Azhar Ali - Sach Kahoon Hindi

पाकिस्तान का सबसे सफल खिलाड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ा, जानें क्या है मामला
पाकिस्तानी के अजहर अली ने की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा Azhar Ali

कराची (एजेंसी) पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में से एक और पूर्व कप्तान अजहर अली ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए

अजहर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘शीर्ष स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिये सम्मानजनक रहा है। संन्यास का फैसला करना हमेशा ही कठिन होता है लेकिन गहराई से विचार करने के बाद मैंने महसूस किया कि यह मेरे लिये टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का सही समय है।अजहर ने अभी तक 96 टेस्ट में 42.49 के औसत से 7097 रन बनाये हैं। 12 साल के लम्बे करियर में उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ दिन-रात्रि मैच में नाबाद 302 रन था। उनके नाम आठ विकेट भी हैं। उन्होंने लॉर्ड्स में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 में क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में पदार्पण किया था।

भाई-बहन और बच्चे हमेशा से मेरी ताकत रहे | Azhar Ali

कराची में इंग्लैंड के खिलाफ उन्हे अपने टेस्ट रनों में इजाफा करने और अपने टेस्ट करियर को उच्च स्तर पर समाप्त करने का एक और मौका मिलेगा। उन्होंने 2016 और 2020 के बीच नौ मौकों पर टीम की कप्तानी भी की। इसके अलावा वह पाकिस्तान के लिये 53 वनडे और 49 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 1895 और 985 रन बनाये हैं। अजहर ने कहा, ‘ऐसे कई लोग हैं जिनका मैं इस कठिन सफर में साथ देने के लिये आभारी हूं। मैं अपने परिवार का विशेष उल्लेख करना चाहता हूं जिनके त्याग के बिना मैं आज जहां हूं, वहां नहीं होता। मेरे माता-पिता, पत्नी, भाई-बहन और बच्चे हमेशा से मेरी ताकत रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने अजहर को बधाई देते हुए कहा, ‘अजहर अली पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे प्रतिबद्ध खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उनका धैर्य और दृढ़ संकल्प कई युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा रहा है और वह आने वाले क्रिकेटरों के लिए एक आदर्श हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भारत के खिलाफ मैच आम मुकाबले की तरह: अली
कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच आसान नहीं

बर्मिंघम (एजेंसी)। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजहर अली ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ चैंपियन्स ट्रॉफी के महत्वपूर्ण मैच को लेकर बने उत्साही माहौल को खास तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि बढ़ी अपेक्षाओं के बावजूद वे इसे एक आम मैच की तरह ले रहे हैं। अजहर ने एजबेस्टन में अभ्यास सत्र के बाद कहा, ‘मेरा मानना है कि जब खेल शुरू होगा तो सभी खिलाड़ी इसे सहजता से लेंगे। उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ी परिस्थितियों के हिसाब से खेलते हैं। वह टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलते हैं।

खिलाड़ी पेशेवर हैं इसलिए वे यह सोचने के बजाय कि वह किसके खिलाफ खेल रहे हैं, खुद को परिस्थितियों के हिसाब से ढाल लेते हैं। यह गेंद और बल्ले का खेल है और आप इन दोनों से अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हो। अजहर ने कहा, ‘एक पेशेवर होने के नाते आपको इसे एक मैच की तरह लेना होता है। कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच आसान नहीं होता है। आपको उसके लिए कड़ी मेहनत करनी होती है और भारत के खिलाफ भी ऐसा ही होगा। प्रत्येक टीम में जब भी खिलाड़ी अपनी राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनता है तो उसका उद्देश्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।