Bhupendra Hooda - Sach Kahoon Hindi

पहले पानी लेंगे, फिर 108 हिन्दी भाषाई गाँव, साथ में राजधानी चंडीगढ़ : भूपेन्द्र हुड्डा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Hooda) ने कहा कि हमारे लिए सबसे जरूरी पानी है। इसके बाद हिंदी भाषी क्षेत्र और फिर राजधानी की बात करेंगे। तीनों मुद्दे बारी-बारी से सॉल्व करेंगे। तीनों मामलों पर कांग्रेस पार्टी का स्टैंड क्लीयर है। वे बुधवार को अपने चंडीगढ़ निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे पंजाब में कैप्टन की सरकार रही हो या फिर अकाली दल और भाजपा की सरकार, सुप्रीम कोर्ट के आॅर्डर को केन्द्र सरकार ने लागू करना है। यदि सरकार लागू नहीं करवाती तो कांग्रेस अपना कार्यक्रम बनाएगी। प्रधानमंत्री से मिलने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल बात करेंगे तो हम साथ जाएंगे।

आम आदमी पार्टी का कोई असर नहीं

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में आप पहले चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन कोई सीट नहीं जीत सकी। दिल्ली से हरियाणा तीन तरफ से लगता है। जब दिल्ली में सरकार आने पर हरियाणा पर असर नहीं पड़ा तो पंजाब में आने से क्या होगा कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल को हुड्डा टालते नजर आए और कहा कि सभी एकजुट हैं। यदि किसी विधायक ने गुटबाजी की बात कही तो वह स्वयं उनसे बात करेंगे। हुड्डा (Bhupendra Hooda) ने कैप्टन अजय यादव के बयान कि इगो छोड़ो और एकजुट हो जाओ, पर कहा कि जिसमें इगो हो, उसे छोड़ देनी चाहिए। 2019 में कांग्रेस में सीटों का बंटवारा सही हुआ। लोगों को कांग्रेस पार्टी से ही बदलाव की उम्मीद है।

एक वक्त हरियाणा में सबसे सस्ता था डीजल

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य का बुरा हाल है। शिक्षा सेक्टर में 50 हजार पद खाली हैं। प्रिंसिपल के पद भी खाली हैं। अस्पताल में जाओ तो डॉक्टर नहीं, स्कूल में जाओ तो मास्टर नहीं। दफ्तर में जाओ तो बाबू नहीं। हमारे समय में हरियाणा में सबसे सस्ता डीजल था। हर बॉर्डर पर बोर्ड लगे थे, परंतु अब उल्टा है। दिल्ली और चंडीगढ़ के पंपों पर बोर्ड लगे हैं कि हरियाणा से सस्ता डीजल। राजस्थान में सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर दी है, परंतु हरियाणा में सरकार नहीं कर रही। यदि कोई फैसला पहले ले लिया है तो उसे बदला भी जा सकता है। कांग्रेस की सरकार आई तो पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मुझे और बेटे दीपेंद्र हुड्डा को पद का कोई लालच नहीं : भूपेन्द्र हुड्डा
जींद (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा (Bhupendra Hooda) ने कहा कि वे पद के लिए राजनीति नहीं करते, उनका मकसद कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करना है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही पुरानी पेशन पद्धति तथा खिलाड़ियों के कोटे को बहाल कर दिया जाएगा। वे वीरवार को बलजीत रेढू के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हुड्डा ने कहा कि मुझे और दीपेंद्र हुड्डा को पद का कोई लालच नहीं है। उन्होंने माना कि पिछले सात सालों से जिले तथा ब्लॉक पर संगठन न होने के कारण पार्टी को नुकसान हुआ, लेकिन जल्द ही प्रदेश में पार्टी का मजबूत संगठन होगा।

