Champions Trophy - Sach Kahoon Hindi

BCCI: चैंपियंस ट्रॉफी विजेता खिलाड़ी होंगे मालामाल! बीसीसीआई ने की करोड़ों की घोषणा!
15 खिलाड़ियों एवं कोच को मिलेंगे 3-3 करोड़

खेल डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की चैंपियन बनने वाली टीम को बीसीसीआई ने करोड़ों रुपये देने का ऐलान किया है। यह जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक मीडिया रिपोर्ट में दी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम इंडिया को 58 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की गई है, जिसमें से 15 खिलाड़ियों और मुख्य कोच गौतम गंभीर को 3-3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। BCCI News

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चैंपियन ट्रॉफी में भाग लेने वाली 8 टीमों में से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रुप ए में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी हासिल की है। भारत ने सेमीफाइनल में आॅस्ट्रेलिया को हराने के बाद, फाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अपनी तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इनाम की राशि उन खिलाड़ियों को भी मिलेगी जो टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेले, जैसे अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर।

कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को 50-50 लाख रुपये

सैकिया ने यह भी बताया कि बाकी कोचिंग स्टाफ,  बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, सहायक कोच अभिषेक नायर और रयान टेन डोशेट, फील्डिंग कोच टी दिलीप, और फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन व योगेश परमार, टीम डॉक्टर आदित्य दफ्तरी, थ्रोडाउन विशेषज्ञ राघवेंद्र द्विगी, नुवान उडेनेक और दयानंद गरानी, मसाजर चेतन कुमार, राजीव कुमार और अरुण कानाडे, और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को 50-50 लाख रुपये मिलेंगे।

इसके अलावा, बीसीसीआई से जुड़े अन्य अधिकारी जैसे वीडियो एनालिस्ट हरी प्रसाद मोहन, लायजन आॅफिसर और मीडिया मैनेजर को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे। बीसीसीआई सचिव ने बताया कि चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर को 30 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि अन्य सदस्य झ्र सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा, एस शरत और शिव सुंदर दास को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। सैकिया ने यह भी बताया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विजेता भारतीय टीम को लगभग 19.45 करोड़ रुपये इनाम में दिए, जो केवल खिलाड़ियों में बांटे गए। प्रत्येक खिलाड़ी को 1.43 करोड़ रुपये मिले। BCCI News

Rajasthan Royals: पहले तीन मैचों में ये होंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान

India Wins Champion Trophy: भारतीय टीम बनी चैंपियन तो इस बार पाकिस्तान में टूटे टीवी, जानिये सच्चाई
India Wins Champion Trophy: दुबई (एजेंसी)। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा (76), श्रेयस अय्यर (48) और के एल राहुल (नाबाद 34) की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने रविवार को फाइनल मुकाबले में छह गेंदे शेष रहते न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया। भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरी बार खिताब जीता हैं। इससे पहले वर्ष 2002 और 2013 में भारत ने यह ट्रॉफी जीती थी। मैच में 76 रनों की शानदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा को ‘प्लेयर आॅफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। टूर्नामेंट में 263 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले रचिन रविंद्र को ‘प्लेयर आॅफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला। उधर भारत की जीत पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी उत्साह देखने को मिला। ऐसा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है, जहां एक शख्स ने भारत की शानदार जीत पर जश्न मनाते हुए दोनों हाथों से पैसे लुटा दिए। बता दें कि भारतीय टीम की जीत के बाद पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी आवाम से रिएक्शन लेने के लिए सड़कों पर निकले जहां पर उनकी मुलाकात भारत के सबसे बड़े फैन आबिद से हुई, जो भारत की जीत पर काफी खुश नजर आ रहे थे। उनकी खुशी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने टीम इंडिया की जीत के तुरंत बाद पैसे लुटाने शुरू कर दिए।

Haryana Railway News: अच्छी खबर, हरियाणा के इन शहरों और गांवों की चमकी किस्मत, रेलवे करेगा जमीन अधिग्रहण

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरूआत की | India Wins Champion Trophy

