kumari selja - Sach Kahoon Hindi

कुमारी सैलजा ने सरकार के आगे रखी सरसा वासियों के ये बड़ी डिमांड!
सरसा-ऐलनाबाद-हनुमानगढ़ मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। सरसा-ऐलनाबाद-हनुमानगढ़ मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग (Sirsa-Ellenabad-Hanumangarh National Highway) के रूप में विकसित किए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस मार्ग के लिए फिजिबिलिटी स्टडी और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराने की मांग की है। Sirsa News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में कुमारी सैलजा ने कहा कि यह मार्ग हरियाणा और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से क्षेत्र की कृषि, लॉजिस्टिक्स, व्यापारिक गतिविधियों और औद्योगिक विकास को बड़ा लाभ मिलेगा। वर्तमान में सड़क संकरी होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है, जिससे किसानों और व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सरसा, ऐलनाबाद और हनुमानगढ़ क्षेत्र मुख्य रूप से कृषि आधारित

सांसद ने उल्लेख किया कि सरसा, ऐलनाबाद और हनुमानगढ़ क्षेत्र मुख्य रूप से कृषि आधारित हैं, जहां कपास, गेहूं, सरसों जैसी फसलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। बेहतर सड़क सुविधा न होने से किसानों को अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में अधिक समय और लागत लगती है। राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से न केवल परिवहन सुगम होगा बल्कि कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउसिंग और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में भी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। सांसद ने यह भी बताया कि यह मार्ग प्रस्तावित बीकानेर-चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और भारतमाला परियोजना से जुड़ सकता है, जिससे उत्तर भारत के औद्योगिक और सीमावर्ती क्षेत्रों को नई गति मिलेगी।

कुमारी सैलजा ने शिक्षक भर्ती संकट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग की मौजूदा चयन प्रक्रिया राज्य की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है। 35 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता के कारण हजारों योग्य अभ्यर्थी, जिनके पास पीएचडी, नेट और वर्षों का अनुभव है, चयन से बाहर हो रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान सरसा जैसे शैक्षणिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों को हो रहा है, जहां पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है। सांसद ने कहा कि आरक्षित वर्गों के पदों का खाली रहना संविधान की भावना के खिलाफ है। Sirsa News

Selja Kumari: प्रदेश में नशे से सबसे ज्यादा प्रभावित सरसा, काबू पाने में सरकार पूरी तरह विफल
कहा, सफेद हाथी बनकर रह गए है हरियाणा में नशा मुक्ति केंद्र | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सरसा की सांसद कुमारी सैलजा (Selja Kumari) ने कहा कि प्रदेश के 22 में से 16 जिले नशे की चपेट में है, सरकारी रिकॉर्ड में कहने को 120 नशा मुक्ति केंद्र (Drug De-addiction Center) है पर सब के सब सफेद हाथी बनकर रह गए है ऐसा लग रहा है सरकार की ओर से नशा मुक्ति अभियान केवल कागजों में ही चल रहा है। नशा मुक्ति केंद्रों में न तो डॉक्टर है न अन्य स्टाफ  है, न ही उनका बजट जारी किया जा रहा है। इतना ही नहीं अधिक केंद्र किराये के भवन में चल रहे है। ऐसे हालात में प्रदेश कैसे नशा मुक्त हो पाएगा जबकि नशा युवाओं को लील रहा है, घर के घर बर्बाद हो रहे हैं। Sirsa News

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने कहा कि इस समय नशा प्रदेश के लिए नासूर बना हुआ है। पुलिस के स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है, पुलिस को इसके साथ साथ नशा तस्करों पर शिकंजा कसना चाहिए। क्योंकि नशा तस्कर समाज का ही नहीं देश का दुश्मन होता है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और पुलिस विभाग नशा मुक्ति के लिए पूरी तरह से कमर कस ले और ईमानदारी से काम करें तो नशा तस्कर प्रदेश से ही पलायन कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्र के लिए  2016 से बजट ही जारी नहीं किया गया, 11 कर्मचारी बेरोजगार हो गए और केंद्र 2020 से बंद पड़ा है।

