्रा में आतिशबाजी बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के पूछने पर आरोपियों ने बताया कि दीपावली नजदीक देखते हुए वह चारों सहारनपुर के दाल मंडी पुल से सरदार अमदीप से पटाखे बनाने का कच्चा माल लाकर पटाखे तैयार करते है। और दीपावली से पहले सहारनपुर में कम्बोह के पुल पर आशु भाई को बेंच देते हैं। जो मुनाफा होता है चारों आपस में बांट लेते हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। Saharanpur News

यह भी पढ़ें:– तीन नामजद समेत चार लोगो पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद शनिवार को फैक्ट्री के मालिक नूर हुसैन को अमडांगा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मालिक के खिलाफ गैर जमानती मामला दर्ज किया है। उत्तर 24 परगना के नैहाटी में शुक्रवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इन पटाखा कारखानों में देशी बम बनाए जा रहे थे। इस हादसे के सभी पीड़ित फैक्ट्री के मजदूर थे।

इस बीच, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस मामले की विशेषज्ञों से जांच करानी की मांग की। श्री धनखड़ ने कहा कि प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार है क्योंकि ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि फैक्ट्री में देशी बम बनाए जा रहे थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘नैहाटी के मस्जिपारा में फैक्ट्री में हुए धमाके में सात लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि फैक्ट्री में देशी बम बनाए जा रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह ने भी कल इस मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।