वहीं 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। 19वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल (31) को आउटकर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने विराट कोहली (एक) को पगबाधा कर भारत को दूसरा झटका दिया। 27वें ओवर में रचिन रविंद्र ने रोहित शर्मा को आउट कर भारत का बड़ा झटका दिया। रोहित शर्मा ने 83 गेंदोंं में सात चौके और तीन छक्के लगाते हुए (76) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। 39वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने श्रेयस अय्यर को आउटकर न्यूजीलैंड को चौथी सफलता दिलाई। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (48) रन बनाये। इसके बाद अक्षर पटेल (29) रन बनाकर आउट हुये। आखिरी ओवरों में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए के एल राहुल और हार्दिक पंड्या ने न्यूजीलैंड के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के अरमानों पर पानी फेर दिया। हालांकि इस दौरान 48वें ओवर में हार्दिक पंड्या (18) रन बनाकर आउट हो गये। भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया । 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। भारत ने 12 साल के बाद अपना तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। के एल राहुल (34) और रवींद्र जडेजा (नौ) रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने दो-दो विकेट लिये। रचिन रविंद्र और काइल जेमीसन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी विल यंग और रचिन रविंद्र की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड के अच्छी शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। आठवें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने विल यंग (15) को पगबाधा आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 11वें ओवर में कुलदीप यादव ने रचिन रविंद्र (37) को आउट कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया।

बल्लेबाजी करने आये डैरिल मिचेल ने केन विलियमसन के साथ पारी संभालने का प्रयास किया। 13वें ओवर में कुलदीप यादव ने केन विलियमसन (16) को अपनी ही गेंद पर कैच आउटकर पवेलियन भेज दिया। 24वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने टॉम लेथम (14) को पगबाधा आउट कर भारत के लिये चौथा विकेट झटका। ग्लेन फिलिप्स ने डैरिल मिचेल का बखूबी साथ निभाया। दोनों के बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। वरूण चक्रवर्ती ने 38वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स (34) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। 46ओवर में मोहम्मद शमी ने डैरिल मिचेल को आउटकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। डैरिल मिचेल ने 101 गेंदों में तीन चौके लगाते हुये (63) रनों की जूझारू पारी खेली। सातवें विकेट के रूप में 49वें में कप्तान मिचेल सैंटनर(आठ) रनआउट हुये। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 53) रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया।

Champions Trophy: पिच को लेकर कोच गौतम गंभीर ने अभी-अभी किया बड़ा खुलासा, जानिये
Champions Trophy:  दुबई (एजेंसी)। भारतीय टीम के प्रमुख कोच गौतम गंभीर ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के एक ही पिच पर खेल कर अनुचित लाभ लेने को लेकर हो रही चर्चा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोगों को हमेशा शिकायत करने की आदत होती है। गंभीर ने पिच की परिस्थितयों के सवाल के जवाब में कहा, ‘यह हमारे लिए उतना ही सामान्य मैदान है, जितना किसी और टीम के लिए। हमने यहां नहीं खेला है। मुझे याद नहीं कि हम आखिरी बार यहां कब खेले थे। और सच कहूं तो हमने ऐसी कोई योजना नहीं बनाई थी। योजना यह थी कि अगर आप 15 खिलाड़ियों की टीम में दो मुख्य स्पिनर चुनते हैं, तो चाहे हम पाकिस्तान में या कहीं भी खेलते, हम दो मुख्य स्पिनर ही चुनते क्योंकि यह उपमहाद्वीप में होने वाला टूनार्मेंट था।

उन्होंने कहा, ‘इसलिए ऐसा नहीं है कि हम स्पिनरों का जाल बिछाना चाहते थे। अगर आप देखें तो हमने पहले दो मैचों में केवल एक मुख्य स्पिनर को खिलाया। हमने इस मैच और पिछले मैच में दो मुख्य स्पिनर खिलाए। जहां तक ‘अनुचित लाभ’ की बात है इसके बारे में बहुत बहस हो रही है। हमने यहां एक दिन भी अभ्यास नहीं किया है, हम आईसीसी अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं। वहां और यहां की परिस्थितियां बिल्कुल अलग हैं। कुछ लोगों की हमेशा शिकायत करने की आदत होती है, उन्हें अपनी आदत में सुधार लाना चाहिए। मुझे लगता है कि ऐसा कुछ नहीं था कि हमें कोई अनुचित लाभ मिला हो।

