Vasundhara Raje - Sach Kahoon Hindi

एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) सोमवार को हनुमानगढ़ जिले के दौरे पर रहीं। उन्होंने हनुमानगढ़ में दो विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री सबसे पहले हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अमित सहू के समर्थन में हुई सभा में शामिल हुईं। इसके बाद नोहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया के पक्ष में हुई सभा को संबोधित किया। दोनों प्रत्याशियों अमित सहू व अभिषेक मटोरिया ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करवाया। Hanumangarh News

भाजपा प्रत्याशी अमित सहू की जन आशीर्वाद रैली में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अमित सहू के समर्थन में टाउन की धानमंडी में जन आशीर्वाद रैली हुई। पूर्व मुख्यमंत्री राजे का हेलीकॉप्टर सुबह टाउन में दशहरा ग्राउंड में बनाए गए हैलीपेड पर उतरा। हेलीकॉप्टर से हनुमानगढ़ पहुंचने पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजे का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां से राजे राजवी पैलेस पहुंची। इस दौरान सांसद निहालचन्द मेघवाल भी साथ थे। इसके बाद राजे सभास्थल टाउन की धानमंडी में पहुंची और जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। Rajasthan Election 2023

जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं से यह पूछकर प्रत्याशी अमित सहू के गले में भाजपा का पटका पहनाया कि सब एकजुट होकर उन्हें विजयी बनाएंगे। संक्षिप्त उद्बोधन में राजे ने पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के कार्यकाल में उनकी उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि आपको नहरी बेल्ट का विकास याद है, बड़ोपल सेम समस्या का समाधान याद है, अंडरपास और फतेहगढ़ माइनर याद है तो भाजपा को सफल बनाना।

बकौल राजे, ‘मैंने ही डॉक्टर साहब को कहा कि आप अमित को आगे लाओ और उससे काम करवाओ।’ रैली में राजे का रुतबा कार्यकर्ताओं के सिर चढक़र बोल रहा था। कार्यकर्ता बार-बार ‘हमारी सीएम कैसी हो, वसुंधरा राजे जैसी हो’ के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, पूर्व पार्षद देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप ऐरी सहित अन्य लोग मौजूद थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कर राजे हेलीकॉप्टर के जरिए नोहर के लिए रवाना हो गईं। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण हादसा, पुल से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी बस, 4 की मौत, द…

BJP Parivartan Yatra: मोदी नेतृत्व में राजस्थान में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय राजमार्ग बने : वसुंधरा
BJP Parivartan Yatra: जयपुर। भाजपा की चौथी परिवर्तन यात्रा की शुरूआत मंगलवार को हनुमानगढ के गोगामेडी स्थित गोगाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद केंद्रीेय सडक एंव भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की। इस दौरान गोगामेडी में एक विशाल जनसभा को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, सांसद राहुल कस्वा ने संबोधित किया। मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव यात्रा संयोजक सीआर चौधरी, स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, निहालचंद मेघवाल, बाबा बालकनाथ, नरेन्द्र खींचड और डॉ. रामप्रताप, संतोष एहलावत सहित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव यात्रा सह-संयोजक श्रवण बगडी मौजूद रहे। BJP Parivartan Yatra

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि नितिन गडकरी एैसे मंत्री हैं जिन्होने राजस्थान को राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण करने में पहले नंबर पर पहुंचाया है। हमारे प्रदेश के लिए सात पेयजल योजनाएं देने का काम किसी मंत्री ने किया है तो वह काम नितिन गडकरी ने किया है। एक तरफ हमारे विकास पुरूष नरेन्द्र मोदी और नितिन गडकरी हैं। तो वहंी दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत हैं जिनकी सरकार की वादाखिलाफी के चलते किसानों को आत्महत्या करनी पड रही है। कर्जमाफी के नाम पर दस तक गिनती गिनके किसानों को आश्वासन दिया था।

भाजपा युवाओं और किसानों को न्याय दिलाने वाली पार्टी : सीपी जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बडे आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस सरकार को भारत माता की जय से भी आपत्ति होने लगी है। भारत माता का नाम लेने को ये लोग अनुशासनहीनता कहते हैं, ये लोग भारत माता से इतनी नफरत क्यों करते हैं। हमारे बीच एैसे विकास पुरूष बैठे हैं जिन्होने भारत के भीतर सडकों का एैसा जाल बिछाया कि आज दूरियां स्वतः कम लगने लगी हैं।

