gaushalas - Sach Kahoon Hindi

Gau Seva Samman Samaroh: पंचकूला में गौ सेवा सम्मान समारोह आयोजित, गौशालाओं के लिए 216.25 करोड़ की चारा अनुदान राशि की जारी
गौ-चरान की भूमि का पैसा गौशालाओं में होगा उपयोग: मुख्यमंत्री

पंचकूला (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि प्रदेश में गोवंश के संरक्षण की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है कि प्रदेशभर में गौ-चरान की जितनी भूमि है, उसे चिह्नित किया जाएगा और इस भूमि को जो पंचायतें ठेके पर देती हैं, अब उस पैसे का उपयोग गौशालाओं की गतिविधियों के लिए प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा, अधिकारियों को भी एक रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत गौ-चरान की भूमि को गौशालाओं की इच्छा अनुसार चारा उगाने के लिए भूमि आवंटित की जा सकेगी। Panchkula News

मुख्यमंत्री मंगलवार को जिला पंचकूला में आयोजित गौ सेवा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह के दौरान, मुख्यमंत्री ने गौशालाओं के लिए 216.25 करोड़ रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर बनने वाली गौशाला संचालकों को भी सम्मानित किया। Panchkula News

उन्होंने कहा कि 330 गौशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट लगाये गये हैं। शेष बची गौशालाओं में भी सोलर पावर प्लांट लगाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा, ताकि गौशालाएं आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी गौवंश, चाहे नन्दी हो, गौमाता हो, बछड़ा या बछड़ी, सभी की टैगिंग की जाएगी और यह डेटा आॅनलाइन उपलब्ध रहेगा, जिसकी रिपोर्ट वे स्वयं देखेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने गौशालाओं के विकास, गोवंश संरक्षण और प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को बेसहारा गौवंश से मुक्त करना हमारी प्राथमिकता है। अब बेसहारा बछड़ा या बछड़ी को पकड़ने वाली गौशाला को 300 रुपये, गाय के लिए 600 रुपये और नन्दी के लिए 800 रुपये की दर से नकद भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने समारोह में आए हुए गौ सेवकों से आह्वान किया कि वे सभी किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करें।

प्रदेश सरकार पशुधन के विकास के लिए प्रतिबद्ध – श्याम सिंह राणा

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार ने देसी नस्ल की साहीवाल व बेलाही गायों के संवर्धन पर विशेष बल दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि गौ माता की सुरक्षा के लिए एक सख्त कानून हरियाणा गौ-वंश संरक्षण व संवर्धन अधिनियम-2015 लागू किया है। Panchkula News

समारोह में हरियाणा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गोवंश के संरक्षण के लिए अनेक कार्य कर रही है। आज हरियाणा में 683 गौशाला रजिस्टर्ड हैं, जिनमें लगभग 4.50 लाख गोवंश की देखभाल की जा रही है। समारोह में विधायक रणधीर पनिहार, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिजार्पुर, हरियाणा गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्षपूरणमल यादव और मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– Election Campaign Song: केजरीवाल ने लॉन्च किया ‘आप’ का कैंपेन सॉन्ग

सिरसा जिले की गौशालाओं में सवा साल में 10,772 गौवंश की मौत
आरटीआई में मिली सूचना से हुआ खुलासा  (Death of cows)

गौवंश को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। बेशक प्रदेश में बीजेपी ने गौसेवा के नाम पर चुनाव लड़ा हो, लेकिन इन बेसहारा पशुओं की सार सम्भाल कितनी बुरी दशा में है। इसका खुलासा पानीपत के सूचना अधिकार प्रहरी पी.पी. कपूर द्वारा लगाई आरटीआई में हुआ है कि जिला सिरसा की गौशालाओं में सवा साल में 10,772 गौवंश मर गए। अप्रैल 2017 से जुलाई 2018 के बीच 16 माह में औसतन 673 गौवंश दम तोड़ते रहे।  पी.पी. कपूर ने बताया कि 5 सितम्बर 2019 को गौ सेवा आयोग को आरटीआई लगाकर प्रदेश की सभी गौशालाओं में मरे गौवंश की संख्या, लावारिस गौवंश क संख्या, जिला स्तरीय स्ट्रे कैटल फ्री कमेटियों द्वारा बनाए गए एक्शन प्लान, गौ रक्षकों की कुल संख्या, शेष पकड़े जाने वाले आवारा पशुओं की संख्या की सूचना मांगी थी।

लेकिन हरियाणा गौ सेवा आयोग ने बिना कोई ठोस सूचना दिए आवेदन पत्र को महानिदेशक पश्ुापालन, सभी अतिरिक्त उपायुक्तों, सभी शहरी स्थानीय निकायों आदि को भेजकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

इतनी मौतों के बाद भी हरियाणा सरकार व जिला सिरसा प्रशासन खामोश रहे

(Death of cows)

जबकि एडीसी सिरसा की अध्यक्षता में दो बार हुई मीटिंगों में इतनी भारी संख्या में गौवंश की मौतों बारे चर्चा तक नहीं हुई। सर्वाधिक 1409 गौवंश श्री कृष्ण गौशाला में मरे। जिले में 4226 बेसहारा पशु सडकों पर हैं। सूचना अधिकार प्रहरी ने इतनी भारी संख्या में गौवंश के मरने की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। हरियाणा गौ सेवा आयोग की कारगुजारी भी गंभीर सवालों के घेरे में है।

बेसहारा गौवंश की इतनी भारी संख्या में हुई मौत बारे कोई चर्चा तक नहीं की गई

कपूर ने बताया कि सघन पशुधन विकास परियोजना सिरसा के उपनिदेशक ने अपने 18 अक्टूबर 2019 के पत्र द्वारा जिला सिरसा की गौशालाओं में अप्रैल 2017 से जुलाई 2018 की अवधि में मरे गौवंश के चौंकाने वाले आंकड़े दिए हैं। इसके अनुसार इस अवधि में कुल 10,772 गौवंश सिरसा के विभिन्न गौशालाओं में मरे। कपूर ने बताया कि दिनांक 7 अगस्त 2018 को नगराधीश व दिनांक 21 नवम्बर 2018 को एडीसी सिरसा की अध्यक्षता में बेसहारा पश्ुा कल्याण समिति की उच्चस्तरीय बैठकें भी हुई। लेकिन इन दोनों बैठकों में बेसहारा गौवंश की इतनी भारी संख्या में हुई मौत बारे कोई चर्चा तक नहीं की गई।

आवारा पशुओं से जनता को हो रही परेशानी से आंखें मूंदे हुए है

पशुपालन एवं डेयरी विभाग पानीपत के डिप्टी डायरेक्टर ने सूचित किया कि गौशाला प्रबंधकों के पास गौशालाओं में मरे गौवंश का कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं है। कपूर ने आरटीआई से मिले इन जवाबों पर आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बेसहारा गौवंश की दयनीय हालत व आवारा पशुओं से जनता को हो रही परेशानी से आंखें मूंदे हुए है।

सरकार को इतनी भारी संख्या में गौवंश के मरने की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए।

आवारा पशुओं के प्रकोप से जनता को मुक्त कराना चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।