DSP - Sach Kahoon Hindi

बीकानेर रेंज में पुलिस की 322 टीमों द्वारा कुल 1623 स्थानों पर दबिश
बीकानेर (सच कहूँ न्यूज)। Raid: रेंज में वांछित अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर ओम प्रकाश ने बताया कि रेंज के समस्त जिला पुलिस अधीक्षक को थानावार एवं ग्रामवार अपराधियों की सूचियां तैयार करने एवं उनकी धरपकड़ के लिए विभिन्न टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए।  Bikaner News

सभी जिला पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर वांछित अपराधियों की सूची तथा रेड टीमें एवं रूट्स तैयार कर उन्हें अन्तिम रूप दिया गया और प्रभावी कार्यवाही करने के लिए 25 जून निर्धारित की। इस एक दिवसीय विशेष अभियान में अधिकतम पुलिसकर्मियों 1/2 स्थान सुनिश्चित की गई और समस्त थानों, ऑफिस, पुलिस लाईन, क्यूआरटी, आरएसा आदि क. नियोजित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं टीमों को ब्रीफ कर रवाना किया गया।

ऑपरेशन के दौरान की गई कार्यवाही | Raid

रेंज के अधीनस्थ चारों जिलों में 1727 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 322 टीमों द्वारा कुल 1623 स्थानों पर दबिश दी गई।

अभियान के दौरान कुल 659 अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की गई।

इनमें से 94 स्थाई वारन्टी / उद्घोषित अपराधी / मफरूर / गिरफ्तारी वारन्ट में वांछित अपराधी पकड़े गए ।

485 से अधिक ऐसे अपराधियों का गिरफ्तार किया गया जो सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा / लोक शांति भंग करते / शराब के नशे में आवागमन में व्यवधान पैदा करते तथा नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए।

अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध अ१े२ अू३ के 03 प्रकरण दर्ज किए गए और 03 अपराधी गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जा से 1 पिस्टल, 04 कारतूस, 01 कापा, 02 धारदार हथियार जब्त किए गए।

28 प्रकरण अवैध शराब का धंधा करने वालों के विरूद्ध दर्ज किए गए, जिनमें 22 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 137.72 लीटर देशी शराब व 59 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की गई व 70 लीटर लाहण नष्ट की गई।

11 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किया गया गया, जिसमें गिरफ्तार 14 अपराधियों के कब्जा से 246.265 किग्रा डोडा पोस्त, 3500 नशीली गोलियां व 18.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

जुआ एक्ट के 17 प्रकरण दर्ज कर 17 अपराधियों को गिरफ्तार किया जाकर 21930 रुपए जुआ राशि जब्त की गई।

65 टीमों ने 150 स्थानों की जांच की | Raid

श्रीगंगानगर। जिला पुलिस ने रविवार की सुबह नशा (एनडीपीएस/ आबकारी) के विरूद्ध व वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 65 टीमों ने 150 स्थानों की जांच की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रविवार को 4 एएम पर श्रीगंगानगर जिले में एनडीपीएस/ आबकारी / वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए 150 से अधिक स्थानों पर 400 पुलिसकर्मियों की 65 पुलिस टीमों द्वारा एक साथ दबिश दी गई। इस अभियान के अन्तर्गत जिला पुलिस द्वारा मेडिकेटड नशा, मादक पदार्थों व इनकी तस्करी में लिप्त अपराधियों, अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों, असामाजिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों, विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधियों तथा हार्डकोर/ हिस्ट्रीशीटर्स के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। Bikaner News

ऑपरेशन के दौरान की गई कार्यवाही | Raid

1. जिले में कुल 128 वांछित अपराधी / असामाजिक तत्वों को गिरफतार किया गया।

2. एनडीपीएस के कुल 03 मुकदमें दर्ज किये गये जिसमें 120 किलोग्राम डोडापोस्त, 20,000 नशीली गोलियां बरामद, 02 नशे के तस्कर व 01 मेडिकल शॉप संचालक गिरफतार।

4. आबकारी : कुल 07 प्रकरण दर्ज किये गये जिसमें 70,000 लीटर लाहन नष्ट किया गया और कुल 7 आरोपी गिरफतार किये गये

5. आर्म्स एक्ट : 1 प्रकरण दर्ज किया गया जिसमें 1 पिस्टल, 3 कारतूस, 1 कापा, 1 तलवार 4 डंडे, 100 ग्राम मिर्ची पाउडर बरामद 1 आरोपी गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा विभिन्न प्रकरणों में वांछित 9 आरोपी गिरफतार किए गए।

निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के रिश्तेदारों के घर भी छापेमारी
जांच नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को देने की सिफारिश

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के मामले में बड़ा कनेक्शन सामने आ सकता है। इसके तार कहीं भी, किसी से भी जुड़े हो सकते हैं। यह एक बड़ा मामला है। इसलिए इस मामले की जांच नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को देने की सिफारिश की गई है। डीएसपी दविंदर सिंह को बर्खास्त करने और उसे मिले स्टेट अवार्ड को वापस लेने की सिफारिश भी की गई है। इस मामले की जांच में कोई रियासत नहीं होगी।

दक्षिणी कश्मीर में कई स्थानों पर छापामारी

इस बीच दविंदर सिंह के रिश्तेदारों के घर भी तलाशी अभियान चलाया गया। यह पता लगाने की कोशिश की गई कि कहीं उसने हथियार और पैसे वगैरह तो नहीं छिपाए थे। जांच में जुटीं एजेंसियां आईबी व रॉ भी डीएसपी तथा हिजबुल कमांडर नवीद बाबू से पूछताछ कर आतंकियों से कनेक्शन खंगालते रहे। दक्षिणी कश्मीर में कई स्थानों पर छापामारी भी की गई।

डीजीपी दिलबाग सिंह कहा कि इस मामले की तमाम एजेंसियां जांच कर रही हैं।

सही समय पर इस मामले की जांच की जानकारियां साझा की जाएंगी।

अब तक की जांच यही है कि वह आतंकियों के लिए काम कर रहा था।

लेकिन अभी यह सामने नहीं आया है कि उसका पाकिस्तान से कोई कनेक्शन है।

बेशक आगे जांच में कोई कनेक्शन सामने आए, लेकिन अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।

राजनीतिक बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं

दविंदर सिंह को दविंदर खान जैसे नाम देने पर सांप्रदायिक माहौल खराब करने, कांग्रेस के इस मामले को लेकर दिए गए बयान और तमाम राजनीतिक पार्टियों की इस मामले पर दिए जाने वाले बयानों पर डीजीपी ने कहा कि वह राजनीतिक बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

आतंकियाें के साथ 12 जनवरी को दबोचा गया था डीएसपी

जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात डीएसपी देविंदर सिंह काे 12 जनवरी को तब दबोचा था।

जब वह दो आतंकी नावेद और आसिफ को वह पगड़ी डलवाकर श्रीनगर से चंडीगढ़ तक पहुंचाने की फिराक में था।

मौके पर पुलिस को आरोपियों से काफी गोला, बारूद और हथियार बरामद हुए थे।

नशे के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण
कमेटी का हर संभव सहयोग करेगी पुलिस : डीएसपी

ओढां (राजू)।

पुलिस अधिक्षक हामिद अख्तर द्वारा चलाए गए ‘आॅप्रेशन प्रबल प्रहार’ के तहत गांव नुहियांवाली के ग्रामीण नशे के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। इस मौके पर गांव में नशे के खिलाफ जागरूक्ता रैली भी निकाली गई। ग्रामीणों ने चौपाल में कार्यक्रम का आयोजन कर कहा है कि गांव में जो भी व्यक्ति नशे में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे।

इस कार्यक्रम में डीएसपी किशोरी लाल, थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल, नायब तहसीलदार रामनिवास, कानूनगो जगसीर सिंह के अतिरिक्त करीब 10 गांवों की पंचायतें मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरूआत ग्राम सरपंच बाबू राम गेदर के संबोधन के साथ हुई। इस मौके पर डीएसपी किशोरी लाल ने कहा कि पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के मार्गदर्शन में चल रहे आॅप्रेशन प्रबल प्रहार के समाज में सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन मनोज शर्मा, हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, पूर्व सरपंच रामकुमार नेहरा, आनंदगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि रिसाल गोदारा, जंडवाला जटान के जगसीर सिंह, टप्पी के सरपंच धमिन्द्र पाल शर्मा, दशमेश युवा क्लब चोरमार के महासचिव जगसीर सिंह, डॉ. राजपाल वर्मा, एनपीएस के निदेशक वकील गोदारा व पन्नीवाला मोटा के पूर्व सरपंच श्रवण डूडी, गोल्डन स्टार युवा क्लब से सुरेश लुटासरा ने भी अपने संबोधन में नशे को कोढ बताते हुए कहा कि इससे युवा पीढ़ी को बचाना जरूरी है।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच भजन लाल सहारण, सोहन लाल नेहरा, सरपंच सरदूल सिंह चोरमार, पटवारी साहब राम, नायब सिंह घुंकावाली, ज्योण सिंह सालमखेड़ा, सेवानिवृत डिप्टी डीईओ रामकुमार सहारण, रामेश्वर कूकणा, सुरजभान नेहरा, पूर्व चेयरमैन रूकमा सिहाग, भागा राम नेहरा, महेन्द्र निमीवाल, गौशाला के प्रधान बलराम सहारण, सुरेन्द्र मदान, रामजी लाल नम्बरदार रोहिड़ांवाली, प्रेम यादव, कार्तिक बैनीवाल, राजेन्द्र नेहरा मौजूद थे।

