Australian batsman - Sach Kahoon Hindi

ICC Champions Trophy 2025 : संन्यास ले चुके डेविड वॉर्नर ने जताई अब ये इच्छा!
ICC Champions Trophy 2025 : सिडनी (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे डेविड वॉर्नर ने अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में खेलने की इच्छा जाहिर की है। वॉर्नर ने सोशल मीडिया मंच इंस्ट्राग्राम पोस्ट पर लिखा, मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलता रहूंगा और अगर चुना जाता हूं तो चैम्पियंस ट्रॉफी में भी खेलने को तैयार हूं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने वॉर्नर की वापसी को लेकर कहा कि यह जानते हुए भी कि वह अभी भी क्रिकेट खेल रहा है, मुझे लगता है कि अब शायद कुछ अन्य लोगों को (एकदिवसीय में) अवसर देने का समय आ गया है। लेकिन, आप जानते हैं, डेविड दुनिया में कहीं न कहीं रन बनाते जा रहे हैं। तो आप कभी नहीं जानते कि यह अंत है। David Warner

उल्लेखनीय है कि वॉर्नर ने अपने वनडे करियर का अंत 45.30 की औसत से 6932 रनों के साथ किया था जिसमें 22 शतक शामिल थे और वह इस मामले में रिकी पोंटिंग से ही पीछे हैं। वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से जनवरी में संन्यास लिया था और पिछले वर्ष एकदिवसीय विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने इसे भी अलविदा कह दिया लिया था, साथ जरुरत पड़ने पर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहने की बात कही थी। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया था। David Warner

Rohit Sharma New Profile Pic : भारतीय टीम के कप्तान की नई प्रोफाइल पिक्चर से भड़के नेटिजन्स! कहा, ‘‘र…

आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बनाम भारतीय गेंदबाजों की अग्निपरीक्षा
मार्नस लाबुशेन पर सभी की निगाहें लगी (India vs Australia)

मुंबई (एजेंसी)। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ सफल प्रदर्शन के बाद अब घरेलू मैदान पर मंगलवार से वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रही वनडे सीरीज में आस्ट्रेलिया (India vs Australia) की कड़ी चुनौती का सामना करने के लिये उतरेगी जहां मेहमान टीम के मजबूत बल्लेबाजी क्रम और मेजबान टीम के धाकड़ गेंदबाजों के बीच आमना सामना होगा। आस्ट्रेलियाई टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल के प्रदर्शन और 3-0 के क्लीन स्वीप के बाद भारत दौरे पर पहुंची हैं जिसमें उसके स्टार बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर जैसे धाकड़ बल्लेबाजों के बाद उसकी नयी सनसनी मार्नस लाबुशेन पर सभी की निगाहें लगी हैं।

भारतीय गेंदबाजों का सामना एक बड़ी चुनौती

लाबुशेन ने टेस्ट के एक घरेलू सत्र में सर्वाधिक रनों के आस्ट्रेलियाई रिकार्ड में सर्वकालिक महान खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया था, लेकिन अब सभी देखना चाहते हैं कि वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा प्रदर्शन करते हैं। इन पिचों पर बल्लेबाज लाबुशेन के लिये भारतीय गेंदबाजों का सामना एक बड़ी चुनौती तो होगा ही, साथ ही यदि वह यहां सफल होते हैं तो आस्ट्रेलियाई टीम में उनकी बादशाहत भी कायम हो जाएगी।

भारतीय पिचों पर खेलने का काफी अनुभव

वार्नर और स्मिथ दोनों को ही भारतीय पिचों पर खेलने का काफी अनुभव है, जो आगामी सीरीज में अहम होगा। स्मिथ टीम में बल्लेबाजी क्रम में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिये उतरेंगे जबकि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी इसी क्रम पर खेलते हैं और निरंतर रहे हैं। ओपनिंग क्रम में मेजबान टीम के पास लोकेश राहुल, शिखर धवन और वापसी कर रहे रोहित शर्मा के बीच चयन सिररर्द हो सकता है, तीनों ही बल्लेबाज फिलहाल बढ़िया फार्म में हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो कर