एक अन्य सवाल के जवाब में गंभीर ने कहा, ह्लआपने एक बहुत अच्छा शब्द इस्तेमाल किया कि हमने ‘बिना किसी गलती के क्रिकेट’ खेला। हमें अभी एक और मैच खेलना है। हम जानते हैं कि हमारी एक अच्छी एकदिवसीय टीम है और हमने इस टूनार्मेंट में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है।

ICC Champions Trophy: पाकिस्तान को झटका, चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर आईसीसी का बड़ा फैसला!
ICC Champions Trophy 2025: भारत की आपत्ति के बाद आईसीसी का फैसला

इस्लामाबाद (एजेंसी)। अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी होनी है। इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पाकिस्तान भेज दिया है। यह ट्रॉफी गत दिवस इस्लामाबाद पहुंची। मगर इसी बीच पाकिस्तान को एक तगड़ा झटका लगा। वो इस ट्रॉफी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) नहीं भेज सकेंगे। ICC Champions Trophy

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी और सस्ती हुई, इतनी गिर गई कीमतें!

दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने योजना बनाई थी कि वो इस ट्रॉफी को 16 से 24 नवंबर के बीच पूरे देश में घुमाएगा। इसे दुनिया की दूसरी सबसे ऊंटी पर्वत चोटी के-2 पर भी ले जाया जाएगा। साथ ही इसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के तीन शहरों स्कार्दु, मुर्री और मुजफ्फराबाद में भी ले जाने का फैसला किया गया था। मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आपत्ति के बाद आईसीसी ने इस पर संज्ञान लिया है। साथ ही पाकिस्तान को यह आदेश दिया है कि यह ट्रॉफी अब पीओके नहीं जाएगी। Champions Trophy

भारत-पाक मैचों को लेकर केन्द्र सरकार की नीति का पालन होगा: राजीव शुक्ला

इस बीच बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी राजीव शुक्ला ने भी पीसीबी की टेंशन और बढ़ा दी है। एक खास बातचीत में राजीव शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर जो विवाद चल रहा है, उसमें हम अपना पक्ष पहले ही साफ कर चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर बीसीसीआई का नियम स्पष्ट है। जो केंद्र सरकार की नीति है, हम उसका पालन करेंगे। हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है और हमने यह बात आईसीसी के सामने भी रख दी है। भारत और पाकिस्तान राजनीतिक तनाव के कारण द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं खेलते हैं। दोनों देश केवल आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद के इवेंट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2006 में पाकिस्तान का दौरा किया था।

ये टीमें लेंगी भाग | ICC Champions Trophy

चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमों को भाग लेना है। इनमें अफगानिस्तान, आॅस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। टीमों को चार-चार के दो ग्रुपों में प्रतिस्पर्धा करनी है, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। पीसीबी ने 19 फरवरी से 9 मार्च तक पूरे चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान में करने का फैसला किया है। सुरक्षा व्यवस्था को आसान बनाने के लिए भारत के सभी मैच लाहौर में आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है, जो भारतीय सीमा के पास का शहर है। भारत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तान में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। भारत पिछले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं गया था और उसके मैच श्रीलंका में खेले गए थे। हालांकि, पाकिस्तान की टीम वनडे विश्व कप 2023 खेलने के लिए भारत आई थी। ICC Champions Trophy

Haryana News: 23 करोड़ का ‘अनमोल’ हर रोज खाता है सूखे मेवे व उच्च कैलोरी वाला खाना!

चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीजेश को हॉकी टीम की कमान
नई दिल्ली (एजेंसी)। अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश को हॉलैंड के ब्रेदा में 23 जून से शुरु होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी संस्करण के लिए 18 सदस्यीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम की कमान सौंपी गई है। हॉकी इंडिया (एचआई) ने वीरवार को राष्ट्रीय पुरुष टीम की घोषणा की जिसकी कप्तानी गोलकीपर श्रीजेश को सौंपी गई है जबकि चिंगलेनसाना सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम ने पिछले संस्करण में विश्व की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार के बाद रजत पदक जीता था जो चैंपियंस ट्रॉफी में 34 वर्ष बाद भारत का पदक था।

भारतीय टीम इस प्रकार है : गोलकीपर : पी आर श्रीजेश (कप्तान), कृष्ण बहादुर पाठक।

डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार,जरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, अमित रोहिदास।

मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसाना सिंह कंगजुम (उपकप्तान), सरदारा सिंह, विवेक सागर प्रसाद।

फारवर्ड : सुनील सोमारपेत वितालाचार्य, रमनदीप सिंह, मनदीप सिंह, सुमित कुमार (जूनियर), आकाशदीप सिंह, दिलप्रीत।

भारत को रहना होगा बांग्लादेश से सतर्क
चैम्पियंस ट्रॉफी में दूसरा सेमीफाइनल कल, भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर

बर्मिंघम (एजेंसी)। गत चैंपियन भारत अपने खिताब का बचाव करने से बस एक चंद कदम दूर है लेकिन वीरवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में उसके सामने पड़ोसी एशियाई टीम बांग्लादेश होगी जो इस बार बड़े उलटफेर की तलाश में है और ऐसे में टीम इंडिया को ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। भारत पूर्व चैंपियन है और इस बार भी खिताब की दावेदार है और विराट कोहली की कप्तानी में लगातार कमाल कर रही है जो अपने अह्म सेमीफाइनल मुकाबले से ठीक पहले दोबारा आईसीसी वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। भारत ने पाकिस्तान को पहले मैच में हराया था

लेकिन दूसरे मैच में अंडरडॉग श्रीलंका ने उसे सात विकेट से हरा दिया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालांकि टीम इंडिया ने तुरंत अपनी गलती सुधार ली और लगभग एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से नंबर वन वनडे टीम को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारतीय तेज गेंदबाजों की इस मैच में अहम भूमिका रही थी। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि इस अह्म मुकाबले में आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका मिलता है या उनकी जगह तेज गेंदबाजी आक्रमण में उमेश को जगह दी जाती है जिन्होंने अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 16 रन पर तीन झटके दिए थे। वहीं भुवी ने भी तीन विकेट लिए थे।

बांग्लादेश पर मनोवैज्ञानिक दबाव

टूर्नामेंट से पूर्व भारत और बांग्लादेश के बीच अभ्यास मैच में टीम इंडिया ने 324 रन का बड़ा स्कोर बनाया और लक्ष्य का पीछा कर रही विपक्षी बांग्लादेशी टीम केवल 84 रन पर ही ढेर हो गई थी। इस अभ्यास मैच को भारत ने 240 रन से जीता था। वैसे अब दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच निश्चित ही अभ्यास मैच से अलग होगा लेकिन बांग्लादेश पर मनोवैज्ञानिक दबाव जरुर रहेगा। ओपनिंग में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी भरोसेमंद रही है। इसके अतिरिक्त स्टार आॅलराउंडर युवराज सिंह से भी इस मैच में काफी उम्मीदें हैं। टीम के पास मजबूत ओपनिंग क्रम के साथ अनुभवी और जबरदस्त फिनिशर धोनी, पांड्या और जडेजा जैसे निचले क्रम के भरोसेमंद स्कोरर भी हैं।

