BCB - Sach Kahoon Hindi

पीसीबी से पाकिस्तान टूर में बदलाव की कोई जानकारी नहीं मिली: बीसीबी
ढाका। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को कहा कि उसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से तय कार्यक्रम के अनुसार आगामी बंगलादेश टूर में बदलावों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, जबकि मीडिया में सीरीज के लेकर अटकलें जारी हैं। बीसीबी क्रिकेट आॅपरेशंस के चेयरमैन नजमुल आबेदीन ने बताया कि बोर्ड को अभी भी पीसीबी के किसी भी यात्रा कार्यक्रम में किसी भी तरह के बदलाव की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान नहीं आता है, तो स्थिति बीसीबी के नियंत्रण से बाहर हो जाएगी, लेकिन जब तक अधिकारिक तौर पर नहीं बताया जाता, तैयारी तय कार्यक्रम के हिसाब से जारी रहेगी।

पाकिस्तान नौ मार्च को ढाका पहुंचना। और उसने 11, 13 और 15 मार्च को शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीन एकदिवसीय मैच खेलने हैं। यह सीरीज बंगलादेश के अंतरराष्ट्रीय घरेलू क्रिकेट कैलेंडर का हिस्सा है और इसे भविष्य के आईसीसी स्पर्धाऔर 50-ओवर वर्ल्ड कप चरण के लिए भी जरूरी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति और क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा की व्यवस्था को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।

International Cricket Council: आईसीसी ने बंगलादेश से अपने रुख पर फिर से विचार करने का किया आग्रह
ढाका (एजेंसी)। Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को घोषणा की कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उनसे आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी भागीदारी पर अपने रुख पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है। यह घटनाक्रम दोपहर में बीसीबी और आईसीसी के बीच हुई एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ। बंगलादेश की भागीदारी पर सवाल बना हुआ है क्योंकि बीसीबी ने आईसीसी से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने वेन्यू को भारत से सह-मेजबान श्रीलंका में स्थानांतरित करने के लिए कहा था, जब बीसीसीआई ने दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया था। Cricket News

वीडियो कॉन्फ्रेंस में बीसीबी का प्रतिनिधित्व उसके अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम, उपाध्यक्ष शकावत हुसैन और फारूक अहमद के साथ-साथ निदेशक और क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष नजमुल आबेदीन और सीईओ निजाम उद्दीन चौधरी ने किया। बीसीबी ने एक बयान में कहा, “चचार्ओं के दौरान, बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत न जाने के फैसले के संबंध में अपनी स्थिति की पुष्टि की। बोर्ड ने आईसीसी से बांग्लादेश के मैचों को भारत के बाहर स्थानांतरित करने पर विचार करने का भी अनुरोध दोहराया।” इसमें कहा गया है, “जबकि आईसीसी ने इस बात पर जोर दिया कि टूनार्मेंट का कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है और बीसीबी से अपने रुख पर फिर से विचार करने का अनुरोध

किया है, बोर्ड की स्थिति अपरिवर्तित है। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि संभावित समाधान खोजने के लिए चर्चा जारी रहेगी।” इसमें आगे कहा गया है, “बीसीबी अपने खिलाड़ियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की भलाई की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि इस मामले को सुलझाने के लिए आईसीसी के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है।” इससे पहले, खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कई मौकों पर जोर देकर कहा था कि बंगलादेश वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत जाने को तैयार नहीं है। Cricket News

यह भी पढ़ें:– Novak Djokovic: जोकोविच ने राओनिक के रिटायरमेंट पर दी ये भावुक प्रतिक्रिया

पाकिस्तान दौरे के लिये खिलाड़ियों की सहमति ले रहा बीसीबी
बीसीबी अंतिम फैसला 12 जनवरी को अपनी बोर्ड की बैठक के बाद ले सकती है

ढाका (एजेंसी)। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सुरक्षा चिंताओं के बावजूद पाकिस्तान दौरे के लिये सकारात्मक रूख पेश किया है और अपने खिलाड़ियों से बातचीत शुरू कर दी है। श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बंगलादेश बोर्ड से आगामी दौरे को लेकर अपील की थी। हालांकि बीसीबी ने पहले कहा था कि उनकी टीम पाकिस्तान की मेजबानी में टेस्ट सीरीज खेलने में समर्थ नहीं है और वह केवल ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेल सकती है। समझा जाता है कि बीसीबी पाकिस्तान के दौरे पर जाने को लेकर अंतिम फैसला 12 जनवरी को अपनी बोर्ड की बैठक के बाद ले सकती है। यदि यह दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार होता है तो बंगलादेश बीपीएल फाइनल के बाद 18 जनवरी तक पाकिस्तान रवाना हो सकती है।

बंगलादेश बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन इस मामले पर सीनियर खिलाड़ियों के साथ बैठक कर कोई अंतिम फैसला ले सकते हैं।

बीसीबी ने पहले कहा था कि वह पाकिस्तान दौरे को दो भागों में विभाजित करना चाहता है ।

जिसमें पहले टी-20 मैच खेले जाएंगे।

हालांकि पीसीबी ने इससे इंकार किया था ।

दौरे के लिये उच्च स्तर की सुरक्षा इंतजाम किये जाने का वादा किया था।

बंगलादेश बोर्ड के मुख्य कार्यकारी निजामुद्दीन चौधरी ने कहा,‘हम अपने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के लिये पूरी सुरक्षा चाहते हैं

हमारा सुरक्षा दल पहले पाकिस्तान में सुरक्षा का जायजा लेगा।

उसके बाद अंतिम फैसला किया जाएगा ।

हमें यहां दौरे पर जाना चाहिये या नहीं।