kidnapping - Sach Kahoon Hindi
Kidnapping: मुकुंदपुर में 10 महीने की मासूम बच्ची के अपहरण से फैली सनसनी
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में रविवार तड़के एक 10 महीने की बच्ची को उसके घर से अगवा कर लिया गया। यह घटना मुकुंदपुर की लेन नंबर 9 में हुई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे हुई, जब बच्चे के पिता कुछ देर के लिए पास की एक दुकान पर गए थे। उस दौरान घर का मुख्य दरवाजा खुला रह गया था। जब वह घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर के अंदर से बच्ची गायब थी।
घटना के समय बच्ची की मां और बड़ी बेटी एक ही कमरे में साथ सो रही थीं। घर के अंदर से बच्ची के अचानक गायब हो जाने से पूरे इलाके में दहशत और चिंता फैल गई है। जब पति घर लौटे तो उन्होंने बच्ची की मां और बड़ी बेटी को बेहोश पाया।
आईएएनएस से ​​बात करते हुए बच्ची की मां ने कहा कि मेरे पति दूध लेने गए थे और मेरी बड़ी बेटी, जिसे बुखार था, उसने मुझसे अपने साथ वॉशरूम चलने के लिए कहा। वॉशरूम से आने के बाद हम वापस सो गए। जब ​​मेरे पति वापस आए, तो उन्होंने हमें बेहोश पाया। फिर उन्होंने हमें जगाने की कोशिश की और पूछा कि बच्ची कहां है। तब हमें पता चला कि वह गायब है।
उन्होंने कहा कि हमने हर जगह तलाशा। मेरी सास पास में ही रहती हैं। हम वहां भी देखने गए, लेकिन मेरी सास ने कहा कि उन्होंने उसे नहीं देखा है। वह अभी सिर्फ 10 महीने की है। मुझे नहीं पता कि उसे कौन ले गया। वह सुबह से ही गायब है।
सुबह-सुबह बच्ची को दूध पिलाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक निप्पल घर के बाहर पड़ा मिला, जिससे इस घटना को लेकर चिंता और भी बढ़ गई है।
फिलहाल, भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन की एक टीम इस मामले की सक्रियता से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और ऐसे सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है जिनसे लापता बच्ची का पता लगाने में मदद मिल सके।
इस मामले में आगे की जांच जारी है और बच्ची का पता लगाने और अपहरण से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
गुरुग्राम में कोचिंग सेंटर जाते समय छात्रा का अपहरण करके किया दुराचार
पीड़ित छात्रा को चलती कार से फेंक गए आरोपी
सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है छात्रा
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Gang Rape: यहां एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जब छात्रा कोचिंग सेंटर जा रही थी, तभी आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। उसके बाद उसके साथ गैंग किया। इसके बाद वे उसे चलती कार से फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। Gurugram News
पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह मानेसर में एक कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी घर पर रहती है। उनके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी लड़की के साथ आरोपियों ने रेप किया है। पीड़ित छात्रा ने अपने बयान में कहा है कि वह एक आरोपी को जानती है। वह कोचिंग जाते समय उसे अपने साथ काम में बैठने के लिए दबाव डालता था। उसके दबाव में वह कार में बैठ गई। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि आरोपी उसका अपहरण करके सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर दो युवकों ने उसके साथ रेप किया। शहर के चार मरला क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को शिकायत में यह भी बताया कि कार में अपहरण करने के बाद आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। Gurugram News
गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने उसे चलती कार से धक्का देकर सड़क किनारे फेंक दिया। पता चला है कि गैंगरेप के आरोपियों में एक युवक छात्रा का जानकार है। उसी ने छात्रा को जबरदस्ती कार में खींचा था। आरोपियों के नाम अंकित व लक्ष्य बताए जा रहे हैं। होश में आने के बाद जैसे ही छात्रा घर पहुंची तो वह परिजनों के सामने रोने लगी। थाना शिवाजी नगर क्षेत्र में सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रियता से आरोपियों की तलाश शुरू कर रही है। समाचार लिखे जाने तक इस घटना में पुलिस का अधिकारिक बयान नहीं मिल पाया। Gurugram News
यह भी पढ़ें:– Punjab: राज्यपाल ने 50 फॉगिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाई
नाबालिग छात्रा को घर से अगवा कर किया दुराचार
माँ की तहरीर पर मामला दर्ज नामजद आरोपी फरार
बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक ने नाबालिग छात्रा को उसके घर से अगवा कर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की मांँ की तहरीर पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी है। फिलहाल आरोपी फरार है। Bulandshahr News
शनिवार देर शाम थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव रामगढ़ में एक युवक मौहल्ले के एक घर में जबरन घुस गया। घर पर मौजूद तेरह वर्षीय नाबालिग छात्रा ने जैसे ही दरवाजा खोला आरोपी युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जैसे तैसे आरोपी के चंगुल से छूटकर नाबालिग अपने घर पहुंँची और परिजनों को आप बीती सुनाई। नाबालिग की विधवा मांँ ने थाने पहुंँचकर पुलिस को आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। Bulandshahr News
थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिंकू पुत्र शिवकुमार निवासी रामगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को तलाश किया गया आरोपी युवक फरार होने में कामयाब रहा। पीड़िता लखावटी इण्टर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा बताई गयी है। Bulandshahr News
यह भी पढ़ें:– IMD Alert: जमकर भीगने वाला है उत्तर भारत, अलर्ट जारी, इन शहरों में होगी भारी बारिश, सावधान रहने की जरूरत
Kidnapping: प्रौढ़ को गली से उठाकर ले गए घर, बंधक बनाकर की मारपीट
दो महिलाओं सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा
हनुमानगढ़। जमीन काश्त करने को लेकर चल रहे विवाद की रंजिश में प्रौढ़ को गली से उठाकर घर ले जाने व बंधक बनाकर लाठियों व थापी से वार कर चोटें मारने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रावतसर पुलिस थाना में दो महिलाओं सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार पालाराम (50) पुत्र सीताराम कुम्हार निवासी ढण्ढेला तहसील नोहर ने महेन्द्र सिंह (40) पुत्र बचनाराम जाट निवासी ढण्ढेला के साथ थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट पेश की कि उसकी बहन कमला देवी की चक 8 डीएनएल में 9 बीघा जमीन है। Kidnapping News
उसकी बहन ने उक्त जमीन काश्त के लिए उसे दे रखी है। इसके चलते साधुराम पुत्र सीताराम व उसका पूरा परिवार उससे रंजिश रखता है व उसे जमीन काश्त नहीं करने दे रहे। इसी रंजिश के चलते 19 अप्रैल को साधुराम पुत्र सीताराम, राजू पुत्र साधुराम व चन्दो देवी पत्नी साधुराम कुम्हार निवासी ढण्ढेला ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। उसकी पत्नी विमला देवी छुड़ाने लगी तो चन्दो देवी ने उसकी पत्नी विमला देवी के दाहिने हाथ पर ईंट मारी। दर्द के मारे उसकी पत्नी वहीं गिर गई। तब अड़ोसी-पड़ोसी भागकर आए और बीच-बचाव कर छुड़वाया। उसने 19 अप्रैल को रावतसर पुलिस थाना में प्रार्थना-पत्र पेश किया। इससे भी साधुराम वगैरा उससे रंजिश रखने लग गए व कहने लगे कि पुलिस में उसने उनके खिलाफ प्रार्थना-पत्र देकर क्या बिगाड़ दिया। Hanumangarh News