दूसरी ओर मशरफे मुर्तजा की टीम भी भारत के खिलाफ अपना पूरा जोर लगाएगी जिसके साथ पिछले कुछ मैचों में मैदान और मैदान के बाहर खटास पैदा हो गई है। बांग्लादेश के पास तस्कीन अहमद, शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल, महमूदुल्लाह और मुस्ताफिजुर रहमान जैसे मैच विजयी खिलाड़ी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 33 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद शाकिब और महमूदुल्लाह 224 रन की दोहरी शतकीय साझेदारी को बांग्लादेशी टीम की बहादुरी ही कहा जा सकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चैम्पियंस ट्रॉफी: पहला सेमीफाइनल ENG-PAK के बीच आज
कार्डिफ: श्रीलंका पर रोमांचक जीत के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची पाकिस्तान टीम का मुकाबला आज इंग्लैंड से होगा। मैच दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट की नंबर वन टीम इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की राह आसान नहीं होगी।

पाकिस्तानः 3 में से 2 मैच जीते

टूर्नामेंट में आखिरी रैंकिंग (8वीं) की टीम पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ हार से टूर्नामेंट की शुरुआत की, लेकिन उसके बाद अपने पिछले दोनों मैच जीते। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 रन से और फिर श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट से। इस प्रदर्शन से पाकिस्तानी टीम जीत की लय में हैं। उनके खिलाड़ी अच्छे फॉर्म के साथ ही आत्मविश्वास में भी हैं।

इंग्लैंडः तीनों मैच जीते

इंग्लैंड चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 में अपने सभी लगी मैच जीतने वाली अकेली टीम है। उसने अपने ग्रुप में बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराया। इसमें से 2 मैचों में उसने 300+ का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उसने 40 ओवर में ही 240 रन बना लिए थे। हालांकि, बारिश के कारण ये मैच नहीं हो सका और इंग्लैंड डकवर्थ लुईस सिस्टम से 40 रन से ये मैच जीत गई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चैंपियंस ट्रॉफी: साउथ अफ्रीका से करो या मरो का मुकाबला आज
लंदन: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में आज एजबेस्टन के मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। अगर भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उसे दुनिया की नंबर वन वनडे टीम को हराना होगा। हालांकि ये मुकाबला इतना आसान भी नहीं होगा। लेकिन अगर टीम इंडिया का हर खिलाड़ी अपनी काबिलियत के हिसाब से खेला तो भारत के लिए मैच जीतना कठिन भी नहीं होगा।

इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल

चैम्पियंस ट्रॉफी में टीमों का मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। टूर्नामेंट की सबसे फेवरेट टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम 7 विकेट से मैच हार गई। ऐसे में, अब उसका आखिरी ग्रुप मैच क्वार्टर फाइनल मैच की तरह हो गया। आज (11 जून) भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से है। मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

क्वाटर फाइनल मैच महत्वपूर्ण

साउथ अफ्रीका से करो या मरो के मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, क्रिकेटर के रूप में निजी तौर पर मुझे इस तरह के मैच पसंद हैं। आप इस तरह की मैचों का हिस्सा बनना चाहते हैं जो क्वाटर फाइनल मैच की तरह महत्वपूर्ण होते हैं और अगर आप इसमें अच्छा प्रदर्शन करते हैं और आपकी टीम जीत हासिल करती है तो फिर वह एक अलग तरह का अहसास होता है। इससे क्रिकेटर के रूप में आप में सुधार होता है। हर कोई इस तरह के मैच का हिस्सा बनना चाहता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी से आउट
लंदन: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट पर 265 रन बनाए और बांग्लादेश को जीत के लिए 266 रन का टारगेट दिया। जवाब में टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 47.2 ओवर में ही 268 रन बनाकर ये मैच 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।

बांग्लादेश की जीत के हीरो शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह रहे। जिन्होंने 33 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद जबरदस्त बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिलाई। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 227 रन की पार्टनरशिप की। इस दौरान दोनों ने सेन्चुरी भी लगाई।

खुलकर नहीं खेल पाए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज

गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के बाद शाकिब अल हसन (114) और महामुदुल्लाह (नाबाद 102) के बीच हुई रिकार्ड साझेदारी के दम पर बांग्लादेश ने गुरुवार को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मुकाबले में न्यूजीलैंड को हैरान करते हुए पांच विकेट से मात दी।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बंग्लादेशी गेंदबाजों के आगे खुलकर नहीं खेल पाए और 266 रनों का ही लक्ष्य रख सके। इस लक्ष्य को बांग्लादेश ने बेहद खराब शुरुआत के बाद भी 47.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है जबिक बांग्लादेश ने अपने आप को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आखिरी उम्मीद के लिए खेलेगा आस्ट्रेलिया
पिछले दोनों मैच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से हुए बारिश के कारण रद्द

