Mohammad Gauri - Sach Kahoon Hindi

पृथ्वी राज सिंह चौहान की आंखे फोड़ने के बाद भी मोहम्मद गौरी जिंदा नहीं बच पाया
जयपुर । आज हम आपको पृथ्वी राज सिंह चौहानी के बारे में (Prithvi Raj Singh Chauhan) बताने जा रहे हैं जिसने अपने तीर से मोहम्मद गौरी को मार डाला था। पृथ्वीराज तृतीय (शासनकाल: 1178-1192) जिन्हें आम तौर पर पृथ्वीराज चौहान कहा जाता है,चौहान वंश के राजा थे। उन्होंने वर्तमान उत्तर-पश्चिमी भारत में पारम्परिक चौहान क्षेत्र सपादलक्ष पर शासन किया। उन्होंने वर्तमान राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से पर भी नियन्त्रण किया। उनकी राजधानी अजयमेरु (आधुनिक अजमेर) में स्थित थी, हालाँकि मध्ययुगीन लोक किंवदन्तियों ने उन्हें भारत के राजनीतिक केंद्र दिल्ली के राजा के रूप में वर्णित किया है जो उन्हें पूर्व-इस्लामी भारतीय शक्ति के प्रतिनिधि के रूप में चित्रित करते हैं।

शुरूआत में पृथ्वीराज ने कई पड़ोसी हिन्दू राज्यों के (Prithvi Raj Singh Chauhan) खिलाफ सैन्य सफलता हासिल की। विशेष रूप से वह चन्देल राजा परमर्दिदेव के खिलाफ सफल रहे थे। उन्होंने गौरी राजवंश के शासक मोहम्मद गौरी के प्रारम्भिक आक्रमण को भी रोका। हालाँकि, 1192 में तराइन की दूसरी लड़ाई में गौरी ने पृथ्वीराज को हराया और कुछ ही समय बाद उन्हें मार डाला। तराइन में उनकी हार को भारत की इस्लामी विजय में एक ऐतिहासिक घटना के रूप में देखा जाता है और कई अर्ध-पौराणिक लेखनों में इसका वर्णन किया गया है। इनमें सबसे लोकप्रिय पृथ्वीराज रासो है, जो उन्हें “राजपूत” राजा के रूप में प्रस्तुत करता है।

अधिकांश मध्ययुगीन स्रोतों में कहा गया है कि पृथ्वीराज को चौहान (Prithvi Raj Singh Chauhan) राजधानी अजमेर ले जाया गया जहाँ मोहम्मद ने उसे ग़ोरियों के अधीन राजा के रूप में बहाल करने की योजना बनाई थी। कुछ समय बाद, पृथ्वीराज ने मोहम्मद के खिलाफ विद्रोह कर दिया जिसके उपरान्त उन्हें मार दिया गया।

तीर चलाया और उसे मार डाला

पृथ्वीराज रासो का दावा है कि पृथ्वीराज को एक कैदी के रूप में ग़ज़नी ले जाया गया और अंधा कर दिया गया। यह सुनकर, कवि चंद बरदाई ने गज़नी की यात्रा की और मोहम्मद ग़ोरी को चकमा दिया जिसमें पृथ्वीराज ने मोहम्मद की आवाज़ की दिशा में तीर चलाया और उसे मार डाला। कुछ ही समय बाद, पृथ्वीराज और चंद बरदाई ने एक दूसरे को मार डाला।यह एक काल्पनिक कथा है, जो ऐतिहासिक साक्ष्य द्वारा समर्थित नहीं है: पृथ्वीराज की मृत्यु के बाद मोहम्मद ग़ोरी ने एक दशक से अधिक समय तक शासन करना जारी रखा।