उन्होंने (Bhupendra Hooda) कहा कि कांग्रेस शासनकाल में रिकार्ड विकास कार्य हुए। अब गठबंधन सरकार में केवल इंवेट मैनेजमेंट किया जा रहा है। मजदूर, किसान, व्यापारी समेत हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। प्रदेश लगातार कर्जवान होता जा रहा है। सरकार की यह नीति है कि कर्ज लो घी की तरह पिओ, मौज करो और उसे हजम कर जाओ। बजट सिवाए सब्जबाग के कुछ नहीं था, बिल्कुल पूरी तरह थोथा था। अब खिलाड़ियों के कोटे को भी सरकार ने खत्म कर दिया। खिलाड़ियों ने ही विश्वभर में प्रदेश तथा देश का नाम रोशन किया था।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार आती है तो कर्मचारियों की पुरानी पेशन बहाल किया जाएगा और खिलाड़ियों को कोटा भी दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार तुरंत प्रभाव से दोनों मदो को बहाल करें। आम आदमी पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि हर प्रदेश का अपना राजनीतिक वातावरण होता है, हरियाणा में आप का कोई राजनीतिक असर नहीं होगा। दिल्ली में आप की सरकार है और दिल्ली तीन तरफ से हरियाणा से घिरी हुई है। पंजाब में आप की सरकार बनने पर भी हरियाणा की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। आप में शामिल होने वालों के बारे में उन्होंने वैदर काकस की संज्ञा दी।

शहरी निकाय चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेशन के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा, जबकि नगर परिषद तथा पालिका के चुनाव पार्टी सिंबल को लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ। बीरेंद्र सिंह को अपना भाई बताते हुए कहा कि अच्छा है 76 साल बाद अपना जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन उन्हें इसको लेकर न्यौता नहीं मिला। इस अवसर पर सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली, धर्मेन्द्र ढूल, सुरेश गोयत, रिषीपाल सरपंच, सतपाल उर्फ सतू, दीपक पिंडारा, प्रदीप गिल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

प्रजातंत्र के लिए सभी को एक होकर लड़ाई लड़नी होगी : भूपेन्द्र हुड्डा
सच कहूँ, देवीलाल बारना, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में आयोजित विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Hooda) ने हुंकार भरी और सरकार के खिलाफ खूब गरजे। इतना ही नहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में आशीर्वाद लेने आया हूँ। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आज हर वर्ग परेशानी में है।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, विधायक बीएल सैनी, विधायक मेवा सिंह ने किया और संचालन पूर्व मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल ने किया। कार्यक्रम में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, दो दर्जन से ज्यादा पार्टी विधायक, करीब 50 पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार में लूट मची हुई है। हरियाणा के बारे में कोई सोच नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़क में गढ्ढे नहीं गढ्ढों में सड़क है। उन्होंने बताया कि उनसे हरियाणा का किसान, मजदूर, गरीब, दलित, व्यापारी, कर्मचारी हर वर्ग मिला और वो सोचते थे कि कोई-न-कोई तो इस सरकार से संतुष्ट होगा। आज पूरे देश में हरियाणा बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार में नंबर 1 पर है। एचपीएससी, एचएसएससी में नौकरियां परचून की दुकान की तरह बिक रही हैं।

4 साल से यहां सेना में भर्ती नहीं हो रही है। तेजी से बढ़ती महंगाई का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि आम गृहणी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस धारणा से गुरु तेगबहादुर जी ने बलिदान दिया आज उसी भावना से देश बचाने के लिये हम सभी को संघर्ष करना पड़ेगा। आज प्रजातंत्र खतरे में है। सभी को एक होकर लड़ाई लड़नी होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री (Bhupendra Hooda) ने कहा कि 2014 में जब उनकी सरकार गई तो हरियाणा पर 70 हजार करोड़ का कर्ज था जोकि आज बढ़कर ढाई लाख करोड़ हो गया है। सरकार यह तो बताए कि आखिर उन्होने हरियाणा में किया क्या है? अपनी सरकार के समय किये गए कामों को बताते हुए हुड्डा ने कहा कि हमारी सरकार में 3 लाख 82 हजार गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लाट दिये। पूरे हिंदुस्तान में सबसे सस्ता डीजल किसान को मिलता था। खाद पर कोई टैक्स नहीं था। लेकिन आज खाद, पोटाश ब्लैक में बिक रही है।