रास्ते से घसीटकर अपने घर ले गए
वह सोमवार सुबह करीबन 6 बजे अपने घर के आगे चबूतरे पर दाना डालने के लिए गया तो पहले से घात लगाकर बैठे साधुराम पुत्र सीताराम, राजू पुत्र साधुराम, चन्दो देवी पत्नी साधुराम व अनू पत्नी राजू कुम्हार निवासी ढण्ढेला उसे रास्ते से घसीटकर अपने घर ले गए। घर का मुख्य गेट बंद कर घर के अन्दर बंधक बना लिया। साधुराम व राजू ने पकड़ लिया। चन्दो देवी व अनू ने थापी व लाठियों से वार करने शुरू कर दिए व गालियां निकाली। उसके मुंह व पैरों पर चोट लगने से खून बहने लगा। साधुराम व राजू ने कहा कि इसके सिर में थापी व लाठी मारकर इसका पूरा काम तमाम कर दो ताकि हम कमला की जमीन काश्त कर सकें।
उसने शोर मचाया तो आवाज सुनकर पड़ोसी महेन्द्र पुत्र बचनाराम जाट, लालचन्द पुत्र हरपतराम जाट व अन्य ग्रामीण भागकर आए। उन्होंने जबरदस्ती कर घर का गेट खुलवाया। तब साधुराम वगैरा उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे थे व मुंह में कपड़ा ठूंस रहे थे। महेन्द्र, लालचन्द व अन्य ग्रामीणों व सूचना मिलने पर मौके पर थालड़का पुलिस चौकी से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव इन लोगों के चंगुल से उसे छुड़वाया। पुलिस ने अभियोग पंजीबद्ध कर तफ्तीश थालड़का चौकी प्रभारी एएसआई मांगेराम मोठसरा के सुपुर्द की है। Kidnapping News
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग
Kidnapping: मवेशी चराती नाबालिग का अपहरण
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज)। Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शाहबाद में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव कल्याणा के पास अपनी 15 वर्षीय बहन और छोटे भाई के साथ मवेशी चरा रही लड़की को कुछ युवकों ने जबरदस्ती बोलेरो गाड़ी में बैठाकर अंबाला की ओर फरार हो गए। लड़की का भाई, जो हाल ही में अमृतसर से शाहबाद आया है, ने बताया कि पंजाब नंबर की बोलेरो में सवार अलु, हसन, जुमेद, बागु, सवण और दो-तीन अन्य युवकों ने अचानक उसकी बहन को अगवा कर लिया। Kurukshetra News
सूचना मिलते ही शाहबाद थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और वाहन चेकिंग शुरू की। अंबाला-शंभु बॉर्डर के पास बनूड़ रोड पर एक पंचर की दुकान से पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल पंचर टायर वाली बोलेरो गाड़ी बरामद कर कब्जे में ले ली। हालांकि, नाबालिग लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। Kurukshetra News
यह भी पढ़ें:– Bihar: आग से झुलसकर चार बच्चों की मौत
Kidnapping: डंकी रूट से अमेरिका जा रहे युवक का रास्ते में किया अपहरण, मांगे 20 हजार डॉलर
अपहरणकर्ता ने परिजनो को भेजा वीडियो, परिजन मिले एसपी से
कैथल (सच कहूं न्यूज)। Kaithal News: जिले के एक युवक को विदेश में बंधक बनाकर उसे टॉर्चर करते हुए एक वीडियो परिवार को भेजा है, जिसमें उसे छोड़ने के लिए 20 हजार डॉलर की मांग की गई है। बताया गया कि युवक डंकी रुट से अमेरिका गया था, जहां उसे अपहरण कर लिया गया है। उसके साथ पंजाब का भी एक युवक है। दोनों को पिस्टल दिखाते हुए टॉर्चर किया जा रहा है। उधर, युवक को अमेरिका भेजने वाले एजेंट भी फरार है। अब युवक के परेशान परिजनों ने कैथल में पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषी एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई और बेटे की सुरक्षित वापसी की मांग की है। Kaithal News
वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कैथल के गांव मोहना निवासी युवराज के रूप में हुई है। किडनैपर की ओर से भेजे गए वीडियो में युवराज और दूसरा युवक हाथ जोड़कर परिवार से उन्हें बचा लेने की गुहार लगा रहा है। कह रहा है कि पापा जी इन्होंने हमें किडनैप कर लिया है। ये हमें बहुत पीट रहे हैं। ये लोग हमें मार देंगे। सैफ भी मेरे साथ है। पापा प्लीज पैसे डाल दो।
मामले में सोमवार को युवराज के पिता कुलदीप कैथल में पुलिस अधीक्षक से मिले और मामले की शिकायत की। कुलदीप ने बताया कि उसने अपने बेटे युवराज को अमेरिका भेजने के लिए कुछ एजेंटों से संपर्क किया था। एजेंटों ने 41 लाख रुपए में डील तय की। कहा कि पैसे तभी लेंगे जब युवराज अमेरिका पहुंच जाएगा। मगर, एजेंटों ने अलग-अलग बहानों से 14 लाख रुपए पहले ही ले लिए। उसके बेटे मिल डंकी रूट से अमेरिका के लिए रवाना गया दिया गया। शुरूआत में तो बेटे से फोन पर बातचीत होती रही। मगर, कुछ दिन से उसके फोन आने बंद हो गए।
अब एजेंट भी हुए फरार | Kaithal News
परेशान परिजनों ने जब एजेंटों से संपर्क साधा। उन्होंने बताया कि युवराज रास्ते में है। घने जंगलों, पहाड़ी रास्तों और समुद्र के रास्ते वह अमेरिका जा रहा है। फिर कई दिन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसी बीच उनके मोबाइल पर एक वीडियो भेजा गया, जिसमें उनके बेटे युवराज को ग्वाटेमाला देश में किडनैप होना बताया गया। अपहरणकर्ता उसे छोड़ने की एवज में 20 हजार अमेरिकी डॉलर की फिरौती मांग रहे हैं। वीडियो में बेटे के साथ एक युवक और नजर आ रहा है, जो पंजाब का बताया गया है।
आरोप है कि एजेंटों ने साफ कह दिया कि फिरौती की रकम तो देनी ही होगी, नहीं तो बेटो वापस नहीं आएगा। कुलदीप ने बताया कि एजेंटों की इस बात से वे डर गए। इसके बाद ही वे पुलिस के पास आए। युवराज के पिता ने बताया कि अब बेटे को अमेरिका भेजने वाले एजेंट भी अब फरार है। Kaithal News
यह भी पढ़ें:– Suspended: महिला से मारपीट मामले में पुलिसकर्मी निलंबित
ज्वैलर का अपहरण कर 65 हजार रुपए बैंक अकाउंट में करवाए ट्रांसफर
पुलिस ने पीछा कर ज्वैलर को छुड़वाया, बदमाश गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ, इन्द्रवेश)। Bhiwani Crime News: भिवानी शहर में एक ज्वैलर को एक कुख्यात बदमाश व उसके साथी ने किडनैप कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने ज्वैलर को बंधक बना कर उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उसके दोनों हाथों की उंगलियां तोड़ दी और सिर पर चोट पहुंचाई। बदमाशों ने उसके मोबाइल से 65 हजार रुपए भी अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वह कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। उस पर पहले से 26 आपराधिक केस दर्ज हैं। Bhiwani News
पुलिस को दी शिकायत में पतराम गेट बाड़ी मोहल्ला निवासी रचना ने बताया कि उसका पति सुनील कोकड़ा का सर्राफा बाजार में ज्वेलरी का काम है। रविवार शाम छह बजे वह दवाई लेने के लिए घर से गया था परंतु रातभर घर नहीं आए। उसके पति के फोन से किसी हंसा नामक व्यक्ति को रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज उनके पास आया। जब उसने अपने पति को कॉल की तो उसके पति के रोने की आवाज आ रही थी। महिला ने बताया कि सोमवार सुबह सवार चार बजे उसके बेटे के फोन पर बेटे के खाते से 65 हजार रुपए हंसराज के खाते में फोन-पे किए जाने का मैसेज आया।