भारतमाला और सागरमाला के तहत एक्सप्रेस-वे और हाईवे का निर्माण कार्य दोगुनी गति से जारी है। गोगाजी महाराज के मंदिर में एक विशाल पैनोरमा हमारी ही सरकार के समय बनाया गया था। हमें खुशी है कि आज हनुमान जी के वार के दिन ही हनुमानगढ से परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा धर्म की रक्षा की है, युवाओं और किसानों को न्याय दिलवाने का काम किया है। यह धरती वीर शहीद विकास भांबू की धरती है। लेकिन इस गहलोत सरकार ने किसानों के साथ जो वादाखिलाफी की है उसके चलते सोहनलाल जैसे किसानों को कर्ज से तंग आकर आत्महत्या करनी पडती है।

बहुत शर्म की बात है कि गहलोत सरकार के एक मंत्री कहते हैं कि हम कर्जा उन्ही का माफ करेंगे जो आत्महत्या करेंगे। कन्हैया पारीक जैसे युवा पेपर लीक से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेते हैं। इसके अलावा इस कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम सनातन धर्म को समाप्त कर देंगे। इन्हे ये पता होना चाहिए कि औरगंजेब, गजनी और अकबर जैसे बादशाह ही इस सनानत धर्म का कुछ नहीं बिगाड पाए कांग्रेस तो खुद डूबता हुआ जहाज है। अब समय आ गया जब इस राम विरोधी सरकार को उखाड फेंकने का समय आ गया।

किसानों के लिए संकट का समय : राजेन्द्र सिंह राठौड | BJP Parivartan Yatra

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोगामेडी का मंदिर सांप्रदायिक सदभाव वाला मंदिर है। गोगाजी महाराज ने गोवंश की रक्षा के लिए लडाई लडी थी। यह धरती अर्पण, तर्पण, संघर्ष और परिवर्तन की धरती है। प्रदेश का दुर्भाग्य है कि बारिश नहीं हो रही राम भी रूठ गया और राज तो बीते पौने पांच सालों से रूठा ही पडा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान फसल बीमा के नाम से किसानों को सुरक्षा चक्र दिया था। लेकिन प्रदेश की गहलोत सरकार के राज में उस फसल बीमा के पैसों को भी खा गए। केंद्र सरकार ने सरसों और चने की सरकारी खरीद करना शुरू किया उसके लिये रेट तय की लेकिन प्रदेश सरकार ने किसानों की सुध तक नहीं ली। प्रदेश में अन्नपूर्णा फूड पैकिट बांटे जा रहे हैं, जिसके सभी सैंपल तक फेल हो गए उसके बावजूद सरकार जनता को जहर बांट रही है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि कुर्सी मेरा पीछा नहीं छोड रही। उन्हे नहीं पता कि जनता उनकी कुर्सी तोडने को तैयार बैठी है।

10 दिन में कर्जा माफ़ी की बात कहने वाले 1700 दिन में नहीं कर पाए : पूनिया

उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि गोगा जी की इस धरती गोगामेडी पर कहना चाहता हूं कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने पहली बार किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजना शुरू की थी। भाजपा एक एैसा दल है जो मुझ जैसे किसान के बेटे को पार्टी अध्यक्ष के रूप में काम करने का मौका दिया। BJP Parivartan Yatra

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने किसानों के लिए सम्मान निधि देने का काम किया। जिसमें प्रदेश के 60 लाख किसानों को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। किसान कर्जमाफी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने दस दिन में कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन 1700 दिन हो गए अभी तक कर्ज माफ नहीं हो पाया। जनता इस सरकार के ढंग को समझ चुकी है। अब समय आ गया इसे सत्ता से उखाड फेंकने का। BJP Parivartan Yatra

यह भी पढ़ें:– ‘सच कहूँ’ पढ़ने वालों के लिए खुशखबरी! हुई इनामों की बरसात, अपना इनाम देखें!

