Illegal Colonies - Sach Kahoon Hindi

सरसा की इन कॉलोनियों में घर लेने से पहले हो जाओ सावधान, सीएम ने दिये निर्देश
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अवैध कॉलोनियों (Illegal Colonies) के मामले में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) सरसा की रिपोर्ट से सख़्त नाराज हैं और जल्द ही इस मामलें में फिर से समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पिछले 3 वर्षों में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किये गए एनफोर्समेंट-एक्शन का शीघ्रता से संकलन करने के निर्देश दिए, जल्द ही वे बैठक कर समीक्षा करेंगे। Sirsa News

ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गत 23 अगस्त को सरसा जिला के डबवाली कस्बा में “यूथ मैराथन” को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस जिला में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की थी। Sirsa News

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने डीटीपी, सरसा से अवैध कॉलोनियों के मामले में की जा रही कार्रवाई का ब्यौरा मांगा। डीटीपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले 3 वर्षों के दौरान सिरसा में 32 अवैध कॉलोनियों की पहचान की गई है। इनमें से केवल 9 एफआईआर दर्ज की गईं तथा 6 को बाद में रद्द कर दिया गया।

मुख्यमंत्री सरसा में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किए गए एनफोर्समेंट-एक्शन से संतुष्ट नहीं हुए और निर्देश दिए कि पूरे राज्य में पिछले 3 वर्षों में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किए गए एनफोर्समेंट-एक्शन की स्थिति का शीघ्रता से संकलन किया जाए। वे जल्द ही इस पूरे मामले की समीक्षा करेंगे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– टयौढ़ी के डॉ रामकरण बने युवा वैज्ञानिको के प्रेरणास्रोत

बठिंडा : अवैध कॉलोनियां बनी गन्दगी के अड्डे
नारकीय जीवन जीने का मजबूर हैं कॉलोनियों में रहने वाले मजदूर | Illegal Colonies

बठिंडा/रामां मंडी(सच कहूँ/सतीश जैन)। स्थानीय तेल शोधक कारखाने के नजदीक बनी अवैध कॉलोनियां जहां स्वच्छ भारत मुहिम की धज्जियां उड़ा रही हैं, वहीं कॉलोनी मालिक लाखों रूपये टैकस की चोरी कर कर सरकारी खजाने को सेंध लगा रहे हैं। रिफायनरी लगने के बाद गांव रामसरा में लेबर के लिए धड़ाधड़ कालोनियों बनाईं जा रही हैं। कुछ कालोनियों तो रिफायनरी के बिल्कुल साथ ही बनाई गई हैं। इन कॉलोनियों में रहने वाले मजदूरों को सुविधाएं नामात्र दी गई हैं जहां कॉलोनियों के आसपास गन्दगी के ढेर लगे हुए हैं, जिस कारण मजदूर बीमार हो रहे हैं।

मजदूरों को पीने का साफ पानी भी नसीब नहीं हो रहा। कॉलोनियों में बने शौचालय गन्दगी के साथ भरे हुए हैं, कॉलोनियों में मजदूरों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए, वहीं कुछ कॉलोनियों में रखे फायर सेफ्टी सिस्टम भी काम नहीं कर रहे। कुछ महीने पहले एक कॉलोनी में गैस सिलंडर फटने से कई कमरे जलकर राख हो गए थे। कॉलोनियों में मजदूरों के लिए जो कमरे बनाऐ गए थे उसमें ज्वलनशील फाइबर का इस्तेमाल किया गया था

मजदूरों की हालत जानवरों से भी हुई बदत्तर | Illegal Colonies

वहीं ही कुछ कॉलोनियों में मजदूरों के लिए बनाऐ कमरों की छतें टीन की होने के कारण मौसम के लिए उचित नहीं हैं, जिस कारण कॉलोनियों में रहने वाले मजदूरों की हालत जानवरों से भी बदत्तर हुई पड़ी है। रिफायनरी में काम करने वाले मजदूरों ने रिफायनरी प्रबंधकों से मांग करते हुए कहा कि वह मजदूरों के लिए विशेष कॉलोनियां बनाकर उनको नरक भरी जिंदगी से छुटकारा दिलाएं।  इस संबंधी जब पुड्डा के अधिकारी के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनको इस सम्बन्धित कोई जानकारी नहीं है।

कॉलोनियों किराये पर ली हैं : अधिकारी | Illegal Colonies

इस संबंधी रिफायनरी में काम कर रही प्राईवेट कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने तो कॉलोनियों को किराये पर लिया है, जिसका वह किराया दे रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।