lucknow - Sach Kahoon Hindi

लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर
लखनऊ। रवींद्र जडेजा (नाबाद 43/ एक विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और जोफ्रा आर्चर (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हरा दिया। इस बड़ी जीत के साथ ही आरआर अंक तालिका में 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को घरेलू मैदान पर लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा है। जोफ्रा आर्चर (तीन विकेट) की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 ओवर में 119 रन पर समेट कर मुकाबला 40 रनों से जीत लिया। मिचेल मार्श के अलावा (55), निकोलस पूरन (22) और हिम्मत सिंह (15) के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स का कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरूआत अच्छी नहीं हुई और उसने मात्र 11 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। आयुष बदोनी, कप्तान ऋषभ पंत और एडन मारक्रम अपना खाता भी नहीं खोल पाये। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये निकोलस पूरन ने मिचेल मार्श के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। 10वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने निकोलस पूरन (22) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हिम्मत सिंह (15) रन बनाकर आउट हुये। 16वें ओवर में नांद्रे बर्गर ने मिचेल मार्श का शिकार कर राजस्थान रॉयल्स को बड़ी सफलता दिलाई। मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए 55 रनों की पारी खेली। मुकुल चौधरी (सात) रन बनाकर आउट हुये। जोफ्रा आर्चर ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहसिन खान (शून्य) को बोल्ड कर लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का 119 रन के स्कोर पर अंत कर दिया।

आरआर की ओर से जोफ्रा आर्चर को तीन विकेट मिले। नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिये। रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने शुरूआती झटके देते हुए उसके शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया। यशस्वी जायसवाल 12 गेंदों में (22) रन को शमी ने आउट किया। शमी ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर ध्रुव जुरेल को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया। चौथे ओवर में मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी (आठ) रन का शिकार कर आरआर को बड़ा झटका दिया। इसके बाद कप्तान रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। लेकिन नौवें ओवर में प्रिंस यादव ने रियान पराग को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। रियान पराग ने 19 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (20) रन बनाये। 11वें ओवर में मोहसिन खान ने शिमरॉन हेटमायर को आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स को पांचवीं सफलता दिलाई। शिमरॉन हेटमायर ने 18 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (22) रन बनाये। डॉनोवन फरेरा 19 गेंदों में (20) रन को प्रिंस यादव ने आउट किया। राजस्थान रॉल्यस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 159 रनों का स्कोर बनाया। रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 43 रनों की पारी खेलकर आरआर को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं शुभम दुबे ने 11 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए (नाबाद 19) रन बनाये। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान (दो-दो विकेट) लिये।

बढ़ती गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने सतर्कता और तैयारी का दिया संदेश
लखनऊ (एजेंसी)। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावनात्मक और जागरूकता से भरपूर संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने जहां मौसम के बदलते चक्र और उसके प्रभावों पर चिंता जताई, वहीं सरकार की तैयारियों और नागरिकों के लिए जरूरी सावधानियों का भी विस्तार से उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे मौसम का एक निश्चित चक्र होता है, वैसे ही फसलों का भी चक्र चलता है। रबी की फसलों की कटाई पूरी हो चुकी है और नई फसल के साथ मौसमी फल लोगों के जीवन में स्वाद और ताजगी ला रहे हैं। लेकिन यदि मौसम का संतुलन बिगड़ता है, तो बाढ़, सूखा, अकाल और महामारी जैसी आपदाएं मानव जीवन के लिए संकट बन सकती हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में बढ़ता तापमान हमें सतर्क रहने और अपनी तैयारियां मजबूत करने का संकेत देता है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का जीवन अनमोल है और इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ठंड की तरह ही भीषण गर्मी से बचाव के व्यापक इंतजाम किए हैं। शासन के हर स्तर पर समन्वित और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। बढ़ती गर्मी के चलते बिजली की मांग में वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार ने लगभग 34,000 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी की है। सभी थर्मल पावर प्लांट्स को उनकी पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, प्रदेशभर में पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है, ताकि बिजली आपूर्ति में कोई बाधा न आए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़कों पर पानी का छिड़काव और छायादार स्थानों की व्यवस्था की जा रही है। श्रमिकों को लू, थकावट और निर्जलीकरण से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। औद्योगिक और निर्माण स्थलों पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे, जबकि अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित लोगों के लिए विशेष उपचार व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। तहसील, थाने, अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर नि:शुल्क ठंडे पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही पशुधन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। गोशालाओं में हरे चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने हाल ही में मनाए गए अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से प्रदेश में सत्य, न्याय और धर्म की स्थापना सुदृढ़ हो। अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें, खुद पर्याप्त मात्रा में पानी, शिकंजी, छाछ या नारियल पानी का सेवन करें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें और सूती या खादी के ढीले कपड़े पहनें। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, जिससे आग लगने का खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा— ह्लअपना और अपनों का ख्याल रखें।