हमने दादूपुर नलवी नहर बनाई। हरियाणा में देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने खुदी हुई नहर को पाट दिया। गरीबों की दाल-रोटी योजना बंद कर दी, 100-100 गज प्लाट योजना बंद कर दी। इतना ही नहीं, एसवाईएल पर बजट में कोई चर्चा नहीं की, कोई प्रावधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में स्कूल है तो मास्टर नहीं, दफ्तर में कर्मचारी नहीं, अस्पताल में डॉक्टर नहीं, अस्पताल है तो बिल्डिंग नहीं, कुछ मांगो तो सरकार कहती है खजाना नहीं है।

उन्होंने (Bhupendra Hooda) बताया कि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की मीटिंग में वो भी गए थे और कुरुक्षेत्र में गुरु तेगबहादुर जी के नाम से सरकारी मेडिकल कॉलेज बनवाने की मांग रखी थी। इस मौके पर पूर्व स्पीकर व विधायक डा. रघुबीर कादियान, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी, कांग्रेसी नेता मनदीप चट्ठा, जगदीश राठी, सुभाष पाली, जलेश शर्मा, अशोक शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पेंशन काटकर बुढ़ापे का सहारा छीन रही सरकार : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा(Bhupendra Hooda) ने आरोप लगाया कि सरकार बुजुर्गों की पेंशन खत्म करने की नीति पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बुजुर्गों की पेंशन रोकने पर सरकार की कड़ी आलोचना की है। प्रदेश में पेंशनधारकों को अब तक पिछले साल दिसंबर और इस साल जनवरी महीने की पेंशन नहीं मिली है। सरकार द्वारा बुजुर्ग, विधवा और विकलांग पेंशन को रोका हुआ है।

हुड्डा ने कहा कि 5100 रुपये पेंशन का वादा करके सत्ता में आई पार्टियां लगातार पेंशन कटौती कर रही हैं। पेंशन को फैमिली आईडी से जोड़कर अब तक हजारों बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई है। सरकार और भी हजारों बुजुर्गों की पेंशन पर कैंची चलाने की प्लानिंग कर रही है। एक तरफ सरकार द्वारा बुजुर्गों के सम्मान भत्ते की कटौती और दूसरी तरफ उसके भुगतान में देरी इस कल्याणकारी योजना के प्रति सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। बुजुर्गों को पेंशन के लिए तरसाना उनका अनादर है।

भूपेंद्र हुड्डा(Bhupendra Hooda) ने कहा कि यह बुजुर्ग सम्मान भत्ता उनके बुढ़ापे का सहारा है। इस पर परिवार पहचान पत्र और बेवजह के आर्थिक मापदंडों को थोपना बुजुगर्सें का अनादर है। सरकार को पेंशन कटौती और भुगतान में लेटलतीफी की नीति को बंद करना चाहिए। यदि मौजूदा सरकार ऐसा नहीं करती है तो भविष्य में उनकी सरकार बनने पर जिन बुजुर्गों की पेंशन काटी गई है, उसको वापस बहाल किया जाएगा और वादे के मुताबिक उसमें बढ़ोतरी भी की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पेंशन काटकर बुजुर्गों का सहारा ना छीने सरकार : भूपेन्द्र हुड्डा
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस सरकार के दौरान 2014 से पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार सृजन, विकास, खुशहाली, बुजुर्गों, खिलाड़ियों और किसानों में पहले नंबर पर था। लेकिन भाजपा-जजपा सरकार ने आज हरियाणा को बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार, बदहाली और किसानों पर अत्याचार के मामले में नंबर वन बना दिया है। हुड्डा शुक्रवार को संदीप सिंह की माता उमेद लता के निधन पर शोक व्यक्त करने भिवानी पहुंचे थे।

