ICC - Sach Kahoon Hindi

International Cricket Council: आईसीसी ने बंगलादेश से अपने रुख पर फिर से विचार करने का किया आग्रह
ढाका (एजेंसी)। Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को घोषणा की कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उनसे आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी भागीदारी पर अपने रुख पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है। यह घटनाक्रम दोपहर में बीसीबी और आईसीसी के बीच हुई एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ। बंगलादेश की भागीदारी पर सवाल बना हुआ है क्योंकि बीसीबी ने आईसीसी से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने वेन्यू को भारत से सह-मेजबान श्रीलंका में स्थानांतरित करने के लिए कहा था, जब बीसीसीआई ने दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव के कारण आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया था। Cricket News

वीडियो कॉन्फ्रेंस में बीसीबी का प्रतिनिधित्व उसके अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम, उपाध्यक्ष शकावत हुसैन और फारूक अहमद के साथ-साथ निदेशक और क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष नजमुल आबेदीन और सीईओ निजाम उद्दीन चौधरी ने किया। बीसीबी ने एक बयान में कहा, “चचार्ओं के दौरान, बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत न जाने के फैसले के संबंध में अपनी स्थिति की पुष्टि की। बोर्ड ने आईसीसी से बांग्लादेश के मैचों को भारत के बाहर स्थानांतरित करने पर विचार करने का भी अनुरोध दोहराया।” इसमें कहा गया है, “जबकि आईसीसी ने इस बात पर जोर दिया कि टूनार्मेंट का कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है और बीसीबी से अपने रुख पर फिर से विचार करने का अनुरोध

किया है, बोर्ड की स्थिति अपरिवर्तित है। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि संभावित समाधान खोजने के लिए चर्चा जारी रहेगी।” इसमें आगे कहा गया है, “बीसीबी अपने खिलाड़ियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की भलाई की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि इस मामले को सुलझाने के लिए आईसीसी के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है।” इससे पहले, खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कई मौकों पर जोर देकर कहा था कि बंगलादेश वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत जाने को तैयार नहीं है। Cricket News

यह भी पढ़ें:– Novak Djokovic: जोकोविच ने राओनिक के रिटायरमेंट पर दी ये भावुक प्रतिक्रिया

ICC Development Awards 2024: आईसीसी ने डेवलपमेंट अवॉर्ड्स 2024 के विजेताओं की घोषणा की
ICC Development Awards 2024: दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वर्ष 2024 के डेवलपमेंट अवॉर्ड्स के अंतर्गत सात श्रेणियों में वैश्विक स्तर पर विजेताओं के नाम घोषित किए हैं। इन पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी, जिनका उद्देश्य क्रिकेट के एसोसिएट सदस्य देशों में हो रहे नवाचार और समर्पित प्रयासों को सम्मानित करना है। ICC News

आईसीसी लगातार विश्वभर में क्रिकेट के विस्तार और विकास के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत है। इस वर्ष के पुरस्कारों में सात श्रेणियाँ सम्मिलित थीं, जिनमें एक नई श्रेणी “आईसीसी एक्स फेस्टिवल ऑफ द ईयर अवॉर्ड” को जोड़ा गया। इस वर्ष भूटान, इंडोनेशिया, नामीबिया, नेपाल, स्कॉटलैंड, तंजानिया, अमेरिका और वानुअतु जैसे आठ एसोसिएट सदस्य देशों को सम्मानित किया गया है।

प्रमुख विजेता और श्रेणियाँ इस प्रकार हैं | ICC News

क्रिकेट नामीबिया को “आईसीसी डेवलपमेंट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर” पुरस्कार मिला। उन्हें यह सम्मान एशबर्टन क्वाटा मिनी-क्रिकेट कार्यक्रम के लिए प्रदान किया गया।

भूटान क्रिकेट बोर्ड और वानुअतु क्रिकेट संघ को “फीमेल क्रिकेट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर” श्रेणी में संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया।

यूएसए क्रिकेट को “एसोसिएट मेंबर मेंस परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर” से नवाजा गया।

क्रिकेट स्कॉटलैंड को “एसोसिएट मेंबर विमेंस परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर” का पुरस्कार मिला।

नेपाल क्रिकेट संघ को “डिजिटल फैन एंगेजमेंट ऑफ द ईयर” के लिए चुना गया।

पर्सटुआन क्रिकेट इंडोनेशिया को “क्रिकेट फॉर गुड – सोशल इम्पैक्ट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