फाइनल में उलटफेर, एकल में वंश बिष्ट और युगल में नंदल-मयंक बने चैंपियन
लखनऊ (एजेंसी)। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूनार्मेंट में शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में एकल और युगल दोनों वर्गों में उलटफेर देखने को मिला। एकल वर्ग में दिल्ली के वंश बिष्ट ने खिताब अपने नाम किया, जबकि युगल में वंश नंदल और मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता बनी। इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एक लाख रुपये की प्राइजमनी वाले इस टूनार्मेंट का आयोजन एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लॉन टेनिस फैसिलिटी में किया गया।

गैर वरीय वंश बिष्ट ने शीर्ष वरीय मयंक शर्मा को 6-2, 4-6, 6-4 से हराकर खिताब जीता। वंश ने पहले सेट में आक्रामक खेल दिखाते हुए बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे सेट में मयंक ने वापसी कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्णायक तीसरे सेट में वंश ने दमदार सर्विस और सटीक शॉट्स के दम पर जीत दर्ज की। युगल फाइनल में वंश नंदल और मयंक शर्मा की गैर वरीय जोड़ी ने तीसरी वरीय मुकिल रामानन और रिकी चौधरी को 1-6, 6-3, 10-6 से हराया। पहला सेट गंवाने के बाद विजेता जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए सुपर टाईब्रेक में मैच अपने नाम किया।

यूपी के कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, सरकार ने कहा-पर्याप्त है स्टॉक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने और संभावित कमी की अफवाहों के चलते गुरुवार को कई जगहों पर पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और यातायात तक प्रभावित हुआ। यह हालात अयोध्या, अंबेडकर नगर और बहराइच समेत तमाम जिलों ने दिखायी पड़े। प्रयागराज के अलोपीबाग, सिविल लाइंस, करेली और मीरापुर जैसे इलाकों में लोगों ने आधा टैंक भरा होने के बावजूद ईंधन भरवाने के लिए लंबी कतारें लगा दीं। कई जगहों पर लाइनें सड़कों तक फैल गईं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही हाल देखने को मिला, जहां पेट्रोल पंप कर्मियों को भीड़ संभालने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

बहराइच में भी शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में अचानक मांग बढ़ी, हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी 121 पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य और पर्याप्त है। अंबेडकर नगर में हालात कुछ ज्यादा बिगड़े नजर आए, जहां कई पेट्रोल पंपों पर ह्लनो फ्यूलह्व के बोर्ड लग गए। बस्कहरी, जलालपुर और जहांगीरगंज जैसे इलाकों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की खबरें आईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई पंपों पर दोपहिया वाहनो के लिए 200 रुपये और चारपहिया के लिए 500 रुपये के ईधन की सीमा तय करनी पड़ी। श्रावस्ती में कंटेनरों में ईंधन भरने पर रोक लगाने से किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया, जिसे बाद में पुलिस ने शांत कराया। लखीमपुर खीरी में भी कुछ पेट्रोल पंपों पर राशनिंग लागू की गई। वहीं कानपुर, फरुर्खाबाद और जालौन में भी इसी तरह की भीड़ देखने को मिली। तेल कंपनियों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनके डिपो में 20 से 22 दिनों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। यूपी में करीब 13,168 पेट्रोल पंप संचालित हैं और कहीं भी आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, एक निजी कंपनी द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा से भी लोगों में घबराहट बढ़ी। हालांकि आगरा में ईंधन आपूर्ति सामान्य रही और वहां ऐसी कोई अफरा-तफरी नहीं देखी गई। प्रशासन और तेल कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, संयमित तरीके से ईंधन का उपयोग करें और अनावश्यक भंडारण से बचें। सरकार का कहना है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

Moscow Ramleela: भारत-रूस सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा, राम मंदिर का वैभव सात समंदर पार
लखनऊ। Moscow Ramleela: उत्तर प्रदेश में अयोध्या के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की गूंज अब अंतरराष्ट्रीय मंचों तक सुनाई दे रही है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव और राम मंदिर क्षेत्र के विकास कार्यों ने वैश्विक सांस्कृतिक जगत को आकर्षित किया है। इसी प्रेरणा से 20 फरवरी को रूस की राजधानी मॉस्को में भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा।