गहलोत और वसुंधरा कोरोना संक्रमित
जयपुर। (सच कहूँ न्यूज) राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। गहलोत ने सोशल मीडिया पर बताया “पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड (Coronavirus) से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड (COVID-19) प्रोटोकॉल का पालन करें।”

इसी तरह श्रीमती राजे ने ट्वीट किया ” कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएँ और सावधानी बरते।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने

गहलोत और श्रीमती राजे (Vasundhara Raje) के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

इसी तरह पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी गहलोत एवं श्रीमती राजे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

राजस्थान में चुनावों में भाजपा की जीत मोदी में विश्वास का प्रतीक: वसुंधरा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान में पंचायती राज और जिला परिषद चुनावों में भाजपा की जीत को लोगों के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में विश्वास का प्रतीक बताया हैं। राजे ने प्रदेश के 21 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम में भाजपा के सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी पर भारी पड़ने के बाद आज अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायती राज और जिला परिषद चुनावों में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की जनता, किसानों एवं महिलाओं ने भाजपा में जो विश्वास प्रकट किया है, इसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत गांव, गरीब, किसान और मजदूर के मोदी में विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि इन चुनावों के ये परिणाम वास्तव में कांग्रेस सरकार के झूठ, फ़रेब, दम्भ एवं अहंकार की पराजय है तथा यह जीत केन्द्र की मोदी सरकार पर जनता के विश्वास की विजय हैं। प्रदेशवासियों से मिले इस अटूट प्यार एवं आशीर्वाद ने संगठन में नये उत्साह एवं उमंग का संचार किया है। राजे ने राजस्थान में सम्पन्न हुए ज़िला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में विजयी हुए भाजपा के सभी कर्मठ उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस सरकार के झूठे दावों को नकारकर भाजपा पर विश्वास जताया है। उधर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने इन चुनावोंं में कांग्रेस की हार को ग्रामीण लोगों का वर्तमान कांग्रेस के प्रति आक्रोश बताया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

वसुंधरा राजे को सुप्रीम कोर्ट का झटका, पूर्व सीएम को नहीं मिलेंगी सुविधाएं
बंगला करना पड़ेगा खाली, अन्य सुविधाओं पर भी रोक | Vasundhara Raje

राजस्थान सरकार की एसएलपी को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

Edited By Vijay Sharma

नई दिल्ली(एजेंसी)। (Vasundhara Raje ) सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन सुविधाएं नहीं मिलने के राजस्थान हाइकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राजस्थान सरकार  की एसएलपी को खारिज कर दिया। राजस्थान सरकार ने  हाइकोर्ट के 4 सितंबर 2019 के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन (एसएलपी) दायर की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए राजस्थान हाइकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। साथ ही कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल देने का कोई आधार नहीं दिख रहा है। इसके चलते एसएलपी को खारिज किया जाता है।

हाइकोर्ट ने यह दिया था फैसला |Vasundhara Raje

राजस्थान हाइकोर्ट ने मिलापचंद डांडिया की याचिका पर राजस्थान मंत्री वेतन संशोधन अधिनियम 2017 को असंवैधानिक व शून्य करार दिया था। इसके तहत सरकार को पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को वापस लेना था। इसके चलते पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिलने वाली आजीवन बंगला, टेलीफोन, कार-ड्राइवर, स्टॉफ समेत अन्य सुविधाओं पर रोक लग गई थी।

राजे और पहाडिय़ा होंगे प्रभावित

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और जगन्नाथ पहाडिय़ा पर असर पड़ेगा। फिलहाल दोनों नेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री की सुविधाएं राजस्थान सरकार की ओर से दी जा रही है।

भाजपा सरकार ने पारित किया था विधेयक

राजस्थान में भाजपा की तत्कालीन सरकार के दौरान राजस्थान मंत्री वेतन अधिनियम 1956 में संशोधन कर राजस्थान मंत्री वेतन संशोधन नियम 2017 के तहत बंगला टेलीफोन समेत कई सुविधाएं पूर्व मुख्यमंत्रियों को देने का विधेयक विधानसभा में पारित किया गया था। इसके मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री को एक सरकारी बंगला, कार, पूर्व सीएम या उनके परिवार के लिए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को बतौर निजी सचिव नियुक्त करने सहित नौ कर्मचारियों का स्टाफ शामिल है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजस्थान में पिछले छह माह में महिला अत्याचार बढ़ा: वसुंधरा
हर तरफ आक्रोश एवं दहशत का माहौल

