raid - Sach Kahoon Hindi

आय से अधिक संपत्ति मामले में BDO के 6 ठिकानों पर EOU की छापेमारी
पटना (एजेंसी)। Patna News: बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ बड़ी छापेमारी की है। बीडीओ पर आरोप है कि उसने अपनी नौकरी के दौरान आय से कहीं ज्यादा संपत्ति जमा कर ली है।

ईओयू ने बुधवार को दरभंगा के केवटी ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) चंद्रमोहन पासवान से जुड़े छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

शुरुआती जांच के अनुसार, अधिकारी ने कथित तौर पर अपनी ज्ञात आय से लगभग 81.03 प्रतिशत अधिक संपत्ति जमा की है।

इस अनुपातहीन संपत्ति का मूल्य लगभग 89.13 लाख रुपये आंका गया है। जांच के बाद ईओयू ने पासवान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया है।

ईओयू द्वारा मंगलवार को मुजफ्फरपुर की विशेष सतर्कता अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद ये छापेमारी शुरू की गई थी।

दरभंगा के बहादुरपुर इलाके में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों, मधुबनी के बाबूबरही ब्लॉक में पैतृक घर और व्यावसायिक परिसरों और दरभंगा जिले के केवटी ब्लॉक में आधिकारिक कार्यालय और आवास पर तलाशी अभियान चलाए गए। ईओयू ने बताया कि जांच जारी है और कई वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

इससे पहले, 15 मई को ईओयू ने जमुई जिले के झाझा ब्लॉक में ग्रामीण कार्य प्रभाग में तैनात एक कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी।

शुरुआती निष्कर्षों से लगभग 2.006 करोड़ रुपये की कथित अनुपातहीन संपत्ति का पता चला, जो उनकी ज्ञात आय से लगभग 81.5 प्रतिशत अधिक है। पटना के कंकड़बाग इलाके, जमुई और झाझा स्थित ग्रामीण कार्य प्रभाग के कार्यालय में कई संपत्तियों पर तलाशी के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई थी।

ईओयू की टीमों ने बैंक खाते के विवरण, निवेश रिकॉर्ड, भूमि और संपत्ति के दस्तावेज, आभूषण और अन्य चल-अचल संपत्तियों की जांच की।

अधिकारियों का मानना ​​है कि इन तलाशी अभियानों से अतिरिक्त वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेजी साक्ष्य सामने आ सकते हैं।

इन छापेमारी को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के बिहार सरकार के व्यापक अभियान के एक हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

कण्डेला में पनीर फैक्ट्री पर एसडीएम कैराना की छापेमारी, सैंपल भरे
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: एसडीएम कैराना शिवाजी यादव ने औद्योगिक क्षेत्र कण्डेला में संचालित पनीर फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की है। इस दौरान मौके से बरामद पनीर के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन के द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

सोमवार देर शाम एसडीएम कैराना शिवाजी यादव खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ में औद्योगिक क्षेत्र कण्डेला में स्थित एक पनीर फैक्ट्री में पहुंचे। जहां पर निरीक्षण के दौरान लगभग 850 किलोग्राम तैयार पनीर पाया गया। टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्य बहादुर सिंह के द्वारा पनीर की गुणवत्ता की जांच की गई। टीम के द्वारा पनीर के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य खाद्य कारोबारियों में भी सतर्कता देखी गई। नमूने आदि की प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात टीम वापिस लौट गई।

वहीं, एसडीएम शिवाजी यादव ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कण्डेला में स्थित एक पनीर फैक्ट्री में जांच की गई है। पनीर के सैंपल लेकर जांच को लैब में भेजे गए है। खाद्य पदार्थों में मिलावट और मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

मीरापुर में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी, गंदगी और एक्सपायरी दूध मिलने पर उत्पादन कराया बंद
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा अवैध रूप से संचालित एक आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापेमारी किए जाने से पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल चैधरी ने टीम के साथ स्टेट बैंक के पीछे चल रही “एवन आइसक्रीम” फैक्ट्री पर अचानक कार्रवाई की। बताया गया कि यह फैक्ट्री आमिर नामक व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही थी, जहां खाद्य सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी।

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में भारी गंदगी, अव्यवस्थित माहौल तथा एक्सपायरी दूध के पैकेट सहित कई संदिग्ध खाद्य सामग्री बरामद हुई। जांच में यह भी सामने आया कि फैक्ट्री के पास न तो कोई वैध सरकारी लाइसेंस था और न ही पानी की शुद्धता अथवा खाद्य सुरक्षा संबंधी कोई प्रमाण पत्र उपलब्ध था। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर ही आइसक्रीम निर्माण की प्रक्रिया को पूर्ण रूप से बंद करवा दिया तथा फैक्ट्री संचालक को नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि फैक्ट्री में बेहद खराब परिस्थितियों में बड़े पैमाने पर आइसक्रीम बनाई जा रही है, जिससे नागरिको विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ऐसी आइसक्रीम खाने से बच्चों में बुखार, गले और पेट संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं।