रैली निकाल नशे के खिलाफ किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूक्ता रैली भी निकाली। इस रैली के दौरान डीएसपी, एसएचओ व अन्य अधिकारियों ने स्वंय ग्रामीणों के साथ गलियोंं में घूमकर लोगोंं से नशे से बचने की अपील की। रैली में एनपीएस व नव ज्योति स्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन लेकर व नशा विरोधी नारे लगाकर लोगों को इससे बचने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने 100 सदसीय कमेटी का भी गठन किया। कमेटी में सभी बिरादरियों से व्यक्तियों को शामिल किया गया है। ये कमेटी नशा रोकने में पुलिस प्रशासन का हर संभव सहयोग करेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कमाई भी गई, लोन भी नहीं मिला
लोन का झांसा देकर नकली फाईनेंस कंपनी ने हड़पे लाखों

कार्यालय में नहीं मिले अधिकारी व कर्मचारी

मामले को लेकर आज एसडीएम व डीएसपी से करेंगे शिकायत

नरवाना (बिन्टू सिंह)। शहर में लोन देने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जिसका खुलासा तब हुआ जब लोन लेने के लिए सीटीएस माईक्रो फाईनेंस कार्यालय में पहुंचे। कार्यालय पहुंचने पर लोगों ने देखा कि जहां उनक ो लोन के रुपए मिलने थे वहां कोई भी फाईनेंस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं था।

बतां दें कि कंपनी ने लोन देने के नाम पर दर्जनों लोगों से पहले से पहले ही लाखों की रकम ले ली थी। लोन लेने से पहले ही लोगों ने 15 से 50 हजार रुपए जमा करवाए हुए थे। लोगों ने बताया कि इस कंपनी में अगर एक व्यक्ति को चार लाख का लोन लेना है तो लोन होने से पहले उसे 15 हजार रुपए जमा करवाने थे।

उन्होंने भी ऐसा किया, जिसने जितना लोन लेना था। उसके हिसाब से इस कंपनी के कार्यालय के कर्मचारियों को नकद रूपए दे दिए। लोगों ने बताया कि जब यह कार्यालय खुला था तो यहां लगभग 15 कर्मचारी काम करते थे, लेकिन जब यहां सिर्फ रद्दी व कागज पड़े हैं।

कई शहरों में स्थापित हैं ऐसे कार्यालय

पीड़ित लोगों ने कहा कि जब इस कार्यालय का उद्घाटन डूमरखा गांव के विक्रम सिंह ने किया था तो एमडी सुनील कुमार ने बताया था कि उनकी इस कंपनी के कार्यालय नरवाना के अलावा गोहाना, टोहाना, जलवाना में भी है।

जहां को लोगों को लोन देकर उन्हें अपना खुद का व्यवसाय करने के लिए प्रेरित व आर्थिक रूप से मजबूत किया जाता है। देखा जाए तो नरवाना में लोगों के साथ हुई इस ठगी के बाद दूसरे शहरों में ऐसे की हालात होंगे। लोगों ने कहा कि वह आज वीरवार को इस मामले को लेकर एसडीएम व डीएसपी से शिकायत करेंगे।

कार्यालय में नहीं मिला कोई अधिकारी व कर्मचारी

ग्रामीण सुखबीर, नानू राम, सीता देवी, पिंकी, नीलम, कमलेश सहित अन्य कई लोग ऐसे हैं। जिन्होंने लोन मिलने के झांसे में आकर यहां इस फाईनेंस कंपनी के अधिकारियों के पास अपने जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी व रुपए जमा करवाए थे।