तंजानिया क्रिकेट संघ को “आईसीसी एक्स फेस्टिवल ऑफ द ईयर” का खिताब प्रदान किया गया।

आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने पुरस्कार समारोह के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “हमें इन पुरस्कारों के माध्यम से क्रिकेट के उन नायकों को सम्मानित करने का अवसर मिला है जो जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मैं सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि आने वाले वर्षों में यह पहल और अधिक ऊंचाइयों को छुएगी।” ICC News

India vs england test: इंग्लैंड दौरे के बीच भारतीय टीम में हरियाणा के धाकड़ तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज क…

ICC Champions Trophy: पाकिस्तान को झटका, चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर आईसीसी का बड़ा फैसला!
ICC Champions Trophy 2025: भारत की आपत्ति के बाद आईसीसी का फैसला

इस्लामाबाद (एजेंसी)। अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी होनी है। इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पाकिस्तान भेज दिया है। यह ट्रॉफी गत दिवस इस्लामाबाद पहुंची। मगर इसी बीच पाकिस्तान को एक तगड़ा झटका लगा। वो इस ट्रॉफी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) नहीं भेज सकेंगे। ICC Champions Trophy

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी और सस्ती हुई, इतनी गिर गई कीमतें!

दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने योजना बनाई थी कि वो इस ट्रॉफी को 16 से 24 नवंबर के बीच पूरे देश में घुमाएगा। इसे दुनिया की दूसरी सबसे ऊंटी पर्वत चोटी के-2 पर भी ले जाया जाएगा। साथ ही इसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के तीन शहरों स्कार्दु, मुर्री और मुजफ्फराबाद में भी ले जाने का फैसला किया गया था। मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आपत्ति के बाद आईसीसी ने इस पर संज्ञान लिया है। साथ ही पाकिस्तान को यह आदेश दिया है कि यह ट्रॉफी अब पीओके नहीं जाएगी। Champions Trophy

भारत-पाक मैचों को लेकर केन्द्र सरकार की नीति का पालन होगा: राजीव शुक्ला

इस बीच बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी राजीव शुक्ला ने भी पीसीबी की टेंशन और बढ़ा दी है। एक खास बातचीत में राजीव शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर जो विवाद चल रहा है, उसमें हम अपना पक्ष पहले ही साफ कर चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर बीसीसीआई का नियम स्पष्ट है। जो केंद्र सरकार की नीति है, हम उसका पालन करेंगे। हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है और हमने यह बात आईसीसी के सामने भी रख दी है। भारत और पाकिस्तान राजनीतिक तनाव के कारण द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं खेलते हैं। दोनों देश केवल आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद के इवेंट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2006 में पाकिस्तान का दौरा किया था।

ये टीमें लेंगी भाग | ICC Champions Trophy

चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमों को भाग लेना है। इनमें अफगानिस्तान, आॅस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। टीमों को चार-चार के दो ग्रुपों में प्रतिस्पर्धा करनी है, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। पीसीबी ने 19 फरवरी से 9 मार्च तक पूरे चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान में करने का फैसला किया है। सुरक्षा व्यवस्था को आसान बनाने के लिए भारत के सभी मैच लाहौर में आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है, जो भारतीय सीमा के पास का शहर है। भारत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तान में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। भारत पिछले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं गया था और उसके मैच श्रीलंका में खेले गए थे। हालांकि, पाकिस्तान की टीम वनडे विश्व कप 2023 खेलने के लिए भारत आई थी। ICC Champions Trophy

Haryana News: 23 करोड़ का ‘अनमोल’ हर रोज खाता है सूखे मेवे व उच्च कैलोरी वाला खाना!