फैक्ट्री पर कार्रवाई के बाद टीम ने कस्बे की एक डेयरी पर भी जांच की, जहां सभी सामान सही पाए गए। वहीं छापेमारी की खबर फैलते ही कस्बे के कई दूध विक्रेता, डेयरी संचालक और खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। बाद में टीम के कस्बे से बाहर निकलने के बाद ही अधिकांश दुकानदारों ने अपने शटर खोले। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल चैधरी ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि मीरापुर क्षेत्र के ग्राम कैथोडा, मुकल्लमपुरा, दायमपुरा, मुझेडा आदि में दर्जनो फैक्ट्रियां इस प्रकार की अवैध रूप से चल रही हैं।

लुधियाना में सब्सिडी वाली यूरिया खाद की कथित कालाबाजारी का भंडाफोड़
लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: जिले के जगराओं क्षेत्र में किसानों के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी पर दी जाने वाली यूरिया खाद की कथित कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। कृषि विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोरसियां मक्खण रोड स्थित खुदाई चक्क गांव में एक राइस मिल पर छापेमारी कर 560 बैग यूरिया खाद बरामद किए। बरामद खाद का कुल वजन 252 क्विंटल बताया जा रहा है। पुलिस ने राइस मिल मालिक अभिषेक कुमार, वनीत कुमार और प्रवीण कुमार के खिलाफ थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कृषि विकास अधिकारी-कम-खाद निरीक्षक हरप कुमार की शिकायत पर कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि खाद की बिल्टी 7 मई 2026 को गोयल एंड कंपनी, सुनाम द्वारा काटी गई थी, जो गुरप्रीत सिंह के नाम पर बनाई गई थी। लेकिन संबंधित व्यक्ति के पास रैक से सीधे खाद खरीदने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। जिस फर्म के नाम पर खाद मंगवाई गई थी, उसके पास भी खाद कारोबार का लाइसेंस नहीं मिला।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि राइस मिल मालिक अभिषेक कुमार ने अपने भाई वनीत कुमार के साथ मिलकर निजी लाभ के लिए सब्सिडी वाली यूरिया की कथित हेराफेरी की। इस मामले में श्री दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी और रैक होल्डर गोयल एंड कंपनी, सुनाम के नाम भी सामने आ रहे हैं। आरोप है कि किसानों के लिए आने वाली खाद को गुप्त रूप से स्टोर कर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी की जा रही थी।

कृषि विभाग ने इस मामले को किसानों के अधिकारों से सीधा धोखा करार दिया है। अधिकारियों ने कहा कि पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हांसी में ड्रग कंट्रोल अधिकारी की छापेमारी, तीन मेडिकल स्टोर जांचे—एक को नोटिस
हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: शनिवार को हांसी में ड्रग कंट्रोल अधिकारी डॉ अजय कुमार ने शहर के मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। इस दौरान दवाइयों के स्टॉक, रिकॉर्ड और प्रतिबंधित दवाओं की गहन जांच की गई। जांच के दौरान सुभाष मेडिकल हॉल, भाटिया मेडिकल हॉल और जीवन ज्योति मेडिकल हॉल को चेक किया गया। निरीक्षण में एक मेडिकल स्टोर पर कुछ खामियां पाई गईं, जिस पर विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। डॉ अजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए चेतावनी है कि वे अपने रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट रखें।

उन्होंने कहा कि दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे, वैध लाइसेंस और स्टॉक रजिस्टर का सही रखरखाव अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड में गड़बड़ी या स्टॉक रजिस्टर में कमी मिलने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, ताकि अवैध दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई जा सके और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

यमुनानगर एंटी नारकोटिक्स सेल की कैराना में दबिश
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: यमुनानगर से आई एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों की तलाश में क्षेत्र के गांव पावटी कलां व बराला में दबिश दी। हालांकि कोई भी आरोपी टीम के हाथ नही लगा है। Kairana