कागजों में चल रहे नशा मुक्ति अभियान, न भवन है, न डॉक्टर, न स्टाफ  न ही बजट

नशे से सबसे ज्यादा प्रभावित सरसा जिला में नशा पर काबू पाने में सरकार पूरी तरह से विफल रही है, युवा नशे के चलते मौत के आगोश में समा रहे है। सरकार और पुलिस को सख्त रवैया अपनाना होगा, वहीं पर राजनीतिक दल एक दूसरे पर नशा बिकवाने का आरोप लगाते आए है।

उन्होंने कहा है कि रेवडी नशा मुक्ति केंद्र का भवन तक नहीं है, उसका काफी समय से बजट तक जारी नहीं किया जा रहा है और स्टाफ के खाली पद तक नहीं भरे गए है, जींद के नशा मुक्ति केंद्र को 2020 से बजट ही नहीं मिला, करनाल के नशा मुक्ति केंद्र में मनोचिकित्सक तक नहीं हैं, पानीपत के नशा मुक्ति केंद्र के लिए बजट तक जारी नहीं किया गया और न ही वहां पर स्टाफ है, कैथल में नशा मुक्ति केंद्र आज भी किराये के भवन में चल रहा है, टोहाना के नशा मुक्ति केंद्र में स्टाफ तक नहीं है और न ही बजट मिल रहा है, सोनीपत और भिवानी के  नशा मुक्ति केंद्र भी बदहाल स्थिति में है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि सबसे पहले नशा मुक्ति केंद्रों की हालात सुधारी जाए तभी युवाओं को नशे से छुटकारा दिलाया जा सकता है।

रतिया में हरियाणा-पंजाब को जोडऩे वाले स्टेट हाईवे का जल्द हो निर्माण

उधर कुमारी सैलजा ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र सरसा के नगर रतिया में हरियाणा और पंजाब को जोडऩे वाली सड़क के एक हिस्से का निर्माण काफी समय से अधर में लटका हुआ है, जिसके कारण वहां से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है, रात में आए दिन सड़क हादसे होते रहते है, दिन में लोगों को दूसरे रास्तों से होकर आना-जाना पड़ता है जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। दूसरी ओर रतिया में फतेहाबाद रोड से महिला कॉलेज तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।

इस रोड से होकर प्रतिदिन हजारों छात्राएं कॉलेज आती-जाती है जिन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, हर समय धूल उड़ती रहती है और हादसों का डर रहता है। ऐसे में आपसे अनुरोध है कि इस समस्या के बारे में संज्ञान लेते हुए दोनों सड़को का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। Sirsa News

सिरसा के इस छोटे से गांव की 14 आयु वर्ग की लड़की का नेशनल प्रतियोगिता में चयन

Haryana News: सीएम के चेहरे को लेकर कुमारी सैलजा का आया बड़ा ब्यान!
”सीएम का फैसला भी कांग्रेस हाईकमान करेगा”

Kumari Selja big statement on CM’s face: चंडीगढ़/सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि टिकट वितरण में आखिरी फैसला पार्टी हाईकमान का ही होता है। रही मुख्यमंत्री की बात तो इसका फैसला भी हाईकमान ही करता है, हाईकमान 36 बिरादरी में से किसी को भी सीएम बना सकता है, वह दलित वर्ग से भी हो सकता है। हरियाणा में दस साल भाजपा का कुशासन रहा और पूरा प्रदेश जिस तरह से पिछड़ गया, कांग्रेस की सरकार आने पर अब हमें प्रदेश को आगे बढ़ाना है। हमारे हरियाणा के युवाओं को नौकरी, रोजगार, अच्छी शिक्षा मिले, इन सब चीजों की ओर आने वाले समय में ध्यान देना है। टिकट को लेकर भाजपा में सब एक दूसरे से उलझे हुए है, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के अपने अलग अगल सुर है। Haryana News

मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा की जो हवा बनाई गई थी वह लोकसभा चुनाव में निकल गई, 400 पार के नारे की जनता ने हवा निकाल दी, हरियाणा में पिछले दस साल में झूठ और जुमला का जो खेला हुआ, जनता ने देखा है, भाजपा को भी पता लग गया है कि जनता समझ चुकी है तो मुख्यमंत्री बदल डाला, फिर भी कुछ होने वाला नहीं है। अब मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलग-अलग सुर सुनने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरी फैसला हाईकमान का होगा। Kumari Selja