ICC: आईसीसी का बड़ा ऐलान, क्रिकेट में आ गया ये नया नियम, सभी खिलाड़ी हुए हैरान!
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Stop Clock Rule: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) खेल की गति को नियंत्रित करने के लिए ओवरों के बीच स्टॉप क्लॉक का प्रयोग करेगा। आईसीसी ने बताया कि इस प्रयोग के तहत अगर गेंदबाजी पक्ष एक पारी में एक मिनट के भीतर नया ओवर शुरू करने में तीन बार विफल रहता है तो उस पर पांच रन का जुमार्ना लगाया जाएगा। इस कदम को मुख्य कार्यकारी समिति द्वारा लागू किया जायेगा और यह पुरुषों के एकदिवसीय और टी-20 तक ही सीमित  रहेगा और इस दिसंबर और अप्रैल 2024 के बीच छह महीने के लिए ‘परीक्षण के आधार’ पर लागू किया जाएगा। ICC

High Cholesterol Symptoms: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

विज्ञप्ति में कहा गया है, ह्लघड़ी का उपयोग ओवरों के बीच लगने वाले समय को नियंत्रित करने के लिए किया जाएगा। यदि गेंदबाजी टीम पिछले ओवर के पूरा होने के 60 सेकंड के भीतर अगला ओवर फेंकने के लिए तैयार नहीं है, तो एक पारी में तीसरी बार ऐसा होने पर पांच रन का जुमार्ना लगाया जाएगा। वर्ष 2022 में आईसीसी ने धीमी ओवर गति से निपटने के लिए पुरुष और महिला एकदिवसीय क्रिकेट और टी-20 में मैच जुमार्ना लगाया था। वर्तमान में मैच की स्थितियों के अनुसार, दोनों प्रारूपों के लिए मंजूरी यह है कि यदि क्षेत्ररक्षण टीम निर्धारित समय तक अंतिम ओवर शुरू करने में विफल रहती है, तो उन्हें 30-यार्ड घेरे के बाहर एक क्षेत्ररक्षक कम रखना होता है। यह सजा आईसीसी की मैच शर्तों के तहत धीमी ओवर गति के लिए टीमों को दिए जाने वाले आर्थिक जुमार्ने के अतिरिक्त है। ICC

Cricket World Cup: साजिश? आखिरी मिनट में बदली गई थी पिच! आईसीसी ने किया ये बड़ा खुलासा!
Cricket World Cup: नई दिल्ली। आईसीसी ने सहमति जताई कि भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप 2023 सेमीफाइनल (Ind vs NZ World Cup Semi-final) से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच को आखिरी मिनट में बदला गया था, लेकिन यह आईसीसी के स्वतंत्र पिच सलाहकार के परामर्श के बाद ही किया गया था। पहला सेमीफाइनल पुरानी पिच पर खेला जा रहा है, जैसे ही यह खबर सार्वजनिक हुई तो इस बात पर काफी बहस हुई कि क्या आयोजन स्थल के क्यूरेटरों द्वारा आईसीसी इवेंट के लिए अंतिम समय में पिच में बदलाव की सिफारिश करना नियमों के खिलाफ था और बड़े आयोजन के लिए नई पिच का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। आईसीसी ने एक आधिकारिक बयान में, साजिश के सिद्धांतों को खारिज कर दिया और कहा कि विश्व कप सेमीफाइनल जैसा मैच, इतने बड़े टूनार्मेंट के अंत में ‘‘योजनाबद्ध पिच रोटेशन’’ काफी ‘‘सामान्य’’ है। ICC

आईसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इतने लंबे आयोजन के अंत में नियोजित पिच रोटेशन में बदलाव आम बात है और यह पहले भी कई बार हो चुका है।’’ बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि यह बदलाव आयोजन स्थल क्यूरेटर की सिफारिश और आईसीसी के स्वतंत्र पिच सलाहकार एंडी एटकिंसन की हरी झंडी पर किया गया है। बयान में कहा गया है, ‘‘यह बदलाव हमारे मेजबान के साथ आयोजन स्थल क्यूरेटर की सिफारिश पर किया गया था। आईसीसी के स्वतंत्र पिच सलाहकार को बदलाव से अवगत कराया गया था और यह मानने का कोई कारण नहीं है कि पिच अच्छा नहीं खेलेगी।’’

विश्व कप खेलों के लिए पिचों के बारे में आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?