यह आयोजन रूस में भारत के दूतावास तथा Jawaharlal Nehru Cultural Centre के सहयोग से संपन्न होगा। विशेष बात यह है कि राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की भूमिकाएं रूसी कलाकार निभाएंगे, जो भारतीय महाकाव्य की कथा को अपनी शैली में प्रस्तुत करेंगे।

रूसी-भारतीय मैत्री संस्था Disha Russian-Indian Friendship Society इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रमुख संचालक है। संस्था के प्रमुख डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सत्य, मर्यादा और आदर्श जीवन का सार्वभौमिक संदेश है, जो सीमाओं से परे मानवता को जोड़ता है।

अयोध्या का दीपोत्सव बीते वर्षों में विश्वस्तरीय पहचान बना चुका है। लाखों दीपों से आलोकित नगर की छवि ने विदेशी कलाकारों और सांस्कृतिक संस्थाओं को प्रभावित किया। रूस के कलाकारों ने पूर्व में अयोध्या में प्रस्तुति देकर वहां की आध्यात्मिक ऊर्जा को निकट से अनुभव किया, जिसके बाद मॉस्को में उसी भावभूमि को साकार करने की योजना बनी।

भारत-रूस सांस्कृतिक संबंधों का इतिहास भी उल्लेखनीय रहा है। 1960 के दशक में सोवियत अभिनेता Gennady Pechnikov द्वारा मॉस्को में रामलीला के मंचन ने दोनों देशों के सांस्कृतिक रिश्तों को नई ऊंचाई दी थी। वर्तमान आयोजन को उसी परंपरा का आधुनिक विस्तार माना जा रहा है।

कार्यक्रम की तैयारियों में पारंपरिक वेशभूषा, भारतीय वाद्य-संगीत और भव्य मंच सज्जा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन में रूसी नागरिकों के साथ-साथ भारतीय समुदाय और सांस्कृतिक जगत की अनेक हस्तियों की उपस्थिति अपेक्षित है।

मॉस्को की यह रामलीला भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और भारत-रूस मैत्री का जीवंत प्रतीक बनेगी, जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संवाद को और सुदृढ़ करेगी। Moscow Ramleela

भारत-अमेरिका टैरिफ समझौता पर सीएम योगी का आया बड़ा बयान
लखनऊ, (सच कहूँ न्यूज)। भारत-अमेरिका प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत जारी टैरिफ ज्वाइंट स्टेटमेंट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम बताते हुए कहा कि यह समझौता भारतीय निर्यातकों, एमएसएमई और श्रम-प्रधान उद्योगों के लिए वैश्विक अवसरों का विस्तार करेगा। उन्होंने कहा कि समझौते में किसानों, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हितों को पूर्ण रूप से संरक्षित रखा गया है, साथ ही ‘मेक इन इंडिया’को मजबूती मिलेगी और युवाओं व महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के प्रयासों की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ में प्रस्तावित कटौती से उत्तर प्रदेश के निर्यात-आधारित क्लस्टर्स को संरचनात्मक बढ़त मिलेगी। भदोही-मिजार्पुर कार्पेट, वाराणसी सिल्क, कानपुर-आगरा लेदर, मेरठ-मुरादाबाद होम डेकोर तथा पूर्वांचल के टेक्सटाइल उद्योग को लागत प्रतिस्पर्धा में लाभ होगा। चुनिंदा कृषि उत्पादों और प्रोसेस्ड फूड पर शून्य शुल्क से मूल्यवर्धित निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, जबकि फार्मा, मशीनरी और आॅटो कंपोनेंट्स को वैश्विक सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे एमएसएमई इकाइयों की सीधे निर्यात में भागीदारी बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और डेटा सेंटर निवेश को भी इस समझौते से प्रोत्साहन मिलेगा। संवेदनशील कृषि क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखते हुए किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री ने इसे उत्तर प्रदेश के लिए निर्यात, निवेश और रोजगार सृजन के लिहाज से दीर्घकालिक अवसर करार देते हुए कहा कि यह समझौता राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।

