Nita Kanwar - Sach Kahoon Hindi

पाकिस्तानी मूल की नीता कंवर बनी सरपंच
अब नीता कंवर की जिंदगी में नया मोड़ आया है (Nita Kanwar)

टोंक (एजेंसी)। राजस्थान में कल हुए पंचायत राज के प्रथम चरण के चुनाव में पाकिस्तान से आई नीता कंवर (Nita Kanwar) सरपंच निर्वाचित हुई है। नामांकन पत्र भरने के बाद चर्चा में आई नीता कंवर टोंक जिले के नटवाड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच चुनी गयी। उसने 362 मतों से जीत हासिल की। नीता कंवर मूल रूप से पाकिस्तान की नागरिक थी। वह वर्ष 2001 में भारत मे शिक्षा हासिल करने राजस्थान में जोधपुर में अपने चाचा के पास पाकिस्तान से भारत आई थी। यहां सोफिया कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद उसका विवाह नटवाड़ा राज परिवार के ठाकुर लक्ष्मण कंवर के बेटे पुण्य प्रताप कंवर से 2011 में हुआ, लेकिन उसे देश की नागरिकता हासिल करने में आठ वर्ष इंतजार करना पड़ा और सितम्बर 2019 में उसे भारतीय नागरिकता मिल गयी।

जनता ने उसे राजनीति की एक नई पारी शुरू करने का मौका दिया है

नीता कंवर के ससुर ठाकुर लक्ष्मण सिंह कंवर इस क्षेत्र से तीन बार सरपंच रह चुके हैं, लिहाजा उसे शुरू से ही राजनीतिक माहौल मिला। इस बार लॉटरी में नटवाड़ा सीट सामान्य हुई तो ससुर ने इन्हें चुनाव में उतारने का फैसला किया। स्थानीय नागरिकों ने भी उस पर भरोसा जताया और अब वह सरपंच बन गयी है। जीतने के बाद वह कहती है,- गांव का विकास मेरी प्राथमिकता है, शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में काम करने की बहुत जरूरत है। अब नीता कंवर की जिंदगी में नया मोड़ आया है।

उसके जीवन की नयी इबारत की शुरूआत हो गयी है।

शिक्षा हासिल करने भारत आयी नीता ने शायद इस सब के बारे में सोचा भी नहीं होगा।

यहां जनता ने उसे राजनीति की एक नई पारी शुरू करने का मौका दिया है ।

आगे वह कितना रास्ता तय करती है यह वक्त बतायेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।