Worries - Sach Kahoon Hindi

बठिंडा : अब किसानों को सताने लगी टिड्डी दल के हमले की चिंता
किसानों को जागरूक करने के लिए 8 टीमों का किया गठन | Grasshopper

डिप्टी कमिशनर की हमले से जागरूक रहने की अपील

बठिंडा(सच कहूँ/सुखजीत मान)। डिप्टी कमिशनर बी. श्री निवासन ने (Grasshopper) टिड्डी दल के फसलों पर होने वाले किसी तरह के संभावी हमले से जिले के किसानों को जागरूक होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि टिड्डीयों के झुण्ड की ओर से किसी तरह के हमले से बचाव के लिए कृषि विभाग को सचेत कर दिया गया है। बीते दिनों पड़ोसी राज्य राजस्थान में टिड्डीयों के झुण्ड की ओर से फसलों पर हमला करने की खबरें मिलीं थी, परंतु जिले के सभी ब्लॉक कृषि अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्टों अनुसार जिले में अभी तक कहीं भी टिड्डी दल का हमला देखने को नहीं मिला।

मुख्य कृषि अधिकारी गुरांदित्ता सिंह ने बताया कि फसलों पर किसी तरह के टिड्डी दल की ओर से किये जाने वाले किसी तरह के हमले को रोकने के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए 8टीमों का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि 7 टीमें ब्लॉक स्तर पर, एक टीम जिला स्तर पर बनाई गई है। हर टीम में तीन सदस्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तैनात किये सदस्य गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करेंगे और गुरुद्वारा साहब में अनाऊसमैंट के द्वारा इस संबंधी जानकारी भी देंगे।

दवाओं संबंधी कंपनियों के साथ किया जा रहा है तालमेल | Grasshopper

डायरैक्टर कृषि और किसान भलाई विभाग पंजाब की ओर से टिड्डी दल के कंट्रोल के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से सिफारिश की दवाएं खरीदने के लिए कंपनियों के साथ तालमेल किया जा रहा है। इसके अलावा जिला बठिंडा में जो विभाग का स्टाफ है, वह सभी ही इस काम को पहल के आधार पर कर रहा है।

किसान पीपे खटका कर टिड्डी दल को नीचे उतरने से रोकें : विशेषज्ञ

मुख्य कृषि अधिकारी गुरांदित्ता सिंह ने किसानों को सचेत करते हुए बताया कि बालिग टिड्डों की पहचान पीले रंग के शरीर पर काले रंग के निशान और जबड़े गहरे जामुनी काले रंग से होती है। यदि टिड्डों का संभावी हमला होता है तो किसानों की ओर से खाली पीपे खटका कर, आग की मशालें आदि के द्वारा उसे नीचे जमीन से उतरने से रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि टिड्डी दल झाड़ियों आदि पर उतरता है तो उसे आग लगा कर खत्म कर देना चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।