36 बिरादरी में से किसी का भी हो सकता है | Haryana News

हाईकमान 36 बिरादरी में से किसी को भी सीएम बना सकता है, वह दलित वर्ग से भी हो सकता है। यही टिकट वितरण में भी होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है, एकजुट है, जनता ने भी कांग्रेस को सत्ता में लाने की पूरी तैयारी कर ली है। विधानसभा चुनाव लड़ने की उन्होंने इच्छा जाहिर की है, फैसला तो हाईकमान ही करेगा। वो बताएंगे कि चुनाव लड़ना है या नहीं। उन्होंने कहा कि जनता ने 10 साल भाजपा की कार्यशैली देखी है, जमीन पर कुछ काम नहीं हुए। वैसे भी भाजपा का लोगों के साथ कोई जुड़ाव नहीं है, जब भी बोला झूठ ही बोला। इनकी बातें खोखली थी, घोषणाएं खोखली थी, भाजपा के नेताओं के सुर बदल रहे है कोई कुछ बोल रहा है तो कोई कुछ।

पूरा गहरा मंथन करते हुए ही फैसला होगा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सिस्टम है कि फाइनल फैसला हाईकमान का ही होता है, चाहे टिकट वितरण की बात हो या मुख्यमंत्री की बात हो। टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी अपना कार्य कर रही है। हमारी केंद्रीय चुनाव समिति सब बातें देखते हुए काम कर रही है। राज्य में 90 सीट हैं, और 90 पर पूरा गहरा मंथन करते हुए ही फैसला होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के दस साल के शासन में क्या हुआ किसी को बताने की जरूरत नहीं है जनता सब जानती है, कांग्रेस को अब आगे के 10 साल में पूरे हरियाणा के बारे में, हरियाणावासियों के बारे में सोचना है। Kumari Selja

दस साल भाजपा का कुशासन रहा और पूरा हरियाणा जिस तरह से पिछड़ गया, उससे अब हमें आगे बढ़ना है। हमारे हरियाणा के युवाओं को नौकरी, रोजगार, अच्छी शिक्षा मिले। इन सब चीजों की ओर आने वाले समय में ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की बयार बह रही है, सरकार कांग्रेस की आएगी क्योंकि भाजपा से परेशान जनता कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है, जनता केवल मतदान की प्रतीक्षा कर रही है। Haryana News

Gold Price Today: सोने की कीमतों में तेजी! बढ़त रह सकती है बरकरार?

सांसद कुमारी सैलजा ने जाना धरना दे रहे लोगों का दर्द!
नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ न्यूज)। गांव जमाल की ढाणी ज्ञानदीप में बिजली और पानी की समस्या को लेकर चल रहे धरने पर 100 वें दिन सरसा की सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव कुमारी सैलजा (All India Congress Committee General Secretary Kumari Selja) पहुंची। उन्होंने कहा की सासंद निधि से जैसे ही पहली ग्रांट आएगी उससे ढाणी ज्ञानदीप के लोगों के लिए बिजली की व्यवस्था पर खर्च किया जाएगा। मेरा पहला चैक बिजली के एस्टिमेट का कट जाएगा। उन्होंने कहा की इस समस्या को हल करने में चुनाव आचार सहिता आड़े नहीं आएगी। Sirsa News

सैलजा ने लोगों की समस्या सुनी और कहा कि भाजपा सरकार लोगों को बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने मे पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा की एमपी लैंड यानि सासंद निधि से जब भी पहली ग्रांट आएगी उससे पहली ही कलम से जमाल ढाणी ज्ञानदीप में बिजली पानी व्यवस्था के लिए जो एस्टिमेट भेज गया उस राशि का चैक काटा जाएगा। धरनास्थल पर ग्रामीण ओमप्रकाश सिंधड़, प्रताप सिंह, रामस्वरुप, प्रहलाद बैनीवाल जगदीश रूपावास, रोहताश, विनोद बांदर, सतपाल निठारवाल, भूप सिंह, अर्जुन सिंह, भरत सिंह ,राम मूर्ति, राजेंद्र गर्वा, जैन, संतोष, शारदा सहित जमाल के ढाणी ज्ञानदीप से सैकड़ो की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने बताया की कई वर्षों से बिजली पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है।

