Nainital - Sach Kahoon Hindi

नैनीताल में बदला मौसम का मिजाज: बादलों की चादर, बढ़ी ठंड, धूप रही नदारद
नैनीताल/रामनगर/(एजेंसी)। उत्तराखंड में नैनीताल के साथ ही रामनगर,कालाढुंगी, कोटाबाग,पिरूमदारा, हल्द्वानी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आज आसमान में बादल छाए हुए है, जिसके चलते ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है । सूर्य के दर्शन नहीं होने से तापमान में गिरावट बनी रही और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। यदि बीते दिन की बात करें तो कल सुबह करीब 10 बजे तक मौसम अपेक्षाकृत साफ था और धूप भी खिली हुई थी। लोग सामान्य दिनचर्या में व्यस्त नजर आए, लेकिन इसके बाद अचानक मौसम बदला और घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई और ठंड में इजाफा दर्ज किया गया। शाम होते-होते ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में सिमटने पर मजबूर कर दिया।

आज स्थिति और भी अलग रही। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और सूर्य निकल ही नहीं पाया। बादलों की वजह से तापमान में कमी आई, वहीं नमी बढ़ने से सर्दी ज्यादा चुभने लगी। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक हो रहा। बुजुर्गों, बच्चों और सुबह टहलने निकलने वालों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक मौसम में आए इस बदलाव से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं, जैसे सर्दी-खांसी और जुकाम। वहीं व्यापारियों और किसानों की नजर भी मौसम पर टिकी हुई है, क्योंकि आने वाले दिनों में कोहरा और ठंड का असर बाजार और फसलों पर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और ठंड का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और मौसम अपडेट पर नजर बनाए।

नैनीताल में फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले आये सामने, जांच शुरू
नैनीताल (एजेंसी)। उत्तराखंड के नैनीताल में मंगलवार को फर्जी आधार कार्ड बनाने का कथित मामला सामने आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल आजकल सरोवर नगरी में किरायेदारों और बाहरी लोगों के सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी दौरान कथित रूप से अब्दुल अलीम खान और उसके परिजनों का आधार कार्ड संदिग्ध पाये गये हैं। आधार कार्ड में 21, बड़ा बाजार मल्लीताल का जो पता दिया गया है वह संदिग्ध पाया गया। यह आवास अमित लाल साह पुत्र सुंदर लाल साह के नाम पर है। इस मामले के सामने आने के बाद अमित लाल साह ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पैतृक आवास पर जो आधार कार्ड बनाये गये हैं वह फर्जी है।

उनका उसके परिवार से कोई संबंध नहीं है और न ही कभी उक्त आवास पर कोई रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी अनुमति भी किसी को नहीं दी है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मीणा ने मल्लीताल के उपनिरीक्षक दीपक कार्की को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर गहनता से जांच के निर्देश दिये हैं। पुलिस ने धारा 420 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि न केवल अब्दुल अलीम खान बल्कि उसके परिजनों के आधार कार्ड भी उक्त पते पर बनाये गये हैं। वर्ष 2015 में बनाये गये इन आधार कार्ड का विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं में प्रयोग किया गया है।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने दो अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की
नैनीताल (एजेंसी)। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के दो अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। कॉलेजियम की ओर से केन्द्र सरकार को मंगलवार (17 अक्टूबर को) सिफारिश भेजी गयी। जिन अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गयी है, उनके नाम अधिवक्ता सिद्धार्थ साह और अधिवक्ता आलोक मेहरा है। दोनों अधिवक्ता नैनीताल के निवासी हैं और उच्च न्यायालय में लंबे समय से वकालत कर रहे हैं। अधिवक्ता साह के पिता महेश लाल साह अधिवक्ता है। साथ ही मेहरा के पिता भी अधिवक्ता रहे हैं। शीर्ष अदालत के कॉलेजियम में मुख्य न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना शामिल हैं। उच्चतम न्यायालय के इस कदम से उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है।