गुरुवार को हरियाणा के यमुनानगर से एंटी नारकोटिक्स सेल की चार सदस्यीय टीम एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में कैराना कोतवाली पहुंची। जहां पर टीम ने आमद दर्ज कराने के पश्चात स्थानीय पुलिस के साथ में क्षेत्र के गांव बराला व पावटी कलां में मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश में दबिश दी। हालांकि आरोपियों के हाथ न लगने पर टीम खाली हाथ वापिस लौट गई। बताया गया है कि यमुनानगर के सदर थाने में मोहसीन निवासी ग्राम बराला व शौकीन निवासी ग्राम पावटी कलां के विरुद्ध मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसके बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे है। Kairana

यह भी पढ़ें:– द न्यू हाइट्स एकेडमी की छात्रा अमरीन सैफी ने रचा इतिहास

Gas Agency Raid: कैबिनेट मंत्री ने गैस एजेंसी पर मारा छापा
लाल चंद कटारूचक्क ने खुद गोदाम खुलवाकर गैस सिलेंडरों की सप्लाई करवाई शुरू

लोगों की परेशानी देख एजेंसी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

कहा, लोगों की परेशानी बर्दाश्त नहीं करेंगे

गुरदासपुर (सच कहूँ/सरबजीत सागर)। Gas Agency Raided: रसोई गैस की कमी से भारी परेशानियों का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत बनकर पहुंचे संबंधित विभाग के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने वीरवार सुबह गांव तंगोशाह स्थित ‘दीनानगर गैस सर्विस एजेंसी’ पर छापा मारा और लोगों को परेशान कर रहे एजेंसी मालिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए। Gurdaspur News

वीरवार सुबह करीब 8:30 बजे जब मंत्री कटारूचक्क एचपी गैस एजेंसी के मुख्य गोदाम में पहुंचे तो वहाँ सैकड़ों की संख्या में लाइन में खड़ी महिलाएं, युवतियां और बुजुर्गों को देखकर वे चिंतित हो गए। उन्होंने तुरंत जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को फोन कर संबंधित एजेंसी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि लोगों को इस तरह परेशान करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने खुद स्टोरकीपर से गोदाम की चाबी लेकर उसे खुलवाया और अंदर रखे गैस सिलेंडरों की जांच करते हुए एजेंसी मालिकों से पूछा कि ये सिलेंडर लोगों में क्यों नहीं वितरित किए जा रहे। मंत्री ने एजेंसी मालिकों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त से बाहर है।

उन्होंने कहा कि भले ही एजेंसी का मालिकाना हक दीनानगर क्षेत्र का हो, लेकिन यह काम भोआ हलके के गांव तंगोशाह में कर रही है और यहाँ लाइन में खड़े 99 प्रतिशत लोग उनके हलके से संबंधित हैं, जिनकी परेशानी उन्हें मंजूर नहीं। हालांकि इस दौरान एजेंसी प्रबंधन होम डिलीवरी शुरू करने जैसे कई बहाने बनाकर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन मंत्री ने स्पष्ट कहा कि लोगों की परेशानी को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से रसोई गैस की कमी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग के बावजूद कई दिनों तक गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। तंगोशाह के अलावा दीनानगर में एचपी गैस एजेंसी और पनियाड़ में इंडियन राहुल गैस एजेंसी पर भी लोगों को सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि एजेंसी प्रबंधन गैस सिलेंडर की कमी का बहाना बनाकर इसकी कालाबाजारी कर रहा है और दोगुने दामों पर बेच रहा है।

महिलाओं और युवतियों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर देने के निर्देश | Gurdaspur News

मंत्री ने मौके पर ही महिलाओं और युवतियों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लाइन में खड़े लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं और भरोसा दिलाया कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अन्य एजेंसी भी लोगों को इस तरह परेशान करती पाई गई तो उसके खिलाफ भी सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: भादरा में चिट्टा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर

खाद्य आपूर्ति विभाग ने 12 प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर दो दर्जन सिलेंडर किए बरामद
झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। Jhajjar News: खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 12 प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर करीब दो दर्जन घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर रंजन यादव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। छापेमारी के दौरान पाया गया कि कई प्रतिष्ठानों पर घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित सिलेंडरों का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। Jhajjar News

टीम ने मौके पर सिलेंडरों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रंजन यादव ने आमजन से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि नियमों का उल्लंघन रोका जा सके और गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखा जा सके। उधर खादय आपूर्ति विभाग द्वारा झज्जर शहर में की गई छापेमारी के दौरान हडकंप मच गया। Jhajjar News