100 दिन से चल रहा है धरना | Sirsa News

गौरतलब है कि जमाल गांव के वार्ड नंबर 19 और 20 में लोगों की करीब 125 ढाणियां हैं जिनको ढाणी ज्ञानदीप के नाम से जाना जाता है। जिनमें कई वर्षों से बिजली पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। 3 महीने पहले ग्रामीणों ने ईन समस्याओं को लेकर धरना शुरू किया, लेकिन सरकार व प्रशासन की तरफ से किसी ने भी इनकी कोई सुध नहीं ली। ग्रामीण भयंकर गर्मी में धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया था और मतदान नहीं किया। Sirsa News

फोटो: चौपटा01- ढाणी ज्ञानदीप में धरनारत लोगों के बीच कुमारी सैलजा।

शनिवार को नरवाना में कुमारी सैलजा और सुरजेवाला का होगा भव्य स्वागत
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। सुरजेवाला भवन में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी बृजेंद्रसिंह सुरजेवाला की अध्यक्षता में शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में शनिवार को एसडी महिला कॉलेज में प्रस्तावित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेता रणदीपसिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) व सांसद कुमारी सैलजा (Kumari Selja) के पहुंचने पर भव्य स्वागत करने पर चर्चा की गई। Narwana News

बृजेंद्रसिंह ने बताया कि दोनों नेता कार्यकर्ताओं का चुनाव में किए कार्य के लिए धन्यवाद करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस के 80 प्रत्याशी विधानसभा में पहुंचेंगे। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में वोटरों की अलग-अलग सोच होती है। इस अवसर पर जगरुपसिंह सुरजेवाला, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कैलाश सिंगला, सुशील कौशिक, दिलबाग नैन, पूर्व अध्यक्ष भारतभूषण गर्ग, जियालाल गोयल, रामपाल उझाना, सुरेश वाल्मीकि धनौरी सहित काफी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। Narwana News

Aadhar Update for Free: इस तारीख तक मुफ्त हो रहा आधार अपडेट! बाद में लगेंगे पैसे!

सैलजा का हुड्डा, प्रदेश प्रभारी पर निशाना कहा-संगठन बनाने पर हो जोर, ध्यान न हो कहीं ओर
Hisar (सच कहूँ न्यूज)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी और हरियाणा की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुमारी सैलजा ने कहा है कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगी लेकिन सीट कौन सी होगी यह पार्टी तय करेगी। सुश्री सैलजा ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सत्ता जनता और कार्यकर्ता की बदौलत मिलती है। कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत है। कुछ लोग ओहदों के पीछे भागते हैं, लेकिन सोचना यह है कि हमने अपने कार्यकर्ताओं को कितने पद दिये हैं। पार्टी हाईकमान ने संगठन बनाने के सख्त आदेश दिए हैं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को आपस में भिड़ाया जा रहा है। उन्होंने पर्यवेक्षक और प्रभारी के व्यवहार पर भी सवाल उठाया और आरोप लगाया कि ये केवल एक का पक्ष लेते हैं।

इसलिए कार्यकर्ताओं का नाराज होना स्वाभाविक है। इन्हीं बातों को लेकर गत दिनों वह राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिली थीं। उन्होंने कहा कि उनके पास जो रिपोर्ट आई है, उससे हाईकमान को अवगत कराना उनकी जिम्मेदारी है। हरियाणा में कांग्रेस को कौन और कैसे चला रहा है, इसके बारे में सबको पता है। कुछ लोगों को बिल्कुल बाहर किया जा रहा है। पार्टी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी भी एकतरफा बातें करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद भी छत्तीसगढ़ राज्य की प्रभारी हूँ। हमने भी काम किया है, लेकिन हरियाणा में जो काम हो रहा है, वैसा हमने कभी नहीं देखा।

कुमारी सैलजा ने पहली बार हुड्डा पर निशाना साधते हुये कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी और काग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सीधे मोदी की नीतियों को हमला बोल कर जनता को सच्चाई बताते हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग मित्रता निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेहनती कार्यकर्ताओं की नजरअंदाजगी नहीं होने दी जाएगी। हुड्डा के खुद को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार बताए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह हाईकमान तय करता है। इस बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने की जरूरत ही क्या हैं?