Uttarakhand News: अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर कार्बेट पार्क में मिला बाघ का शव
नैनीताल (सच कहूँ न्यूज)। Uttarakhand Corbett Tiger Reserve: देश के प्रसिद्ध नेशनल कार्बेट पार्क और कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में शनिवार को बाघिन की मौत का मामला सामने आया है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बाघ का शव मिलने से सीटीआर प्रशासन में सकते में है। प्रशासन की ओर से इस मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार ढेला रेंज के सांवल्दे पुल के पार्क के सुरक्षाकर्मियों को आज सुबह एक बाघ का शव दिखायी दिया। तत्काल अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतक बाघिन की उम्र पांच से छह साल बतायी जा रही है। माना जा रहा है कि वन्य जीवों के आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत हुई है। प्रशासन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बाघ का शव मिलने से पार्क प्रशासन सकते में है।

गोरखपुर के पर्यटकों की कार खाई में गिरने से दो भाइयों की मौत, पांच घायल
Nainital (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से नैनीताल घूमने आये पर्यटकों की कार रविवार देर रात को गहरी खाई में गिरने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि परिवार के पांच अन्य लोग घायल हो गये। कालाढूंगी के थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के अनुसार गोरखपुर के बरगदवा निवासी प्रेमचंद श्रीवास्तव अपने पूरे परिवार के साथ नैनीताल भ्रमण पर आये थे। रविवार रात को लगभग 11.30 बजे वापस लौटते वक्त उनकी कार नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर प्रिया बैंड के पास गहरी खाई में जा गिरी।

कैसे हुआ हादसा

कार में सात लोग सवार थे। दुर्घटना की सूूचना किसी वाहन चालक की ओर से पुलिस को दी गयी। इसके बाद कालाढूंगी के क्षेत्राधिकारी बीएल भाकुनी पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। रात के घुप अंधेरे में राहत व बचाव कार्य चलाया गया। सभी को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला गया। इस हादसे में राहुल श्रीवास्तव और राजीव श्रीवास्तव दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि प्रेमचंद्र श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रानी श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, शालू श्रीवास्तव के अलावा मिस्ठी घायल हो गये।

पुलिस की ओर से सभी घायलों को रात में ही हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रावत के अनुसार दुर्घटनास्थल बेहद दुरूह होने के चलते आज सुबह लगभग छह बजे तक राहत व बचाव कार्य संचालित किया गया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। रावत के अनुसार दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अल्मोड़ा में सगे भाई- बहन की डूबने से मौत, शव बरामद
Nainital (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दो सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गयी है। पुलिस ने शव बरामद कर लिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दोनों भाई- बहन अल्मोड़ा के बख गांव के रहने वाले थे। दोनों के शव विश्वनाथ नदी से मिले हैं। अल्मोड़ा के कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजन सोमवार रात को कोतवाली आये और आदित्य (15) और भावना (17) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी।

पुलिस ने सबसे पहले दोनों की मोबाइल लोकेशन तलाशी। दोनों की लोकेशन विश्वनाथ नदी के आसपास पायी गयी। इसके साथ ही पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन बल की टीम मौके पर पहुंची। तलाशी अभियान चलाया गया, तो युवक के कपड़े और मोबाइल नदी किनारे पाये गये। रात को ही विश्वनाथ नदी में सर्च अभियान चलाया गया। कुमार ने बताया कि रात को एक बजे दोनों के शव बरामद कर लिये गये।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला नहीं लगता है। उन्होंने आशंका जताई की कि नदी में नहाते वक्त भाई डूबने लगा होगा और उसे बचाने के लिये बहन भी नदी में कूद गयी होगी और इसी जद्दोजेहद में दोनों डूब गये। उन्होंने बताया कि नदी किनारे सिर्फ भाई के कपड़े पाये गये। पंचायतनामा के बाद आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में गम को माहौल है।

Nainital: कार के नहर में गिरने से तीन बच्चों समेत पांच की मौत
Nainital (एजेंसी)। उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जनपद के खटीमा में गुरुवार देर रात को एक कार के शारदा नहर में गिरने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। चंपावत पुलिस के अनुसार घटना देर रात को लोहियाहेड के पास घटी है। बताया जा रहा है कि मृतका द्रोपदी खटीमा के चकरपुर अंजनिया स्थित अपने भाई के घर से वापस अपने निवास पर लौट रही थी। मृतका के साथ भाई मोहन चंद्र के दो बच्चे भी थे। इसी दौरान कार लोहिया हेड पावर चैनल के पास शारदा नहर में गिर गयी। काफी देर तक जब द्रोपदी का मोबाइल बंद मिला तो परिजनों ने उनकी ढूंढ खोज की।

