Things - Sach Kahoon Hindi

Corona virus : चीन में बिगड़े हालात, 106 की मौत, 1300 नए मामले
डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस को विश्व के लिए गंभीर खतरा बताया | Corona virus

Edited By Vijay Sharma

बीजिंग,(एजेंसी)। चीन में कोरोना वायरस ( Corona virus) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वायरस की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। जबकि इसके 1300 नए मामले सामने आए हैं। चीन के प्रधानमंत्री ली कछ्यांग सोमवार को वुहान पहुंचे और वायरस के प्रकोप से निपटने के उपायों का जायजा लिया। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस को विश्व के लिए गंभीर खतरा बताया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस हालात का जायजा लेने के लिए चीन पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को हर जरूरी मदद देने की पेशकश की है। कई बड़ी कंपनियों ने अपने दफ्तर बंद कर दिए या स्टाफ को घर से ही काम करने को कह दिया है।

दूसरे देशों में भी कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं। Corona virus

थाईलैंड  7

जापान  3

दक्षिण कोरिया  3

संयुक्त राज्य अमेरिका 3

वियतनाम    2

सिंगापुर 4

मलेशिया  3

नेपाल   1

फ्रांस 3

ऑस्ट्रेलिया 4

श्रीलंका 1

कनाडा 1

वुहान से संक्रमण की शुरुआत

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, रहस्यमय कोरोना वायरस के संक्रमण के करीब आधे मामले मध्य चीन के हुबेई प्रांत में सामने आए हैं। इसी प्रांत की राजधानी वुहान से संक्रमण की शुरुआत हुई थी। अकेले हुबेई में 76 मौतें हुई हैं। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमित लोगों की संख्या सरकार द्वारा बताए जा रहे आंकड़े से ज्यादा हो सकती है।

वुहान से ही दुनिया में फैल रहा वायरस |Corona virus

कोरोना वायरस वुहान से दुनिया के कई देशों में पहुंच चुका है। इस शहर की यात्रा से अपने देशों में पहुंचने वाले कई लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। यह वायरस थाईलैंड, फ्रांस, जापान, अमेरिका, ताइवान, नेपाल, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और ब्रिटेन में दस्तक दे चुका है। चीन के अलावा अभी किसी देश में इस वायरस से मौत की खबर नहीं है।

हांगकांग में भी आठ मामले

वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एक करोड़ से ज्यादा आबादी वाले वुहान समेत लगभग पूरे प्रांत में आवाजाही रोक दी गई है।

चीन नियंत्रित हांगकांग में भी आठ मामले पाए गए हैं।

हांगकांग ने हुबेई से लोगों के आने पर 14 दिन के लिए रोक लगा दी है।

मकाउ ने भी इसी तरह का प्रतिबंध लगा दिया है।

अमेरिका समेत कई देश वुहान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने में जुट गए हैं।

शहर से ऑस्ट्रेलिया के करीब 100 बच्चों और वयस्कों को निकालने की तैयारी चल रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

इलेक्ट्रॉनिक टिकट में हरियाणा फेल, सिर्फ बातों में प्लानिंग
पिछले 4 साल से राज्य सरकार कर रही प्रयास, सिरे नहीं चढ़ी योजना

उत्तरी भारत में सिर्फ हरियाणा रोडवेज पीछे

अश्वनी चावला/सच कहूँ चंडीगढ़। इलेक्ट्रॉनिक टिकट के मामले में हरियाणा सरकार फेल होती नजर आ रही है। हालांकि ऐसा नहीं है कि हरियाणा सरकार की तरफ से रोडवेज की बसों में इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन लगाने के बारे में विचार न किया हो। सरकार की तरफ से इस संबंध में विचार तो हर साल होता रहा है। लेकिन यह विचार चर्चा एक प्लानिंग फाइल तक ही सीमित चलती आ रही है। जिसके चलते अभी तक भी इलेक्ट्रॉनिक टिकट के मामले में हरियाणा रोडवेज उत्तरी भारत में सबसे पीछे है। हरियाणा से सटे पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और यहां तक कि दिल्ली में भी रोडवेज की लगभग सभी बसों में पुराने जमाने की पंचिंग टिकट काटने की जगह इलेक्ट्रॉनिक मशीन से ही टिकट काटी जा रही हैं।

