PhonePe - Sach Kahoon Hindi
नकली “फोन पे” ट्रांजैक्शन दिखाकर दुकानदार से ठगी, मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
मुंबई (एजेंसी)। Mumbai News: मुंबई के दहिसर इलाके में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें मोबाइल ऐप के जरिए दुकानदार को ठगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच लोगों को सतर्क रहने की एक अहम चेतावनी भी दे रही है।
दहिसर पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर खुद को “फोन पे” जैसे डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म का उपयोगकर्ता बताते थे। वे दुकानदारों को यह विश्वास दिलाते थे कि उन्होंने पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं, जबकि वास्तव में कोई लेन-देन नहीं होता था।
जानकारी के अनुसार घटना 23 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 4:30 बजे की है, जब दहिसर पूर्व स्थित एक पान की दुकान पर दो युवक पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से 4 हजार रुपये ट्रांसफर करने की बात कही और भरोसा दिलाया कि वे तुरंत मोबाइल ऐप के जरिए भुगतान कर देंगे। आरोपियों ने क्यूआर कोड स्कैन कर अपने मोबाइल में फर्जी ट्रांजैक्शन दिखाया और दुकानदार को 3 हजार और फिर 1 हजार रुपये की पेमेंट होने का नकली मैसेज भी दिखाया।
इसके बाद आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी की मदद से दुकानदार से 4 हजार रुपये नकद ले लिए। हालांकि, कुछ ही देर बाद जब दुकानदार के मोबाइल पर पैसे आने का कोई संदेश नहीं आया, तो उसे शक हुआ। उसने आरोपियों से ट्रांजैक्शन हिस्ट्री दिखाने को कहा, लेकिन वे मौके से भागने लगे।
दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दहिसर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी इसी तरह कई दुकानदारों को निशाना बनाने की फिराक में थे। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने और कितने लोगों को इस तरह ठगा है।
पुलिस ने आम लोगों और खासकर छोटे व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी डिजिटल भुगतान को स्वीकार करने से पहले अपने बैंक खाते में पैसे आने की पुष्टि जरूर करें। केवल स्क्रीनशॉट या मैसेज पर भरोसा न करें, क्योंकि इस तरह के फर्जीवाड़े के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
फोनपे ने ऐप पर लॉन्च किया आयकर भुगतान फीचर
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे (PhonePe) ने आज अपने ऐप पर ‘आयकर भुगतान’ सुविधा लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि यह सुविधा करदाताओं, व्यक्तियों और व्यवसायों दोनों को सीधे फोनपे ऐप से स्व-मूल्यांकन और अग्रिम टैक्स का भुगतान करने की अनुमति देता है। इससे टैक्स पोर्टल में लॉग इन करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है, जिससे करदाताओं के लिए एक सहज और प्रभावी अनुभव होगा।
इस सुविधा को सक्षम करने के लिए फोनपे (PhonePe) ने डिजिटल बी2बी भुगतान और सेवा प्रदाता पेमेट के साथ साझेदारी की है। यूजर अपने क्रेडिट कार्ड या यूपीआई का उपयोग करके अपने टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड से भुगतान के साथ, उपयोगकताओं को 45 दिन की ब्याज-मुक्त अवधि भी मिलती है और वे अपने बैंक के आधार पर अपने टैक्स भुगतान पर रिवार्ड पॉइंट प्राप्त कर सकते हैं। एक बार भुगतान हो जाने के बाद, करदाताओं को एक कार्य दिवस के भीतर पावती के रूप में एक यूनिक ट्रांजैक्शन रेफरेंस (यूटीआर) नंबर प्राप्त होगा। टैक्स भुगतान के लिए चालान दो कार्य दिवसों के भीतर उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें:– Sirsa Flood: इधर सेवादारों ने बांधे बाँध, उधर ग्राम पंचायतों ने तारीफों के पुल