महिला रचना ने बताया कि इससे पहले भी ये हंसराज जो हनुमान गेट का रहने निवासी है उनके घर पर उसके पति को पूछने के लिए आया था। रचना ने बताया कि हंसराज ने एक और व्यक्ति के साथ मिलकर उसके पति को बंधक बनाया हुआ है। उसके पति को रातभर टॉर्चर किया गया। वे पति से जबरदस्ती से पैसे ट्रांसफर करवा रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि उसके पति की जान को खतरा है।
दूसरी ओर बदमाशों ने ज्वेलर को एक कमरे में बंधक बना कर रखा। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। बदमाशों ने उसे बुरी तरह से टॉर्चर किया। उसके दोनों हाथों की उंगलियां तोड़ दीं। उन्होंने व्यापारी का मोबाइल छीनकर उसके खाते से 65 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके अलावा एक सफेद कागज पर ज्वेलर का अंगूठा भी लगवाया गया। ज्वेलर सुनील कोकड़ा किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटकर शहर के सिविल अस्पताल पहुंचा।
वहीं इस मामले में शिकायत मिलने पर ज्वेलर सुनील कोकड़ा के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। इसलिए शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण और दिनोद गेट चौकी इंचार्ज मनीष वालिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहरण के मुख्य आरोपी हंसा उर्फ हंसराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी तथा संदिग्ध आरोपी हंसराज उर्फ हंसा के फोन को चैक किया गया तथा उसके फोन में रुपयों की ट्रांजेक्शन पाई गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि व्यापारी के सिर पर काफी चोटें के निशान है। Bhiwani News
यह भी पढ़ें:– Holi 2025: होली के बाद ऐसे करें घर को साफ, सफाई में नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत
Kidnapping: रात्रि को युवक के घर में घुसकर अन्तर्जातीय विवाह करने वाली युवती का किया अपहरण
टाउन पुलिस थाना में युवती के पिता, मामा, चाचा वगैरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Kidnapping: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। करीब ढाई माह पहले अन्तर्जातीय विवाह करने वाले युवक के घर में घुसे युवती के परिजनों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इसके बाद युवती का अपहरण कर उसे गाड़ी में डालकर ले गए। इस संबंध में अन्तर्जातीय विवाह करने वाले युवक की ओर से टाउन पुलिस थाना में युवती के पिता, मामा व चाचा वगैरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News
पुलिस के अनुसार कृष्ण (24) पुत्र श्योपत राम मेघवाल निवासी वार्ड 11, चक 20 एसएसडब्ल्यू, रामसरा नारायण ने अपने बड़े भाई दीनदयाल (28) के साथ थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट पेश की कि उसने उर्मिला (19) पुत्री तुलछीराम ब्राह्मण निवासी मेघवालों को मोहल्ला, कोलासर जिला बीकानेर के साथ लव मैरिज की थी। इसकी लिखा-पढ़ी 19 जून को रावतसर कोर्ट में करवाई थी। उसके बाद टाउन थाना में बीकानेर पुलिस भी आई थी और उर्मिला के बयान लेकर गई थी।
उर्मिला ने परिजनों से मिलने को मना कर दिया | Hanumangarh News
28 अगस्त को उनकी ढाणी में श्रवण पाइवाल, बनवारी व चार-पांच पुलिस के कर्मचारी बीकानेर से उर्मिला से पूछताछ के लिए फिर आए तो उर्मिला ने उनसे मिलने से मना कर दिया व उनसे कोई भी वास्ता रखने से मना कर दिया। इसके बावजूद 31 अगस्त को उर्मिला का मामा महेश जोशी, नवरत्न जोशी, उर्मिला के मामा जेठुपुरी व एक अन्य व्यक्ति फिर से उनके निवास स्थान पर आए व उर्मिला को चलने के लिए कहने लगे। ये सभी लोग उसे, उर्मिला व परिवार वालों को धमकी देकर गए थे। तब भी उर्मिला ने स्पष्ट रूप से इन लोगों के साथ वास्ता रखने से मना कर दिया था।