इन लोगों ने बताया कि उन्हें कंपनी के एमडी सुनील कुमार बिगाना ने बस स्टैंड के सामने स्थित सीटीएस माईक्रो फाईनेंस के कार्यालय में लोन देने के लिए बुलाया था। लेकिन जब उस कार्यालय में कोई कर्मचारी नहीं मिला तो लोगों ने

सुनील कुमार के घर जाकर उसके बारे में पूछा जहां उन्हें जवाब मिला की वह तो घर से कई दिनों से गायब है और वे उसके बारे में कुछ नहीं जानते। जिससे लोन लेने वाले ग्रामीणों के पैरो तले से जमीन खिसक गई और उन्होंने पता लग गया कि वे किसी चापलूस ठग के झांसे में फंस गए हैं।

सुखबीर ने जमा करवाए थे 46 हजार

गांव घोघड़ियां निवासी सुखबीर ने बताया कि इस कंपनी का नाम सुना तो वह भी लोन लेने के लिए घोघड़ियां से नरवाना आया। यहां मौजूद कर्मचारियों ने उससे 46200 रुपए मांगे थे। सुखबीर ने ये रुपए इस कंपनी के एक कर्मचारी को अपने घर बुलाकर दिए और उसकी रसीद भी ली, वहीं ढाकल गांव के नानू ने कंपनी पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं।

मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। लोगों को भी सोच-समझकर रूपए देने चाहिए। पहले कंपनी की जांच-पड़ताल करनी चाहिए।

-जगबीर सिंह, एसएचओ नरवाना

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

23 पेटियां देसी शराब बरामद
आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज

अबोहर (नरेश बजाज)। जिला फाजिल्का के एसएसपी केतन पाटिल बलिराम, एसपी अबोहर अमरजीत सिंह, डीएसपी गुरविंदर सिंह द्वारा पंजाब को नशा मुक्त करने व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत थाना बहाववाला के प्रभारी बलकार सिंह के नेतृत्व में सीतो चौकी प्रभारी बलजीत सिंह तथा हैड कांस्टेबल मुख्तियार सिंह तथा अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त बिश्नपुरा की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक कार डीएल 04 सीएम 7680 आती दिखाई दी।

शक के आधार पर गाड़ी को रोककर तालाशी ली तो गाड़ी में से 23 पेटियां देसी शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान नीरज कुमार पुत्र राम भगवान वासी संत नगरी गली नं 1 अबोहर के रुप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज किया गया है। ठेकेदार जयदीप मान का कहना है कि अबोहर में अवैध रुप से सरेआम बिक्री चल रही है। जिसके चलते उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। पुलिस प्रशासन तथा एससाईज विभाग उन्हें किसी प्रकार से सहयोग नहीं कर रहे, जिसके चलते शराब सरेआम शहर में बिक रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

‘समाज विरोधी तत्वों को बख्शेंगे नहीं ’
स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, मामले की जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी को दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही को कहा

इससे पहले तीन बार प्रतिमा को किया जा चुका है क्षतिग्रस्त

नाभा(तरुण कुमार)। स्थानीय दुलद्दी गेट के बाहर स्थित एक सार्वजनिक पार्क में कांग्रेसियों के महबूब नेता स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों द्वारा तोड़-तोड़ की गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह शहर निवासियों ने देखा कि इस प्रतिमा की धड़ को नुकसान पहुंचाया हुआ है जिस उन्होंने कांग्रेसियों और प्रशासन को इस बारे में सूचना दी। इस बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

जिक्रयोग है कि यह पार्क कांग्रेसियों के महबूब नेता स्व. राजीव गांधी की याद में स्थापित किया गया था जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की ओर से किया गया था।

इसके बाद यह पार्क जंगली झाड़ियों और शरारती तत्वों का ठिकाना बन कर रह गया है। इस पार्क की दुदर्शा के बारे में पहले कांग्रेसी धरने और चेतावनी देकर विरोधी अकाली सरकार पर दोष लगाते रहे परंतु अब हलका विधायक के पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद भी इस पार्क की ओर कांग्रेसियों ने मुंह तो क्या करना था बल्कि बीते माह स्व. राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उनको याद करना तक भूल गए थे जबकि अब कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भी प्रतिमा की हुई तोड़-तोड़ के बाद कौंसिल अधिकारियों की ओर से प्रतिमा को कपड़े के साथ ढक दिया गया है।

आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार : एसएचओ

उपरोक्त घटना संबंधी बात करते हुए नाभा कोतवाली के एसएचओ सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने कहा कि मामले संबंधी पुलिस टीम का गठन करके जांच तेजी के साथ शुरू कर दी गई है किसी भी दोषी को बाहर नहीं घूमने दिया जाएगा और जल्द ही कानून की पकड़ में होंगे।

एक साल के भीतर सुधारेंगे शहर के हालात: धर्मसोत

उपरोक्त घटनाक्रम संबंधी पंजाब के कैबिनेट मंत्री और हलका विधायक साधू सिंह धर्मसोत ने कहा कि यह समाज विरोधी तत्वों का किया काम है और इस संबंधी डीएसपी नाभा को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि मामले को जल्द हल करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये। शहर में सार्वजनिक तक पार्कों की देखभाल संबंधी इस्तेमाल की जाती लापरवाही के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जादू की छड़ी नहीं है, हां एक साल तक शहर के हालातों को सुधारेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

श्रीनगर: लोगों की भीड़ ने DSP मोहम्मद अयूब को उतारा मौत के घाट
तीन लोग जख्मी

श्रीनगर:

यहां एक मस्जिद के बाहर लोगों ने डीएसपी मोहम्मद अयूब की पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई। ऐसा आरोप है कि डीएसपी जामिया मस्जिद के अंदर जाने और बाहर आने वालों की फोटो ले रहे थे। लोगों को इस पर शक हुआ, तो उन्हें रोकने की कोशिश की। जैसे ही लोग उनकी तरफ बढ़े अयूब ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें तीन लोग जख्मी हो गए।

सूत्रों के मुताबिक अधिकारी ने खुद को भीड़ से बचाने की भरसक कोशिश की। स्वयं को बचाने के प्रयास में तीन लोग घायल भी हो गए लेकिन भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। बड़ी संख्या में भीड़ के धावा बोलने से पंडित के सुरक्षाकर्मी मौके से भाग खड़े हुए। पंडित खानयार क्षेत्र के रहने वाले थे, जो नौहट्टा से सटा हुआ है।

घटना के बाद इलाके में तनाव

इस घटना के बाद इस इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस हालात को नॉर्मल करने में जुटी है।

पुलिस ने पहले से ही श्रीनगर के सात पुलिस स्टेशनों में लोगों के मूवमेंट पर बैन लगा रखा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आरटीआई में लापरवाही : एसपी-डीएसपी को नोटिस
29 जून को वीडियो कांफ्रेसिंग से होगी अगली सुनवाई

ऐलनाबाद(सच-कहूँ न्यूज)। राज्य सूचना आयोग ने आरटीआई के एक मामले में डीएसपी व एसपी को नोटिस किया है। राज्य जनसूचना अधिकारी के रूप में डीएसपी और प्रथम अपीलीय अधिकारी के रूप में पुलिस अधीक्षक अपना पक्ष रखेंगे। मामले की सुनवाई 29 जून को होगी। आयोग की ओर से मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए की जाएगी। आरटीआई एक्टिविस्ट सुरेंद्र सरदाना एडवोकेट की अपील पर आयोग ने नोटिस जारी किया है।

ऐलनाबाद निवासी सुरेंद्र सरदाना ने 26 दिसंबर 2016 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आरटीआई में कुछ जानकारी मांगी थी। मांगी गई जानकारी न मिलने पर उन्होंने प्रथम अपीलीय अधिकारी के रूप में पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रथम अपील 13 फरवरी को दाखिल की। इसके बावजूद उन्हें सूचना नहीं मिली। जिस पर सुरेंद्र सरदाना ने 6 अप्रैल 2017 को राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपील दाखिल की, जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया है। अब 29 जून को मुख्य सूचना आयुक्त समीर माथुर मामले की सुनवाई करेंगे।

क्या मांगा है आरटीआई में

सूचना का अधिकार जागृति मंच ऐलनाबाद के अध्यक्ष सुरेंद्र सरदाना एडवोकेट ने पुलिस विभाग से चालान काटने को लेकर जानकारी मांगी थी। उन्होंने पूछा कि पुलिस विभाग में किस रेंक के अधिकारी या कर्मचारी को वाहनों के चालान काटने की शक्ति प्राप्त है। ऐसी शक्ति किस एक्ट के तहत प्रदान की गई है। इसके साथ ही यह भी जानकारी मांगी गई थी कि जब पुलिस कर्मियों द्वारा नाकेबंदी करके वाहनों के चालान काटे जाते हैं, तब क्या इसकी उच्चाधिकारियों से लिखित अनुमति ली जाती है या वे अपने स्तर पर ही नाकेबंदी करके चालान काटते हैं। मोटर व्हीकल एक्ट संशोधित-2016 के तहत चालान काटने की शक्ति किन्हें प्राप्त है। आरटीआई में हरियाणा सरकार के नोटिफिकेशन की प्रति की मांग की गई थी जिसमें पुलिस को चालान काटने की शक्तियां मिली हुई हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
फर्द देने के एवज में मांगी थी रिश्वत

