Dushyant Chautala - Sach Kahoon Hindi
Haryana News: जानिये काँग्रेस अध्यक्ष उदय भान, दुष्यंत चौटाला कितने अंतर से हारे
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhan Sabha Chunav) के चौंकाने वाले नतीजों में कई दिग्गज जीते हैं तो कुछ हारे भी हैं। जीतने वाले दिग्गजों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं, जिन्होंने पाँच महीने में दूसरा चुनाव लड़ा है। मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद वह करनाल से उपचुनाव जीते थे और अब लाड़वा से चुनाव जीत गए। नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पारंपरिक गढ़ी सांपला किलोई सीट से अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजु को 70 हजार के विशाल अंतर से हराया। Haryana News
काँग्रेस की संभवत: सबसे चर्चित प्रत्याशी पहलवान विनेश फोगाट जुलाना से कड़े मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कप्तान योगेश बैरागी से 6015 मतों के अंतर से जीतीं। पूर्व गृह मंत्री और भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक (उनके शब्दों में यदि पार्टी चाहे तो) अनिल विज अंबाला छावनी से कड़े मुकाबले में काँग्रेस की बागी प्रत्याशी चित्रा सरवरा से 7000 मतों के अंतर से चुनाव जीते। Haryana News
तोशाम से भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी कड़े मुकाबले में काँग्रेस के प्रत्याशी और अपने भाई अनिरुद्ध चौधरी से 14000 मतों के अंतर से चुनाव जीत गईं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पंचकुला से काँग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन से चुनाव हार गए। मंत्री कमल गुप्ता हिसार सीट से बुरी तरह हारे और तीसरे नंबर पर रहे। यहाँ से भाजपा की बागी प्रत्याशी सावित्री जिंदल चुनाव जीतीं और दूसरे नंबर पर काँग्रेस प्रत्याशी राम निवास राड़ा रहे। मंत्री असीम गोयल अंबाला शहर सीट से काँग्रेस के निर्मल सिंह मोहरा से चुनाव हार गए। मंत्री सुभाष सुधा थानेसर से काँग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार अरोड़ा से कड़े मुकाबले में 3000 मतों के अंतर से हार गए। Haryana News
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना कलाँ से बुरी तरह चुनाव हार गए। वह केवल 7920 वोट पाकर पांचवें नंबर पर रहे। काँग्रेस अध्यक्ष उदय भान होडल से ढाई हजार मतों के अंतर से चुनाव हार गए। हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के गोपाल कांडा सिरसा से चुनाव हार गए। उन्हें काँग्रेस के गोकुल सेतिया ने हराया। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला एलनाबाद से काँग्रेस के भरत सिंह बेनीवाल से 15000 मतों से चुनाव हार गए।
यह भी पढ़ें:– एक्सप्लोशिव पदार्थ से भरा कंटेनर ईट के चट्टे से टकराया, हादसा टला
दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम का विरोध करने वाले कबड्डी खिलाडी काला पर हमला, खिलाडी का आरोप जेजेपी समर्थको ने किया हमला
जेजेपी समर्थको ने कहा काला ने उनको गालिया दी और हाथापाई की
कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: गुहला में एक दिन पहले दुष्यंत चौटाला से गाँव हरिगढ़ किंगन पहुँचने पर तीखे सवाल करने और विरोध करने वाले इंटरनेशनल कबड्‌डी प्लेयर काला पर बुधवार देर रात हमला हो गया है। काला के साथ उसके एक अन्य साथी पर भी हमलावरों ने हमला किया है। दोमो युवको के सिर और मुंह पर गंडासी से हमला किया गया है। घायल युवको को पहले गुहला के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ से उन्हें कैथल रेफर कर दिया गया है। Kaithal News
युवक ने आरोप लगाया कि दुष्यंत चौटाला से सवाल पूछने की वजह से उस पर हमला किया गया। वारदात में 5 लोग घायल बताए जा रहे है। सभी हरिगढ़ किंगन गांव के ही रहने वाले हैं। इनमें एक पक्ष से कबड्‌डी प्लेयर काला और उसका भतीजा गुरचैन सिंह हैं तो दूसरे पक्ष से गुरमुख, रविंद्र और हरप्रीत घायल हैं। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में यह झगड़ा गांव के ही युवकों का है। इसके आगे जांच की जा रही है।
दुष्यंत के खिलाफ बोलने का अंजाम भुगतना पड़ा: काला
घायल युवक काला हरिगढ़ ने बताया कि 2 दिन पहले गांव में दुष्यंत का प्रोग्राम था। युवाओं ने इसका विरोध किया। किसान आंदोलन के बारे भी हम विरोध कर रहे थे। हमने जेजेपी समर्थको को समझाया था कि आप पर्सनल कार्यक्रम कर लो, लेकिन वे नहीं माने। काला ने बताया कि दुष्यंत के सामने नारेबाजी की तो प्रोग्राम कैंसिल हो गया। प्रोग्राम कैंसिल होने के बाद जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसे देख लेंगे। Kaithal News
इसके बाद बुधवार देर रात जेजेपी के एक वर्कर ने फोन किया और कहा कि मिलना है, बात करनी है। जब वे लोग वहां पहुंचे तो वहां कुछ लोग हथियार लेकर आ गए। कुछ के हाथ में डंडे थे, कुछ के हाथ में तलवार थी। काला ने बताया कि 4 -5 युवक बाहर के थे जिन्हें वे नहीं जानते। 3 लोगों को वह जानता है। उसकी उनसे कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। बस दुष्यंत के खिलाफ बोलने का उन्हें अंजाम भुगतना पड़ा है।
