Adamant - Sach Kahoon Hindi

गृह मंत्री अनिल विज सीआईडी चीफ अनिल राव को हटाने पर अड़े
सीआईडी को लेकर तकरार बढ़ी,  मामले में सीएम मनोहर लाल दे सकते हैं दखल | Anil Vij

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार के अंदर खाते मच रही खींचतान की खबरें सार्वजनिक हो रही हैं। सबसे बड़ा मसला सीआईडी विंग बना हुआ है। सीआईडी को लेकर (Anil Vij) गृह मंत्री अनिल विज पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। वहीं माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इसे अपने अधीन ही रखना चाहते हैं। ऐसे में सीआईडी चीफ पर तलवार लटक गई है। अनिल विज ने सीआईडी चीफ को हटाने और उन्हें चार्जशीट करने की ठान ली है।

विज ने उनकी जगह अन्य अधिकारी को चीफ बनाने के लिए आॅर्डर जारी कर दिए हैं। बता दें कि गत दिनों सीआईडी चीफ अनिल राव किसी मसले को लेकर गृहमंत्री से मिलना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने पीए के माध्यम से दो बार गृहमंत्री से मिलने के लिए वक्त भी मांगा। मगर दोनों बार गृहमंत्री ने सीआईडी चीफ से मिलने से इंकार कर दिया। गृहमंत्री ने गत दिवस व्यस्तता का हवाला देते हुए सीआईडी चीफ से मीटिंग को टाला मगर इसी दौरान गृहमंत्री विज हरियाणा गृह विभाग के सचिव विजयवर्धन से जरूर मिले। उन्होंने गृह सचिव से करीब आधे घंटे किसी अहम मुद्दे पर चर्चा भी की।

विज को जानकारी नहीं दे रहे थे राव | Anil Vij

वहीं मामला गत दिसंबर से बिगड़ा है। प्रदेश के गृह मंत्री होने के नाते अनिल विज ने सीआईडी चीफ अनिल राव से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी लेकिन वह जानकारी गृह मंत्री को नहीं मिली। इसके बाद अनिल विज खफा हो गए और उन्होंने स्पष्टीकरण मांग लिया।

सीआईडी पर तकनीकी दिक्कतें दूर होंगी: खट्टर | Anil Vij

विधानसभा सत्र के स्थगन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि सीआईडी मामले में कुछ तकनीकी कमियां हैं वह जल्द दूर कर ली जाएंगी। वहीं उन्होंने कहा कि सीआईडी को लेकर उनके और अनिल विज के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।