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने जयपुर में सात साल की बच्ची से दरिंदगी के मामले को मानवता को शर्मसार कर देने वाला बताते हुए कहा है कि राज्य में पिछले छह महीनों में महिला अत्याचार के मामले बढ़े है।

श्रीमती राजे ने ट्वीट कर कहा कि जयपुर के शास्त्री नगर में सात वर्षीय बच्ची से दरिंदगी का मामला मानवता को शर्मसार कर देने वाला है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से जयपुर में हर तरफ आक्रोश एवं दहशत का माहौल है। इसके बावजूद राज्य सरकार की इस पर चुप्पी समझ से परे है। उन्होंने कहा कि पिछले छह माह में राजस्थान में महिला अत्याचार इस कदर बढ़ गया है कि प्रतिदिन करीब 12 बच्चियां दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं। राज्य में भाजपा सरकार ने दुष्कर्मियों को मृत्युदंड की सजा का प्रावधान किया था, लेकिन अफसोस कांग्रेस सरकार की नाकामी के चलते अब आरोपियों को पकड़ना तक दूभर हो गया है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम को शास्त्री नगर थाना इलाके में एक सात साल की बच्ची को एक युवक खुद को उसके पिता का दोस्त बताकर अपने साथ ले गया और अमानीशाह के नाले में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शास्त्री नगर में तनाव व्याप्त हो गया और शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र सहित तेरह थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया जो गुरुवार सुबह दस बजे तक रहेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

मोदी ने वसुंधरा को दी जन्मदिन की बधाई
नयी दिल्ली 08 मार्च (एजेंसी)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता वसुंधरा राजे सिंधिया को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, “वसुंधरा जी को जन्मदिन की बधाई। वसुंधरा जी ने राजस्थान के सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए अच्छा काम किया है। हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।” उल्लेखनीय है कि वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्म आठ मार्च 1953 में मध्य प्रदेश के ग्वालियार में हुआ था। वह 2003 से 2008 और 2013 से 2018 तक दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रही हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट से झटका
जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को झटका देते हुये मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के साथ किसी भी प्रकार के सरकारी कार्यक्रम करने पर रोक लगा दी है।

न्यायमूर्ति जी आर मूलचंदानी ने बुधवार को फैसला देते हुये गौरव यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के सरकारी कार्यक्रम पर पाबंदी लगा दी है।

न्यायालय ने अधिवक्ता विभूति भूषण शर्मा और सवाई सिंह द्वारा गौरव यात्रा के दौरान सरकारी धन के दुरूपयोग और कार्यक्रमों की आड़ में सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाने तथा सरकारी कर्मचारियों को लगाने पर रोक लगाने संबंधी याचिका पर सुनवाई के बाद दिया।

इस मामले में मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदाजोग और जी आर मूलचंदानी की खंडपीठ ने पहले ही सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

याचिकाकतार्ओं यात्रा के दौरान सरकारी धन के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुये कहा था कि मामला न्यायालय में आने के बावजूद सरकारी धन का दुरूपयोग जारी है।

अधिवक्ता की ओर से कहा गया कि सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी के नाम पर सरकारी कर्मचारियों को लगाया जा रहा है।

याचिकाकर्ता सवाईसिंह की ओर से अधिवक्ता जी एस बापना ने कहा कि गौरव यात्रा के दौरान जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की ड्युटी मुख्यमंत्री की आमसभा को कवरेज करने के लिये लगायी जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सीमा पर 650 किमी लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर शहादत को सलाम-मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे(Vasundhara Raje) ने किया ऐलान

उदयपुर (एजेंसी)। शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिये स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को पाकिस्तान की सीमा से सटी राजस्थान की सीमा पर ‘शहादत को सलाम’ का अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया जायगा।राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे(Vasundhara Raje) ने आज जिले के भिंडर में आयोजित आम सभा में कहा कि राजस्थान सरकार पाकिस्तान से सटी बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को शहादत को सलाम कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसके तहत श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों की पाकिस्तान से सटी बॉर्डर पर करीब 650 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जायेगी।