काला ने किया हमला | Kaithal News
जेजेपी कार्यकर्ता भरत ने बताया है कि बुधवार रात करीब 10 बजे काला ने उसे फोन किया। भरत ने कहा, ‘काला कह रहा था कि उसे कुछ बात करनी है। जरूरी बात है। इसी दौरान 2 बाइकों पर सवार 4 लोग आए। उनमें एक काला भी था। दूसरी बाइक पर सवार हथियारबंद युवक तो लौट गए, लेकिन काला नहीं गया | काला ने गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद काला ने हथियार से मेरे सिर पर वार किया।
कैथल जेजेपी: जिला अध्यक्ष रणदीप कौल ने कि कहा कबड्डी खिलाड़ियों पर जो हमला हुआ है वह निंदनीय है। यह किसने किया और क्यों किया, पुलिस इस मामले की जांच करेगी। यदि पार्टी का कोई पदाधिकारी इस मामले में संलिप्त है तो इस मामले में पार्टी संज्ञान लेगी।
गालियां दे रहा था युवक : दिग्विजय चौटाला
इस मारपीट की घटना से संबंधित दिग्विजय चौटाला कि भी एक ऑडियो क्लिप सामने आई है। इसमें दिग्विजय चौटाला कह रहे हैं कि कबड्‌डी प्लेयर युवक गांव हरिगढ़ किंगन में अपने दोस्त के साथ बाइक पर जेजेपी के किसी कार्यकर्ता के घर पहुंचा था। उसने और उसके दोस्त ने शराब पी हुई थी। उसने कार्यकर्ता के घर के सामने लोगों को गालियां देना शुरू कर दी। इसके बाद घर के लोग बाहर निकले और काला की उसके दोस्त सहित पिटाई कर दी।
पुलिस बोली गाँव के ही दो पक्षों में विवाद | Kaithal News
उधर, चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने हमले की घटना के बारे में बताया है कि अभी उनके पास हॉस्पिटल से सूचना आई है। घायल युवको के बयान लेने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गाँव के ही दो पक्षों ने एक दुसरे पर हमला किया है। Kaithal News
ये था मामला
2 दिन पहले दुष्यंत हरिगढ़ किंगन गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कबड्डी प्लेयर काला और अन्य युवाओं ने उनका विरोध किया। युवक दुष्यंत चौटाला को अपनी आपबीती सुना रहा था। युवको ने विरोध क्र दुष्यंत का कार्यक्रम नहीं होने दिया था। इसके बाद दुष्यंत कार्यक्रम खत्म कर वहां से चले गए और उसके बाद ये वारदात हो गयी।
यह भी पढ़ें:– ICC News: क्रिकेट के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, आईसीसी ने 5 अक्तूबर को होने वाले मैच में किया बड़ा बदलाव
JJP Candidate’s Attacked : जींद Jind (सच कहूँ न्यूज)। जींद जिले के उचाना उपमंडल के गांव रोजखेड़ा में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंची जेजेपी उम्मीदवार नैना चौटाला (JJP Candidate Naina Chautala) के काफिले पर विरोध करने वाले कुछ लोगों ने हमला किया। काफिले पर ईंट, पत्थर तक चलाए गए। नैना चौटाला की एस्कोर्ट की गाड़ी के शीशे पर लगी ईंट से शीशा तक टूट गया। इसी दौरान दौरे के जो गांव थे उनका कार्यक्रम रद्द करके नैना चौटाला कार्यकर्ताओं के साथ रजबाहा रोड स्थिति जेजेपी कार्यालय पहुंची। यहां से एसपी जींद से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी दी गई। डीएसपी नवीन कुमार भी मामले की जानकारी मिलने के बाद जेजेपी कार्यालय पहुंचे। नैना चौटाला का विरोध करने वालों को जेजेपी कार्यकतार्ओं ने रोकने की कोशिश की तो आपस में झड़प हो गई। Haryana News
घोघड़िया में पहले हुआ विरोध
नैना चौटाला का काफिला घोघड़िया गांव पहुंचा तो यहां पर उनका विरोध कुछ किसानों द्वारा किया गया। यहां से बिना सभा को संबोधित किए नैना चौटाला को वापस लौटना पड़ा। यहां से वो अगले गांव रोजखेड़ा के लिए निकली तो रोजखेड़ा पहुंचने के बाद लोगों ने नैना चौटाला का विरोध शुरू कर दिया। Haryana News
नैना चौटाला ने पूरे मामले की जानकारी दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) को फोन के माध्यम से दी। दुष्यंत चौटाला अपने अन्य कार्यक्रम स्थगित कर जेजेपी कार्यालय पहुंचे। काफिले पर हमला करने वालों की वीडियो रिकोर्डिंग इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा कर ली गई। जो-जो लोग विरोध करने के लिए रोजखेड़ा में आए थे उनकी पहचान कार्यकर्ताओं द्वारा वीडियो रिकोर्डिंग से करके जानकारी पुलिस को दी। Haryana News
हमलावर कांग्रेसी: दुष्यंत | Haryana News
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस घटनाक्रम की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस मामले में जजपा नेताओं को सुरक्षा दिये जाने की मांग की। पूर्व जेजेपी इस प्रकार के हमलों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने इस मामले में उचाना थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग की। जजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की सूचना मिलते ही पूर्व उपमुख्यमंत्री जजपा कार्यालय में पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम जाना। दुष्यंत चौटाला ने राज्य सरकार से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर हिसार के निवर्तमान सांसद बृजेंद्र सिंह ने भी इस हमले की निंदा की है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ‘हाई कोर्ट’ का बड़ा फैसला!
