Created - Sach Kahoon Hindi

जापान ने रचा इतिहास, कोलंबिया को दी शिकस्त
दक्षिण अमेरिकी टीम पर जीत दर्ज करने का इतिहास रचा

सारांस्क (एजेंसी)।

विश्व रैंकिंग में 61वें नंबर की टीम जापान ने एशियाई झंडा बुलंद रखते हुए 16वीं रैंकिंग के और स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित कोलंबिया को मंगलवार को मोरडोविया एरेना में ग्रुप एच में 2-1 से हराकर तहलका मचा दिया और पहली बार फीफा विश्व कप फुटबॉल टूनार्मेंट में किसी दक्षिण अमेरिकी टीम पर जीत दर्ज करने का इतिहास रच दिया। जापान इस तरह पहली एशियाई टीम बन गयी है जिसने किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को हराया है।

जापान ने इसके साथ ही कोलंबिया से 2014 विश्वकप में ग्रुप चरण में 1-4 से मिली हार का बदला भी चुका लिया। विश्व कप में एशियाई टीमों ने दक्षिण अमेरिकी टीमों के खिलाफ 17 मैचों में सिर्फ तीन ड्रा खेले थे। लेकिन चार बार की एशियाई चैंपियन जापान ने इतिहास रच डाला।

वर्ष 2014 के गोल्डन बूट विजेता जेम्स रोड्रिग्ज और शीर्ष स्कोरर राडामेल फाल्काओ जैसे खिलाड़ियों से सुसज्जित कोलंबियाई टीम को इस हार से गहरा झटका लगा। जापानी टीम ने इस जीत के बाद पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाकर दर्शकों का धन्यवाद किया। कोलंबिया तीसरे मिनट में अपने एक खिलाड़ी को बाहर भेजे जाने के बाद से शेष समय में 10 खिलाड़ियों के साथ खेली जिसका परिणाम उसे हार के रूप में भुगतना पड़ा।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

किम-ट्रम्प ने बनाया सद्भावना का माहौल
अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच ऐतिहासिक बातचीत शुरू होने से विश्वयुद्ध का एक खतरा टल गया है। अड़ियल और अहंकारी माने जाने वाले उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ने सिंगापुर में अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मीटिंग करके स्पष्ट कर दिया है कि उनका देश परमाणु कार्यक्रम जारी नहीं रखेगा। अमेरिका के कट्टर विरोधी और परमाणु बम चलाने की धमकियां देने वाले किम के व्यवहार में एकदम इतना बदलाव हैरानी जनक है। यदि किम ईमानदारी से अपनी घोषणाओं को पूरा कर देते हैं तो यह दुनिया के लिए बहुत बड़ा संदेश होगा। किम-ट्रम्प की मुलाकात युद्ध के खतरों पर अमन की बड़ी जीत साबित हो सकती है। दुनिया को दो बड़े खतरों का सामना करना पड़ रहा है, आतंकवाद और ताकतवर देशों का टकराव।

ताकतवर देशों के पास परमाणु हथियार हैं और इन देशों ने गुटबंदी बना रखी है। कोरियाई देशों में 65 सालों से चले आ रहे टकराव की मुख्य वजह रूस, चीन और अमेरिका के हित थे। रूस और चीन उत्तरी कोरिया की पीठ थपथपाते आए हैं और दक्षिणी कोरिया में अमेरिका अपना प्रभाव बरकरार रखना चाहता है। वैसे यह कहा जाना भी गलत नहीं होगा कि उत्तरी कोरिया के किम जोंग को ट्रंप के रूप में सवा शेर मिल गया है। यह ट्रंप की उपलब्धि है कि वह चीन और रूस के प्रभाव के बावजूद उत्तरी कोरिया को सही राह पर लाने में कामयाब हुए हैं। ट्रंप के प्रभाव का ही असर था कि इस मुलाकात से पहले किम जोंग और दक्षिणी कोरिया के नेता ने सीमा पर सद्भावना भरी मुलाकात कर दशकों की नफरत को खत्म किया। अब यदि फायर ब्रांड नेताओं किम और ट्रंप ने सतर्कता रखी।

तब वह समय आ गया है कि सीरिया सहित अन्य देशों में रूस और चीन को खानाजंगी का रास्ता छोड़ अमन के रास्ते पर चलना चाहिए। आतंक समाप्ति के लिए भी इन देशों को स्पष्ट नीति अपनानी होगी। विशेषकर पाकिस्तान जो आतंकवाद की नर्सरी के तौर पर जाना जाता है, इस संबंध में कठोर नीति अपनाई जाने की आवश्यकता है। हाफिज़ मोहम्मद सईद, मसूद अजहर, ज़की उर रहमान लखवी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पाक को औकात दिखाई जानी चाहिए। अमेरिका व चीन पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कह चुके हैं, रूस को इस मामले में स्पष्ट व कल्याणकारी नीति अपनाते हुए आतंक छोड़ देने की बात करनी चाहिए। युद्ध व आतंकवाद किसी भी देश के हित में नहीं। दुनिया के बदल रहे हालातों के अनुसार विवादों को सुलझाने पर जोर दिया जाए।

हरियाणा में एक जुलाई से बनेंगे नए वोट
31 जुलाई तक प्रदेशभर में चलेगा अभियान

चंडीगढ़(सच कहूं ब्यूरो)। यदि आप 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के हैं और आपने अभी तक वोटर कार्ड नहीं बनवाया है तो आप अब वोटर कार्ड बनवाने के लिए तैयार रहें। दरअसल भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार 18 से 21 वर्ष आयु के युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतु विशेष अभियान एक जुलाई 2017 से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अंकुर गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत 18 से 21 वर्ष तक के युवा,जिनका नाम किन्हीं कारणों से मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है,का नाम दर्ज करने के लिए फार्म नंबर 6 भरवाए जाएंगे।

इस अभियान के दौरान बुथ लेवल के अधिकारियों को जुलाई 2017 माह में घर-घर जाकर सर्वे करने तथा फार्म प्राप्त करने के निर्देश भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए हैं। गुप्ता ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फोटोयुक्त मतदाता सूची में विद्यमान ईपीआर,आयु तथा लिंगानुपात को पूरा करना तथा मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटि रहित बनाना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।