इन 8 नदियों के नाम पर होंगे अयोध्या प्रीमियर लीग की टीमों के नाम
Ayodhya Premier League 2025 : लखनऊ (एजेंसी)। अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) आयोजन समिति एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने एसआर ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट के उपाध्यक्ष पीयूष सिंह चौहान को अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) का उपाध्यक्ष घोषित किया है। इस लीग में आठ टीमें भाग ले रही हैं, प्रत्येक टीम में लगभग 30 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस लीग का पहला मैच 9 नवंबर को अयोध्या के बीआर अंबेडकर मैदान में आयोजित किया जाएगा।

चौहान ने अयोध्या प्रीमियर लीग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अयोध्या में नवनिर्मित बी आर आंबेडकर स्टेडियम में होने वाली इस लीग में सभी मैच 20 ओवर के होंगे। लीग की सभी आठ टीमों के नाम उत्तर प्रदेश की आठ भिन्न भिन्न नदियों के नाम पर लखनऊ की टीम का नाम गोमती थंडर, गंगा वॉरियर्स, हिडेन टाइटंस, मनोरमा मार्बल्स, सरयू स्मेशर्स, यमुना सुपर किंग्स, चंबल चार्जर्स, बेतवा ब्लास्टर्स हैं। अयोध्या प्रीमियर लीग के निदेशक बलदेव श्रीवास्तव ने बताया कि यह लीग डी डी स्पोर्ट्स, प्रसार भारती पर लाइव दिखाई जाएगी, सभी मैच दिन के होंगे। लगभग 250 खिलाड़ी इस लोग में प्रतिभाग कर रहे हैं। विजेता को ग्यारह लाख रुपए की धनराशि एवं ट्रॉफी मिलेगी जबकि उपविजेता को साढ़े पांच लाख की धनराशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आज बिहार में चार चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ मंगलवार को भी बिहार के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे दिन में दरभंगा, समस्तीपुर, लखीसराय और गोपालगंज जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह 10:25 बजे विशेष वायुयान से अमौसी एयरपोर्ट से बिहार के लिए प्रस्थान करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी का 11:15 बजे से 4:25 बजे तक बिहार राज्य के दरभंगा, समस्तीपुर, लखीसराय और गोपालगंज जिलों में भ्रमण कार्यक्रम रहेगा। दौरे के उपरांत मुख्यमंत्री का शाम 5:00 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर आगमन प्रस्तावित है। गोरखपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

Lucknow: राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी मिलना राज्य के लिए गर्व का विषय: सीएम योगी
यह आयोजन युवा शक्ति के अनुशासन, राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती से प्रस्तुत करेगा: योगी

जम्बूरी की थीम “आत्मनिर्भर-स्वदेशी भारत, स्वच्छ एवं विकसित भारत, ग्रीन एवं सस्टेनेबल भारत”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19वें राष्ट्रीय स्काउट्स एंड गाइड्स जम्बूरी की तैयारियों की समीक्षा की

लखनऊ (सच कहूँ न्यूज़)। Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 19 वें राष्ट्रीय जम्बूरी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। यह प्रतिष्ठित आयोजन 23 से 29 नवम्बर, 2025 तक लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउण्ड, सेक्टर-15, वृन्दावन योजना में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 61 वर्षों बाद उत्तर प्रदेश को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी मिलना राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह आयोजन युवा शक्ति के अनुशासन, राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती से प्रस्तुत करेगा। Lucknow

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य, आवास, खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सभी व्यवस्थाओं का समन्वय सुनिश्चित किया जाए। आयोजन स्थल को 24×7 सीसीटीवी निगरानी में रखा जाएगा, सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली हर समय सक्रिय रहेगी। प्रतिभागियों की एंट्री और उपस्थिति प्रबंधन के लिए आरएफआईडी आधारित स्मार्ट आईडी कार्ड का उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस जम्बूरी की थीम “आत्मनिर्भर-स्वदेशी भारत, स्वच्छ एवं विकसित भारत, ग्रीन एवं सस्टेनेबल भारत”  हर स्तर पर परिलक्षित होनी चाहिए। यह आयोजन राज्य की दक्षता, व्यवस्था, सुरक्षा और आतिथ्य क्षमता का परिचायक बनेगा।

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबिली का ग्रैंड फिनाले का भव्य होगा  इंतजाम | Lucknow