शनिवार रात करीब 11-12 बजे जब वे सो रहे थे तो रात को काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी में उर्मिला का मामा जेठुपुरी, उसके पिता तुलछीराम, चाचा श्रवण, नवरत्न जोशी वगैरा 7-8 व्यक्ति लाठी-डण्डे लेकर ढाणी में आए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसके खुद के व उसके भाई दीनदयाल के चोटें आई।
यह लोग उर्मिला को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले गए। उसने रात्रि को अपने जीजा नरेन्द्र को फोन कर बुलाया। उसके जीजा ने गाड़ी के जरिए उसे व उसके भाई को सरकारी हॉस्पिटल में ले जाकर इलाज करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर एससीएसटी एक्ट व बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अनुसंधान एससीएसटी सेल सीओ रणवीर साईं कर रहे हैं। Hanumangarh News
सब जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में श्रीगंगानगर से 8 खिलाड़ियों का चयन
Kidnapping : चौदह वर्षीय किशोरी का अपहरण
Kidnapping : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। चौदह वर्षीय किशोरी का अपहरण करने के आरोप में टाउन पुलिस थाना में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस किशोरी को दस्तयाब करने के प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी चौदह वर्षीय बेटी 27 जुलाई की रात्रि को करीब 9.30 बजे घर में कहीं दिखी नहीं। आस-पड़ोस में पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसकी बेटी के मोबाइल फोन में 2-3 दिन पहले मुकेश गोदारा पुत्र कृष्ण बिश्नोई निवासी बिलोचांवाली तहसील पीलीबंगा के फोन व मैसेज आए हुए थे। उन्हें आशंका है कि मुकेश ही उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अपहरण के आरोप संबंधी धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई किशोर सिंह मान को सौंपा है। Hanumangarh News
Heavy Rains : भारी बारिश के चलते चौकीदार ने रोके कई ट्रेनों के पहिए! ये ट्रेनें हुई कैंसिल!
अबोहर में युवक को किडनैप कर की मारपीट
3 नामजद सहित 8-10 अज्ञात लोगों पर एफआईआर | (Abohar News)
अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। अबोहर के थाना सिटी वन पुलिस ने संत नगर निवासी एक युवक को किडनैप (Kidnapping) और मारपीट करने के आरोप में मोहल्ले के तीन नाजमद सहित 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में संत नगर गली नं 1 निवासी गौरव पुत्र राजिंदर कुमार ने बताया कि 7 जून को वह अपने दोस्तों सहित रात करीब 1 बजे जैन नगरी रोड स्थित ग्रेंड होटल के गेट के पास पहुंचा तो वहां खड़े भालू, रमन, राजा व 8-10 अज्ञात लोगों ने दस्ती डांग का वार उस पर किया और उसके बाद उसे ईओन कार में डालकर भालू के घर संत नगर ले गए। (Abohar News)
जहां उन्होंने उससे बुरी तरह मारपीट (Beating) की। परिजनों द्वारा उसे घायल अवस्था में ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पुलिस ने गौरव के बयानों पर भालू पुत्र मदन लाल वासी संत नगर गली नं 3, रमन वासी लाधुका, राजा वासी मलोट और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें:– रेल संरक्षा बढ़ाने के लिए बीकानेर मंडल पर विशेष अभियान
किशोरी के अपहरण का मामला, पुलिस ने आरोपी युवक को किया राउंडअप