यह भी पढ़ें:– एसडीएम ने की एसआईआर कार्य की समीक्षा, नोटिस जारी करने के निर्देश

मिष्ठान की दुकानों पर फ़ूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, भरे सैंपल
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बे में स्थित मिष्ठान की दो दुकानों पर छापेमार कार्यवाही करते हुए सैंपल भरे है। टीम की कार्यवाही से मिलावटखोरी का धंधा करने वालों में हड़कंप मचा है। मंगलवार को फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम इंस्पेक्टर पीके जयंत के नेतृत्व में कैराना पहुंची। जहां पर टीम ने नगर में स्थित खाद्य सामग्री की दुकानों पर छापेमार कार्यवाही की। इस दौरान टीम ने कस्बे में स्थित मिष्ठान की दो दुकानों से मिठाई व चीनी के सैंपल भी लिये, जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

खाद्य विभाग की छापेमारी से मिलावटखोरी का धंधा करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा देखा गया। छापेमारी की खबर लगते ही कस्बे के कई दुकानदार अपने संस्थान बंद करके मौके से फरार हो गए। वहीं, इंस्पेक्टर पीके जयंत का कहना है कि खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छापेमार कार्यवाही की गई है। इस दौरान मिष्ठान की दो दुकानों से सैंपल लिए गए है, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। सैंपल रिपोर्ट आने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। Kairana News

यह भी पढ़ें:– जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद

Raid: कबाड़ व्यापारी के घर आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा, शहर में मचा हडकंप
दिल्ली से रोहतक पहुंची नौ सदस्यीय टीम, पुराने बस स्टैंड के पास कबाड का काम करता है व्यापारी, भिवानी रोड स्थित आवास पर टीम ने की छापेमारी

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: आयकर विभाग की टीम ने पुराने बस स्टैड पर कबाड का काम करने वाले एक व्यापारी के घर पर छापेमारी की। टीम की इस कारवाई से शहर में हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि टीम टैक्स चोरी से जुड़े मामले की जांच के लिए रोहतक पहुंची है और व्यापारी इससे पहले भी जेल जा चुका है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। Rohtak News

वीरवार सुबह दिल्ली से आयकर विभाग की नौ सदस्यीय टीम, जिसमें सुरक्षा बल भी साथ में मौजूद थे दो अलग अलग प्राइवेट गाडियों में सवार होकर भिवानी रोड स्थित गीतांजलि इंक्लेव स्थित कबाड का काम करने वाले व्यापारी विशाल के घर पहुंचे। सुरक्षा बलों ने छापेमारी के दौरान ना तो किसी को घर के अंदर प्रवेश करने दिया और ना ही घर से किसी को बाहर निकलने दिया। बताया जा रहा है कि टीम टैक्स चोरी के किसी मामले को लेकर यहां पहुंची है और कुछ कागजात भी अपने कब्जे में लिए है। Rohtak News

दरअसलविशाल का पुराने बस स्टैंड के पास कबाड का भारी काम है और वह कई महीने जेल में भी रह चुका है और हाल में जमानत पर बाहर आया हुआ है। इनकम टैक्स विभाग की कारवाई से शहर के अन्य व्यापारियों में भी हडकप मचा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक आयक विभाग की रेड जारी थी। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– पुलिस ने बेलगढ़ में अवैध खनन में शामिल तीन डंपर और एक जेसीबी मशीन को काबू किया

खाद-बीज बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुकदमा दर्ज
मोहल्ला ईदगाह रोड पर जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी

भारी मात्रा में खाद, बीज व उर्वरक बरामद

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कृषि विभाग की टीम ने कस्बे के मोहल्ला ईदगाह रोड पर चल रही अवैध खाद-बीज फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान भारी मात्रा खाद, बीज व उर्वरक बरामद हुआ। मामले के सम्बंध में कोतवाली पर एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। Kairana News

विगत मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी शामली प्रदीप यादव व नायब तहसीलदार कैराना सतीश कुमार की टीम ने कस्बे के ईदगाह रोड़ पर स्थित एक मकान में छापेमारी की कार्यवाही की, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी शामली अरविंद चौहान तथा मुख्य विकास अधिकारी शामली विनय कुमार तिवारी को भी फोन दूरभाष पर अवगत कराया गया। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान बकाउल्ला खान निवासी मोहल्ला अफगानान द्वारा अपने मकान में अवैध रूप से उर्वरक का विर्निमाण एवं पैकिंग का कार्य किया जा रहा था, जो प्रथम दृष्टया निम्न गणुवत्ता के प्रतीक हो रहे है। Kairana News