Haryana Politics: दुष्यंत चौटाला ने लिखा राज्यपाल को लैटर, कहा करवाएं फ्लोर टेस्ट
चंडीगढ़ (सच कहूं न्यूज)। Dushyant Chautala: हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के द्वारा कांग्रेस को समर्थन दिये जाने की घोषणा के बाद राजनैतिक पारा उफान पर है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के द्वारा हरियाणा सरकार का अल्पमत में होने संबंधी बयान देने के बाद अब जन नायक जनता पार्टी भी खुलकर मैदान में आ गई है। जजपपा सुप्रीमो एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार के फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग की है। Haryana Politics
यहां यह बता दें कि जजपा और भाजपा ने साढ़े चार साल तक गठबंधन धर्म निभाते हुए हरियाणा में सत्ता सुख भोगा। छह निर्दलीय विधायक भी सरकार के साथ रहे परंतु भाजपा द्वारा जजपा से गठबंधन तोड़ लिये जाने और मनोहर लाल की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद दिये जाने के बाद प्रदेश में राजनैतिक उठापटक तेज हो गई। हुड्डा ने तीन निर्दलीय विधायकों को कांग्रेस से जोड़ लिया। अब कांग्रेस के साथ साथ जजपा ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।
इनेलो साधे हुए है चुप्पी | Haryana Politics
इस पूरे मामले में इनेलो चुप्पी साधे हुए है। विधानसभा में इनेलो का एक मात्र विधायक अभय चौटाला है लेकिन उन्होंने अभी तक इस प्रकरण पर कुछ नहीं कहा है।
जजपा के छह विधायक भाजपा के संपर्क में
वर्तमान में हरियाणा में जजपा के छह विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के जन संपर्क अभियानों में जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रत्याशियों के साथ मंच सांझा कर रहे हैं। हालांकि जेजेपी के द्वारा बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
दुष्यंत ने लिखा कांग्रेस बदलाव चाहती है तो गर्वनर को लिखे
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब कांग्रेस विश्वास खो चुकी सरकार को बदलने के लिए गवर्नर को लिखकर भेजे। कांग्रेस के 30 और उनको समर्थन देने वाले विधायक और विपक्ष के दूसरे एमएलए क्या भाजपा सरकार को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने कल ही गवर्नर को चिट्ठी भेजी है। 88 विधायक हैं और 45 का समर्थन चाहिए, इससे पता चलेगा कि सरकार के साथ 44 में से कितने विधायक हैं”
हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा में अभी 88 विधायक हैं। बहुमत के लिए 45 विधायकों का समर्थन जरूरी है। भाजपा सरकार के पास 43 विधायकों का समर्थन है। इनमें 40 भाजपा, 2 निर्दलीय, 1 हलोपा विधायक हैं। दो और विधायकों की जरूरत है। Haryana Politics
ऐसे बच सकती है भाजपा की सरकार
अगर राज्यपाल फ्लोर टेस्ट करवाते है तो इन परिस्थितियों में भाजपा सरकार बच सकती है।
1. जजपा के 10 में से छह विधायक पार्टी से नाराज है। इनमें से दो ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया था तो दो का रूख कांग्र्रेस की तरफ है। भाजपा अगर चार विधायकों को मनाने में कामयाब हो जाती है तो भाजपा के पास 47 विधायक हो जाएंगे और सरकार बच जाएगी।
2. कांग्रेस को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों को अगर मना कर भाजपा अपने पाले में ले लेती है तो यह संवैधानिक संकट टल सकता है। Haryana Politics
3. जजपा के छह नाराज विधायक अगर अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विधानसभा से गैरहाजिर रहते हैं तो सदन में 82 सदस्य रह जाएंगे। ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 42 हो जाएगा और 43 विधायकों से ही सरकार बच जाएगी।
यह भी पढ़ें:– Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की 10वीं, 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के उपमुख़्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिरसा में प्रस्तावित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल के निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए। उन्होंने भवन के साथ -साथ कॉलेज के लिए आवश्यक स्टॉफ की भर्ती के लिए भी अभी से ही तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए।चौटाला शनिवार को चंडीगढ़ में मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग तथा वित्त विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। Sirsa
उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि सिरसा में करीब 21 एकड़ में बनने वाले इस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल पर लगभग 1010.37 करोड़ रुपए खर्च होंगे , मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस कॉलेज में जहाँ 100 सीटें एमबीबीएस में दाखिले की होंगी वहीं हॉस्पिटल 539 बेड का होगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक जिला में एक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल खोलने का निर्णय लिया है ताकि राज्य के लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। Sirsa News