हुड्डा ने कहा कि जो लोग बुजुर्गों को 5100 रुपये पेंशन देने का वादा करके सत्ता में आए थे, वो अपने वादे के विपरित बुजुर्गों का सहारा छीनने का काम कर रहे हैं। इस सरकार ने ऐसे हजारों बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी है, जिन्हें कांग्रेस सरकार ने पेंशन सूची में शामिल किया था। इसलिए मौजूदा सरकार पिछली सरकार पर ठीकरा फोड़ने की बजाय सभी बुजुर्गों की पेंशन फिर बहाल करे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी-जेजेपी सरकार को पिछले सालों में हुई अपनी गलती, घोटालों और नकारेपन से सीख लेते हुए नए साल में सुधार करना चाहिए।

उन्होंने सरकार को नसीहत दी कि वह भविष्य में ऐसी कोई नीति ना बनाएं जिसके विरोध में किसानों को फिर सड़कों पर उतरना पड़े। हुड्डा ने कहा कि डीएपी के बाद अब किसानों को यूरिया की किल्लत का सामना भी करना पड़ रहा है। सरकार किसानों को परेशान करना बंद करे और उसे समय रहते उचित मात्रा में खाद, बीज, दवाई और अन्य सामान मुहैया करवाए। इसके साथ ही हुड्डा ने कहा कि विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम का अगला पड़ाव कुरुक्षेत्र होगा। कुरुक्षेत्र में 23 जनवरी को विपक्ष जनता के बीच पहुंचेगा और उनकी समस्याओं को सुनेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए विस में प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस : भूपेन्द्र हुड्डा
विधानसभा के विशेष सत्र की मांग को लेकर राजभवन तक मार्च करेंगे कांग्रेस विधायक (Bhupendra Hooda)

एपीएमसी एक्ट में एमएसपी गारंटी संशोधन बिल भी लाएगी

अश्वनी चावला चंडीगढ़। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए कांग्रेस विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी। साथ ही एपीएमसी एक्ट में संशोधन का बिल लाया जाएगा ताकि किसानों को एमएसपी की गारंटी मिल सके और अगर कोई एमएसपी से कम पर किसान की फसल खरीदे तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सके। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बैठक में सभी विधायकों ने एक बार फिर किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह गैर राजनीतिक है और किसान संगठन इसकी अगुवानी कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस किसानों की मांगों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है।

कांग्रेस लगातार राज्यपाल से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है

हुड्डा ने कहा कि सरकार आंदोलन को दबाने के लिए जिस तरह के हथकंडे अपना रही है, उसकी सभी विधायकों ने एक सुर में निंदा की। अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है। ऐसे में आंदोलनकारियों को परेशान करने के लिए उनका इंटरनेट, बिजली, पानी कनेक्शन और साफ-सफाई की सुविधाएं बंद करना अमानवीय कार्य है। सरकार को तुरंत तमाम सुविधाएं फिर से शुरू करनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कांग्रेस लगातार राज्यपाल से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है। उनसे मिलने के लिए लगातार वक्त मांगा जा रहा है। कल भी इसके लिए महामहिम राज्यपाल से अनुरोध किया जाएगा। कांग्रेस विधायक सुबह 11 बजे तक राज्यपाल के बुलावे का इंतजार करेंगे। लेकिन अगर उन्होंने वक्त नहीं दिया तो एमएलए हॉस्टल से सभी विधायक राजभवन की तरफ शांति मार्च करेंगे।

3 कृषि कानून ना सिर्फ किसान विरोधी हैं बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी इससे भारी नुकसान होगा

