misleading - Sach Kahoon Hindi

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के नाम पर गरीबों को गुमराह कर रही भाजपा सरकार: कुमारी शैलजा
महंगाई सातवें आसमान को छू रही है: कांग्रेस (Kumari Selja)

सरसा(सुनील वर्मा)। हरियाणा कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने (Kumari Selja) कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के नाम पर गरीबों को गुमराह कर रही है। उन्होंने शनिवार को कहा कि भारतीय सभ्यता हजारों वर्ष पुरानी भाईचारे की सभ्यता है जिसे बदला नहीं जा सकता। कुमारी शैलजा शनिवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर बोल रही थी। उन्होंने कहा कि गरीबों तथा पिछड़ा वर्ग के लोगों में अशिक्षा ज्यादा होने के कारण उनके पूर्वज अपनी जन्म तिथि का सही तरीके से बता नहीं पाते इसलिए राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर बनाना बेमानी है। उन्होंने कहा कि देश में प्रदेश में जहां नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही ,मजदूर गरीब के हाथ खाली है किसान व्यापारी मरा पड़ा है महंगाई सातवें आसमान को छू रही है।

कांग्रेस देश को विकास की राह पर लेकर आई : कुमारी शैलजा

पिछले पिछले छह वर्ष में जी डीपी दर निम्न स्तर पर चली गई है।

भाजपा आम आदमी की हितैषी नहीं है।

भाजपा अपने पांच साल से अधिक के शासनकाल में हुए कार्यों की ।

जवाबदेही से बचने के लिए जाति धर्म संप्रदाय के नाम पर दंगे करवा रही है।

-उन्होंने भाजपा -जजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों दल परस्पर विरोधी दल हैं । सरकार पर न तो पार्टी को विश्वास है और न ही विधायकों को। सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ राकेश, पूर्व विधायक बर सिंह बेनीवाल, होशियारी लाल शर्मा, डॉ सुभाष जौधपुरिया, डबवाली के विधायक अमित सिहाग, प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुधा भारद्वाज सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा गांधी और नेहरू का नाम मिटाना चाहती है लेकिन ऐसा संभव नहीं है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मोदी-शाह देश को गुमराह कर रहे हैं: सोनिया गांधी
सीएए विरोध प्रदर्शन, जेएनयू हिंसा सहित कई मुद्दों पर विपक्षी दलों ने की बैठक (Sonia Gandhi)

बीएसपी, आप, टीएमसी, शिवसेना नहीं हुई शामिल

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि समाज को धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। श्रीमती गांधी ने संसद भवन- एनैक्सी में कई विपक्षी दलों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बयानों में विरोधाभास है और दोनों मिलकर देशवासियों को गुमराह कर रहे हैं। दोनों लगातार उकसावे वाले बयान दे रहे हैं और हिंसा तथा अत्याचार के प्रति असंवेदनशील बने हुए हैं। उन्होंने विश्वविद्यालयों में हुई हिंसा का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी- शाह की सरकार की अक्षमता साबित हो गयी है और ये शासन चलाने के योग्य नहीं है। मौजूदा सरकार लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराने में नाकाम रही है।

असम में एनआरसी विफल साबित हुआ

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि असम में एनआरसी विफल साबित हुआ है। सरकार अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर ध्यान केंद्रित कर रही है जो राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी से पहले की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि विरोध का तात्कालिक कारण सीएए और एनआरसी है लेकिन समाज के व्यापक स्तर पर रोष दिखायी दे रहा है। उन्होंने कहा कि असली मुद्दे अर्थव्यवस्था की गिरती हालत और आर्थिक विकास दर का मंद पड़ना है। समाज के गरीब और वंचित तबके को नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पास इसका कोई जवाब नहीं है और देश का ध्यान बंटाने के लिए विभाजनकारी और ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहे हैं।

आबादी के एक बड़े हिस्से को प्रताड़ित किया जा रहा  है

श्रीमती गांधी ने कहा कि सरकार दमन करने और घृणा पर उतर आयी है और लोगों को धार्मिक आधार पर बांटा जा रहा है। देश में अफरा तफरी की अभूतपूर्व स्थिति बनी हुई है। संविधान को कमजोर किया जा रहा है और सरकार के अंगों का दुरुपयोग हो रहा है।

उत्तरप्रदेश और दिल्ली में पुलिस के बल प्रयोग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा है।

युवाओं और छात्रों को खासतौर पर निशाना बनाया जा रहा है।

आबादी के एक बड़े हिस्से को प्रताड़ित किया जा रहा है और उनका दमन किया जा रहा है।

नागरिकों के सहयोग से देशभर में युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सीएए को लेकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं विपक्षी दल : मोदी
यह कानून नगारिकता कानून में केवल एक बदलाव (Modi)

बेलूर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को  (Modi) लेकर युवाओं को ‘गुमराह’ करने का विपक्षी दलों पर रविवार को आरोप लगाया। मोदी ने पश्चिम बंगाल के बेलूर में रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ में अपने संबोधन के दौरान कहा,‘कई सारे युवाओं के पास अभी भी सीएए के बारे में गलत जानकारी है। राजनीतिक गेम खेल रहे लोगों ने सीएए को समझने से जानबूझकर इनकार कर दिया है। युवाओं को समझाना हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं है बल्कि नागरिकता देने के लिए है। यह कानून नगारिकता कानून में केवल एक बदलाव है।

मैं फिर दोहराना चाहता हूं कि सीएए नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि देने के लिए है।

स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम रातोंरात यह कानून लेकर नहीं आ गये हैं।

‘सीएए के कारण अब लोग पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले उत्पीड़न से अवगत हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।