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। PhonePe: डिजिटल भुगतान (digital payment) प्लेटफॉर्म फोनपे ने अपने मर्चेंट लेंडिंग प्लेटफॉर्म के लॉन्च की घोषणा की, जिससे बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को फोनपे के 3.5 करोड़ से अधिक व्यापारियों के मर्चेंट बेस को पूरी तरह से डिजिटल और सहज तरीके से क्रेडिट तक पहुंच प्रदान करने की अनुमति मिली।
PhonePe: कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि यह छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए फोनपे की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। भारत में एसएमई को लंबे समय से संगठित ऋण तक एक्सेस करने, उनके वृद्धि को बाधित और उनकी क्षमता को बाधित करने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस अधूरी जरूरत को समझते हुए, फोनपे ने बिजनेस ऐप के लिए फोनपे पर एक सहज एन्ड-तो-एन्ड तरीके को डिजाइन की है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उधार देने वाले भागीदारों द्वारा कुछ ही मिनटों में ऋण स्वीकृत हो जाए। फोनपे अपने मजबूत वितरण नेटवर्क और बेहतर तकनीकी क्षमताओं का लाभ उठाता है, जबकि उधार देने वाले भागीदार अंडरराइटिंग, संवितरण और ऋण संग्रह में अपनी विशेषज्ञता लाते हैं।
फोनपे (PhonePe) ने मई 2023 से अपने एनबीएफसी भागीदारों के माध्यम से 20,000 से अधिक ऋणों के वितरण को सफलतापूर्वक सुगम बनाया है। कंपनी ने शुरूआती दौर में एसएमई के बीच क्रेडिट की जबरदस्त मांग और इस जरूरत को पूरा करने में फोनपे के मार्केटप्लेस मॉडल की प्रभावशीलता पर प्रकाश डाला है। फोनपे को अलग करने वाले विशिष्ट कारकों में से एक भुगतान व्यवसाय में व्यापारियों के साथ इसका मजबूत जुड़ाव है। मर्चेंट के लेन-देन संबंधी व्यवहार के बारे में कंपनी की गहन समझ एक मजबूत आयाम है जो मर्चेंट के व्यवसाय में वृद्धि को सनिश्चित करता है। इसके अलावा, फोनपे सक्रिय रूप से अत्याधुनिक डेटा विज्ञान-संचालित मॉडल का उपयोग करके अपना स्वयं का क्रेडिट स्कोर विकसित कर रहा है, जो साझेदार की उधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाता है और एसएमई को अधिक आसानी से क्रेडिट तक पहुँचने के लिए सशक्त बनाता है।
फोनपे ने लाँच किया एटीएम
ऐप के ‘निकासी’ बटन पर क्लिक करने संबंधित दुकानदार को इच्छित राशि ट्रांसफर करनी होगी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे ने फोनपे एटीएम लाँच करने की घोषणा की है जिससे छोटे छोटे दुकानदारों के यहां नकदी निकासी की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि पहले छोटे पैमाने पर दिल्ली /एनसीआर में इसकी शुरूआत की गयी है। नई सेवा पड़ोस के स्टोरों को कंपनी के ग्राहकों के लिए एटीएम के रूप में कार्य करने में सक्षम करेगा। इससे फोनपे एक ऐसी सेवा को बढ़ावा दे रहा है जो कि वास्तविक उपभोक्ता समस्या का समाधान करेगा।
ग्राहकों को अक्सर अपने आसपास के क्षेत्र में बैंकिंग एटीएम की अनुपलब्धता या खराब पड़े एटीएम या नकदी की कमी के कारण असुविधा होती है। अब वैसे ग्राहक जिन्हें नकदी की जरूरत है वे केवल फोनपे ऐप के स्टोर टैब पर पास के दुकानों में उपलब्ध फोनपे एटीएम का पता कर सकते हैं। ऐप के ‘निकासी’ बटन पर क्लिक करने संबंधित दुकानदार को इच्छित राशि ट्रांसफर करनी होगी। राशि ट्रांसफर होने के बाद, व्यापारी ग्राहक को ट्रांसफर की गई राशि के बराबर नकद देगा।
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों या व्यापारियों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
ग्राहकों के लिए निकासी की सीमा उनके संबंधित बैंकों द्वारा निर्धारित सीमा के समान होगी।
फोनपे के आॅफलाइन व्यापार विकास प्रमुख विवेक लोहचब ने कहा है।
आम लोगों के लिए डिजिटल भुगतान को लोकतांत्रिक बनाने की उनकी सोच के अनुरूप।
दिल्ली /एनसीआर में फोनपे एटीएम सेवा शुरू की गयी है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।