इस एडवांस टेक्नोलॉजी के जमाने में आज भी हरियाणा रोडवेज की बसों में दशकों पुराने ढर्रे पर चलते हुए टिकट को पंच कर कर काटा जा रहा है।

जिसको लेकर हरियाणा रोडवेज के मुलाजिम भी हरियाणा सरकार से नाराज चल रहे हैं।

हरियाणा सरकार ने पिछले चार साल में कई बार ऐलान किया ।

जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन की खरीद का आॅर्डर दिया जा रहा है ।

अगले कुछ ही महीनों में इलेक्ट्रॉनिक टिकट का काम सभी बसों में शुरू हो जाएगा।

लेकिन इन वायदे और ऐलानों पर अमल नहीं हुआ है।

मंत्री का दावा अगले 6 महीने में मशीनों से कटेगी टिकट

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दावा किया है कि उनके द्वारा विभाग संभालने के पश्चात इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन को लेकर मीटिंग में हो चुकी है और जल्द ही इस मामले में वह टेंडर देने जा रहे हैं। इस टेंडर जारी होने के पश्चात 6 महीने के अंदर अंदर हरियाणा रोडवेज की हर बस में पंचिंग से टिकट काटने का काम बंद हो जाएगा और सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक मशीन से ही टिकट काटी जाएगी। उन्होंने दावा किया है कि पुराने समय में क्या हुआ इस बारे में तो वह नहीं जानते हैं।

15 लाख लोग रोजाना करते हैं 4000 बसों में यात्रा

हरियाणा रोडवेज में रोजाना प्रदेश व प्रदेश के बाहर के लगभग 15 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इन लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम हरियाणा रोडवेज की चार हजार के करीब बसें कर रही हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के सफर करने के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत बस कंडक्टर को आ रही है। क्योंकि छोटे रूट में टिकट काटने का काम पंचिंग मशीन से काफी देरी से होता है। जिस कारण कई यात्रियों के टिकट कटने में ही देरी हो जाती है। अगर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से टिकट काटने का काम शुरू हो जाए तो निश्चित समय से पहले ही यात्रियों की टिकट काटी जा सकती है।

इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन से कंडक्टरों को होगा फायदा

हरियाणा रोडवेज इंटक के प्रवक्ता नसीब जाखड़ ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन से सबसे ज्यादा कंडक्टर को फायदा होगा। इसलिए यह बात बेमानी है कि हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन से टिकट काटने के पश्चात कलेक्टर के द्वारा बनाई जाने वाली लिस्ट में काफी आसानी हो जाती है। क्योंकि बस का रूट खत्म होने के पश्चात टिकटों का हिसाब-किताब का चार्ट बनाना होता है। जिसको बनाने में ही कंडक्टर का काफी समय खराब हो जाता है और कई बार गलती भी हो जाती है। इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन से इस तरह के चार्ट बनाने से जहां निजात मिलेगी। वहीं गलती रहने का कोई सवाल ही नही उठता है।

टिकट न काटने के लगते रहे हैं आरोप

हरियाणा रोडवेज में हाथ से काटने वाली पंचिंग टिकट के चलते आरोप लगता रहा है

कि कंडक्टर पूरी बस की टिकट नहीं काटता बल्कि कुछ लोगों से पैसे लेकर टिकट नहीं देते थे।

जिसकी विभाग को भनक तक नहीं लगती थी।

ज्यादातर रूट में सवारी बहुत कम दिखाई जाती थी।

जबकि बसें भरकर चलती थीं।

चोरी चकारी को खत्म करने के लिए  इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन लाने के विचार शुरू हुए था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।