विशेष रूप से, आईसीसी की खेल स्थितियों में विश्व कप नॉकआउट खेल के लिए नई पिच अनिवार्य होने का कोई उल्लेख नहीं है। ‘‘उम्मीद है कि जिन स्थानों को मैच की मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उस मैच के लिए सर्वोत्तम संभव पिच और आउटफील्ड स्थितियां पेश करेंगे।’’ इस्तेमाल की गई पिचें आम तौर पर स्पिनरों को मदद करती हैं, जो भारत की टीम के लिए वरदान साबित हो सकती हंै, जिसमें रवींद्र जड़ेजा और कुलदीप यादव दो प्रमुख गेंदबाज हैं। इंग्लैंड में 2019 विश्व कप का सेमीफाइनल ताजा पिचों पर खेला गया था, लेकिन आॅस्ट्रेलिया में पिछले साल के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिचें प्रदान की गईं थीं। New Zealand vs India

ब्रिटेन के डेली मेल और ईएसपीएन क्रिकइन्फो वेबसाइट दोनों ने बताया कि भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल शुरू में पिच 7 पर खेला जाना तय था, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की केंद्रीय पट्टी थी क्योंकि विश्व कप के राउंड-रॉबिन चरण के दौरान इसका उपयोग नहीं किया गया था। बजाय इसके, मैच छठी पिच पर खेला गया, इसी सतह का इस्तेमाल 21 अक्टूबर को इंग्लैंड पर दक्षिण अफ्रीका की 229 रन की जीत और 2 नवंबर को श्रीलंका पर भारत की 302 रन की जीत के लिए किया गया था। ICC

यह भी पढ़ें:– Hardik Pandya: कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट: हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी को लेकर बड़ी अपडेट!

IND vs NZ semifinal: शमी के कई कमरतोड़ रिकॉर्ड, किया गजब का कारनामा !
IND vs NZ semifinal: नई दिल्ली। कीवी टीम के खिलाफ 57 रन देकर सात विकेट लेने वाले शमी ने मौजूदा टूर्नामेंट में सिर्फ छह मैचों में 23 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2011 संस्करण में जहीर के 21 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने बुधवार को मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के सेमीफाइनल मैच के दौरान एकदिवसीय विश्व कप के एक संस्करण में किसी भारतीय द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेट के जहीर खान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। Cricket World Cup

जहीर खान, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा

कीवी टीम के खिलाफ 57 रन देकर सात विकेट लेने वाले शमी ने मौजूदा टूर्नामेंट में सिर्फ छह मैचों में 23 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2011 संस्करण में जहीर के 21 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने का सर्वकालिक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के पास है, जिन्होंने 2019 संस्करण में 10 मैचों में 27 विकेट लिए थे। Cricket World Cup

बुधवार को शमी ने कई रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में किसी भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े दर्ज किए और 50 विश्व कप विकेट लेने वाले सबसे तेज खिलाड़ी भी बन गए, उन्होंने 17 पारियों में ऐसा करके स्टार्क को पीछे छोड़ दिया, जो 19 मैचों में मील के पत्थर तक पहुंचे थे। शमी विश्व कप में चार बार पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बने। मौजूदा टूर्नामेंट में उनके पास तीन फाइफ़र हैं – दो न्यूजीलैंड के खिलाफ और एक श्रीलंका के खिलाफ। वह वनडे विश्व कप के एक ही संस्करण में तीन बार पांच विकेट लेने का कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज भी हैं। ICC

एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज | Cricket World Cup

मोहम्मद शमी – 6 मैचों में 23 विकेट – 2023

जहीर खान – 9 मैचों में 21 विकेट – 2011

रोजर बिन्नी – 8 मैचों में 18 विकेट – 1983

जहीर खान – 11 मैचों में 18 विकेट – 2003

उमेश यादव – 8 मैचों में 18 विकेट – 2015

जसप्रित बुमरा – 9 मैचों में 18 विकेट – 2019

जसप्रित बुमरा – 10 मैचों में 18 विकेट – 2023

यह भी पढ़ें:– World Cup 2023: भारत बना पहला फाइनलिस्ट, कीवियों से बदला किया चुकता!

Sri Lanka Cricket: टीम के ख़राब प्रदर्शन से खफा श्रीलंका खेल मंत्रालय ने श्रीलंका क्रिकेट को किया बर्खास्त!
Sri Lanka Cricket: बैंगलुरू (सच कहूँ न्यूज)। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की सदस्यता को सरकारी हस्तक्षेप के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, खेल की संचालन संस्था ने शुक्रवार को कहा। इस साल के विश्व कप में देश के खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने एसएलसी बोर्ड को बर्खास्त कर दिया और उसकी जगह एक अंतरिम समिति नियुक्त कर दी, लेकिन श्रीलंका की अपील पर अदालत ने श्रीलंका की बर्खास्तगी पर रोक लगा दी। Sri Lanka Cricket