उन्होंने बताया कि सिरसा में यह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल बनने से हरियाणा के लोगों को तो फायदा होगा ही, साथ लगते पंजाब एवं राजस्थान के लोगों को भी इससे लाभ होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिरसा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए, इसके लिए धनराशि की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा , निदेशक डॉ प्रियंका सोनी , वित्त विभाग में एडवाइजर सोफिया दहिया समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। Sirsa
यह भी पढ़ें:– 58 परीक्षा केन्द्रों पर होगी आरएएस प्रारम्भिक परीक्षा
सरसा मेडिकल कॉलेज का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं अधिकारी : डिप्टी सीएम
करीब 1 हजार करोड़ की लागत से 21 एकड़ में बनेगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सरसा में प्रस्तावित सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए। उन्होंने भवन के साथ-साथ कॉलेज के लिए आवश्यक स्टॉफ की भर्ती के लिए भी अभी से ही तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। इस बारे में जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को चंडीगढ़ में मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग और वित्त विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए करते हुए यह निर्देश जारी किए।
उन्होंने इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि सरसा में करीब 21 एकड़ में बनने वाले इस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पर लगभग 1010.37 करोड़ रुपए खर्च होंगे, मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस कॉलेज में जहां 100 सीटें एमबीबीएस में दाखिले की होंगी, वहीं हॉस्पिटल 539 बेड का होगा।
इस अवसर पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला  (Dushyant Chautala) ने बैठक में बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक जिला में एक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल खोलने का निर्णय लिया है ताकि राज्य के लोगों को नजदीक में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि सरसा में यह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल बनने से हरियाणा के लोगों को तो फायदा होगा ही, साथ लगते पंजाब और राजस्थान के लोगों को भी इससे लाभ होगा। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरसा के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए, इसके लिए धनराशि की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:– एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे 58 खिलाड़ियों को तोहफा, 4.64 करोड़ रूपये की राशि जारी
देश भर में 31 जीएसटी अदालतें मंजूर, हरियाणा में हिसार और गुड़गांव से चलेंगी जीएसटी न्यायपीठ
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता वाली कमेटी की सिफारिश पर देश में जीएसटी ट्रिब्युनल की शुरूआत
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala)की अध्यक्षता में बनाए गई ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स कमेटी की सिफारिशों पर देश से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जीएसटी एपीलेट ट्रिब्यूनल स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार जीएसटी मामलों के निपटारे के लिए विभिन्न राज्यों में कुल 31 न्यायपीठ स्थापित की जाएंगी। हरियाणा में जीएसटी न्यायपीठ गुड़गांव और हिसार से संचालित होगी।
बीते वर्ष जुलाई माह में बनाए गए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स में कुल 6 सदस्य थे जिनमें अध्यक्ष के तौर पर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala)के अलावा आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बुग्गाना राजेंद्रनाथ, गोवा के उद्योग मंत्री मौविन गोडिन्हो, राजस्थान के कानून एवं वैधानिक मामलों के मंत्री शांति कुमार धारीवाल, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और ओडिशा के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी शामिल थे। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने जीएसटी ट्रिब्यूनल के गठन को लेकर चर्चा करने के लिए कई बैठकें की और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को गजट नोटिफिकेशन जारी कर सभी राज्यों में जीएसटी ट्रिब्यूनल की न्यायपीठ स्थापित करने के आदेश जारी किए।
केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार उत्तरप्रदेश में 3 न्यायपीठ होंगी और महाराष्ट्र-गोवा में भी संयुक्त रूप से 3 न्यायपीठ होंगी। गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल-सिक्किम-अंडमान निकोबार में संयुक्त रूप से 2 न्यायपीठ स्थापित की जाएंगी। हरियाणा में एक न्यायपीठ होगी जिसका संचालन गुड़गांव और हिसार से किया जाएगा।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा कि देशभर में जीएसटी अदालतों की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है और इनके संचालन से जीएसटी के जुड़े करधारकों के विवाद जल्दी हल होंगे। उन्होंने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में गुड़गांव और अन्य क्षेत्रों के लिए हिसार में न्यायपीठ के संचालन से राज्य के व्यापारियों और जीएसटी करदाताओं को बहुत फायदा पहुंचेगा और उनके विवाद वक्त बर्बाद किए बिना स्थानीय स्तर पर ही न्यायसंगत रूप से सुलझा दिए जाएंगे। डिप्टी सीएम ने उनकी अध्यक्षता वाले ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की सिफारिशों को मंजूर करने और देश में 31 जीएसटी न्यायपीठ स्थापित किए जाने पर केंद्रीय वित्त मंत्री एवं जीएसटी काउंसिल के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें:– बैटरी चोरी गैंग का पदार्फाश, मुख्य सरगना गिरफ्तार
मुंबई एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर नई एयरस्ट्रिप बनाने की तैयारी में सरकार – डिप्टी सीएम
हरियाणा को ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए रूपरेखा बनाएं अधिकारी – दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नूंह और गुरुग्राम, दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर जींद और कैथल जिले में नए एयरस्ट्रिप बनाने के लिए संभावनाएं तलाशें और इसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर 100-100 एकड़ जमीन का खाका तैयार करें। इसके अलावा, प्रदेश में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए भी अधिकारी रुपरेखा बनाएं। उन्होंने हिसार एयरपोर्ट से जुड़े प्रोजेक्ट्स निर्धारित अवधि में पूरे करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी लगातार उन्हें रिपोर्ट करेंगे। डिप्टी सीएम, जिनके पास नागरिक एवं उड्डयन विभाग का प्रभार भी है, सोमवार को यहां विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा कि करनाल, भिवानी, नारनौल और पिंजौर में एयरस्ट्रिप पर हेंगर बनाए जाएंगे। उन्होंने नारनौल को छोड़कर राज्य की अन्य सभी एयरस्ट्रिप पर एमआरओ (मैनटेंनेंस रिपेयर एंड ओवरहॉल) शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने हिसार एयरपोर्ट और प्रदेश की विभिन्न एयरस्ट्रिप पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) को जानकारी दी कि नए स्टैंडर्ड एटीसी के निर्माण होने तक टेंपरेरी एटीसी स्थापित किया जा रहा है और जिसके जल्द टेंडर खोले जा रहे हैं। इसके अलावा अधिकारियों ने मानसून ड्रेन, आइसोलेशन-बे, वेहिकुलर लेन, नेविगेशन एड्स, सिक्योरिटी वॉच टॉवर्स, पेरिमीटर रोड आदि के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के एरिया से 132 केवी ईएचटी पावर लाइन्स को शिफ्ट करने का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही पूरा हो जाएगा। डिप्टी सीएम ने राणा माइनर को शिफ्ट करने, ड्रेनेज एवं सीवरेज सिस्टम, सोलर पार्क समेत अन्य दर्जनों प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिसार एयरपोर्ट के सभी कार्य एवं इससे संबंधित अन्य प्रोजेक्ट्स समयबद्ध तरीके से पूरे करें।
यह भी पढ़ें:– पराली जलाने वालों पर ढ़ाई हजार प्रति एकड़ जुर्माना लगाने का आदेश
राजस्थान में हर दिन मजबूत हो रही जेजेपी, एक और पूर्व विधायक पार्टी से जुड़े
राजस्थान की धरा चाहती है बदलाव, जेजेपी निभाएगी अहम भूमिका – दुष्यंत चौटाला | Rajasthan News
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला 4 दिन रहे राजस्थान के दौरे पर, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
बीकानेर/चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janata Party) हर रोज मजबूत होती जा रही है। इसी कड़ी में एक और पूर्व विधायक ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की है। शनिवार को बीकानेर में लूणकरणसर से विधायक रहे मनीराम सियाग अपने हजारों समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल हुए। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सियाग और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। Rajasthan News
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मनीराम सियाग जननायक चौ देवीलाल के पुराने साथी रहे हैं और इनके जेजेपी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इससे पहले भी चौ देवीलाल के बहुत सारे पुराने साथी हमारे साथ जुड़े है। पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, कांग्रेस विधायक की धर्मपत्नी रीटा सिंह सहित कई राजनीतिक लोग जेजेपी ज्वाइन कर चुके हैं। Rajasthan News