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबिली का ग्रैंड फिनाले होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से 28,000 से 29,000 स्काउट्स और गाइड्स, विदेशों से लगभग 1,000 से 2,000 प्रतिभागी और 5,000 स्वयंसेवक एवं स्टाफ सदस्य भाग लेंगे। आयोजन स्थल लगभग 300 एकड़ में फैला है, जिसमें 3,500 टेंट, 2,200 शौचालय, 1,700 बाथरूम, 100 रसोई और 4 सेंट्रल किचन की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य एरीना स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की सुविधा के साथ 12 प्रवेश द्वार, 11 एलईडी स्क्रीन और 5 जर्मन हैंगरयुक्त वीआईपी गैलरी बनायी जा रही हैं।

एक्सपो ग्राउंड में  ग्लोबल विलेज, 75 वर्ष की स्काउटिंग प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एक्सपो ग्राउंड में  ग्लोबल विलेज, 75 वर्ष की स्काउटिंग प्रदर्शनी, एयर अग्निवीर, एक जिला-एक उत्पाद, सोलर, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्मी प्रदर्शनियां  स्थापित की जाएं। आयोजन युवाओं में तकनीकी, सामाजिक और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर बनेगा। इस उद्देश्य से आईटी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब की स्थापना की जा रही है।

पहली बार जम्बूरी में दो दिवसीय भव्य ड्रोन शो आयोजित होगा

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्पूर्ण आयोजन परिसर में नाइट विज़न, फेस डिटेक्शन और पीटीजेड कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। देश-विदेश से आने वाले प्रतिभागियों का प्रवास सुखद बनाने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण और आतिथ्य प्रबंध किए जाएं। स्वच्छता और सतत विकास पर बल देते हुए कहा गया कि जम्बूरी पूरी तरह  ग्रीन और सस्टेनेबल  होगा। इसके लिए गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण, कम्पोस्टिंग, प्लास्टिक अपशिष्ट पुनर्चक्रण, ई-कार्ट परिवहन, ग्रीन प्लेज वॉल और थीमैटिक सेल्फी पॉइंट्स जैसी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

पहली बार जम्बूरी में दो दिवसीय भव्य ड्रोन शो आयोजित होगा। इसके अलावा स्किल वर्कशॉप, एडवेंचर और अम्यूजमेंट गतिविधियां जैसे रैपलिंग, वॉल क्लाइम्बिंग, ज़िपलाइन, आर्चरी, शूटिंग, कमांडो ब्रिज और प्लैंक ब्रिज आयोजित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन न केवल युवा शक्ति के अनुशासन और राष्ट्रसेवा को प्रदर्शित करेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश की उत्कृष्ट आयोजन क्षमता और आतिथ्य संस्कृति को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेगा।

यह भी पढ़ें:– Chhath Puja: शुकतीर्थ में श्रद्धा और आस्था के संग मनाया गया छठ पर्व

पहली नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुरू होगी धान खरीद
लखनऊ (एजेंसी)। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में धान खरीद प्रारंभ होगी। पहली नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में खरीद होगी। मंगलवार (30 सितंबर) सुबह 11 बजे तक साढ़े 23 हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी 2026 तक धान खरीद होगी। सरकार ने इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि भी की है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (कॉमन)-2369 और (ग्रेड ए) का 2389 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है। योगी सरकार ने 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान का निर्देश दिया है। क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे।

धान बिक्री के लिए किसानों का पंजीकृत होना अनिवार्य है। किसानों को खाद्य व रसद विभाग की वेबसाइट एफसीएस.यूपी.जीओवी.इन या मोबाइल ऐप यूपी किसान मित्र पर पंजीकरण कराना होगा। खरीद पंजीकृत किसानों से ही होगी। खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक किसान किसी भी सहायता या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 नंबर पर कॉल याा अपने जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क साध सकते हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के संभागों में पहली अक्टूबर से धान खरीद शुरू होगी, जो 31 जनवरी तक चलेगी। यह खरीद पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली,आगरा, अलीगढ़, झांसी संभाग में होगी। वहीं लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में भी धान खरीद इसी अवधि में होगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में पहली नवम्बर से धान खरीद शुरू होगी। यह खरीद पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज संभाग में होगी। इसके साथ ही लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में भी पहली नवंबर से खरीद होगी, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। 30 सितंबर (सुबह 11 बजे) तक साढ़े 23 हजार से अधिक किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीकरण कर लिया है। विभाग के मुताबिक धान की बिक्री के लिए ओटीपी आधारित सिंगल पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। किसान मोबाइल पर एसएमएस से मिले ओटीपी को भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं किसानों को भुगतान सीधे आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। बिचौलियों को रोकने व पारदर्शिता बरतते हुए क्रय केंद्रों पर धान की खरीद ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वॉइंट आॅफ परचेज) डिवाइस के माध्यम से पहले की भांति किसानों के बायोमीट्रिक सत्यापन के जरिए ही होगी।

बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, मायावती ने इस नेता को सौंपी जिम्मेदारी
लखनऊ (एजेंसी)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने पार्टी संगठन में व्यापक फेरबदल करते हुए अपने समधी और वरिष्ठ नेता अशोक सिद्धार्थ को केंद्रीय कोआॅर्डिनेटर नियुक्त कर उन्हें चार अहम राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। हाल ही में पार्टी में वापसी करने वाले अशोक सिद्धार्थ अब छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और गुजरात में संगठन को मजबूत करेंगे। इससे पहले इन राज्यों की जिम्मेदारी रणधीर सिंह बेनीवाल के पास थी। अब बेनीवाल को सेक्टर-चार का कोआॅर्डिनेटर बना दिया गया है, जिसकी जिम्मेदारी अभी तक डॉ. लालजी मेधांकर संभाल रहे थे। मेधांकर को नए फेरबदल के तहत सेक्टर-पांच का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, सेक्टर-छह अब पूर्व विधायक अतर सिंह राव संभालेंगे। यह जिम्मेदारी अब तक पूर्व विधायक धर्मवीर सिंह के पास थी। सेक्टर-एक और सेक्टर-दो में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सेक्टर-एक पूर्व सांसद रामजी गौतम के पास रहेगा, जबकि सेक्टर-दो की जिम्मेदारी पूर्व सांसद राजाराम के पास बनी रहेगी। मायावती ने संगठनात्मक ढांचे को बेहतर बनाने के लिए देश को छह सेक्टरों में विभाजित किया है। हर सेक्टर में तीन से चार राज्यों को शामिल किया गया है। इन सेक्टरों के कार्यों की समीक्षा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद करेंगे।

आवारा कुत्तों का बेहतर प्रबंधन करने वाले शहरी निकायों को मिलेगा ईनाम
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश सरकार आवारा कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और भोजन कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन करने वाले शहरी स्थानीय निकायों और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को पुरस्कृत करेगी। अधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सरकार ने कुत्तों के जीवन के स्थानीय पहलू को ध्यान में रखते हुए “उपयुक्त भोजन स्थलों” की पहचान करने और उन्हें चिह्नित करने के निर्देश दिये हैं। अधिकारियों ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के 22 अगस्त के आदेश के अनुरूप राज्य के व्यापक निर्णय के तहत 4 सितंबर को जारी इस कदम का उद्देश्य पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) कार्यक्रम के प्रभावी और वैज्ञानिक कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है, साथ ही जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देना भी है।

दरअसल राज्य सरकार के इस आदेश का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नगरपालिका वार्ड में आवारा कुत्तों के लिए सुरक्षित और जिÞम्मेदार भोजन स्थलों का निर्धारण करना है। इस कदम से यह सुनिश्चित होगा कि कुत्तों को उनके क्षेत्र में ही भोजन दिया जाए ताकि संघर्ष कम हो, सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा हो और सहानुभूतिपूर्ण देखभाल को बढ़ावा मिले।

राज्य सरकार के आदेश में कहा गया है, “नसबंदी, टीकाकरण और आहार प्रबंधन में अच्छे परिणाम प्राप्त करने वाले शहरी स्थानीय निकायों और संगठनों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।” इस आदेश का उद्देश्य सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना, करुणामयी देखभाल को बढ़ावा देना, जन सुरक्षा सुनिश्चित करना और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करना है।

उत्तर प्रदेश पशु जन्म नियंत्रण निगरानी समिति की सदस्य गौरी मौलेखी ने कहा, “करुणा और दया की भावना शासन का एक स्तंभ और राष्ट्र की विरासत है। वैज्ञानिक और विचारशील नीतियों के माध्यम से लोगों और पशुओं, दोनों की रक्षा करके, उत्तर प्रदेश यह दशार्ता है कि प्रगति केवल बुनियादी ढाँचे और आँकड़ों से नहीं, बल्कि उस सम्मान से मापी जाती है जिसके साथ हम अपने बीच सबसे कमजोर लोगों के साथ व्यवहार करते हैं।” राज्य सरकार आदेश में कहा गया है, “ऐसे स्थानों का चयन करते समय यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि कुत्ते स्वभाव से ही क्षेत्रीय होते हैं। उन्हें अपने क्षेत्र से बाहर जाने के लिए मजबूर करने से संघर्ष होता है।”