Kumari Selja: महंगाई आसमान को छू रही है, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं: कुमारी सैलजा
पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने प्रभुवाला में किया विभिन्न 14 परियोजनाओं का लोकार्पण –

वे हमेशा हरियाणा के विकास के लिए प्रयत्नशील रही हैं – कुमारी सैलजा

पहलवानों को न्याय मिलना चाहिए – सैलजा

Uklana Mandi सच कहूँ , कुलदीप स्वतंत्र

पूर्व केंद्रीय मंत्री Kumari Selja के गांव प्रभुवाला पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा किए गए भावपूर्ण स्वागत ने सभी को अभिभूत कर दिया। कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने उकलाना हलके के गांव प्रभुवाला में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। कुमारी सैलजा के स्वागत के लिए प्रभुवाला निवासियों ने न केवल अपने घरों में नए रंग-रोगन करवाए बल्कि चौक व चौराहों के सौंदर्यीकरण में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रभुवालावासी कुमारी सैलजा को भावी मुख्यमंत्री के रूप में देखते हैं। उन्होंने त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश भी दिया । सांसद रहते हुए कुमारी सैलजा ने गांव प्रभुवाला में विभिन्न परियोजनाओं के लिए अनुदान दिया था। उसी सांसद निधि से निर्मित विभिन्न गलियां, विभिन्न सामुदायिक भवन, औड चौपाल, शैड, लाइब्रेरी व पीर बाबा दरगाह में फर्श सहित 14 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। Kumari Selja

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि गांववासियों द्वारा किए गए स्वागत-सत्कार को वे कभी भूल नहीं पाएंगी। इतने स्नेह व अपनेपन को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा हरियाणा के विकास के लिए प्रयत्नशील रही हैं। Kumari Selja

इसी सोच के चलते गांव प्रभुवाला में विभिन्न परियोजनाओं को सिरे चढ़ाया गया है। इन परियोजनाओं से गांववासियों को काफी लाभ मिल रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस संगठन न बन पाने की हमारी कमी रही है लेकिन अब पूरे देश में संगठन बन रहे हैं ऐसा मेरा विश्वास है । उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है स्वभाविक है गतिविधियां बढ़ेगी और गतिविधियां बढ़नी चाहिए । लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के चुनाव लड़ने के विषय में उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक कोई व्यक्तिगत सोचा नहीं है। Kumari Selja

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सब का हिस्सा है सभी कार्यकर्ता अपने-अपने हिसाब से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते हैं ।‌ मैं यही चाहती हूं कि भाईचारा काम कायम रहे और हमारे आस – पास के गांव मिलजुल कर रहे और भाईचारा का नारा जो राहुल गांधी ने दिया है उसको हम सब अपनाए। 2024 के चुनाव के विषय में उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव की उनकी पूरी तैयारी है । लोकसभा आएगा उसके बाद विधानसभा आएगा । कांग्रेस पार्टी मजबूत है लोगों के मन में कांग्रेस है । दूसरा जो भारतीय जनता पार्टी आज की हुकूमत में है। Kumari Selja

केंद्र में है राज्य में है ।‌ यहां तो वैसे मिली – जुली सरकार है । जिस उम्मीदों से जिताया गया था वह सारी बातें एकदम उलट हो गई । भारतीय जनता पार्टी को बहुमत ही नहीं मिला । पिछले 9 सालों से आप देख रहे हैं ये लोग जहां भी जाते हैं । लोगों के रोष का सामना करना पड़ा है ।‌ रोष एक दिन मैं पैदा नहीं होता । इनका काम करने का तरीका , इनके झूठे वायदे हर तरह की बात सामने है और आज के दिन जिस तरह से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है । महंगाई आसमान को छू रही है । युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। Kumari Selja

हमारी लड़कियां इतना पढ़ लिख कर आगे आती हैं । हर जगह अपनी जगह बनाती है । पहलवानों को न्याय मिलना चाहिए आज सबको काम चाहिए नौकरी चाहिए । उसमें यह सरकार पीछे हो गई है ।‌ पीछे होने से जो हमारे प्रदेश को पिछड़ापन मिला है । जो एक गंभीर बात है आगे से इन सब बातों को सोचना होगा । हर तबके को 36 बिरादरी को चाहे वह दलित है , गरीब है , किसान है । गरीब तो किसी भी समुदाय से हो सकते हैं । सबको हमने आगे लेकर आना है ।‌