सीमा सुरक्षा बल और सेना के सहयोग से आयोजित राज्य सरकार के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगी। श्रीमती राजे ने कहा कि देश के इतिहास में राष्ट्र भक्ति की भावना को जन-जन में जागृत करने का यह पहला कार्यक्रम होगा, जिसके माध्यम से अपनी जान की परवाह किये बगैर सीमा पर तैनात जांबाज सपूतों का आभार जताया जायेगा और उनकी हौसला अफजाई की जायेगी।

आज भी शहादत देने वालों में राजस्थान के सपूत सबसे आगे

राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने इस कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि आज भी देश की सीमाओं पर राजस्थान के सपूत सीना तानकर देश की रक्षा के लिए सबसे आगे खड़े रहते हैं। आज भी शहादत देने वालों में राजस्थान के सपूत सबसे आगे हैं।

हमारी सरकार सीमा पर तैनात ऐसे जांबाज सैनिकों को इस कार्यक्रम के माध्यम से यह भी संदेश देगी कि देश का बच्चा-बच्चा उनके साथ है। उन्होंने इस कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों को शामिल करने का आह्वान करते हुये कहा कि राजस्थान वीर-वीरांगनाओं की भूमि है।

यहां जब परिवार में वीरगति की खबर आती है तो शहीद के परिजन मातम नहीं मनाते अपितु गर्व के साथ सीना तानकर कहते हैं कि हमारे सपूत ने देश की रक्षा की खातिर शहादत दी है। इतिहास के पन्ने पलट कर देखें तो हमें राजस्थान के वीरों के किस्से पढ़ने को मिलेंगे। जो सिर कटाने के बाद भी लड़ने का माद्दा रखते थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

कांग्रेस को हिसाब मांगने का अधिकार नहीं- वसुंधरा राजे
कांग्रेस को हमसे चार वर्ष का हिसाब मांगने का कोई अधिकार नहीं हैं- वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje)

उदयपुर (एजेंसी)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने कहा कि  कांग्रेस को हमसे चार वर्ष का हिसाब मांगने का कोई अधिकार नहीं हैं। श्रीमती राजे ने डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा कि एक तरफ वह पार्टी है जिसने 40 वर्ष तक वायदे ही वायदे किये दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी  है जो आपसे पूछ कर विकास को जमीन पर उतारने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2013 से पहले राज्य में कुल 14960 कृषि कनेक्शन दिये थे वहीं गत चार वर्षो में भाजपा सरकार ने 14890 कृषि कनेक्शन दिये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल यह जानती है कि वोट गरीब के नाम से कैसे बटोरा जाये।

उन्होंने कहा कि वह नये तरीके से राजनीति करना चाहती हैं। लोगों के प्यार एवं मोहब्बत से लोगों का दिल जीतना चाहती है लड़ाई झगड़े से नहीं।

उन्होंने कहा कि राज्य में अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में इस वर्ष 25 हजार कुंए गहरे कराने के आदेश दिये थे, जिनमें से 19 हजार कुंओ के कार्य भी हो चुके हैं। इसके अलावा साढ़े चार वर्ष में 40 हजार कुंए गहरे कराये जा चुके है।

उन्होंने कहा कि आगामी एक अप्रैल से सभी लोगों को मांग पर कृषि कनेक्शन दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अनुसार इस अंचल में मेवाड़ भील कोर का गठन किया गया तथा 623 युवाओं को उसमें भर्ती की गयी।

इस अवसर पर श्रीमती राजे ने चौराही विधानसभा क्षेत्र में 125 करोड रुपये के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

‘वसुन्धरा सखी’ में फ्री और सुरक्षित सफर करेंगी महिलाएं
मुख्यमंत्री राजे ने दिखाई हरी झंडी