10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर है श्रीलंका

एक बयान में कहा गया कि आईसीसी बोर्ड ने बैठक की है और उसमें निर्णय लिया कि श्रीलंका क्रिकेट अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है। विशेष रूप से, श्रीलंका को अपने मामलों को स्वायत्त रूप से प्रबंधित करने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। Sri Lanka Cricket Board

बताया जा रहा है कि निलंबन की शर्तें आईसीसी बोर्ड द्वारा उचित समय पर तय की जाएंगी। श्रीलंका ने विश्व कप में अपने नौ मैचों में से केवल दो जीते और 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर है। खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने 3 नवंबर को संसद में एक बयान में एसएलसी को ‘देशद्रोही और भ्रष्ट’ कहा और कहा कि बोर्ड के सदस्यों को इस्तीफा दे देना चाहिए।

अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में एक अंतरिम समिति बनाई

एसएलसी सचिव मोहन डी सिल्वा के इस्तीफे और बोर्ड को बर्खास्त करने के बाद, रणसिंघे ने उनकी जगह विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में एक अंतरिम समिति बनाई। लेकिन एसएलसी के अपदस्थ अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बर्खास्तगी के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है और उन्हें दो सप्ताह का स्थगन आदेश दिया गया है, जिसके बाद पूरी सुनवाई होगी। इस मामले पर इस सप्ताह की शुरूआत में श्रीलंका की संसद में भी चर्चा हुई थी।

एसएलसी ने अपने खातों से 2 मिलियन डॉलर के हस्तांतरण के बारे में रणसिंघे द्वारा लगाए गए आरोपों पर एक बयान भी जारी किया, जिसमें कहा गया कि उनका उपयोग केवल परिचालन खर्चों के लिए किया गया था और उनके खातों से स्थानांतरित नहीं किया गया था। इसमें कहा गया है, ‘एसएलसी को यूएसडी में फंड और प्रायोजन आय प्राप्त होती है, जिसे जानबूझकर विनिमय दर में उतार-चढ़ाव का लाभ उठाने के लिए हमारे यूएसडी खातों में रखा जाता है।’

हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि एसएलसी को श्रीलंका में अपने परिचालन को चलाने और आपूर्तिकतार्ओं सहित हितधारकों के लिए वित्तीय दायित्वों को नियमित आधार पर पूरा करने की आवश्यकता है। इन खर्चों को पूरा करने के लिए, एसएलसी अपने यूएसडी खाते से अपने स्थानीय मुद्रा (एलकेआर) खातों में धनराशि स्थानांतरित करने की प्रथा का पालन करता है। यह लंबे समय से चली आ रही प्रथा है, क्योंकि एसएलसी स्थानीय मुद्रा में महत्वपूर्ण आय प्राप्त नहीं करता है। Sri Lanka Cricket

यह भी पढ़ें:– Rangoli Design: ऐसे रंगोली डिजाइन, जो देखे, देखता ही रह जाए!

महिला विश्व कप मुकाबले में न्यूजीलैंड से 62 रन से हारी भारतीय टीम
हैमिल्टन (एजेंसी)। अमेलिया केर (50 रन, 56 रन पर तीन विकेट) के शानदार आॅलराउंड प्रदर्शन, एमी सैटरथवेट (75) के अर्धशतक और ली ताहुहु (17 रन पर तीन विकेट) तथा हेले जेन्सेन (30 रन पर दो विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने यहां गुरुवार को 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप मैच में भारत को एकतरफा अंदाज में 62 रन से हरा दिया। भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन वह न्यूजीलैंड को चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने से नहीं रोक पाई। न्यूजीलैंड ने दो अर्धशतकों की बदौलत 50 ओवर में नौ विकेट पर 260 रन बना दिए और बाद में भारत को 46.4 ओवर में 198 रन पर आॅलआउट कर दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से अमेलिया केर ने शानदार आॅलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी में पांच चौकों की मदद से 64 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और गेंदबाजी में नौ ओवर में 56 रन पर तीन विकेट लिए।