नेता प्रतिपक्ष ने दोहराया कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। इसलिए कांग्रेस आने वाले सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रही है। सरकार को समर्थन दे रहे विधायकों में भी असंतोष के स्वर सुनाई दे रहे हैं। वे लगातार सरकार के खिलाफ और किसानों के समर्थन में बयानबाजी कर रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव से लोगों को पता चल जाएगा कि कौन-सा विधायक सरकार के साथ खड़ा है और कौन-सा विधायक जनता के साथ।

हुड्डा ने कहा कि ये सिर्फ किसानों का नहीं, बल्कि जन-जन का आंदोलन बन चुका है। क्योंकि 3 कृषि कानून ना सिर्फ किसान विरोधी हैं बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी इससे भारी नुकसान होगा, चाहे वो बाजार से राशन खरीद रहा हो या राशन कार्ड से। इसलिए सभी वर्ग एक सुर में इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भूपेंद्र हुड्डा ने 3 फरवरी को बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक
किसान आंदोलन, अविश्वास प्रस्ताव और प्रदेश के ताजा हालातों पर की जाएगी चर्चा (Bhupendra Hooda)

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 3 तारीख को चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में किसान आंदोलन के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालातों, आने वाले विधानसभा सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर भी बैठक में मंथन होगा। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि किसान आंदोलन बहुत ही व्यापक रूप ले चुका है। यह अब जन-जन का आंदोलन बन चुका है। आज की तारीख में दिल्ली से लेकर प्रदेश के हर गांव, शहर, गली, चौक चौराहे में सिर्फ इसी आंदोलन की चर्चा है।

अविश्वास प्रस्ताव बताएगा कौन किसानों के पक्ष में

जनता का बीजेपी-जेजेपी सरकार से मोह भंग हो चुका है। ऐसे में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस की तरफ से लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। अविश्वास प्रस्ताव के जरिए जनता को पता चल जाएगा कि कौन-सा विधायक आज सरकार के पक्ष में खड़ा है और कौन-सा विधायक किसानों के साथ है। विधायक दल की बैठक में किसानों की मांगों और उनके मुद्दों को आगे बढ़ाने की रणनीति पर विचार किया जाएगा ताकि सरकार पर किसानों की मांगें मानने के लिए दबाव बनाया जा सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

किसान आंदोलन का समर्थन हर आदमी का दायित्व : भूपेन्द्र हुड्डा
बोले : मैंने जिंदगी में इतना अनुशासित आंदोलन नहीं देखा

(Bhupendra Hooda)

मकडोली टोल पर पहुंच किसानों को दिया समर्थन

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैंने अपने जीवन में इतना अनुशासित आंदोलन नही देखा है। किसान पूरे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों के आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। (Bhupendra Hooda) वे सोमवार को मकडोली टोल पर पहुंचे और किसानों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूँ। किसान आंदोलन का समर्थन करना हर आदमी का दायित्व है, क्योंकि किसान द्वारा पैदा किए गए अन्न से हर वर्ग अपना पेट भरता है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे भाजपा के झूठे प्रचार प्रसार में न आएं और आक्रोशित न होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

किसानों की मांगें जायज, सरकार तुंरत करे समाधान

पत्रकारो से बातचीत में पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि यह तीन कृषि कानून किसान ही नहीं बल्कि आमजन के लिए भी अहितकारी हैं। सरकार ने यह कानून सिर्फ चंद पूजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए हैं।

किसानों की मांगें जायज हैं।

सरकार को बिना देरी किए इन काले कानूनों को रद्द कर एमएसपी पर गारंटी कानून भी बनाना चाहिए।

आज हर जगह सरकार के मंत्री व विधायकों का विरोध किया जा रहा है।

सरकार के अडियल रवैये के चलते अब तक 40 किसानों की मौत हो चुकी है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।

ऐसे में सरकार को संवेदनशीलता और गंभीरता से किसानों से बात करनी चाहिए।

उनकी मांगों को मानते हुए आंदोलन खत्म करवाना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बरोदा उपचुनाव में किसी षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने देंगे: भूपेन्द्र हुड्डा
भाजपा पर लगाया शराब, रुपए, सिलेंडर बांटने और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप (Baroda by-election)