फैक्ट्री के संचालन के सम्बन्ध में बकाउल्ला खान के पास उर्वरक के विर्निमाण एवं पैकिंग का कोई लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। न ही किसी भी प्रकार का स्टॉक रजिस्टर अथवा आवश्यक अभिलेख पाए गए। छापेमारी के दौरान 100 बोतल नीम ऑयल, 40 लीटर के 20 खाली ड्रम, 20 खाली बोतल तथा विभिन्न कम्पनियों के पेस्टीसाइड के रैपर भी मिले है। जांच में पता चला है कि उक्त व्यक्ति के द्वारा पेस्टीसाइड का अवैध रूप से निर्माण, पैकिंग और वितरण का कार्य भी किया जा रहा है। बरामद उत्पाद भी प्रथम दृष्टया निम्न गुणवत्ता के प्रतीत हो रहे है।

छापेमारी के दौरान यह सामग्री हुई बरामद | Kairana News

कृषि विभाग की टीम की छापेमारी के दौरान 19 बैग जिंक मटेरियल, पोटेशियम फुल वीआईजी सुपर ग्रेड, दो उम ग्रीन सीविर्ड, एक पैकिंग मशीन, सौ बोतल नीम ऑयल, तीस खाली बैग, बीस खाली बोतल, एक स्टूल, एक तोलने वाली मशीन व 40 लीटर के 20 ड्रम बरामद हुए है।

डीएम के अनुमोदन के पश्चात आरोपी बकाउल्ला खान निवासी मोहल्ला अफगानान कस्बा कैराना के विरुद्ध एफसीओ की धारा-07,19,35 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम ईसीए-3(2) (डी) के अन्तर्गत धारा 3/7 तथा कीटनाशी अधिनियम-1988 की धारा-29(1) ए,बी,सी तथा धारा-13 एवं 23 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा-318, 345 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– महापुरुषों के नाम पर बनाए गए चौकों का होगा सौंदर्यीकरण – राजीव जैन

वन विभाग की टीम ने रेड के दौरान खैर की लकड़ी से भरा ट्रक, तीन सप्लेंडर मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन व एक तुलाई कांटा बरामद किया, आरोपी मौके से फरार
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: वन विभाग छछरौली की टीम ने जगाधरी में खैर का एक डिपो को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मौके से खैर की लकड़ी से भरा एक ट्रक, तीन सप्लेंडर मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन व एक तुलाई कांटा भी बरामद हुआ है। ट्रक में 240 पीस खैर के बरामद हुए है। वन स्टाफ की रेड के दौरान ट्रक में लकड़ी लाद रहे आरोपी मौके से फरार हो गए। वन विभाग ने पुलिस में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने को कहा है। Pratap Nagar News

पुलिस को दी शिकायत में डारपुर बीट के इंचार्ज वन रक्षक राजिंद्र सिंह ने बताया कि वह रात को अपने साथी वन रक्षक छबीलदास के साथ डारपुर जंगल में गश्त पर थे। गश्त के दौरान अचानक सूचना मिली कि चिक्कन, जाटांवाला व डारपुर में कुछ दिन पहले चोरी से पेड़ काटे गए थे। उनकी लकडी़ को एक गाड़ी में लाद कर जाटांवाला का एक तस्कर जड़ौदा-गुलाबनगर पावरहाऊस के नजदीक खैर डिपो में ले जाएगा। राजिंंद्र ने इसकी सूचना  संजीव कुमार,डिप्टी रेंजर छछरौली ब्लाक, फारेस्ट गार्ड सुरेंद्र के अलावा, साढौरा रेंज के गार्ड संदीप सैनी को दी। सूचना के स्थान पर जब हमारी टीम पहुंची तो वहां से एक हिमाचल नंबर गाड़ी निकल रही थी, जब उस गाड़ी का पीछा किया तो शहर के ट्रैफिक में वह अचानक गायब हो गई।

अब फारेस्ट टीम दोबारा से उस गली में पहुंची जहां से वह गाड़ी निकल रही थी।  उस इलाके की खोजबीन की तो वहां एक गली में पुराने भवन के नजदीक खैर के टुकड़े पाए गए। वहीं एक घर में खड़े ट्रक में छह सात लोग खैर को लाद रहे थे। फारेस्ट स्टाफ को देखकर ट्रक में खैर की लकड़ी को लाद रहे लोग तुरंत मौके से फरार हो गए। मौके से खैर से एक भरा एक ट्रक, तीन मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन व एक तुलाई कांटा बरामद हुआ। छानबीन के दौरान ट्रक पानीपत के किसी व्यकित के नाम रजिस्टर्ड पाया गया।ट्रक से खैर के 240 टुकड़े बरामद हुए। जिनका वजन 60 से 70 किवंटल बताया जाता है। वन विभाग ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। Pratap Nagar News

यह भी पढ़ें:– भिवानी की सबसे बड़ी जीबीटीएल कपड़ा मिल में लगी आग