वहीं सैटरथवेट ने नौ चौकों के सहारे 84 गेंदों पर 75 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज केटी मार्टिन ने 41 और कप्तान सोफी डिवाइन ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अमेलिया के अलावा ली ताहुहु ने 10 ओवर में 17 रन पर तीन और हेले जेन्सेन ने 6.4 ओवर में 30 रन पर दो विकेट लिए। सैटरथवेट को बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर आॅफ द मैच’ चुना गया। भारत की तरफ से अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 गेंदों पर सर्वाधिक 71 रन बनाए, जबकि कप्तान मिताली राज ने एक चौके के सहारे 56 गेंदों पर 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में एक बार फिर से पूजा वस्त्राकर सफल रहीं और 10 ओवर में 34 रन पर सर्वाधिक चार विकेट लिए। राजेश्वरी गायकवाड़ ने भी 10 ओवर में 46 रन पर दो विकेट चटकाए। झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला। उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट में भारत की यह पहली हार है, जबकि मेजबान न्यूजीलैंड लगातार दूसरा मुकाबला जीत कर चार अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। भारतीय टीम इस हार के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में अब मात्र चार अंकों का फासला
दुबई। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया और तीसरे स्थान की टीम इंग्लैंड के बीच अब अंकों का फासला मात्र चार अंकों का रह गया है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच साउथम्पटन में तीसरा और अंतिम टेस्ट मंगलवार को ड्रा होने के बाद इंग्लैंड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में 292 अंकों पर पहुंच गया है और उसके तथा दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के बीच चार अंकों का फासला रह गया है जिसके 296 अंक हैं।

भारत 360 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। पाकिस्तान 166 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। इंग्लैंड की पाकिस्तान को 2010 में में 3-1 से हराने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ यह पहली टेस्ट सीरीज जीत थी। इंग्लैंड चैंपियनशिप के तहत अब तक 15 टेस्ट खेल चुका है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 10 टेस्ट खेले हैं। भारत नौ टेस्ट खेल चुका है। भारत को इस साल के अंत में आॅस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां उसे चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका इस प्रकार है:-

टीम……………….सीरीज…..मैच…….जीते…….हारे…….ड्रा…….अंक

भारत………………….4……..9……….7……..2……..0…….360

ऑस्ट्रेलिया………….. 3…… 10………7……..2……..1…….296

इंग्लैंड…………………4……. 15………8……..4……..3…….292

न्यूजीलैंड……………..3……. 7………..3……..4……..0…….180

पाकिस्तान……………4…… 8………..2……..3……..3…….166

श्रीलंका……………….2……. 4………..1……..2……..1……..80

वेस्ट इंडीज…………..2……. 5………..1……..4……..0……..40

दक्षिण अफ्रीका…….2……. 7………..1……..6……..0……..24

बंगलादेश……………2……. 3………..0……..3……..0………0

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आईसीसी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लताड़ा
दुबई (एजेंसी)। मैच फिक्ंिसग, सट्टेबाज़ी, स्पॉट फिक्ंिसग और तमाम तरह के भ्रष्टाचारों को लेकर बदनाम हो चुके पाकिस्तान के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) की तरफ से लार्ड्स टेस्ट के दौरान स्मार्ट वॉच पहनकर खेलने के लिए फटकार लगाई गई है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन के खेल के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज़ हसन अली ने बताया कि आईसीसी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से स्मार्ट वॉच नहीं पहनने के लिए कहा है ताकि वे मैच फिक्ंिसग जैसे आरोपों से बच सकें।

आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने मेहमान टीम के खिलाड़ियों से लार्ड्स में जाकर बात की और उन्होंने खिलाड़ियों को स्मार्ट वॉच नहीं पहनने की हिदायत दी क्योंकि इन घड़ियों में संदेश रिकार्ड करके भेजने से लेकर बातें रिकार्ड करने और फोन करने की सुविधा होती है। पाकिस्तानी गेंदबाज़ हसन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि किस खिलाड़ी ने मैच के दौरान स्मार्ट वॉच पहनी हुई थी लेकिन हां आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के एक अधिकारी ने हमसे आकर बात की और कहा कि इसे पहनकर खेलने की अनुमति नहीं है। हसन ने कहा कि हमने भरोसा दिया है कि अगली बार स्मार्ट वॉच पहनकर कोई खिलाड़ी नहीं खेलेगा।

आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा शीर्ष स्थान पर
अश्विन नंबर दो, शिखर भी उछले