पत्रकारों से रूबरू होते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान की धरा बदलाव चाहती है और इसके लिए जेजेपी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने ड्रग्स, माइनिंग, क्राइम, पेपर लीक माफिया के माध्यम से प्रदेश को लूटने का काम किया और आज जनता इसका जवाब मांग रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे पिछले चार दिनों में राजस्थान के झुंझुनू, सीकर, जयपुर, नागौर और बीकानेर क्षेत्र के दौरे पर रहे हैं और इस दौरान स्थानीय लोगों का खासा प्यार, स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जेजेपी का लक्ष्य है कि चाबी से विधानसभा का ताला खोलकर किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया जाए ताकि किसानों और युवाओं की उन्नति के लिए मजबूत कदम उठाया जा सके। Rajasthan News
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान में जेजेपी के साथ नए-नए राजनीतिक लोगों के जुड़ने और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन को हर दिन नई ताकत मिल रही है। उन्होंने कहा कि जेजेपी राजस्थान के 18 जिलों पर फोकस करते हुए चुनाव तैयारी कर रही है और इन जिलों में जल्द प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी जाएगी, जो कि चुनाव तैयारियों को देखेंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बीकानेर में जेजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान के लोगों को 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर सीकर में होने वाली ‘किसान विजय सम्मान दिवस’ रैली का निमंत्रण दिया।
बीकानेर पहुंचने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। जेजेपी की राजस्थान इकाई डिप्टी सीएम को ऊंट पर बैठा कर सभा स्थल तक लेकर आई। इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने बीकानेर में शहीद स्मारक म्यूजियम सर्किल पर स्थापित शहीद कैप्टन चंदर चौधरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें उनके शहादत दिवस पर नमन किया और शहीद कैप्टन याद में बने इंडोर कबड्डी मैट ग्राउंड का शुभारम्भ किया। वहीं दुष्यंत चौटाला ने गांव पलाना में पहुंचकर शहीद हवलदार ओमप्रकाश सहारण को श्रद्धांजलि अर्पित की। डिप्टी सीएम ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। Rajasthan News
यह भी पढ़ें:– Rajasthan Housing Board: दूसरे दिन 64.50 फीसदी ने दी आरएचबी की परीक्षा
दुष्यंत चौटाला ने किया श्रीराधा-कृष्ण की मूर्ति का अनावरण
काकड़ौली सरदारा गाँव पर मेहरबान हुए डिप्टी सीएम, कई मांगें मानीं
ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश | Dushyant Chautala
बाढड़ा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने बुधवार को चरखी दादरी जिला के बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के काकड़ौली सरदारा गाँव के श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंंने इस मौके पर लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनके समाधान के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोगों की मांग पर गांव की लाइब्रेरी में सोलर प्लांट लगवाने, ग्राम सचिवालय के निर्माण और गांव की फिरनी बनाने सहित कई घोषणाएं भी कीं।
उन्होंने बस सेवा को शुरू करवाने, गंदे पानी की निकासी करवाने और गांव में अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को लेकर मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के सौंदर्यकरण का कार्य करने को भी कहा। उन्होंने गांव की लड़कियों को क्रिकेट किट उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक और समान विकास की विचारधारा के साथ काम कर रही है और कोशिश की जा रही है कि प्रदेश के लोगों को हर सुविधा एवं सेवा उनके घर द्वार पर ही मिल जाए। Dushyant Chautala
इसी सोच के साथ काम करते हुए प्रदेश सरकार ने विभिन्न माध्यमों एवं तकनीकों से लोगों को फायदा पहुंचाया है। उपमुख्यमंत्री (Dushyant Chautala) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर सरकार गंभीर है और सभी गांवों में सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पूरे हरियाण में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली लगभग 700 किलोमीटर मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों की मरम्मत व निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर किया गया है और इन सभी सड़कों का जल्द ही निर्माण, विस्तारीकरण तथा नवीनीकरण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। बेहतर सडकों के निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के उपलब्ध होने से गांवों का भी शहरों की तर्ज पर विकास हो सकेगा।
यह भी पढ़ें:– पीआरटीसी विभाग में जल्द होगी ‘हाईटेक’ व्यवस्था
संगठन की मजबूती के लिए बूथ योद्धा और बूथ सखी करें तैयार: दुष्यंत चौटाला
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala)ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कहा कि बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के साउथ कैम्पस में पैरा मेडिकल कोर्सिज शुरु करवायेंगे। इसके लिए उन्होंने कुलपति को विशेष निर्देश दिए जाने की जानकारी दी।
उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) मंगलवार को बतौर मुख्यातिथि गोहाना-बरोदा हलके के गांवों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इसकी शुरुआत उन्होंने आंवली गांव से की, जिसके उपरांत उन्होंने जागसी तथा कथूरा की जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल हो या किसान आंदोलन प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अंचल को सशक्त बनाने का काम किया है। राज्य सरकार ने इस दिशा में मजबूत कदम बढ़ाते हुए निर्णय लिया है कि गांवों की फिरनी को पक्का किया जाएगा। साथ ही श्मशान घाट व कब्रिस्तान की चारदिवारी, शैड इत्यादि सुविधाएं भी दी जाएगी और व्यायामशालाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बीडीपीओ के माध्यम से प्रस्ताव प्रेषित करवायें।
उप-मुख्यमंत्री (Dushyant Chautala) ने कहा कि हरी चुनरी कार्यक्रम में जो वायदे किये थे वे पूरे किये गये हैं। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत तथा राशन डिपो वितरण में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। किसानों को जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए 1100 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। ऐसा प्रदेश में पहली बार हुआ है कि एक वर्ष के अंदर ही जल निकासी के लिए इतने बजट का प्रावधान किया गया हो, जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने अपने पूरे दस वर्ष के कार्यकाल में 400 करोड़ रुपये ही इस कार्य पर खर्च किये। Kharkhoda News
उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में 25 करोड़ रुपये की लागत से सडक़ें बनवाने की शुरुआत की गई है। इसी तर्ज पर अब खेतों के रास्तों को पक्का किया जाएगा, जिसके लिए हर विधानसभा में 25-25 किलोमीटर खेतों के रास्तों को बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे अब मार्केट कमेटी की 700 किलोमीटर की सडक़ें लेेंगे ताकि उनका पुर्ननिर्माण किया जा सके।
प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री (Dushyant Chautala) ने कहा कि उन्होंने ई-लाईब्रेरी निर्माण की शुरुआत की थी, जिसके सफल परिणाम मिले हैं। आज प्रदेश के एक हजार से अधिक गांवों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा दी जा चुकी है और 3500 गांवों में सामुदायिक केंद्र बन रहे हैं। जबकि पहले गली-नालियों की मांगें रखी जाती थी। यह तरक्की का सूचक है। किसानों के लिए जितना इन साढ़े तीन वर्षों मेंं काम हुआ है वह एक रिकॉर्ड है। बैंक अब गांवों में मोबाईल शाखाएं खोल रही है। गांवों में ही युवाओं को रोजगार देते हुए सरकार ने करीब 600 सेवाएं देने का काम किया है। अब विभिन्न प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ग्रामीणों को गांव से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही उन्होंने बताया कि डे्रन नंबर-8 में 100 क्यूसेक पानी छुड़वाया गया है। टेल तक के किसानों तक पानी पहुंचाने के लिए अतिरिक्त पानी भी छुड़वाया जाएगा। Kharkhoda News
इस दौरान उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पिछली बार की कमी को दूर करें और किसी भ्रम में न रहें। मात्र 11 माह की मेहनत से जजपा ने विधानसभा की दस सीटें जीती और 17 प्रतिशत वोट प्राप्त किये। यदि लोगों को भरोसा होता कि हम इतनी सीटें जीत रहे हैं तो बरोदा व खरखौदा की सीटें भी हमारी झोली में होती। हमने 40 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जिसकी प्राप्ति के लिए मेहनत करें। इसके लिए बूथ योद्धा और बूथ सखी बनायें। बूथ योद्धा व बूथ सखी तैयार कर लिये गये तो आगामी 40 वर्षों के लिए हम अपने सिपाही खड़े कर लेंगे। उन्होंने युगपुरुष देवीलाल का भी स्मरण करते हुए युवाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने जीत का मंत्र दिया कि सिर से ठंडे, मुंह से मीठे रहते हुए पांव की रफ्तार तेज कर पार्टी का प्रचार करें। विधानसभा का ताला जजपा की चाबी से ही खुलेगा।
जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. केसी बांगड़ ने कहा कि सर छोटूराम व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर और जननायक देवीलाल के गुणों को अपने अंदर समायोजित कर दुष्यंत चौटाला आगे बढ़ रहे हैं। छोटूराम ने आजादी से पहले किसान-कमेरे वर्ग के लिए आवाज उठाई तो बाबा साहब ने उनको समानता के सूत्र में पिरोया और देवीलाल ने 36 बिरादरी को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। उन्हीं के नक्शेकदम पर दुष्यंत चलते हुए 24 घंटे आम जनमानस की भलाई के काम में जुटे रहते हैं।