कृषि संबंधित नए तीन बिलों में एमएसपी गारंटी का नहीं कोई प्रावधान, मुख्यमंत्री बोल रहे झूठ

सच कहूँ/नवीन मलिक रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि (Baroda by-election) बरौदा उपचुनाव में भाजपा अपनी हार को देख कर बौखला गई है और सरेआम लोगों को प्रलोभन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं पर शराब तो कहीं रुपए व गैस सिलेंडर तक बांटे जा रहे हैं। इस बारे में उन्होंने चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में सरकार के किसी भी षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा और बरौदा की जनता पूरी तरह से सजग है और कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा। वे सोमवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

साथ ही पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि हाल में केन्द्र सरकार द्वारा कृषि संबधित तीनों बिलों में एमएसपी गारंटी का कोई प्रावधान नहीं किया गया है और मुख्यमंत्री झूठ बोलकर किसानों को गुमराह कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। आज किसान अपनी फसलो को बेचने के लिए दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा व पंजाब के बीच तीन मुख्य विवाद है, जिनमें एसवाईएल का मुद्दा प्रमुख है। सुप्रीम कोर्ट भी एसवाईएल को लेकर हरियाणा के हक में अपना फैसला दे चुकी है, लेकिन फिर भी सरकार प्रदेश के लोगों को उनके हिस्से का पानी दिलाने में असफल रही है। पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश व प्रदेश में किसानों के साथ खड़ी है। सरकार को फसलों पर एमएसपी की गारंटी का कानून लाना चाहिए, लेकिन सरकार को पूंजीपतियो से मतलब है कि किसानों से नहीं। उन्होंने कहा कि बरौदा चुनाव हरियाणा की दशा व दिशा तय करेगा।

20 साल पहले 85 विधायकों वाली सरकार चलती कर दी थी

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि बीस साल पहले महम में हुए उपचुनाव में 85 सीटों वाली सरकार को चलता कर दिया था। उन्होंने बरौदा उपचुनाव में भाजपा सरकार के किसी भी षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा, क्योंकि आज प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों के विरोध में सड़कों पर आंदोलन करने पर मजबूर है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदूषण रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से रोकने के लिए सरकार को किसानों को पराली पर एमएसपी देना चाहिए, जिससे किसानों को लाभ मिल सके। प्रदेश सरकार द्वारा लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाए जाने के सवाल पर पूर्व सीएम ने चुप्पी साध ली और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और अपराधी किसी जाति व समुदाय के नहीं होते, अपराधी तो अपराधी होते है और उनके खिलाफ सख्त कारवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर विधायक भारत भूषण बतरा, अशोक अरोड़ा, संत कुमार व चक्रवर्ती शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एमएसपी पर नहीं बिक रही किसानों की फसलें : भूपेन्द्र हुड्डा
पूर्व सीएम मंडियों में लिया फसल खरीद का जायजा

पानीपत (सन्नी कथूरिया)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रविवार को जी टी रोड स्थित अनाज मण्डी का दौरा कर किसानों व आढ़तियों की समस्याओं को जाना तथा केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। हुड्डा ने कहा कि मंडियों में ढंग से फसलों की खरीद नहीं हो रही है और न ही किसान को एमएसपी मिल रही है। यही नहीं किसान को गेट पास भी नहीं मिल रहा है, न फसल रखने के लिए जगह है, न मंडी में बारदाने की व्यवस्था है और ना उठान की। न मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल ढंग से चल रहा और न ही नमी नापने की मशीन ढंग से चल रही।

