blackmail - Sach Kahoon Hindi

AI तकनीक से फर्जी अश्लील तस्वीरें बनाकर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली पुलिस की साइबर थाना उत्तर जिला टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक युवती को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल कर महिलाओं की मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार करता था और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर वसूली करता था।

पुलिस ने बताया कि मल्कागंज क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर उसकी मॉर्फ्ड तस्वीर भेजी और तस्वीर हटाने के बदले पैसे की मांग की। आरोपी ने 'लक्ष्य गर्ग' नाम से स्नैपचैट प्रोफाइल बनाकर पीड़िता से बातचीत की और 30 हजार रुपए की मांग की। परिवार ने बदनामी के डर से क्यूआर कोड के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर दी।

पुलिस के अनुसार कुछ महीनों बाद फरवरी 2026 में आरोपी ने दोबारा संपर्क कर अतिरिक्त धनराशि की मांग शुरू कर दी। बातचीत के बाद पीड़िता ने एक साइबर कैफे के जरिए 10 हजार रुपए और भेजे। इसके बावजूद आरोपी लगातार अधिक पैसे मांगता रहा और अन्य युवतियों की संपर्क जानकारी उपलब्ध कराने का दबाव भी बनाता रहा। धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना उत्तर जिला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। डीसीपी नॉर्थ के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के आधार पर पुलिस ने 4 जून 2026 को भलस्वा डेयरी इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सौरव के रूप में हुई, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। पुलिस के अनुसार वह सोशल मीडिया पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों से संपर्क करता था। विश्वास हासिल करने के बाद वह उनसे रिज्यूमे मंगवाता और वीडियो वेरिफिकेशन कॉल में शामिल होने के लिए कहता था। कॉल के दौरान लिए गए स्क्रीनशॉट और एआई टूल्स की मदद से वह फर्जी अश्लील तस्वीरें तैयार करता था, जिनका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग और वसूली के लिए किया जाता था।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को वर्ष 2022 और 2023 में भी यौन उत्पीड़न, पीछा करने और जबरन वसूली से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और अपराध में इस्तेमाल किया गया वाईफाई राउटर बरामद किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

सोनीपत में ब्लैकमेलिंग गिरोह का पदार्फाश, 9 आरोपी गिरफ्तार
जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़े आरोपी, दो वकील भी शामिल

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। Sonipat News: पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के एक बड़े गिरोह का पदार्फाश किया है। गिरोह पर युवक को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की जबरन वसूली की कोशिश का आरोप है। थाना कुंडली पुलिस और स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह की सरगना समेत चार महिलाओं और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में दो वकील भी शामिल हैं। Sonipat News

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं पूर्वी जोन) प्रबीना पी. ने बताया कि कुंडली निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी दोस्ती दिल्ली के नरेला निवासी शिवानी से हुई थी। दोनों कंपनी में साथ काम करते थे। दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने, लेकिन बाद में युवक ने दूरी बना ली और उनकी शादी तय हो गई। इसी दौरान शिवानी ने दबाव बनाने के लिए नरेला थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी और समझौते के नाम पर हर महीने पैसों की मांग शुरू कर दी।

शिवानी ने पहले ही युवक से दो लाख रुपये अपने साथी अभिषेक के खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे। इसके बाद लालच में आकर शिवानी ने अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मिलकर युवक को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर 40 लाख रुपये हड़पने की साजिश रच डाली।

पुलिस ने जाल बिछाकर रंगे हाथ दबोचे | Sonipat News

कुंडली थाना पुलिस ने युवक के बयान पर केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई। पुलिस ने चार अक्तूबर को मुरथल क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जाल बिछाया। तय समय पर दिल्ली के नरेला की शिवानी अपनी मां रेखा, बहन तान्या, नंदिनी, भाई साहिल व तरुण, नरेला के शुभम, रोहिणी के यतेंद्र व आशीष और साथी नरेला निवासी अभिषेक के साथ दो गाड़ियों में पहुंची और 40 लाख रुपये ले लिये।

