Right Use - Sach Kahoon Hindi

जनता की गाढ़ी कमाई का हो सदुपयोग: राजे
जिला कलक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने जिला कलक्टरों का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार गरीबों, पिछड़ों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। इन जनहितकारी योजनाओं में राजकोष की बड़ी धनराशि खर्च की जा रही है। जिला कलक्टर यह सुनिश्चित करें कि जनता की गाढ़ी कमाई की एक-एक पाई का सदुपयोग जनहित में हो। श्रीमती राजे वीरवार को कलक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन पहले सत्र में विभिन्न विभागों के प्रस्तुतीकरण के दौरान जिला कलक्टरों को संबोधित कर रही थीं।

आरयूआईडीपी के कामों को जल्द करें पूरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरयूआईडीपी के वरिष्ठ अधिकारी जिलों में जाकर प्रभारी मंत्री, जिला कलक्टर, संबंधित फर्म और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करें और आरयूआईडीपी के द्वितीय एवं तृतीय चरण के कार्यों को जल्द पूरा करने की ठोस कार्य योजना बनाएं। उन्होंने आरयूआईडीपी के तहत किए जा रहे पेयजल, सीवरेज, ड्रेनेज आदि कार्यों तथा स्मार्ट सिटी एवं अमृत मिशन की प्रगति पर पूरी निगाह रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कलक्टर शहरों को पॉलीथीन मुक्त एवं खुले में शौचमुक्त बनाने पर भी पूरा फोकस करें। श्रीमती राजे ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री जन आवास योजना के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

छात्रावासों को रेगुलर चैक करें

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिला कलक्टर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित आवासीय छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि इन छात्रावासों में समाज के उन तबकों के बच्चे रहते हैं जिन्हें सरकार की मदद की जरूरत है। इनके नियमित निरीक्षण से जहां वस्तुस्थिति की जानकारी होगी वहीं व्यवस्थाओं में भी सुधार आएगा।

तीन जिलों से शुरू होगी मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना

कांफ्रेंस के दौरान कृषि विभाग के प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि प्रदेश के किसान गुणवत्तायुक्त बीज का उत्पादन अपने ही खेत में कर सकें, इसके लिए कोटा, भीलवाड़ा और उदयपुर के कृषि खण्डों में मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज, कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इनकी आवश्यकता का अभी से आकलन कर लें, ताकि किसान मानसून का लाभ उठा सकें।

पंचायतों के बाहर लगाएं फण्ड आवंटन के बोर्ड

श्रीमती राजे ने जिला कलक्टरों से कहा कि ग्राम पंचायतों के बाहर बोर्ड लगवाकर उस पंचायत को आवंटित किए गए फण्ड की जानकारी बोर्ड पर लिखवाएं। इससे ग्रामीणों को उनकी पंचायत के विकास के लिए सरकार लारा आवंटित फण्ड की जानकारी हो सकेगी और ग्रामीण विकास के कार्यों में पारदशिर्ता भी आएगी। सरकार पंचायतों को विकास के लिए बड़ा बजट देती जिसके बारे में जानना ग्रामीणों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि फण्ड आवंटन के साथ-साथ ग्रामीण विकास और पंचायतीराज से जुड़ी योजनाओं की जानकारी डिस्प्ले करने के लिए शीघ्र ही पंचायतों पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।