भाजपा सरकार पर लगाया किसानों को परेशान करने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कह कि भाजपा सरकार द्वारा अन्नदाता को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। क्योंकि इस वक्त धान की आवक जोरों पर है, लेकिन सरकारी खरीद शुरू होने के 2 हफ्ते बाद भी प्रदेश सरकार एक वेब पोर्टल तक ठीक नहीं चला पाई। चंद सेकेंड में जिस तकनीकी खामी को दूर किया जा सकता है, उसको दूर करने में इतने दिन लगाए जा रहे हैं। कभी पोर्टल के ना चलने तो कभी नमी का बहाना बनाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। कई कई दिनों से किसान मंडियों में डेरा डाले बैठे हैं लेकिन उनकी खरीद नहीं की जा रही है। मजबूरी में किसानों को अपना पीला सोना धान सड़क पर डालना पड़ रहा है।

इस अवसर पर इसराना के विधायक बलबीर वाल्मीकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तेजबीर जागलान आदि मौजूद रहे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा ने समालखा अनाज मण्डी का भी दौरा किया तथा किसानों व आढ़तियों से मुलाकात की। यहां पर उनके साथ समालखा विधायक धर्मसिंह छौक्कर, युवा नेता सुनील फौर आदि मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नरमें की फसल बर्बाद होने से टूटी किसानों की कमर : भूपेंद्र हुड्डा
निशाना : कोरोना काल में धरतीपुत्रों पर आई बड़ी मुसीबत, विपक्षी पार्टी ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को घेरा

सरकार से स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देने की मांग

अनिल कक्कड़ चंडीगढ़। उखेड़ा और सफेद मक्खी की बीमारी ने प्रदेशभर में नरमा की फसल को बर्बाद कर दिया है। इससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार को बिना देरी के स्पेशल गिरदावरी करवाकर सभी प्रभावित किसानों को कम से कम 30 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए। ये मांग पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उठाई। उनका कहना है कि किसान कपास की अच्छी पैदावार लेने के लिए अपनी तरफ से सारी लागत लगा चुके थे, लेकिन फसल तैयार होने से पहले ही बीमारी की चपेट में आ गई। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वो किसान को उचित मुआवजा दे। हुड्डा ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है, जिसने कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी देश को अन्न, सब्जी और दूध की कमी महसूस नहीं होने दी।

ऐसे में आज अगर उसकी फसल को नुकसान होता है

सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वो उसके जख्मों पर मरहम लगाए।

पिछला मुआवजा अभी तक नहीं मिला

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल असमय हुई ओलावृष्टि से प्रदेश के कई जिलों में रबी की फसल खराब हो गई थी। उसका मुआवजा भी किसानों को अब तक नहीं मिला है। मुआवजा बांटने का काम अधिकारियों की लापरवाही के चलते लंबे समय से अटका हुआ है। सरकार को इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और किसानों को जल्दी राहत पहुंचानी चाहिए। कभी बीमारी, कभी टिड्डी दल तो कभी बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि लगातार किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं लेकिन उन्हें मुआवजे के नाम पर सिर्फ लंबा इंतजार ही मिलता है।

बीमा कंपनियां मालामाल, किसान हो रहे कंगाल

हुड्डा ने कहा कि किसान कंगाल हो रहे हैं और सरकार प्राइवेट बीमा कंपनियों को मालामाल करने में लगी है। यही वजह है कि बढ़ती खेती लागत और महंगाई के बावजूद प्रधानमंत्री फसल बीमा की प्रीमियम राशि में भी बढ़ोत्तरी कर दी गई। कपास के प्रीमियम में सरकार ने इस बार एकदम से अढ़ाई गुणा बढ़ोत्तरी कर दी है। एक तरफ महंगाई की मार तो दूसरी तरफ घोटालों की। किसान के साथ एक के बाद एक धान खरीद, चावल, सरसों और बाजरा खरीद जैसे घोटाले हो रहे हैं। जो करोड़ों रुपया किसान हित में खर्च होना चाहिए था, उसे घोटालेबाज डकार रहे हैं।