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। निकटवर्ती डबलीराठान कस्बे से किशोरी के Kidnapping News करने के मामले में जिला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कामयाबी हासिल की। इस दौरान अजमेर से आरोपी युवक को राउंडअप किया गया है। जबकि किशोरी को दस्तयाब किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए दस टीमें बनाई थी। करीब एक सौ पुलिसकर्मियों को इसमें लगाया था। पूरी टीम आरोपी को पकडऩे में लगी हुई थी। इस दौरान कई जगह टीम ने दबिश दी। आखिकर अजमेर से दोनों को बरामद किया गया।
स्कूल से घर लौट रही थी किशोरी | Kidnapping News
प्रकरण के अनुसार डबलीठान के वार्ड आठ से शुक्रवार दोपहर को एक किशोरी का अपहरण हो गया। जानकारी के अनुसार किशोरी स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान कार सवार गांव का ही एक युवक किशोरी को जबरन अपनी कार में बैठाकर फरार हो गया। कैमरे में घटनाक्रम की फुटेज कैद हो गई। स्कूली छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस के तत्काल कार्रवाई नहीं करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के पास हनुमानगढ़-सूरतगढ़ फोरलेन मार्ग पर शुक्रवार शाम को चक्का जाम कर दिया था। बाजार भी बंद करवाया था।
ग्रामीणों में रोष बढऩे पर पुलिस हरकत में आई
पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी होने पर वह भतीजे के साथ घर वापस आ रही थी। कस्बे की सीएचसी के पीछे वाले मार्ग पर सफेद रंग की एक कार रुकी। उसमें से सलमान उर्फ मल्ली पुत्र सजवार खां निवासी मौलवीवास उतरा और उनकी पुत्री को जबरन कार में घसीट कर बैठा लिया। कार में चार पांच अन्य भी सवार थे। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में रोष बढऩे पर पुलिस हरकत में आई। दस टीमें गठित कर आरोपी को पकडऩे में लगाया। इसके बाद अब अजमेर से आरोपी को राउंडअप किया गया है।
नई दिल्ली। चीन के शंघाई शहर में एक बुजुर्ग ने अपनी ही 4 साल की पोती को (Kidnapping) कर लाखों रुपये फिरौती की मांग कर डाली। लेकिन पकड़े जाने पर बुजुर्ग ने वारदात को अंजाम देने का सारा ठिकरा अपनी बेटी पर ही फोड़ दिया। साउथ चाइना मॉर्निंग रिपोर्ट की मानें तो एक 65 वर्ष का युआन जिसे जुए की लत है और जिसके कारण वह कर्ज में डूब गया है, ने अपनी इस बुरी लत के चलते अपनी ही 4 साल की पोती को अगवा कर अपनी बेटी से लाखों रुपये फिरौती की मांग कर डाली।
यह भी पढ़ें:– नूह में 8 साल की बच्ची से दुराचार, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
60 लाख रुपये मांगी फिरौती | Kidnapping
मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार युआन अपनी पोटी को किडनैप करने के लिए पहले उसके स्कूल गया और बच्ची को ले जाकर बच्ची की मां से किडनैपर बनकर बात करते हुए कहा कि अगर तुमने 3 दिन के अंदर 75,500 डॉलर यानि 60 लाख रुपये नहीं दिए तो तुम अपनी बेटी को कभी नहीं देख पाओगी। इस पर बच्ची की मां ने घटना की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो किडनैपर बच्ची का दादा ही निकला। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बेटी नहीं चाहती कि मैं जिंदा रहंू | Kidnapping
मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट में आगे बताया गया कि आरोपी बुजर्ग ने जेल में रहते हुए खुद को बचाने की पूरी कोशिश की और अपनी बेटी पर कई आरोप लगाए। बुजुर्ग ने कहा कि मैं 65 वर्ष का हूँ और मेरी बेटी मुझ पर मुकदमा कर रही है, वो नहीं चाहती कि मैं जिंदा रहूं। उन्होंने कहा कि यह परिवार आपस की बात है, कोई कानूनी मामला नहीं है। बुजुर्ग ने जेल में भूख हड़ताल तक करके अपनी बेटी को अहसान फरामोश कहा। रिपोर्ट की मानें तो रिपोर्ट में पुलिस ने यह नहीं बताया है कि किडनैपिंग कब हुई थी लेकिन इस मामले में सोशल मीडिया पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।