खटीमा पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकाला गया। तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में द्रोपदी के अलावा चालक मोहन सिंह धामी, द्रोपदी की बेटी ज्योति व भाई के बच्चे दीपिका व सोनू शामिल हैं। पुलिस ने सभी को पहले पास के ही एक निजी अस्पताल में पहुंचाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

चिकित्सकों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना घटी है वहां पर मार्ग बेहद संकरा है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी की जांच भी की गयी तो कोई सुराग हाथ नहीं लगे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

सवारियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, चालक की मौत
नैनीताल (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड के रामनगर में एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। सवारियों से भरी उत्तराखंड परिवहन (रोडवेज) (Uttarakhand Roadways) की बस वाहन को बचाने के चक्कर में पुल से नीचे गिरकर पलट गयी। इस हादसे में चालक की मौत हो गयी जबकि छह यात्री घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार बस संख्या यूके 07 पीए 2487 हल्द्वानी से रामनगर आ रही थी। जैसे ही बस रामनगर बाईपास पर बने नये पुल पर पहुंची, दूसरी तरफ से तेज गति से आ रहे टाटा 407 (छोटे हाथी) को बचाने के चक्कर में पुल से नीचे गिर गयी और पलट गयी।

कैसे हुआ हादसा | Uttarakhand Roadways

बस में 16 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में अधिक यात्रियों की जान नहीं गयी। चालक गुलबदन सिंह निवासी गांव कल्लूवाला, रेहड़, बिजनौर उप्र की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पांच यात्री हो गये। इनमें दो महिला गंभीर घायल हैं। मौके पर चीख पुकार मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस व आसपास के लोग मौके पर जुट गये। तत्काल राहत व बचाव कार्य चलाया गया। बस के शीशे तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला गया और रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया। बस को क्रेन की सहायता से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त टाटा 407 भी टकराने के बाद कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। उसका चालक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस जांच में जुट गयी है।

नैनीताल और कुमाऊं में भारी हिमपात
Snowfall in Nainital : कई सालों बाद दिखा ऐसा नजारा

नैनीताल (एजेंसी)। उत्तराखंड में मौसम इस बार काफी मेहरबान है। मौसम के चलते नैनीताल व पूरे कुमाऊं में जबरदस्त हिमपात (snowfall in Nainital) हुआ है। कुमाऊं में तीन-चार दिन से मौसम लगातार खराब चल रहा था। मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की थी। तीन दिन से लगातार बारिश व कोहरे के बीच भारी हिमपात हुआ है। निचले इलाकों में भी भारी बर्फ गिरी है। पूरे नैनीताल शहर में बर्फ की मोटी चादर बिछी है। यहां बुधवार रात से हिमपात शुरू हो गया था। जो रात भर जारी रहा।

पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढकी

वीरवार सुबह तक हिमपात का दौर जारी रहा। नैनीताल व उसके आसपास की पहाड़ियां बर्फ से सफेद नजर आ रही हैं। पेड़ व पौधे भी हिममय हो गये हैं। नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों गागर, रामगढ़, मुक्तेश्वर, तथा चाइनापीक-स्नोव्यू की ऊंची चोटियों पर जमकर हिमपात (Snowfall) हुआ है। नैनीताल के अलावा कुमाऊं के अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भी जबरदस्त हिमपात हुआ है। जानकारों का मानना है कि पिछले कई सालों में ऐसा हिमपात देखने को मिला है।

नैनीताल व उसके आसपास की पहाड़ियां बर्फ से सफेद नजर आ रही

तापमान में आई बड़ी गिरावट

नीताल में जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त

पानी और बिजली की सेवाएं ठप हो गई

आसपास के शहरों का संपर्क टूट गया

पर्यटकों व कारोबारियों की बांछें खिली

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।