इस दौरान आंवली, जागसी व कथूरा में ग्रामीणों ने उप-मुख्यमंत्री को मांगपत्र भी सौंपे, जिनमें शामिल मुख्य मांगों को उन्होंने मौके पर ही पूरा किया। कुछ मांगों के लिए उन्होंने कहा कि जांच करवाने के बाद पूरी करवायेंगे। इस अवसर पर डा. केसी बांगड़, एसडीएम आशीष कुमार सहित जजपा के जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया, चेयरमैन पवन खरखौदा, चेयरमैन सुमित राणा, भूपेंद्र मलिक, रजनी, संदीप गहलावत, पदम, राकेश मलिक, बलजीत मलिक, मनोज उर्फ टिंकू पहलवान, अजीत आंतिल, रवि दहिया, कुलदीप मलिक, सत्ता नरवाल, अनिरुद्ध नरवाल, सरपंच रमेश, किरण भाटिया, सुरेंद्र माहरा आदि गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:– कैराना में महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कांग्रेस राज में कोठियों वालों के बने बीपीएल कार्ड : मनोहर
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू
चन्द्रयान-3 की सफलता पर भी हुई चर्चा | Haryana Assembly
महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानी और शहीद जवानों के सम्मान में पढ़े गए शोक प्रस्ताव
चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) के तीन दिवसीय मानसून सत्र का शुक्रवार को आगाज हो गया। पहले सदन में पिछले सत्र की अवधि से इस अवधि के अंतराल में मृत्यु को प्राप्त हुए महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानी और शहीद जवानों के सम्मान में शोक प्रस्ताव पढ़े गए और शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई। सर्वप्रथम सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़े। इनके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी शोक प्रस्ताव पढ़कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। Haryana Assembly
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंद्रयान-3 के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने हरियाणा के कई वैज्ञानिकों का भी जिक्र किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का भी अभिनंदन भी किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चंद्रयान-3 की कामयाबी 1 दिन में नहीं मिली। चंद्रयान-3 मिशन में हरियाणा का अहम् योगदान रहा है। यह अचीवमेंट एक दिन की नहीं है। इसमें हर पीएम का योगदान रहा है। इस पर गृह मंत्री अनिल विज और पूर्व सीएम के बीच बहस शुरू हो गई। अनिल विज ने कहा कि आप मोदी जी का नाम लो। यह सफलता तब मिली जब मोदी जी पीएम हैं।
सत्र की शुरूआत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2011 में कांग्रेस शासन के दौरान गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) कार्ड जारी करने में हुई अनियमितताओं को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान महंगे आवासों में रहने वाले व्यक्तियों को गलत तरीके से बीपीएल कार्ड आवंटित किए गए थे। ऐसे लगभग 50 लोगों के नाम उस समय अखबारों में छपे थे। वे विपक्ष के कुछ सदस्यों द्वारा परिवार पहचान पत्र से संबंधित मुद्दे का उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे थे।
नैना चौटाला ने उठाया ट्यूबवेल कनेक्शन का मुद्दा
बाढ़डा से विधायक नैना चौटाला ने बिजली मंत्री रणजीत चौटाला से पूछा कि वर्ष 2018 से पहले सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन धारकों को बिजली के कनेक्शन जारी न करने के कारण क्या है नैना चौटाला ने कहा कि हमारा इलाका डार्क जोन में है। भूजल स्तर 400 फीट तक पहुंच चुका है। हमारे इलाके में सोलर ट्यूबवेल से काम नहीं चलेगा। इस लिए हमारे इलाके में बिजली कनेक्शन दिए जाएं। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि केंद्र की गाइडलाइंस के अनुसार सोलर कनेक्शन ही मिल सकते हैं। Haryana Assembly
डिप्टी सीएम दुष्यंत हुए नाराज
दुष्यंत चौटाला ने रूल बुक के जरिए बात रखते हुए कहा कि एक प्रस्ताव में 5 से ज्यादा सवाल नहीं पूछे जा सकते, लेकिन यहां 20 सवाल पूछे जा रहे हैं। मैं सवालों के जवाब देते जा रहा हूँ। हमारे लिए कोई रूल नहीं है क्या दुष्यंत चौटाला ने कहा सम्बंधित मंत्री यानि मुझे इस प्रस्ताव को कन्वर्जन करने की अनुमति नहीं ली गई है।
कांग्रेस के तीन विधायकों के मॉशन रिजेक्ट
सदन में कांग्रेस के तीन विधायकों ने मॉशन दिया था, लेकिन स्पीकर ने रिजेक्ट कर दिए। विधायक बीबी बत्रा ने स्पीकर से मॉशन रिजेक्ट करने का कारण पूछा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी मॉशन रिजेक्ट करने का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि आप बहस से क्यों इंकार कर रहे हैं। इस दौरान सदन में परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्या भी कांग्रेस सदस्यों ने उठाई। सीएम ने पीपीपी पर जवाब देते हुए कहा कि इसी सेशन में सारे नियम लागू कर दिए जाएंगे। पीपीपी के रूल्स ले डाउन कर दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि गाड़ियों-कोठियों वालों के राशन कार्ड काटे गए हैं, जो भी समस्याएं हैं उनको ठीक करेंगे। हमने 12:50 लाख नए राशन कार्ड बनाए हैं। Haryana Assembly
यह भी पढ़ें:– केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ड्राइवरों को बांटी पोर्टेबल वाटर प्यूरी टंकिया