पार्टी के विकास के लिए सतत रूप से प्रयत्नशील हैं – लाल बहादुर खोवाल | Kumari Selja

इस दौरान एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि बहन सैलजा की कार्यशैली, तत्परता, अनुशासन व रचनात्मक सोच सभी को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि बहन सैलजा ने कभी भी पदों को अहमियत नहीं दी बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा ईमानदारी से कार्य किया है और वर्तमान समय में भी पार्टी के विकास के लिए सतत रूप से प्रयत्नशील हैं। तीन दशकों के राजनीतिक जीवन में सर्व समाज को साथ लेकर चलते हुए बहन सैलजा ने देश की राजनीति में सादगी, ईमानदारी व समर्पण की मिसाल कायम की है । Kumari Selja

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रभुवाला के सरपंच अनिल कुमार ने अध्यक्षता की एवं पूर्व सरपंच बलविंद्र कौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, पूर्व एचपीएससी सदस्य जगन्नाथ, हरि सिंह मास्टर, भूपेंद्र गंगवा व रामनिवास राड़ा विशेष रूप से पूर्व सरपंच राजेश भुटानी, पूर्व सरपंच सतपाल बिश्नोई, हरि किशन प्रभुवाला, सरदार पम्मी प्रभुवाला सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। Kumari Selja

यह भी पढ़ें:– जीवन बचाना है तो ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए.: सविता आर्य

हरियाणा का बजट दिशाहीन: कुमारी सैलजा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विधानसभा में पेश किए गए 2023-24 को ‘द‍िशाहीन’ करार दिया है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि इस बजट ने किसानों, युवाओं, व्यापारियों, गरीबों, महिलाओं समेत तमाम वर्गों को निराश किया है। सरकार सिर्फ हरियाणा प्रदेश को कर्ज में धकेलने का कार्य कर रही है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में किए गए वायदे ही आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। हरियाणा सरकार में शामिल लोगों ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि उनकी सरकार आने पर बुजुर्गों की पेंशन 51 सौ रुपए प्रतिमाह की जाएगी। सरकार को साढ़े तीन साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ बुजुर्गों की पेंशन 2750 की गई जो बुजुर्गों के साथ बड़ा विश्वासघात है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश का कर्ज लागतार बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री यह बताएं कि यह पैसा आखिर कहां-कहां पर खर्च हुआ है। वर्ष 1966 से लेकर वर्ष 2014 तक 48 वर्षों में प्रदेश पर जो कर्ज 70 हजार करोड़ रुपयं था, वह वर्ष 2014 के बाद से इस सरकार में सवा तीन लाख करोड़ रुपये तक जा रहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीतियों से यह किसान बर्बाद हो चुका है। किसानों की फसलों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। इस बजट से उम्मीद थी कि किसानों को कुछ राहत मिलेगी।

मगर इस सरकार ने एक बार फिर अपनी किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चौपट हो चुके उद्योगों और युवाओं के रोजगार लिए भी इस बजट में कुछ नहीं है। हमारे प्रदेश की बेरोजगारी दर पिछले लंबे समय से पूरे देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को उम्मीद थी कि आज आसमान छू रही महंगाई से इस बजट में कुछ हद तक उन्हें राहत मिलेगी। सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम कर उन्हें कुछ राहत देगी लेकिन बजट में महंगाई से राहत देने के लिए कुछ भी नहीं है। कुमारी सैलजा ने कहा कि बजट में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कुमारी शैलजा ने भाजपा पर साधा निशाना, जड़े गई आरोप
भाजपा सरकार सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करके उन्हें परेशान कर रही

सरसा (सुनील वर्मा)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा (Kumari Selja) ने कहा भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। सुश्री शैलजा ने कहा कि देश में बड़े ज्वलंत मुद्दे हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। परंतु भाजपा, आरएसएस को इस यात्रा से परेशानी आ रही है। आज के दिन जरूरत है, भारत को संभालने के लिए। राहुल गांधी देश के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। परंतु उनके सरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करके उन्हें परेशान कर रही है।

भारी संख्या में समर्थक व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद | (Kumari Selja