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। महिलाओं को अपने गंतव्य तक फ्री एवं सुरक्षित पहुंचाने के लिए टोंक नगर परिषद ने एक नई पहल की है। परिषद की ओर से ह्यवसुन्धरा सखी महिला वाहनह्य के नाम से ई-रिक्शा चलाए जा रहे हैं, जिसकी शुरूआत मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से हरी झंड़ी दिखाकर की। वसुन्धरा सखी महिला वाहन की पहली सवारी भी श्रीमती राजे बनीं और टोंक नगर परिषद सभापति श्रीमती लक्ष्मी जैन के आग्रह पर वे उसमें बैठीं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को फ्री और सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की इस अभिनव पहल के लिए टोंक नगर परिषद् सभापति की सराहना की और कहा कि अन्य निकायों को भी इस तरह के नवाचार अपनाने चाहिएं, जिसका फायदा लोगों को मिले।

इन ई-रिक्शा में केन्द्र और राज्य सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी भी फ्लैक्स तथा एलसीडी पर डिस्प्ले होगी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए इनमें सीसीटीवी और जीपीएस लगाए गए हैं। इसके अलावा वसुन्धरा सखी हैल्पलाइन, पुलिस कंट्रोल रूम तथा महिला हैल्पलाइन के टेलिफोन नंबर भी प्रदर्शित किए गए हैं। टोंक नगर परिषद् सभापति ने बताया कि प्रथम चरण में फिलहाल तीन ई-रिक्शा वसुन्धरा सखी महिला वाहन के रूप में तैयार किए गए हैं। इन वाहनों को प्रमुख रूप से उन स्थानों पर रखा जाएगा जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है। प्रसूताओं आदि की मदद के लिए एक वाहन को जिला अस्पताल के बाहर खड़ा रखा जाएगा। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में टोंक से आई महिलाएं एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोटा का बरसों पुराना हवाई सेवा का सपना साकार: राजे
कोटा-जयपुर इंट्रा स्टेट हवाई सेवा का शुभारम्भ

जयपुर/कोटा (सच कहूँ न्यूज)। कोटावासियों का नियमित हवाई सेवा से जुड़ने का बरसों पुराना सपना उस समय साकार हुआ जब मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को कोटा हवाई अड्डे से कोटा-जयपुर फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुप्रीम एयरलाइंस की इस हवाई सेवा के शुरू होने से राज्य ने एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। इस सेवा के शुरू होने से कोटा के विकास को नई गति मिलेगी।

श्रीमती राजे ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के बड़े शहरों के बीच हवाई सेवा शुरू करने की जो महत्वाकांक्षी पहल की है उससे पर्यटन, उद्यमिता, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि कोटा के निवासियों की एयर कनेक्टिविटी की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई है। देश भर में शिक्षा नगरी के रूप में कोटा की पहचान है। इस सेवा के शुरू होने का लाभ देशभर से यहां कोचिंग के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी होगा। इससे समूचे हाड़ौती क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

10 महीने में 10 हजार यात्रियों ने किया सफर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अन्य शहरों में इंट्रा स्टेट हवाई सेवा शुरू करने के उत्साहजनक परिणाम आए हैं। पिछले 10 महीनों में जयपुर से जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर के बीच 10 हजार यात्री हवाई सफर कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते एयर ट्रैफिक के चलते बड़ी विमानन कम्पनियां भी राजस्थान में अपनी सेवाओं के विस्तार में रुचि दिखाएंगी।

अन्य शहरों को भी जल्द मिलेगी एयर कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अफोर्डेबल होने के कारण प्रदेश के विभिन्न शहरों के बीच हवाई सेवा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। सवाई माधोपुर, किशनगढ़, श्रीगंगानगर और जैसलमेर भी जल्द ही जयपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों से हवाई सेवा से जुड़ेंगे। भीलवाडा को जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है।

सिर्फ 2499 रुपये में कोटा-जयपुर का हवाई सफर

कोटा में शुरू हुई सुप्रीम एयरलाइंस की विमान सेवा फ्लाइट 9 सीटर होगी। यह कोटा-जयपुर के लिए रविवार को छोडकर सप्ताह के अन्य सभी दिनों में चार शेडयूल में उडान भरेगी। कोटा से जयपुर के लिए फ्लाइट का किराया प्रति व्यक्ति 2499 रुपये होगा। दो साल से छोटे बच्चे का 500 रुपये का पास बनेगा एवं इससे बडे बच्चों का पूरा किराया लगेगा। फ्लाइट के माध्यम से यात्री 45 मिनट में अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। यात्री टिकट की आॅनलाइन बुकिंग भी करा सकेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।