पृथ्वीराज की मृत्यु के बाद, ग़ोरियों ने उनके पुत्र गोविंदराज को अजमेर के सिंहासन पर राजा नियुक्त किया। 1192 में, पृथ्वीराज के छोटे भाई हरिराज ने गोविन्दराज को हटा दिया और अपने पैतृक राज्य का एक हिस्सा वापस ले लिया। गोविंदराजा रणस्तंभपुरा (आधुनिक रणथंभौर) चला गया जहाँ उसने शासकों की एक नई चौहान शाखा स्थापित की (ग़ोरी के आधिपत्य में)। बाद में हरिराज को ग़ोरियों के जनरल कुतुब-उद-दीन ऐबक ने हराया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पृथ्वी राज चौहान व मोहम्मद गौरी के युद्ध का गवाह है ‘तरावड़ी’
1191 व 92 में तरावड़ी में ही लड़े गए थे युद्ध, शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित दो कोस मीनार भी तरावड़ी में मौजूद (Prithvi Raj Chauhan)

सच कहूँ/रोहित लामसर तरावड़ी। कर्णनगरी करनाल में बसा कस्बा तरावड़ी जिसे पहले तराईन कहा जाता था आज इतिहास की यादों को समेटे हुए है। यही वो जगह है जहां पृथ्वी राज चौहान (Prithvi Raj Chauhan) व क्रूर शासक मोहम्मद गौरी के बीच सन् 1191-92 में दो युद्ध हुए थे। दूसरे युद्ध के दौरान जब सम्राट पृथ्वी राज चौहान मोहम्मद गौरी से पराजित हो गए थे तो उन्हें यहीं से बंदी बनाकर गजनी में ले जाया गया था। जहां पर पृथ्वी राज चौहान को मोहम्मद गौरी ने बहुत यातनाएं दी थी। इतिहास इस बात का गवाह है कि तरावड़ी कस्बा शेरशाह सूरी मार्ग, जो आज राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर स्थित है। यहीं से होकर शेरशाह सूरी का मार्ग गुजरता था, जहां आज यह धरोहर स्थित है। आज भी इस मार्ग पर शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित कोस मीनार (3.2 किलोमीटर का एक कोस इस ऐतिहासिक धरोहर के अगल-बगल स्थित हैं।

दोनों कोस मीनारे आज भी कायम है।

जिसमें से एक नई अनाज मंडी के पास तथा दूसरी बादशाही पुल के पास अंजनथली रोड बनी हुई है।

प्सैनिकों के विश्राम के लिए यहां बनाया था किला

चौहान ने सैनिकों के विश्राम के लिए यहां किले का निर्माण करवाया था। 1192 के युद्ध में पृथ्वी राज चौहान के साले जयचंद उन्हें धोखा देकर मोहम्मद गौरी से जा मिले थे। जिससे चौहान को हार का मुंह देखना पड़ा था। युद्ध में हराने के बाद मोहम्मद गौरी ने चौहान की दोनों आंखें निकाल दी थी।

राजा चौहान शब्दभेदी बाण कला में निपुण थे।

उन्होंने बंदी होते हुए भी मोहम्मद गौरी को शब्दभेदी बाणों से मार गिराया था।

43 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई थी।

असंमजस: चौहान का किला या फिर सराय

लोगों में आज भी यह असमंजस की स्थिति है कि यह धरोहर पृथ्वी राज चौहान का किला हैं या फिर सराए, क्योंकि पृथ्वी राज चौहान का किला हरियाणा के हांसी में भी स्थित है, जोकि पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित हैं। लेकिन तरावड़ी में पुरातत्व विभाग द्वारा इस इमारत को संरक्षित नहींं किया गया और न ही जो लोग इसमें रह रहे हैं, उनकी मलकीयत बन सकी। इसके साथ ही दो कोस मीनारों की भी हालत बेहद खस्ता है।

आज काटजू नगर के नाम से जाना जाता है किला

चौहान ने जिस किले को बनाया था उसे आज काटजू नगर के नाम से जाना जाता है।

इसका भी एक इतिहास रहा है।

सन् 1947 में भारत-विभाजन के समय जो लोग पाकिस्तान (जिला मुल्तान) की तरफ से हिन्दुस्तान में आए थे।

वह उस समय की इस सरायनुमा इमारत में शरणार्थी के रूप में ठहरे थे।

जिनका आज तक यहीं पर बसेरा कायम है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।