दुबई (एजेंसी)। आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है जबकि रवींद्र जडेजा अपने नंबर एक स्थान पर बने हुए हैं। गाले टेस्ट में भारत की 304 रन की रिकार्ड जीत में अपने सर्वश्रेष्ठ 190 रन बनाने वाले ओपनर शिखर धवन ने 21 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 39वां स्थान हासिल कर लिया। भारत ने श्रीलंका से गाले में पहला टेस्ट जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत को इस प्रदर्शन का आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में फायदा मिला है। लेफ्ट आर्म स्पिनर जडेजा का गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान बना हुआ है लेकिन उन्हें एक रेटिंग अंक का नुकसान हुआ है और वह 897 अंकों पर आ गए हैं। अश्विन को श्रीलंका के लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेरात के खराब प्रदर्शन का फायदा मिला और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए। हालांकि अश्विन के रेटिंग अंकों में 16 अंकों की गिरावट आयी है और उनके 845 अंक हैं।

हेरात तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उन्हें 36 अंकों का नुकसान हुआ है। हेरात चोट के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी भी नहीं कर पाए थे। बल्लेबाजी में भारत की पहली पारी में शतक बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा और दूसरी पारी में शतक बनाने वाले कप्तान विराट कोहली का क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान बरकरार है। पुजारा को जहां 20 अंकों का फायदा हुआ है वहीं विराट को आठ अंकों का फायदा हुआ। पुजारा अब 866 की अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंच गए हैं। विराट के 826 अंक हो गए हैं।

रैंकिंग के तीन शीर्ष स्थानों पर तीन स्पिनरों का कब्जा

रैंकिंग में सबसे ज्यादा उछाल शिखर धवन को मिला जिन्होंने भारत की पहली पारी में 190 रन की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी और मैन आॅफ द् मैच भी बने थे। शिखर 21 स्थान की उछाल के साथ 39वें नंबर पर पहुंचे हैं और उनके 559 रेटिंग अंंक हो गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ, इंग्लैंड के जो रुट और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन शीर्ष तीन स्थानों पर बने हुए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग के तीन शीर्ष स्थानों पर तीन स्पिनरों का कब्जा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन श्रीलंका के हेरात के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। भारत के अन्य गेंदबाजों में मोहम्मद शमी एक स्थान सुधरकर संयुक्त 24वें से 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि उमेश यादव 22वें स्थान से खिसककर 25वें नंबर पर आ गए हैं।

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन आॅलराउंडर रैंकिंग में चोटी पर कायम है। आॅलराउंडरों में जडेजा 414 अंकों के साथ दूसरे और अश्विन 413 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जडेजा बल्लेबाजों में 60वें और अश्विन 53वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के आॅलराउंडर बेन स्टोक्स ने दक्षिण अफ्रीका के वेर्नाेन फिलेंडर को अपदस्थ कर पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। स्टोक्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया था और वह बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने शतक की बदौलत 12 स्थान की छलांग के साथ संयुक्त 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने गेंदबाजी रैंकिंग में भी दो स्थान का सुधार कर 19वां स्थान हासिल किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बीसीसीआई के खिलाफ आईसीसी जाएगा पीसीबी
मुआवजे के रुप में एक अरब रुपए की मांग

लाहौर (एजेंसी)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं होने को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) में मुकदमा दायर करने पर विचार कर रहा है जहां वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मुआवजे के रुप में एक अरब रुपए की मांग करेगा। पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा, ‘हमने इस मामले में अपना पक्ष रखने और विवाद समाधान समिति के सामने मुआवजे का दावा पेश करने के लिए एक ब्रिटिश लॉ फर्म को नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के वादे से बीसीसीआई के मुकर जाने के कारण आईसीसी विवाद प्रस्ताव समिति में कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए पीसीबी ने एक अरब रुपए अलग से रखे हुए हैं। शहरयार ने कहा कि बीसीसीआई का कहना है कि वे पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज इसलिए नहीं खेल सकते क्योंकि उनकी सरकार उन्हें मंजूरी नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में दोनों बोर्ड ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ था जिसके तहत दोनों देशों को 2015-2022 के बीच छह द्विपक्षीय सीरीज खेलनी थी। समझौते के अनुसार भारत, पाकिस्तान के खिलाफ छह सीरीज खेलने वाला था, जिनमें से चार सीरीज की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।