सरकारी नीतियों और रवैये की चौतरफा मार किसान पर पड़ रही है।

रही सही कसर केन्द्र सरकार द्वारा लाये गए 3 कृषि अध्यादेशों ने पूरी कर दी।

अगर ये अध्यादेश बिना एमएसपी (स्वामीनाथन रिपोर्ट सी2 फार्मूले की तरह) लागू होते हैं।

किसान अपनी ही जमीन पर एक नौकर बनकर रह जाएगा।

बड़ी-बड़ी कंपनियां उसे अपना मोहताज बना लेंगी।

इन तीन अध्यादेशों का मकसद सिर्फ मंडी व्यवस्था और एमएसपी को खत्म करना है।

किसानों के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि अगर किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार नहीं जागी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। किसानों, कर्मचारियों, युवाओं, छोटे दुकानदार और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को हम मौजूदा विधानसभा सत्र में भी उठाना चाहते थे। लेकिन सरकार ने मानसून सत्र को महज औपचारिकता में बदल दिया। लेकिन कांग्रेस सभी वर्गों के अधिकारों के लिए सिर्फ सदन में ही नहीं, सड़कों पर भी लड़ाई लड़ेगी और सरकार को झुकने पर विवश कर देगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भाजपा का गौरक्षा का नारा और दावा झूठा : Bhupendra Hooda
सिरसा में हुई हजारों मौतों के साथ गौ सेवा आयोग की तमाम राशि और खर्च की जांच होनी चाहिए (Bhupendra Hooda)

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Hooda) ने सिरसा जिले की गौशालाओं में गत लगभग सवा साल में 10,772 गायों की मौतों को लेकर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका एकमात्र जोर गाय के नाम पर वोट बटोरने पर रहता है उनकी हालत सुधारने पर नहीं। हुड्डा ने जारी एक बयान में कहा कि गौशाला और सड़कों पर हरोज गौवंश की मौत हो रही है। उन्होंने बताया उनकी आरटीआई के जरिए जानकारी मिली है।

सिरसा जिले की गौशालाओं में महज सवा साल के भीतर 10,772 गौवंश की मौत हो चुकी है।

अप्रैल 2017 से जुलाई 2018 के बीच 16 महीने के दौरान हर महीने औसतन 673 गौवंश ने दम तोड़ा।

राज्य सरकार ने इन हजारों मौतों की दर्दनाक घटना को प्रदेश की जनता से छिपाए रखा

लेकिन आरटीआई से हुए खुलासे ने भाजपा के गौरक्षा वाले नारे और दावे की पोल खोल दी है।

जब से हरियाणा में भाजपा सरकार आई है गौवंश की हालत लोगों से छिपी नहीं है।

गौशालाओं के रखरखाव और खानपान के अभाव में गायों की मौत की खबरें आती रहती हैं।

सड़कों पर भी बेसहारा गौवंश हादसों का शिकार या हादसों की वजह बनता रहता है।

आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ गाय के नाम वोट मांगती है।

लेकिन उसकी दयनीय हालत देखकर आंख बंद कर लेती है ।

गौमाता के लिए दान में मिलने वाली राशि भी गौशाला में खर्च करने के बजाए घोटाले की भेंट चढ़ रही है

उन्होंने मनसा देवी चारा घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि गत दिनों गौ सेवा आयोग के तहत पंचकूला की मनसा देवी गौशाला में चारा घोटाले की शिकायत सामने आई थी। उस पर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस नेता ने आशंका जताई कि गौमाता के लिए दान में मिलने वाली राशि भी गौशाला में खर्च करने के बजाए घोटाले की भेंट चढ़ रही है। इसलिए जरूरी है कि सिरसा में हुई हजारों मौतों के साथ गौ सेवा आयोग की तमाम राशि और खर्च की जांच होनी चाहिए।

साथ ही तमाम सरकारी गौशालाओं की व्यवस्थाओं और रखरखाव की भी

उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि और मौतों को रोका जा सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।