सेवा मुक्ति के बाद सेवाकाल बढ़वाकर काम कर रहा था पटवारी

मानसा/बरेटा (सुखजीत मान, कृष्ण भोला)। चौकसी विभाग मानसा के डीएसपी मनजीत सिंह और इंस्पेक्टर सतपाल सिंह के नेतृत्व वाली चौकसी विभाग मानसा की टीम ने बरेटा मंडी की पुरानी तहसील से हल्का काहनगढ़ के पटवारी जसवंत सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

इस संबंधी आज मानसा में विजीलैंस विभाग द्वारा बुलाई गई प्रैस कान्फ्रैंस दौरान बताया गया कि हल्का काहनगढ़ के पटवारी जसवंत सिंह ने सेवा मुक्ति उपरांत अपना कार्यकाल बढ़ाया हुआ था। इस पटवारी से गांव काहनगढ़ निवासी किसान राजिन्द्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह ने फर्द बदल का काम करवाना था, जिसके एवज में पटवारी रिश्वत मांग रहा था।

शिकायतकर्ता किसान राजिन्द्र सिंह ने बताया कि इस काम के लिए पटवारी जसवंत सिंह उसको 6 महीनों से बहाने लगा रहा था और रिश्वत की मांग कर रहा था। उसने बताया कि आखिर में दो हजार रुपए में सौदा तय हो गया। राजिन्द्र सिंह ने बताया कि इस से पहले भी पटवारी जसवंत सिंह उससे काफी रुपए रिश्वत ले चुका है, परंतु उसका काम फिर भी नहीं हो रहा था।

इसके चलते उसने विजीलेंस के पास शिकायत की। आज निश्चित समय अनुसार डी.एस.पी. विजीलेंस मनजीत सिंह, इंस्पेक्टर सतपाल सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने सरकारी गवाह तहसील कल्याण अधिकारी मानसा कुलदीप सिंह और अश्वनी गोयल इंस्पेक्टर फूड एंड सिविल स्पलाई विभाग मानसा की उपस्थिति में पटवारी जसवंत सिंह को रिश्वत के दो हजार रुपए लेते रंगे हाथ काबू किया। डी.एस.पी. मनजीत सिंह, इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि उक्त पटवारी खिलाफ भ्रष्टाचार रोकू एक्ट की धाराओं अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चालू भट्टी और शराब सहित तीन काबू
1 लाख 5 हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा : डीएसपी

फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। जिला सीनियर पुलिस कप्तान केतन बली राम पाटिल के दिशा-निर्देशों पर वीरवार को थाना सदर, सिटी और एक्साईज विभाग की ओर से गांव महालम में छापेमारी करके करीब 1लाख 5 हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट की गई।

इसके अलावा तैयार शराब, तीन चालू भट्टियों सहित पुलिस ने एक औरत सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और इसके अलावा दो बिना नंबर के मोटरसाइकिल भी संदेह के आधार पर पकड़े हैं।

छापेमारी दौरान डीएसपी अशोक शर्मा, थाना सिटी प्रमुख लेख राज भट्टी, सदर प्रमुख जेजे अटवाल, थाना अरनीवाला के पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

जानकारी देते डीएसपी अशोक शर्मा ने बताया कि गांव महालम में लगातार लोगों द्वारा देसी शराब निकाली जा रही है, जिसके अंतर्गत आज पुलिस प्रशासन और एक्साईज विभाग के साथ मिल कर छापेमारी की गई है जिसमें करीब 1लाख 5 हजार लीटर कच्ची लाहन और शराब की भट्टियां नष्ट की गई हैं और तीन लोग जिनमें एक औरत भी शामिल है, को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने सतपाल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह से चालू भट्टी और 10 बोतल शराब बरामद की है। राज सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह के से चालू भट्टी और 1200 लीटर लाहन बरामद की गई है। इसके अलावा परमजीत कौर पत्नी हरमेश सिंह से चालू भट्टी, 15 बोतल शराब और 2 बिना नंबर के मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।