रुपये लेते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया और रकम बरामद कर ली। हालांकि आरोपी अभिषेक एक गाड़ी सहित मौके से भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। यतेंद्र व आशीष रोहिणी अदालत में अधिवक्ता हैं।

खुलासा: महिला को ब्लैकमेलिंग कर, 20 लाख मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया,महिला का लैपटॉप चुराकर, गोपनीय तस्वीरें वायरल करने की दे रहे थे धमकी,20 लाख दे दो वर्ना तस्वीरें कर देंगे वायरल, दोनों आरोपी गिरफ्तार | Ghaziabad News

गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: पुलिस ने महिला का लैपटॉप चुरा कर,गोपनीय तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।यह जानकारी डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम की मौजूदगी में प्रेसवार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 02 लैपटॉप (कम्पनी माइक्रो बुक (लैपटॉप) एसीईआर, रंग काला व लैपटाप डेल, रंग लाल व काला), 01 चार्जर 01 वेबकैम कैमरा व 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। उन्होंने बताया कि 22 मार्च 2024 को थाना शालीमार गार्डन पर पीड़ित महिला द्धारा शिकायत दी गई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरा लैपटॉप जिसमें मेरी गोपनीय तस्वीरे थी, और वह नवंबर माह में मेरे ऑफिस से चोरी हो गया था । बताया कि 21 मार्च 2024 को अनजान नंबर से मेरे व्हाट्सएप नंबर पर मेरी गोपनीय तस्वीरे भेजी गई और 20 लाख रुपये की मांग करते हुए रुपये न देने पर तस्वीरे वायरल करने की धमकी दी गई।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना शालीमार गार्डन पर तत्काल मामला दर्ज कर, टीमों का गठन किया गया । डीसीपी ट्रांस हिंडन ने बताया कि टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 शातिर अभियुक्त आजाद सिंह पुत्र दयाशंकर मूल पता गांव जरार तहसील बाह थाना बाह आगरा हाल पता नगला टीन थाना तांजगंज आगरा और अंकित पुत्र किरनपाल निवासी म.न. 9, नियर इन्द्र पब्लिक स्कूल पसौंडा शालीमार गार्डन गाजियाबाद को डीएवी कट शालीमार गार्डन, कमिश्नरेट गाजियाबाद से गिरफ्तार किया । जिनके कब्जे से 02 लैपटॉप (कम्पनी माइक्रो बुक (लैपटॉप) एसीईआर रंग काला व लैपटाप डेल, रंग लाल व काला), 01 चार्जर 01 वेबकैम कैमरा व 03 मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि हम दोनों ने नवंबर- 2023 मे माइक्रो बुक (लैपटॉप) एसीइआर,रंग काला को यूजी-1 गिरधर प्लाजा प्रीमियर एजूकेशन एसएम वर्ल्ड शालीमार गार्डन गाजियाबाद से चोरी किया गया था जिसमें पीड़ित (वादिया) की आपत्तिजनक फोटो थी, फोटो को हम दोनों ने पीड़ित (वादिया) को उसके व्हाटसएप पर भेजकर 20 लाख रुपये की मांग की थी और पैसे ने देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि दोनो आरोपियों को स्वाट टीम डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

पकड़े गए आरोपियों से बरामदगी | Ghaziabad News

डीसीपी ट्रांस हिंडन ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 02 लैपटॉप (कम्पनी माइक्रो बुक (लैपटॉप) एसीईआर, रंग काला व लैपटाप डेल रंग लाल व काला), 01 चार्जर 01 वेबकैम कैमरा व 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए है।

यह भी पढ़ें:– Rahul Gandhi: राहुल गांधी बोले, इलेक्टोरल बॉन्ड अपने आपमें दुनिया का सबसे बड़ा संगठित घोटाला है

ब्लैकमेल करने के मामले में 3 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार
आरोपियों में बहन-भाई, मां शामिल | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। घर बुलाकर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐंठने के मामले में कार्यवाही करते हुए जंक्शन थाना पुलिस (Police) ने तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया। इन्होंने शिकायतकर्ता से 70 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। चारों जने और रुपए देने के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे।

जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि 23 जून को जंक्शन निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि 12 जून को सुरेशिया की रहने वाली एक महिला ने स्वयं के बीमार होने का कहकर उसे घर पर बुलाया। उक्त महिला के घर पहुंचा तो वहां तीन महिलाएं व एक पुरुष मिला। इन्होंने दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का कहकर ब्लैकमेल किया और 70 हजार रुपए ले लिए। साथ ही और रुपयों की मांग करने लगे। Hanumangarh News

थाना प्रभारी गेरा के अनुसार परिवाद पर कार्यवाही करने के लिए सहायक उप निरीक्षक शिवनारायण के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने परिवादी को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर आरोपियों पर निगरानी रखना शुरू की। आरोपियों की ओर से ब्लैकमेलिंग कर रुपए ऐंठने के लिए बार-बार जगह बदलकर परिवादी को कभी कहीं तो कभी कहीं बुलाया गया।शनिवार को देर शाम आरोपियों की ओर से परिवादी को ब्लैकमेलिंग के पैसे लेने के लिए सुरेशिया में बुलाया गया। परिवादी की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन महिलाओं व 1 पुरुष को दस्तयाब कर लिया। तत्पश्चात परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश एसआई मांगूराम उप निरीक्षक के सुपुर्द की गई।

अनुसंधान अधिकारी एसआई मांगूराम ने तफ्तीश व पूछताछ के बाद रविवार को कृष्णलाल उर्फ किशनलाल (23) पुत्र कौरसिंह मजहबी निवासी वार्ड 57 सुरेशिया, सुखजीत कौर (26) पत्नी गुरप्रीत सिंह मजहबी निवासी वार्ड 1, खाराचक कान्हेवाला पीएस संगरिया, गुरमेल कौर (65) पत्नी कौरसिंह मजहबी निवासी वार्ड 57, सुरेशिया व मूर्ति देवी (55) पत्नी रामलाल नायक निवासी वार्ड 16, गांधीनगर जंक्शन को गिरफ्तार कर लिया। इनसे अनुसंधान जारी है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में एसआई मांगूराम, एएसआई शिवनारायण, हैड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल बलदेव व विमला शामिल थे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– मानसून की पहली बारिश से तर-बतर हुए शहर-गांव

रेल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अवैध सॉफ्टवेयर के माध्यम से ( Disclosure ) तत्काल श्रेणी के रेलटिकटों की कालाबाजारी करने के वालों के खिलाफ अभियान में रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हाथ अंतरराष्ट्रीय अपराधियों का एक ऐसा गिरोह लगा है जो क्रिप्टो करंसी एवं हवाला के माध्यम से पैसा विदेश भेज कर उसका इस्तेमाल आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए करता है। आरपीएफ के महानिदेशक अरुण कुमार ने यहां रेल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस गिरोह का खुलासा किया। इस गिरोह में 20 हजार से अधिक एजेंटों वाले 200 से 300 पैनल देश भर में सक्रिय हैं और उसका सरगना हामिद अशरफ दुबई में बैठा है।

यह गिरोह पाकिस्तान के प्रतिबंधित संगठन तब्लीगी जमात से जुड़ा है  (Disclosure )

इसमें बेंगलुरु की एक सॉफ्टवेयर कंपनी भी साझीदार है

और एक उच्च तकनीकविद् इस गिरोह को सक्रिय मदद देता है।

टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक गिरोह के एक प्रमुख सदस्य गुलाम मुस्तफा को इसी माह भुवनेश्वर से पकड़ा गया

और उससे पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

उन्होंने यह भी बताया कि इस गिरोह के पास फर्जी आधार कार्ड एवं फर्जी पैन कार्ड बनाने की तकनीक है और बंगलादेश से लोगों को अवैध रूप से लाने एवं यहां बसाने का काम भी कर रहा था। इस प्रकार से इस मामले की संवेदनशीलता बढ़ गयी है और आंतरिक सुरक्षा के लिये गंभीर खतरे वाली बात है। इसलिए इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), गुप्तचर ब्यूरो (आईबी), प्रवर्तन निदेशालय, कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच इकाई आदि एजेंसियां भी जुड़ गयीं हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।