कुमारी शैलजा यहाँ एक निजी रिसोर्ट में वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। यहां पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। कु. शैलजा कुमारी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा और आरएसएस को परेशानी हो रही है। सरकार सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करके उन्हें परेशान कर रही है। कुमारी सैलजा ने आदमपुर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा समर्थन मांग कर 2024 में हरियाणा व केंद्र सरकार बनाने का दावा करने के सवाल पर कहा कि दिल्ली के सी एम और पंजाब के सीएम पहले अपने राज्य को संभालें। आज दोनों राज्यों में क्या हालात हैं किसी से छुपे नहीं है।

ये भी पढ़ें:-योगी स्टाइल में खट्टर, गैंगस्टर पर चला बुलडोजर

उन्होंने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां ड्रामेबाज है या यह कहें दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। दिल्ली आज के दिन बदहाल है। कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल रही है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों को बंद करने पर तुली हुई है।

सोनाली फोगाट मामले की सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि इसकी जांच सीबीआई द्वारा निष्पक्ष की जानी चाहिए, क्योंकि यह मामला दो राज्यों से जुड़ा है। इस मौके पर चरणजीत सिंह रोड़ी पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, डा. अजय चौधरी, लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, उर्मिला भारद्वाज, बलविंद्र नेहरा सहित भारी संख्या में समर्थक व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सैलजा सहित 4 नेता बने कांग्रेस कार्यसमिति के नए सदस्य
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा तथा वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी सहित चार लोगों को पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सभी नामों को मंजूरी दी है।

उन्होंने बताया कि कुमारी सैलजा तथा सिघवी को कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है जबकि टीवी सुब्बारामी रेड्डी को स्थाई आमंत्रित सदस्य तथा अजय कुमार लल्लू को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा राजनीति में भूचाल, कुमारी शैलजा ने सोनिया गांधी से इस्तीफे की पेशकश की
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब की तरह हरियाणा कांग्रेस में भी आपस में रार सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा प्रदेश की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने अपने पद से इस्तीफा देने का प्रस्ताव सोनिया गांधी को दिया है। यह प्रस्ताव खुद कुमारी शैलजा ने पार्टी सुप्रीमो से वार्ता करे दिया है। यह प्रस्ताव ऐसे समय में दिया गया जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा लगातार बदलाव की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब हैं कि महंगाई को लेकर हरियाणा कांग्रेस में दो गुट बने थे एक में कुमारी शैलजा और दूसरे में हुड्डा। 23 विधायक हुड की बैठक में शामिल हुए थे। हालांकि अभी तक कुमारी शैलजा ने कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

कांग्रेस हाईकमान चिंतित

कांग्रेस हाईकमान इस बात को लेकर चिंतित है कि कुमारी शैलजा दलित समुदाय से आती हैं। यदि पार्टी उन्हें उनके पद से हटाती है तो विपक्षी पार्टी दलितों की उपेक्षा करने का आरोप पार्टी पर लगा सकती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अप्रैल से निजी स्कूलों की फीस बढ़वाने की फिराक में है सरकार : कुमारी सैलजा
चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा(Kumari Selja) ने वीरवार को आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार निजी स्कूलों के साथ मिलीभगत कर अभिभावकों पर फीस वृद्धि का बड़ा बोझ डालने की तैयारी में है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि इस दिशा में प्रदेश सरकार ने कार्य भी शुरू कर दिया है और सरकार ने प्रदेश के सभी निजी स्कूलों से 1 फरवरी तक फॉर्म छह भरकर मांगे हैं। इन फॉर्म को भरकर देने वाले स्कूल 1 अप्रैल से 10.13 प्रतिशत फीस तुरंत प्रभाव से बढ़ा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से कोविड महामारी के कारण रोजगार कम हुए हैं, लोगों की आमदनी घटी है और आर्थिक स्थिति बिगड़ी ही है, ऐसे में लोगों को राहत के बजाय सरकार निजी स्कूल संचालकों के हाथों में खेल रही है। कुमारी सैलजा(Kumari Selja) ने आरोप लगाया कि इसी वजह से मौजूदा शैक्षणिक सत्र के 10 महीने गुजरने के बावजूद गरीब परिवारों के बच्चों के दाखिले प्राइवेट स्कूलों में नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को किसी भी सूरत में निजी स्कूलों को फीस बढ़ोतरी की इजाजत नहीं देनी चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।