बर्मिंघम (एजेंसी)। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग्य से जूझ रही आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अपने पिछले दोनों मैच इंद्र देवता से हारने के बाद वह सबसे पहले क्वालीफाई कर चुकी मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को ग्रुप ए के मुकाबले में अपनी आखिरी उम्मीद के लिए खेलने उतरेगी। इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने अपने घरेलू जमीन पर कमाल का खेल दिखाते हुए पिछले दोनों मैच जीते हैं और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। लेकिन ग्रुप की दूसरी सबसे मजबूत टीम आस्ट्रेलिया की स्थिति काफी विकट है और उसके पिछले दोनों मैच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से बारिश के कारण रद्द हो गए हैं।

ग्रुप में वह रद्द मैचों से मिले दो अंक लेकर हालांकि अभी भी दूसरे स्थान पर है लेकिन तीसरे और चौथे नंबर की बांग्लादेश तथा न्यूजीलैंड की टीमों के पास एक-एक अंक हैं और उनके पास भी अभी एक-एक मौका बचा हुआ है जिसमें वह समीकरण बदल सकती हैं। हालांकि कंगारुओं के जीतने पर वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगी और ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ उसे करो या मरो के मैच में उतरना होगा। इंग्लैंड ने अपने पहले दोनों मैच बांग्लादेश से आठ विकेट से और न्यूजीलैंड से 87 रन के अंतर से जीते हैं और घरेलू मैदान पर टीम कमाल की फार्म में हैं। उसकी पूरी कोशिश रहेगी कि वह चिर प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया को जीतने का कोई मौका न दे। मेजबान टीम ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 300 के पार स्कोर बनाया और उसका बचाव भी किया था।

आस्ट्रेलिया पहले दोनों मैचों में परिणाम नहीं निकलने से चिंतित

मोर्गन के अलावा जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जो रुट, बेन स्टोक्स और जोस बटलर बढ़िया बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों ने कीवी टीम के खिलाफ पिछले मैच में तीन अर्धशतक जड़े थे तो वहीं गेंदबाजों में लियाम प्लेंकेट 55 रन पर चार विकेट लेकर सबसे सफल रहे थे। टीम के पास जैक बॉल, मार्क वुड, आदिल राशिद और स्टोक्स जैसे बेहतरीन गेंदबाज मौजूद हैं और आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी ये अह्म रहेंगे। आस्ट्रेलिया पहले ही दोनों मैचों में परिणाम नहीं निकलने से चिंतित है और मजबूत इंग्लैंड के खिलाफ उस पर मनोवैज्ञानिक दबाव भी होगा।

कीवी टीम के खिलाफ रद्द रहे मैच में जोश हेजलवुड ने 52 रन पर छह विकेट निकालकर कमाल की गेंदबाजी की थी तो बांग्लादेश के खिलाफ मिशेल स्टार्क चार विकेट के साथ सफल रहे थे। इसके अलावा पैट कमिंस, ट्रेविस हैड, एडम जम्पा और मोएसिस हैनरिक्स के रुप में उसके पास जबरदस्त गेंदबाजी क्रम है। वहीं बल्लेबाजों में डेविड वार्नर, आरोन फिंच, कप्तान स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल उसके अहम स्कोरर हैं और निश्चित ही करो या मरो के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ असल परीक्षा के लिए तैयार होंगे क्योंकि उसके बल्लेबाजों को पिछले दोनों ही मैचों में कुछ करने का मौका नहीं मिल सका है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

लंका पर चढ़ाई करने उतरेगी ‘विराट सेना’
चैम्पियंस ट्रॉफी में 8वां मैच कल, सीधा प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर

भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को 124 रन से किया था ध्वस्त

लंदन (एजेंसी)।आक्रामक कप्तान विराट कोहली की सेना पाकिस्तान को फतह करने के बाद अब श्रीलंका पर चढ़ाई करने और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल का टिकट कटाने उतरेगी। भारत और श्रीलंका का ग्रुप बी मुकाबला वीरवार को ओवल मैदान पर खेला जाएगा। गत चैंपियन भारत ने अपने ग्रुप के पहले मैच में पाकिस्तान की चुनौती को 124 रन से ध्वस्त किया था।

श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका से 96 रन की करारी हार मिली थी

भारत का दूसरा सामना श्रीलंका के साथ है जिसे अपने पहले मैच में ओवल में ही दक्षिण अफ्रीका के हाथों 96 रन की करारी हार मिली थी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले और गेंद से जबरदस्त प्रदर्शन किया था। भारत ने वर्षा बाधित मैच में तीन विकेट पर 319 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद पाकिस्तान को 33.4 ओवर में 164 रन पर निपटा दिया था।

भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत यह मैच 124 रन से जीता था। भारत को इस ग्रुप में एक और जीत सीधे सेमीफाइनल में पहुंचा देगी। कप्तान विराट की यही कोशिश रहेगी कि सेमीफाइनल का निपटारा दूसरे मैच में ही कर दिया जाए ताकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 जून को आखिरी ग्रुप मैच में अगर-मगर की कोई गुंजाइश न बचे।

मलिंगा श्रीलंका के सबसे अनुभवी गेंदबाज

टीम इंडिया के लिए अपने दोनों ओपनरों रोहित शर्मा और शिखर धवन का फार्म में लौटना बड़े राहत की बात है। दोनों ने पहले विकेट के लिए 136 रन की बड़ी साझेदारी की थी जिसने भारत को मजबूत स्कोर का आधार दिया था। इस आधार का फायदा उठाते हुए विराट ने नाबाद 81 और युवराज सिंह ने 53 रन ठोके थे। श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका के 299 रन के जवाब में 203 रन पर सिमट गई थी। मलिंगा श्रीलंका के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोई विकेट नहीं मिला था।

भारतीय बल्लेबाजी को रोकने के लिए मलिंगा, सुरंगा लकमल और नुवान प्रदीप को कुछ खास करना होगा। ओवल में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने जिस तरह चार विकेट हासिल किए थे उसे देखते हुए भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट लेने के अलावा बेहतरीन रनआउट भी किया था। भारत के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन को देखते हुए यह कह पाना मुश्किल है कि पहले मैच में बाहर रहे स्टार आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की इस मैच में वापसी हो पाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आतंक के साए में IND-PAK मैच
बर्मिंघम: ब्रिटेन के लंदन ब्रिज पर शनिवार देर रात हुए धमाकों के बीच रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला होना है। मैच का वैन्यू बर्मिंघम हमलों से दहले लंदन से महज 2 घंटे की दूरी पर है।

किसी भी अनहोनी घटना से बचने के लिए भारतीय टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पिछले दिनों मैनचेस्टर में हुए आतंकी हमले के बाद भी ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी की सुरक्षा की चिंता जताई थी। मैनचेस्टर से बर्मिंघम की दूरी भी करीब 180 किलोमीटर ही है।

क्रिकेट पर आंतक का साया

क्रिकेट मैचों के दौरान कई बार आतंकी वारदातों का इतिहास रहा है। 1996 के विल्स विश्वकप से पहले ही श्रीलंका में तमिल टाइगर्स की ओर से सेंट्रल बैंक में बम धमाके किये गये, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने अपनी टीमों को श्रीलंका भेजने से मना कर दिया था।

श्रीलंका की ओर से कड़ी सुरक्षा देने का भरोसा भी दिया गया, लेकिन टीमें नहीं गई। जिसके बाद आईसीसी ने दोनों मैच का विजेता श्रीलंका को घोषित कर दिया था, और वह सीधा क्वार्टर फाइनल में चली गई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।